विदेशी तकनीक का प्रदेश के संस्थानों में बाजार के अनुसार होगा बेहतर उपयोग: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी जर्मनी और यूके यात्रा को लेकर कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य मध्यप्रदेश में राज्य के युवाओं के लिए निवेश के नए अवसरों का निर्माण करना है। उन्होंने कहा “यात्रा का उद्देश्य राज्य के युवाओं के रोजगार, औद्योगिकीकरण और मध्यप्रदेश को देश और दुनिया के सामने एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करना था। हमने पूरे समय का सदुपयोग किया। जर्मनी और यूके की यात्रा के बाद, मैं कह सकता हूँ कि यह यात्रा हमारे टेक्नों-फ्रेंड ऊर्जावान, प्रतिभाशाली युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही है।” मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को म्यूनिख में अपने औद्योगिक प्रायोजन संबंधी यात्रा के अंतिम दिन स्थानीय मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में किए गए प्रयासों से उन्हें न केवल सफलता मिली बल्कि समझने और सीखने का भी अवसर मिला। उन्होंने यात्रा के दौरान हर पल और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी टीम के सदस्यों और प्रदेशवासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब हम एकजुट होकर अच्छी योजना बनाते हैं, तो परिणाम भी अच्छा होता है और हमें जर्मनी से यही मिल रहा है। जर्मनी और आगे बढ़ रहा है। मैं महसूस करता हूँ कि वहां एक आंतरिक उत्साह है जो उन्हें अपनी चुनौतियों से निपटने में मदद कर रहा है। जर्मनी अपनी तकनीक को अन्य देशों के साथ साझा करने और भविष्य की यात्रा में उसका विश्वास बनाने की दिशा में अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जर्मनी से उन्हें कई ऐसे प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे मध्यप्रदेश को इस विश्वास के साथ आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है कि राज्य अपनी पारंपरिक क्षमताओं के साथ नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह बड़ी बात है कि कृषि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), स्वास्थ्य, शिक्षा, नई तकनीक और भारी उद्योग क्षेत्रों में जर्मनी से हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जर्मनी में हो रही तकनीकी प्रगति और उद्योगों में हो रहे नवाचारों को मध्यप्रदेश में लागू करने के लिए राज्य सरकार सक्रिय रूप से कदम उठा रही है। उन्होंने आशा जताई कि राज्य के लिए यह यात्रा कई नए उद्योगों, तकनीकी सहयोग और रोजगार के अवसरों के द्वार खोलेगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए मध्यप्रदेश को देश और दुनिया के सामने सशक्त औद्योगिक ताकत के रूप में स्थापित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिपल-प्रति मिनिट हमारा लक्ष्य प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराना है। हमारे बौद्धिक संपन्न युवा ही नहीं बल्कि प्रदेश के हर वर्ग के युवा को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। वर्क फोर्स बनकर करेंगे काम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जर्मनी और यूके आर्थिक और तकनीकी रूप से साधन संपन्न देश हैं, उन्हें आवश्यकता है तो मेन पॉवर की। हमारे पास मेन पॉवर उपलब्ध है, तकनीकी रूप से दक्ष युवा है, दोनों को जोड़ने के लिए यदि जरूरत है तो भाषा की। लैंग्वेंज प्रॉब्लम को दूर कर हम एक-दूसरे के पूरक के रूप में वर्क-फोर्स बनकर काम करेंगे। ग्लोबल लीडर हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ग्लोबल लीडर हैं और उनके विजन से देश आगे बढ़ रहा है। उनके नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में मध्यप्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जर्मनी हमारा मित्र देश है। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के मध्य बेहतर समन्वय का हमें भी लाभ मिला है। जर्मन बढ़ते भारत और आगे बढ़ते मध्यप्रदेश के साथ भविष्य में व्यापार एवं उद्योग के लिए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जर्मनी, भारत का सदैव प्रशंसक रहा है। हमारी साझा विरासत गौरवशाली रही है। सौहार्दपूर्ण संबंधों का मिला लाभ, निवेश के मिले कई प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि जर्मनी के साथ हिन्दुस्तान के सौहार्द्रपूर्ण संबंधों की बात करें तो नेताजी सुभाषचंद्र बोस के समय को याद कर सकते हैं। जर्मन, मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं को समझते हैं। जर्मनी से मध्यप्रदेश में निवेश के प्रस्ताव अनेक औद्योगिक सेक्टर्स के लिए प्राप्त हुए हैं। कृषि, एआई, हेल्थ, सेमीकंडक्टर, शिक्षा, नई तकनीक और भारी उद्योग के क्षेत्र में निवेशकों ने निवेश की इच्छा जाहिर की है। साथ ही अनेक क्षेत्रों में निवेश के प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं। जर्मनी के माध्यम से वेदों का दुनिया को कराया परिचय मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे वेदों को दुनिया से सबसे पहले परिचित कराने वाला कोई देश है, तो वह जर्मनी ही है। मैक्समूलर ने हमारे वेदों का संस्कृत भाषा से अनुवाद कर जर्मनी के माध्यम से दुनिया के सामने हमारे प्राचीन ज्ञान को प्रकट किया था। जर्मनी के साथ हमारे अतीत के संबंध बहुत अच्छे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि जर्मन ही एक ऐसी भाषा है जो संस्कृत के सबसे ज्यादा नजदीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जर्मनी और यूके यात्रा से मध्यप्रदेश को न केवल व्यापारिक और औद्योगिक दृष्टि से फायदा होने की उम्मीद है, बल्कि यह राज्य के समग्र विकास में भी अहम योगदान देने वाली साबित होगी।   recent visitors 58

