Wednesday, July 8, 2026 8:36 am

थाना अयोध्यानगर पुलिस द्वारा शातिर महिला नकबजन को गिरफ्तार कर किया चोरी का सामान जप्त

आरोपिया से मंदीर से चुराये अष्टधातु के पौराणिक जलधारी सहित लगभग 60 हजार रुपये का का मशरूका किया बरामदआरोपियां है आदतन चोर और नशे की आदी जो करती है मंदीरो के पौराणिक एंटीक सामग्री चोरी, जिसे अच्छे दामो पर बेचकर करती है अपने नशे के शौक को पुरा। आरोपिया करती है दिन में रैकी तथा रात में देती है वारदात को अंजाम भोपाल ! नगरीय क्षेत्र मे अपराधो की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकडं हेतु पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र एवं अति.पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो के पालन मे पुलिस उपायुक्त जोन 2 संजय अग्रवाल तथा अति.पुलिस उपायुक्त महावीर सिंह मुजाल्दे एवं सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग अक्षय चौधरी के मार्ग दर्शन मे थाना अयोध्यानगर पुलिस ने शातिर महिला नकबजन को गिरफ्तार कर चोरी हुआ पौराणिक तथा एंटीक अष्ठधातु के जलधारी सहित लगभग 60 हजार कीमती मशरूका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना अयोध्यानगर व्दारा थाना प्रभारी की अगुवाई में गठित टीम व्दारा अपराध क्र. 484/24 धारा 305 बीएनएस में आरोपी से चोरी का मशरूका बरामद किया गया ।घटना का विवरण- दिनांक 28/11/2024 को फरियादी रोहित राजपूत पिता मुकेश राजपूत उम्र 24 साल नि.247 दुर्गा चौक नरेला शंकरी अयोध्यानगर भोपाल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 27/11/2024 को रात्रि मे शिवमंदिर, दुर्गा चौक नरेला शंकरी अयोध्यानगर से पौराणिक तथा एंटीक अष्ठ धातू के जलधारी सहित लगभग 60 हजार कीमती समान अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। उक्त पर अपराध क्र. 484/24 धारा 305 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया था।कार्यवाही – वरिष्ठ अधिकारियो के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में प्र.आऱ.3178 बृजेश सिंह हमराह प्र.आऱ.2928 धर्मेन्द्र गुर्जर प्र.आर.540 आशीष भार्गव आऱ.3514 राजेश अन्नौटिया आर.3523 जितेन्द्र उच्चारिया म.प्र.आर.1706 रोशनी जैन म.आऱ.502 अपर्णा कटारे तथा आर. आकास भास्कर (तकनीकी सेल) की टीम ने तकनीकि एवं अतकनीकि साक्ष्यों एवं आसूचना तंत्रो की मदद से आरोपिया लक्ष्मी यादव निवासी शिव नगर मस्जिद के पास भानपुर छोलामंदिर को चोरी का सामान लिये 84 एकड़ झुग्गी के पास दबोचा जिसने पुछताछ में उक्त घटना करना स्वीकार कर चोरी किया मसरुका बरामद कराया। आरोपी लक्ष्मी यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भोपाल पेश किया गया । बरामद माल का विवरण – पौराणिक तथा एंटीक अष्ठ धातू के जलधारी सहित लगभग 60 हजार रुपये कीमती सामग्री।आरोपिया – लक्ष्मी यादव पति राजा उर्फ राजेश यादव उम्र 35 साल नि. बाल बिहार कालोनी आनंद नगर पिपलानी भोपाल हाल नि.शिव नगर मस्जिद के पास भानपुर छोलामंदिर भोपाल सराहनीय कार्य – थाना प्रभारी महेश लिल्हारे प्र.आऱ.3178 बृजेश सिंह हमराह प्र.आऱ.2928 धर्मेन्द्र गुर्जर प्र.आर.540 आशीष भार्गव आऱ.3514 राजेश अन्नौटिया आर.3523 जितेन्द्र उच्चारिया म.प्र.आर.1706 रोशनी जैन म.आऱ.502 अपर्णा कटारे तथा आर. 1302 आकाश भास्कर (तकनीकि सेल) की सराहनीय भूमिका रही । recent visitors 105

राम निवास गोयल के इस्तीफे के बाद उन्हें शंटी शाहदरा से टिकट मिलना तय, आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

