रायपुर
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC Result) ने गुरुवार को राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. बिलासपुर के नर्मदा नगर की मृणमयी शुक्ला ने इस परीक्षा में दूसरा रैंक हासिल किया है. मृणमयी अब डिप्टी कलेक्टर बनेंगी. यह उनका छठा प्रयास था. फिलहाल, वे राज्य वित्त सेवा में कार्यरत हैं.
मृणमयी ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर बनना उनका सपना था. नौकरी के साथ पढ़ाई करना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने अपने खाली समय का सही इस्तेमाल कर पूरी लगन से तैयारी की. जानकारी के लिए बता दें कि PSC 2023 के लिए 703 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया. दरअसल, शुरुआती परीक्षा के बाद 3597 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया जिनमें से 703 को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया. परीक्षा कुल 243 पदों के लिए आयोजित हुई थी.
टॉप-10 में कौन-कौन है?
1. रविशंकर वर्मा
2. मृणमयी शुक्ला
3. आस्था शर्मा
4. किरण राजपूत
5. नंदिनी
6. सोनल यादव
7. दिव्यांश सिंह चौहान
8. सशांक कुमार
9. पुनीत राम
10. उत्तम कुमार
फर्स्ट रैंक पर कौन आया ?
बलौदाबाजार के रविशंकर वर्मा ने पहली रैंक हासिल की है. वे फिलहाल बैकुंठपुर में जिला रोजगार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. रविशंकर ने एनआईटी रायपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और बाद में प्रशासनिक सेवा में जाने का फैसला लिया.
24वीं रैंक पर शिशिर द्विवेदी
सरगुजा के अंबिकापुर निवासी शिशिर द्विवेदी ने 24वां स्थान हासिल किया. इंटरव्यू में कम अंक मिलने के कारण वे टॉप 10 में नहीं आ सके. शिशिर ने बताया कि वे हर दिन 6-8 घंटे पढ़ाई करते थे. वे गणित में पोस्टग्रेजुएट और गोल्ड मेडलिस्ट हैं. शिशिर के माता-पिता दोनों टीचर हैं. उनकी मां ने उनकी पढ़ाई के लिए नौकरी छोड़ दी थी ताकि शिशिर को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. शिशिर का कहना है कि वह अब UPSC की तैयारी करेंगे.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