ऐशबाग स्थित जर्जर मकानों को हटायेंगे: वैध परिवारों को करेंगे विस्थापित: मंत्री श्री सारंग

भोपाल सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में नरेला विधानसभा अतंर्गत विभिन्न विकास कार्यों एवं द्वारकाधाम तथा गोकुलधाम कॉलोनी में विद्युत कनेक्शन के संबंध में कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेंद्र सिंह, विद्युत वितरण कंपनी, नगर निगम, बीएचईएल, रेलवे, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में मंत्री श्री सारंग ने द्वारकाधाम और गोकुलधाम में बिजली की समस्या दूर करने के लिए द्वारकाधाम में बिजली सब स्टेशन स्थापित करने के निर्देश दिये। इसके लिए कॉलोनी के रहवासी और बिल्डर पूर्व की बकाया राशि को 5 किश्तों में जमा करेंगे। प्रथम किस्त 15 दिसंबर को बिल्डर द्वारा जमा की जाएगी। मंत्री और कलेक्टर के समक्ष इस संबंध में दोनों पक्षों ने रजामंदी दी। सुभाष नगर आर.ओ.बी. पर प्रस्तावित थर्ड लेग निर्माण के लिये मोतीनगर के अतिक्रमण तथा झुग्गियों के विस्थापन पर समय पर कार्यवाही न करने पर और अनुविभागीय अधिकारी, वृत्त एम.पी.नगर की उदासीनता पर मंत्री श्री सारंग ने नाराजगी व्यक्त की| बिल्डर और दोनों कॉलोनियों के रहवासी पांच किश्तों में जमा करेंगे बकाया बिजली बिल बैठक में द्वारकाधाम कॉलोनी एवं गोकुलधाम कॉलोनी द्वारा मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर कॉलोनी के काटे गए कनेक्शन का स्थाई समाधान के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में द्वारकाधाम कॉलोनी की विद्युत की बकाया राशि 62 लाख रूपये एवं गोकुलधाम कॉलोनी की बकाया राशि 72 लाख रूपये की अदायगी के संबंध में आम सहमति बनी। कॉलोनीवासियों द्वारा अभी वर्तमान में 5 किश्तों में राशि जमा की जाएगी। बिल्डर द्वारा 5 किश्तों में 15 दिसम्बर से राशि जमा की जाएगी। कॉलोनी में प्राथमिकता के आधार पर विद्युत सब स्टेशन एवं अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। वहीं जिन रहवासियों द्वारा बिजली बिल जमा नहीं किए जा रहे हैं उनसे भी वसूली की जायेगी। रहवासियों को किश्त के साथ ही वर्तमान बिजली का बिल भी भरते रहना होगा मंत्री श्री सारंग की पहल पर की गई कार्रवाई से दोनों कॉलोनियों को विद्युत विच्छेदन की समस्या से भी निजात मिली है। वहीं रहवासियों को किश्त के साथ ही वर्तमान बिजली का बिल भी भरते रहना पड़ेगा। अतिरिक्त राशि से दोनों कॉलोनियों को विकसित किया जाएगा। उन्होंने दोनों कॉलोनियों की बिजली पानी की समस्या का निराकरण करने भी