नई दिल्ली मशहूर समाजसेवक और पद्म श्री विजेता जितेंद्र सिंह शंटी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार कराने, बीमार लोगों को एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने वाले और खुद 100 से अधिक बार रक्तदान करके रिकॉर्ड बना चुके शंटी शाहदरा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से विधायक रह चुके हैं। राम निवास गोयल के इस्तीफे के बाद उन्हें शाहदरा से टिकट मिलना तय है। शंटी शहीद भगत सिंह सेवा दल (एसबीएस) फाउंडेशन के संस्थापक भी हैं। उन्हें एंबुलेंस मैन के नाम से भी जाना जाता है। वह 2013 में शाहदरा सीट से विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। दो बार पार्षद भी रह चुके हैं। हालांकि, पिछले चुनाव में उन्हें राम निवास गोयल के सामने हार का सामना करना पड़ा था। शंटी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से ठीक पहले राम निवास गोयल का लेटर सामने आया, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल को सूचना दी है कि उन्होंने चुनावी राजनीति से अलग होने का फैसला किया है। अरविंद केजरीवाल ने शंटी की तारीफ करते हुए कहा, ‘जितेंद्र सिंह शंटी ना केवल दिल्ली और देश बल्कि विदेशों में भी चर्चित हैं। 29-30 सालों से समाज सेवा में हैं। उन्हें एंबुलेंस मैन जैसे नाम से जाना जाता है। खासकर उन्होंने जिस तरह मृत लोगों को सम्मान दिया है, उनके बारे में कोई नहीं सोचता। क्योंकि उनसे वोट तो मिलता नहीं है। उनका ख्याल तो सच्चा और अच्छा इंसान ही रख सकता है। अभी तक 70 हजार डेड बॉडी का वह अंतिम संस्कार करा चुके हैं। खासकर कोरोना काल में जब लोग अपने घर के लोगों का शव नहीं लेते थे, उस वक्त शंटी जी ने शवों का अंतिम संस्कार कराया। इस वजह से उन्हें खुद भी कोरोना हो गया। उस वक्त जब पूरा परिवार कोरोना से पीड़ित था वह मिशन में लगे रहे। उन्हें पद्म श्री से नावाज गया। वह बीमार लोगों को एंबुलेंस उपलब्ध कराते हैं, रक्तदान का कैंप लगाते हैं।' शंटी ने कहा कि केजरीवाल की अपील पर वह राजनीति में दोबारा आए हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे जब लावारिस लाशों का संस्कार करते हुए अरविंद केजरीवाल जी का फोन आया कि मैं भी इस यज्ञ में आहूति देना चाहता हूं तो मैंने सोचने का समय मांगा। मेरे दिल, जमीर, परिवार, साथियों ने कहा कि शंटी जी आपके और उनके काम में समानता है। वो पैदा होने से लेकर बुजुर्गों तक सभी जरूरतमंदों की जरूरत पूरा कर रहे हैं। जब लोग जाने लगते हैं, खासकर जो प्रवासी यहां योद्धा के रूप में काम करते हैं, जब मौत हो जाती है तो लकड़ी भी नसीब नहीं होती। जीवन वाला काम ये संभाल रहे हैं और मृत्यु वाला मैं संभाल लूंगा। हम दोनों भगत सिंह के अनुयायी हैं।' शंटी ने बताया कि वह 106 बार रक्तदा कर चुके हैं और उनके नाम रिकॉर्ड दर्ज है। recent visitors 107

कई मामलों में हुई कार्रवाई, छत्तीसगढ़-मुंगेली में महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने की जनसुनवाई

