Sunday, July 5, 2026 10:57 am

महिला आयोग ने जांच और सख्त कार्रवाई का दिलाया भरोसा, छत्तीसगढ़-कोरबा में महिलाओं को फ्लोरा मैक्स ने ठगा

कोरबा। कोरबा जिले की महिलाओं से ठगी के बड़े मामले की गूंज रायपुर तक सुनाई देने के बाद अब छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने मामले में स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के साथ अन्य सदस्यों ने कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें ऑर्डर शीट की कॉपी सौंपी. दरअसल, फ्लोरा मैक्स नाम की कंपनी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का झांसा देकर उलटे उन्हें कर्जदार बना दिया. महिला आयोग के ऑर्डर शीट में कंपनी, कर्मचारी और अन्य दोषियों के खिलाफ महिलाओं की शिकायत दर्ज करने का उल्लेख किया गया है. इसके साथ ही मामले की गहराई से जांच के लिए आयोग ने एक टीम का गठन किया है. टीम कोरबा में कैंप लगाकर पीड़ित महिलाओं से आवेदन और शिकायतें एकत्र करेगी. जनसुनवाई के दौरान आयोग की टीम जिला पंचायत सभागार में पहुंची, जहां उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया. सुनिश्चित की जाएगी सख्त कार्रवाई – नायक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में कहा कि महिलाओं से ठगी का यह मामला गंभीर है. इसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. recent visitors 63

स्कूली छात्रो के द्वारा वाहन चलाने के विरूद्ध अभियान में अनूपपुर पुलिस ने 05 वाहन चालको पर की कार्यवाही

अनूपपुर          पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में   थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा विगत तीन दिवस से अभियान चलाया जाकर नाबालिग वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।अभियान के तीसने दिन शनिवार की सुबह टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व मे सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द पनिका, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, आरक्षक गुपाल यादव, राजेश बड़ोले के द्वारा अनूपपुर के शासकीय उत्तकृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास वाहन चेकिंग लगाई गई जो चेकिंग के दौरान टीवीएस मोपेड एम.पी. 65 जेड बी 0699, होण्डा मोटर सायकल एम.पी. 65 एम सी 6920, बिना नम्बर की हीरो मोटर सायकल, हीरो मोटर सायकल एम.पी. 65 एम जी 2081, टीवीएस मोटर सायकल एम.पी. 18 एम यू 8739 (कुल 05 दोपहिया वाहन) के नाबालिग बालको को नियम विरूद्ध दो पहिया वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट में चालान बनाया जाकर वाहन को जप्त कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व कोतवाली पुलिस द्वारा भारत ज्योति स्कूल एवं बेथेल मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल के पास चेकिंग लगाई जाकर नाबालिग वाहन चालको के वाहन जप्त कर कानूनी कार्यवाही की गई है। recent visitors 62

कप्तान रोहित शर्मा की वापसी के बाद भी केएल राहुल ही यशस्वी जायसवाल के साथ पारी शुरु करें : पुजारा