निर्देश दिये। इसके साथ ही दोनों कॉलोनियों को विकसित करने के लिये प्लान तैयार किया जाये। इससे बिजली का इंटरनल नेटवर्क भी सुव्यवस्थित होगा। विकास नगर और अन्ना नगर में बिजली समस्या होगी दूर मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत अन्नानगर, विकास नगर, बौद्ध बिहार, कैलाश नगर, सुदामा नगर, पुराना नगर के रहवासियो को स्थाई विद्युत कनेक्शन देने के संबंध में निर्णय लिया। अनुविभागीय अधिकारी एम.पी.नगर. अपनी सर्वे रिपोर्ट म.प्र. विद्युत वितरण कंपनी को प्रस्तुत करेंगे। उसके बाद रहवासियों के आवेदन प्राप्त होने पर कंपनी के द्वारा ऐसे रहवासियों से विहित शुल्क जमा कराकर स्थाई कनेक्शन दिया जाएगा। विद्युत वितरण की अधोसंरचना निर्माण के लिये प्राक्कलन राशि को समान रूप से रहवासियों के द्वारा जमा कराया जाएगा। इस पर बी.एच.ई.एल. के अधिकारियों द्वारा सहमति दी गई। मोतीनगर के अतिक्रमण तथा झुग्गियों के विस्थापन पर लिया निर्णय बैठक में नवनिर्मित सुभाष नगर आर.ओ.बी. पर प्रस्तावित थर्ड लेग निर्माण के लिये मोतीनगर के अतिक्रमण तथा झुग्गियों के विस्थापन पर निर्णय लिया गया। कलेक्टर भोपाल 7 दिवस में कार्यवाही पूरी करें जिससे रेल्वे की योजना को समय सीमा में पूरा किया जा सके। वैध परिवारों को विस्थापित कर ऐशबाग स्थित जर्जर मकानों को हटाया जायेगा मंत्री श्री सारंग ने निर्देश दिए कि ऐशबाग क्षेत्र में जर्जर मकानों में रह रहे वैध 50 परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया जाए। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड को निर्देशित किया कि इन परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। जर्जर मकानों को धराशायी करने की प्रक्रिया पुनर्वास कार्य पूरा होने के तुरंत बाद शुरू होगी। मंत्री श्री सारंग ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि इस कार्यवाही में पारदर्शिता और तत्परता सुनिश्चित की जाए। एमपी नगर एसडीएम की उदासीनता पर मंत्री सारंग हुए नाराज सुभाष नगर आर.ओ.बी. पर प्रस्तावित थर्ड लेग निर्माण के लिये मोतीनगर के अतिक्रमण तथा झुग्गियों के विस्थापन पर समय पर कार्यवाही नहीं करने पर और अनुविभागीय अधिकारी, वृत्त एम.पी.नगर की उदासीनता पर मंत्री सारंग ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अब अगर समय पर एसडीएम ने कार्य नहीं किया तो उनको वहां से हटाने की कार्रवाई की जाये।   recent visitors 96

दिल्ली में वायु प्रदूषण से नहीं मिल रही राहत, एक्यूआई 400 के ‘गंभीर’ स्तर को भी पार कर गया