मुंगेली. छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष, मनियारी, मुंगेली में जनसुनवाई की. उनके साथ सदस्य सरला कोसरिया और लक्ष्मी वर्मा भी मौजूद रहीं. जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न से संबंधित 11 मामलों पर सुनवाई की गई. बता दें, डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में राज्य स्तर पर यह 292वीं और मुंगेली जिले में चौथी जनसुनवाई थी. सुनवाई के दौरान कुछ मामलों को नस्तीबद्ध किया गया, तो कुछ मामलों में आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए. इन मामलों में हुई सुनवाई —————— बकाया राशि की वसूली के लिए निर्देश: एक मामले में आवेदिका ने अनावेदक पर बकाया राशि का दावा किया. पिछले सुनवाई में अनावेदक ने वॉयस रिकॉर्डिंग में अपनी आवाज होने की बात स्वीकार की थी. आयोग ने आवेदिका को अपने दस्तावेजों के आधार पर दीवानी न्यायालय में मामला दर्ज करने का सुझाव देते हुए प्रकरण को नस्तीबद्ध कर दिया. सुसाइड नोट मामले में एसपी दुर्ग से मांगी गई रिपोर्ट: एक अन्य मामले में आवेदिका ने बताया कि उसके पति सौरभ सोनी ने आत्महत्या कर ली थी. उनके द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में अनावेदिका को जिम्मेदार ठहराया गया था. आयोग ने इस मामले में जीआरपी थाना दुर्ग से अब तक हुई कार्रवाई पर विस्तृत रिपोर्ट एक माह के भीतर प्रस्तुत करने को कहा. रायपुर में इस प्रकरण की सुनवाई की जाएगी. जमीन और संपत्ति विवाद सुलझा: एक मामले में आवेदिका और अनावेदक (ससुर) के बीच संपत्ति विवाद को सहमति से सुलझा लिया गया. आवेदिका को खेती की जमीन में 1/4 हिस्सा और लोरमी स्थित मकान में हिस्सेदारी देने पर दोनों पक्ष सहमत हुए. मामला नस्तीबद्ध किया गया. वन विभाग के मामले में होगी जांच एक प्रकरण में आवेदिका ने वन विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. आयोग ने इस मामले में डीएफओ मुंगेली को पत्र भेजकर जांच कराने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. रिपोर्ट मिलने के बाद अगली सुनवाई रायपुर में होगी. अनुपस्थित आवेदिका के मामले नस्तीबद्ध एक अन्य मामले में आवेदिका की लगातार अनुपस्थिति के कारण प्रकरण को नस्तीबद्ध कर दिया गया. महिला आयोग ने जनसुनवाई में आए मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी है. आयोग ने उम्मीद जताई है कि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए सामने आएंगी और उनके लिए न्याय सुनिश्चित किया जाएगा. recent visitors 109

महिला ने युवक के संबंध बनाने की जिद करने पर साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी, पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया

हरदोई उत्तर प्रदेश के हरदोई पचदेवरा क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया है। युवक महिला से संबंध बनाना चाह रहता था, लेकिन महिला मना कर रही थी। दोनों में इसी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद प्रेमिका ने गुप्तांग सहित शरीर पर चाकू से कई वार किए। फिर साड़ी से उसका गला घोटकर मार डाला। हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर में 24 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी कथित प्रेमिका और प्रेमिका के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी महिला ने युवक के संबंध बनाने की जिद करने पर साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसके गुप्तांग सहित शरीर पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पति से मिलकर महिला ने शव को पड़ोस के बंद घर के बरामदे में डाल दिया था। हत्याकांड के खुलासे के लिए कई टीम बनाईं जानकारी के अनुसार पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव निवासी रामनरेश ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका बेटा अजय 26 नवंबर को सुबह घर से बिना बताए कहीं चला गया था। 28 नवंबर को गांव निवासी प्रेमपाल के बंद पड़े मकान के बरामदे में 24 वर्षीय अजय सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा मिला था।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की थी। गुप्तांग में चाकू से किये थे वार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के अलावा गुप्तांग पर भी चाकू से वार के निशान मिले थे। वहीं पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मृतक अजय की पत्नी शादी के कुछ समय बाद ही छोड़कर चली गई थी, क्योंकि अजय के गांव की महिला सीमा से अवैध संबंध थे। पुलिस की शक की सुई अजय की कथित प्रेमिका सीमा पर जाकर टिक गई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्ता सीमा और उसके पति कमलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सीमा ने उसकी साड़ी के फंदे से गला दबाकर और चाकू से वार कर हत्या की बात कबूली। साड़ी से घोंटा युवक का गला आरोपी सीमा ने पूछताछ में बताया कि उसके अजय से संबंध थे। सीमा ने बताया कि अजय उसके घर आया था और खाना खाकर घर में ही सो गया था। सीमा ने बताया कि अजय ने रात में उसके साथ संबंध बनाने का प्रयास किया, जिसका उसने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। इसी पर सीमा ने अपनी साड़ी से अजय का गला घोंटकर हत्या कर दी। चाकू से उसके गुप्तांग सहित शरीर पर कई वार किए, जिससे अजय की मौत हो गई। सीमा का पति कमलेश घर आया तो उसे सीमा ने सारी बात बताई। दोनों ने मिलकर अजय के शव को प्रेमपाल के घर के बरामदे में डाल दिया। अभियुक्ता की निशानदेही पर पुलिस ने चाकू और मृतक की शर्ट बरामद की है।   recent visitors 69