कैनबरा बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि कप्तान रोहित शर्मा की वापसी के बाद भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में होने वाले दूसरे क्रिेकेट टेस्ट मैच में केएल राहुल ही यशस्वी जायसवाल के साथ पारी शुरु करें। रोहित के पहले टेस्ट में नहीं होने के कारण राहुल ने यशस्वी के साथ पारी शुरु की थी। इस जोड़ी का प्रदर्शन अच्छा रहा था। ऑस्ट्रेलिया के पिछले दो दौरों में जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले पुजारा का मानना है कि सीरीज के पहले मैच में 295 रन की जीत के बाद सलामी जोड़ी में कोई बदलाव नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि यशस्वी ने पहली पारी में शानदार शतक लगाया। वहीं राहुल ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए पर्थ में दो पारियों में 26 और 77 रन बनाए। पुजारा ने कहा, मुझे लगता है कि अगर हम इसी बल्लेबाजी क्रम को जारी रख सकते हैं तो रोहित तीसरे नंबर पर आ सकते हैं और शुभमन पांचवें नंबर पर आ सकते हैं। अगर रोहित शुरु करना चाहते हैं, तो राहुल को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। उसके बाद कुछ नहीं। मुझे लगता है कि उन्हें शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए, क्योंकि यह उनके खेल के लिए बहुत अच्छा है। मुझे उम्मीद है कि इसमें बदलाव नहीं होगा। वहीं पुजारा ने कहा, आदर्श रूप से शुभमन के लिए 5 वां स्थान अच्छा है इससे उन्हें एक समय में आने का मौका मिलता है, भले ही हम दो विकेट जल्दी खो दें, वह ऐसा खिलाड़ी है जो नई गेंद से निपट सकता है। लेकिन अगर वह 25 या 30 ओवर के बाद आता है, तो वह अपने शॉट खेल सकता है। वह अपना स्वाभाविक खेल खेल सकता है।  उन्होंने कहा, अगर हम पहले तीन विकेट जल्दी खो देते हैं, तो शुभमन आता है और पुरानी गेंद के लिए ऋषभ पंत को बचाता है। पंत को नई गेंद का सामना नहीं करना पड़ता है। पुजारा ने कहा, मैं नहीं चाहूंगा कि वह तब बल्लेबाजी के लिए आए जब गेंद सख्त और नई हो।   recent visitors 60

एक तस्कर हथियार सहित गिरफ्तार, राजस्थान-भरतपुर में QRT 5 और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़

भरतपुर. भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र के गांव रौनीजा में QRT 5 पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं। मुठभेड़ के दौरान पांच तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक तस्कर को घायल अवस्था में पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन गायों को मुक्त कराया और एक पिकअप गाड़ी जब्त की। QRT 5 प्रभारी सुरज्ञान सिंह मीणा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रौनीजा गांव के श्मशान घाट के पास देर रात गौ तस्कर गायों को पिकअप में लाद रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मौके पर पहुंचने पर तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। अंधेरे का फायदा उठाकर पांच तस्कर भागने में सफल रहे, लेकिन दीवार फांदते समय घायल हुए एक तस्कर को सर्च ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर के पास से एक अवैध हथियार बरामद किया गया। गौवंश को कराया मुक्त पुलिस ने गौ तस्करों के चंगुल से आधा दर्जन गायों को मुक्त कराकर एक पिकअप गाड़ी जब्त की है।  आरोपी की पहचान गिरफ्तार गौ तस्कर की पहचान हरियाणा के गांव उटावड़ निवासी सलाम के रूप में हुई है। उसने फरार अपने पांच अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी, जो हरियाणा, डीग और भरतपुर जिले के निवासी हैं। इलाज के लिए रेफर घायल आरोपी को पहले नदबई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।  QRT 5 का गठन गौ तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने QRT 5 का गठन किया था। टीम में प्रभारी सुरज्ञान सिंह मीणा सहित साधुराम, अभिषेक, दामोदर और दीपू जैसे पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस मुठभेड़ और कार्रवाई ने भरतपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती को और मजबूत किया है। recent visitors 143

खरगोन में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 6 की मौत, 20 घायल

 खरगोन  मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक यात्रियों से भरी बस पलट गई है। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। जबकि कई लोग घायल हो गए है। फिलहाल बस के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू का काम किया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ़्तार बस खंडवा बड़ोदरा राजमार्ग पर पलट गई। बस खरगोन से आलीराजपुर जा रही थी। बताया जा रहा है कि, बस के अंदर कुछ यात्री फंसे हुए है। अन्य यात्री उन्हें बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है। recent visitors 75

सड़क दुर्घटनाएं रोकने सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन, छत्तीसगढ़-रायपुर में सीएम साय ने दिए निर्देश