नई दिल्ली दिल्ली में वायु प्रदूषण से स्थिति लगातार खराब हो रही है, शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह 7 बजे राजधानी का औसत एक्यूआई 332 दर्ज किया गया, जबकि कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 के ‘गंभीर’ स्तर को भी पार कर गया। दिल्ली -एनसीआर के अन्य शहरों में भी वायु गुणवत्ता बिगड़ गई है। आंकड़ों के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 272, गाजियाबाद में 258, नोएडा में 249, गुरुग्राम में 258 और फरीदाबाद में 166 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 0-50 एक्यूआई ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’, 401-450 ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर ‘गंभीर प्लस’ माना जाता है। इस बीच, दिल्ली ने गुरुवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात का सामना किया, जब न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर से निपटने के लिए, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि सभी ग्रैप-4 उपाय, जो स्कूलों से संबंधित नहीं हैं वह अगले सुनवाई तक प्रभावी रहेंगे। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने ग्रैप-4 के दिशानिर्देशों के पालन में लापरवाही पर भी चिंता जताई थी। कोर्ट ने अधिकारियों को इस पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। इसके साथ ही, राज्य सरकारों को यह भी निर्देश दिया था कि वह निर्माण कार्यों पर लगी रोक से प्रभावित निर्माण श्रमिकों के लिए एकत्रित लेबर सेस का उपयोग करें। प्राधिकरणों ने ग्रैप-4 के तहत कई प्रतिबंध लागू किए हैं, जिनमें गैर-आवश्यक ट्रकों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगाना शामिल है, सिवाय उन ट्रकों के जो आवश्यक वस्तुएं लेकर आ रहे हैं या जो स्वच्छ ईंधनों जैसे एलएनजी, सीएनजी, बीएस-6 डीजल या बिजली से चल रहे हैं।   recent visitors 68

रूफ-टॉप सोलर नेट मीटर से मालवा-निमाड़ में जुड़े 21200 बिजली उपभोक्ता

भोपाल मप्र पश्चिम क्षेत्र कंपनी के कार्यक्षेत्र वाले मालवा-निमाड़ अंचल में पीएम सूर्य घर योजना के लागू होने के बाद रूफ-टॉप सोलर नेट मीटर से जुड़ने वालों की संख्या में पिछले दस माह में 80 प्रतिशत बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। नवंबर अंत की स्थिति में पश्चिम क्षेत्र कंपनी में 21200 बिजली उपभोक्ता रूफ-टॉप सोलर नेट मीटर से जुड़कर अपनी बिजली स्वयं बना रहे हैं। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सौर ऊर्जा को लेकर पश्चिम क्षेत्र में हुए कार्यों एवं प्राप्त उपलब्धि की सराहना की है। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि फरवरी से नवंबर तक करीब 9 हजार उपभोक्ता रूफ-टॉप सोलर नेट मीटर योजना से जुड़े हैं। इसमें से 7 हजार से ज्यादा पीएम सूर्य घर योजना से जुड़े हैं। अक्टूबर तक साढ़े चार हजार उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर योजना में केंद्र शासन से 35 करोड़ रूपए की सब्सिडी मिल चुकी हैं केंद्र से मालवा- निमाड़ के पात्रता वाले बिजली उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर की सब्सिडी मिलने का दौर जारी है। पीएम सूर्य घर योजना में पात्र उपभोक्ता को अधिकतम 78 हजार की सब्सिडी मिलती है। इसमें एक किलो वॉट के संयंत्र के लिए 30 हजार, 2 किलो वॉट के संयंत्र के लिए कुल 60 हजार एवं 3 किलो वॉट के संयंत्र के लिए अधिकतम 78 हजार की सब्सिडी दी जाती है। तीन किलो वॉट से ज्यादा का संयंत्र भी लगाया जा सकता है, लेकिन अधिकतम सब्सिडी 78 हजार रूपए ही मिलेगी। कंपनी क्षेत्र में कुल 21200 उपभोक्ता सूरज की किरणों से बिजली तैयार कर रहे हैं। इसमें 20700 निम्न दाब श्रेणी के एवं 500 उच्चदाब श्रेणी के उपभोक्ता शामिल हैं। रूफ-टॉप सोलर मीटर से जुड़े उपभोक्ताओं की कुल बिजली उत्पादन क्षमता 200 मेगावाट से अधिक हैं। पश्चिम मप्र में कहां कितने उपभोक्ता रूफ-टॉप सोलर नेट मीटर योजना से इंदौर मध्य शहर, बायपास, सुपर कॉरिडोर इत्यादि क्षेत्र में 11800 उपभोक्ता अब तक रूफ-टॉप सोलर नेट मीटर योजना से जुड़ चुके हैं। इसके बाद उज्जैन जिले में 2250, देवास जिले में 1250, खरगोन एवं रतलाम जिले में 825-825 उपभोक्ता सूरज की किरणों से पैनल्स के माध्यम से अपने परिसरों में बिजली तैयार कर रहे हैं।   recent visitors 124

जर्मनी डोरे पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एसएफसी एनर्जी का किया भ्रमण

भोपाल जर्मनी के म्यूनिख शहर में गुरुवार रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतवंशियों एवं प्रवासी समुदाय "फ्रेंड्स ऑफ एमपी" के साथ एक अनूठा संवाद किया। भाषणों और औपचारिकताओं को पीछे छोड़ते हुए, उन्होंने सहज, दोस्ताना और सारगर्भित चर्चा कर उन्होंने सभी को भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जोड़ा। भारतीय संस्कृति के अनुरूप प्रारंभ हुए कार्यक्रम में प्रत्येक भारतवंशी को देशभक्ति और देशप्रेम से सराबोर कर दिया। संस्कृति और संवाद: भारतीयता का संदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता उसका समावेशी और सकारात्मक दृष्टिकोण है। उन्होंने इसे इस तरह परिभाषित किया कि भारत में "परेशानी में आनंद ढूंढने की कला" और "सभी को साथ लेकर चलने की परंपरा" है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जर्मनी को भारत का करीबी बताते हुए कहा कि जर्मनी भी सत्य, संस्कृति और ज्ञान का सारथी है। यही कारण है कि दोनों देशों के विचार और मूल्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। "फ्रेंड्स ऑफ एमपी" का भारतीय रंग कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान के साथ हुई। तिरंगे झंडे के सम्मान और दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुए कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की झलक हर कोने में दिखाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2 लाख से अधिक भारतवंशियों और 35 हजार से अधिक भारतीय छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व जताया, जो जर्मनी में शिक्षा और कौशल के क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल कायम कर रहे हैं। रात्रि भोज पर संवाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतवंशियों के साथ रात्रि भोज के दौरान खुलकर संवाद किया। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए भारतीय समुदाय को प्रोत्साहित किया कि वे जर्मनी में रहते हुए भी अपनी जड़ों से जुड़े रहें। यह आयोजन भारतीयता के गौरव, परंपरा और आधुनिकता के समन्वय का प्रतीक बना। डॉ. यादव के इस विशेष प्रयास ने "फ्रेंड्स ऑफ एमपी" के मंच को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक आत्मीय और प्रेरक अनुभव में बदल दिया, जहां भारतीय प्रवासियों को अपनी संस्कृति और मूल्यों से फिर से जुड़ने का अवसर मिला। एसएफसी एनर्जी के साथ हरित ऊर्जा की नई साझेदारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जर्मनी दौरे पर गये इन्वेस्ट मध्यप्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने वहां की शीर्ष कंपनियों से साझेदारी के लिए बातचीत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने म्यूनिख के समीप ब्रुन्थल स्थित एसएफसी एनर्जी कंपनी का दौरा कर उसकी विशेषताओं को जाना। यह कम्पनी डायरेक्ट मेथेनॉल और हाइड्रोजन फ्यूल सेल निर्माण में अग्रणी कंपनी है। एसएफसी एनर्जी के सीईओ डॉ. पीटर पोडेसर ने कंपनी की प्रमुख तकनीक पर विस्तार से जानकारी दी और स्वच्छ ऊर्जा समाधानों के क्षेत्र में उनके नवाचारों से अवगत कराया। इस दौरान, स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को मध्यप्रदेश में लागू करने और नवकरणीय ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बर्लोकर समूह के साथ एक औपचारिक बैठक भी की। बर्लोकर, जो प्लास्टिक एडिटिव्स के क्षेत्र में अग्रणी जर्मन कंपनी है, वर्ष 2001 से मध्यप्रदेश के देवास में अपनी इकाई संचालित कर रही है। इस कंपनी ने प्रदेश में अब तक 400 करोड़ रूपये से अधिक का निवेश किया है और 300 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किया है। बैठक में बर्लोकर के विस्तार की संभावनाओं, नवीन तकनीकों के उपयोग और पर्यावरण-अनुकूल प्रौद्योगिकियों को अपनाने पर विचार-विमर्श हुआ। यह सहयोग न केवल मध्यप्रदेश के प्लास्टिक उद्योग को उच्च गुणवत्ता वाले एडिटिव्स से समृद्ध करेगा, बल्कि रोजगार के अवसरों और औद्योगिक विकास को भी गति देगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरे को प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जर्मनी के साथ साझेदारी से मध्यप्रदेश को हरित ऊर्जा और नवीनतम तकनीकों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। यह दौरा प्रदेश में ‘उद्योग वर्ष 2025’ के लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।   recent visitors 69