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवास कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में प्रदेश के सड़क सुरक्षा परिदृश्य, सड़क दुर्घटना के नियंत्रण के उपायों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बैठक में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट के उपयोग और वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जनजागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाए। मुख्यमंत्री साय ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर ब्लैक स्पॉट के सुधार कार्य में तेजी लाने, जिला सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठकें आयोजित करने, सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के इलाज के लिए निर्माणाधीन ट्रामा स्टेब्लाईजेशन यूनिट्स का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में परिवहन विभाग की ओर से तैयार कराया गया 'बस संगवारी एप' लांच किया और परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा पर प्रकाशित पोस्टर का विमोचन किया। बैठक में जानकारी दी गई कि स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर दसवीं तक के राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद की पाठ्यपुस्तकों में सड़क यातायात नियमों से संबंधित अध्याय पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। बैठक में बताया गया कि यातायात व्यवस्था का इलेक्ट्रॉनिक सर्विलेंस रायपुर, बिलासपुर और नवा रायपुर में किया जा रहा है। भिलाई और दुर्ग में यह व्यवस्था आंशिक रूप से संचालित है। सितंबर 2023 से अक्टूबर 2024 तक 101 ब्लैक स्पॉट और 748 जंक्शन के सुधार कार्य पूर्ण किए गए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने पर सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु की संभावना 40 प्रतिशत तक कम हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग ने छह लाख 70 हजार से अधिक और पुलिस विभाग ने चार लाख 87 हजार से अधिक चालानी कार्यवाही की है। एक जनवरी 2023 से 31 अक्टूबर 2024 तक 7826 वाहन चालकों का लायसेंस निलंबित किया गया है। आठ दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों राजनांदगांव, धरसींवा अभनपुर, पाली, सिमगा, सुकमा, बेमेतरा और पत्थलगांव में ट्रामा स्टेब्लाईजेशन यूनिट निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। 14 हजार 261 वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस, 72 हजार से अधिक वाहनों में स्पीड गवर्नर और 2200 बसों में पेनिक बटन लगाए गए हैं। बैठक में ब्लैक स्पॉट की पहचान, सुधार की कार्यवाही, सड़कों में यातायात संकेतक, होर्डिंग्स हटाने, फुटपाथ, पार्किंग, सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाने आदि कार्यों की समीक्षा की गई। recent visitors 105

अब एमपी पुलिस सीएम-मंत्रियों को नहीं देगी सलामी

Now MP Police will not salute CM-Ministers मध्यप्रदेश में अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही परंपरा को खत्म करते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पुलिस विभाग के जरिए दी जाने वाली सलामी परेड को हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया है। पुलिस विभाग(MP Police) द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है की, ‘सलामी अंग्रेजों की याद दिलाती है।’ बता दें कि पुलिस विभाग द्वारा जारी इस आदेश का कड़ाई से पालन करवाने के लिए भी फरमान जारी कर दिया गया है। खत्म हुई पुरानी परंपरा मध्य प्रदेश(MP Police) में लंबे समय से पुलिस प्रदेश के सीएम और मंत्रियों के लिए सलामी परेड(MP Police will not Salute CM) करती आ रही थी। अब इस व्यवस्था को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया गया है। विशेष पुलिस महानिदेशक शैलेश सिंह की ओर से कहा गया है कि सलामी खत्म करने को लेकर जारी हुए इस आदेश का पूरी कड़ाई के साथ पालन कराया जाएगा। क्योंकि इसके तहत पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी पर खास प्रभाग पड़ता है। उन्होंने कहा कि, सलामी प्रथा से अंग्रेजों की याद आती है। इस तरह सलामी लेना असंवैधानिक है, जो उपनिवेशवाद को दर्शाता है। पुलिस विभाग एक अनुशासित विभाग है। इस विभाग में आदेश का उल्लंघन करना गलत प्रभाव डालता है।सिर्फ राज्यपाल को दी जाएगी सलामीबता दें कि जारी आदेश में सलामी परेड की व्यवस्था को सिर्फ सीएम और मंत्रियों के लिए खत्म कर किया गया है। वहीँ प्रदेश के राज्यपाल के लिए यह परंपरा पहले की तरह ही चलती रहेगी। recent visitors 147