लॉरेंस बिश्नोई ने शूटर को जेल से बाहर निकालने और विदेश भेजने का दिया था भरोसा, सिद्दीकी की हत्या मामले में नया मोड़

मुंबई एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में नया मोड़ आया है। एनसीपी नेता की हत्या में शामिल एक आरोपी ने यह स्वीकार कर लिया है कि जब बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची जा रही थी, तब उसने गुजरात की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से बातचीत की थी। मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को यह जानकारी दी। गौतम ने अधिकारियों को बताया कि हत्या की योजना बनाने के दौरान उसने लॉरेंस बिश्नोई से बातचीत की थी, जो गुजरात की जेल में बंद है। शूटर ने बताया कि इस दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने शूटर को हत्या के बाद पुलिस से डरने की जरूरत नहीं होने का आश्वासन दिया था। बिश्नोई ने गौतम से कहा था कि अगर वह पकड़ा जाता है, तो भी वह घबराए नहीं, उसे जेल से कुछ ही दिनों में बाहर निकाल लिया जाएगा। शूटर गौतम ने आगे बताया कि बिश्नोई ने हत्या के लिए उसे 12 लाख रुपये देने का वादा किया था। इसके अलावा, उसे जेल से बाहर आने के बाद विदेश भेजने की व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया था। गौतम की मानें तो लॉरेंस बिश्नोई ने उसे यह भी बताया कि उसके पास वकीलों की एक टीम है, जो उसकी गिरफ्तारी के बाद कुछ ही दिनों में रिहा करवा सकती है। यह पहली बार है जब लॉरेंस बिश्नोई का नाम बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में सामने आया है। इससे पहले इस मामले में बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का नाम भी सामने आ चुका था। अनमोल का नाम हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में जांच में आया था, लेकिन अब लॉरेंस बिश्नोई का नाम भी इस मामले में जुड़ने से पुलिस जांच में नया मोड़ आ गया है। बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। गैंग का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनके करीबी संबंधों के कारण की गई।   recent visitors 170

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का धांसू पोस्टर आउट, दमदार अंदाज में दिखा हर एक कैरेक्टर

मुंबई,  ‘थलाइवा’ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ का नया पोस्टर आ चुका है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर हिट का टैग लेने वाली रजनीकांत की फिल्म के नए पोस्टर में हर एक कैरेक्टर का दमदार लुक सामने आया है। प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़े पोस्टर्स शेयर कर कैप्शन में लिखा, “जब ‘जेलर’ के कैरेक्टर्स इंचार्ज हों तो कोई आधा-अधूरा काम नहीं होता।” पहली पोस्टर में रजनीकांत अपने दमदार अंदाज में दिख रहे हैं और उनकी हाथ में बंदूक है। वहीं, दूसरी में मोहनलाल, शिवा राजकुमार के साथ ही जैकी श्रॉफ समेत अन्य मंझे हुए सितारे हैं। फिल्म में ‘लियो’ अभिनेत्री राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, योगी बाबू और वसंत रवि जैसे शानदार सितारे लिस्ट में शामिल हैं। ‘जेलर 2’ के लेखक और निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार हैं। यह फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है, जिसका टाइटल मेकर्स ने ‘जेलर 2’ दिया है। ‘जेलर’ सिनेमाघरों में हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई थी और ब्लॉकबस्टर हुई थी। यह एक रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के जीवन की कहानी है। फिल्म में जेलर के रूप में थलाइवा रजनीकांत दमदार अंदाज में नजर आए थे। सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित, फिल्म में रजनीकांत के साथ ही राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विनायकन, तमन्ना भाटिया और मास्टर ऋत्विक भी महत्वपूर्ण रोल में थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रजनीकांत के दामाद और साउथ एक्टर धनुष भी ‘जेलर 2’ में नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसकी अभी प्रोडक्शन हाउस ने पुष्टि नहीं की है। recent visitors 102