शरद पवार के नेता करा रहे थे बैलेट पेपर से दोबारा चुनाव, पड़ा भारी, पुलिस ने शुरू किया ऐक्शन, दर्ज हुआ केस

मुंबई महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मरकाडवाड़ी गांव में बैलेट पेपर से अलग ही चुनाव कराना एनसीपी-एसपी के नेता उत्तम जानकार को भारी पड़ा है। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और 88 समर्थकों को भी इसमें नामजद किया गया है। गांव में उत्तम जानकार और उनके समर्थकों की ओर से बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराया जा रहा था। कहा जा रहा था कि ईवीएम से चुनाव सही से नहीं हुआ और गड़बड़ी हुई थी। इसलिए उसका अंतर दिखाने के लिए बैलेट पेपर से इलेक्शन हो रहा था। इससे पहले पुलिस ने 200 लोगों के खिलाफ दोबारा अपने मन से चुनाव कराने को लेकर केस दर्ज किया है। उत्तम जानकार ने मालशिरस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की। फिर भी उनका कहना है कि चुनाव से सही नहीं कराया गया और इसीलिए नए सिरे से बैलेट पेपर से इलेक्शन कराने का फैसला लिया गया। मंगलवार को मालशिरस विधानसभा सीट के तहत आने वाले गांव मरकाडवाड़ी में करीब 200 लोग जुटे थे। इन लोगों का कहना था कि वे बैलेट पेपर से वोट डालेंगे। इससे पता चलेगा कि किसने किसका साथ दिया है और फिर ईवीएम में ऐसी तस्वीर क्यों सामने नहीं आई। इसी दौरान वहां पुलिस पहुंच गई तो प्रक्रिया बंद कराई गई और कई लोगों अरेस्ट किया गया। गांव के काफी लोगों ने वोटिंग के बाद सवाल उठाए थे। उनका कहना कि हमने जिस पार्टी के लोगों को वोट था, बूथ की लिस्ट में वह पीछे हैं। इसके बाद ग्रामीणों का कहना था कि हमें बैलेट पेपर के माध्यम से ही चुनाव करा लेना चाहिए। इससे हम तय कर पाएंगे कि आखिर गांव के वोट गलत जगह ट्रांसफर हो गए या फिर ईवीएम में खामी थी। इसी को लेकर वोटिंग कराई जा रही थी, लेकिन तब तक प्रशासन अपना दल लेकर पहुंचा और कार्यक्रम को रुकवा दिया। बता दें कि ईवीएम को लेकर कांग्रेस, एनसीपी-एनसीप, उद्धव सेना समेत कई दलों ने सवाल उठाए हैं। recent visitors 55

छात्रा से छेड़छाड़ पर किया गया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में आत्मानंद स्कूल का लैब अटेंडेंट बर्खास्त

बिलासपुर। छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आत्मानंद स्कूल के लैब अंटेंडेट को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. जांच में दोषी पाए जाने के बाद लैब अटेंडेंट एमडी शहजाद के खिलाफ कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई कर बड़ा संदेश दिया है. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पचपेड़ी में पढ़ने वाली छात्रा से लैब अटेंडेंट एमडी शहजाद ने छेड़छाड़ की थी. मामले में एफआईआर के बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था. वहीं दो सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच कराई गई. जिसकी जांच रिपोर्ट मस्तूरी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर को पेश किया. जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार, कक्षा सातवीं की एक छात्रा को सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला एमडी शहजाद द्वारा गलत नियत से बेड टच को अंजाम दिया गया, जो जांच प्रतिवेदन, बयानों के अनुसार प्रमाणित पाया गया. इसके बाद उक्त संबंध में शहजाद से जवाब मांगा गया था. उनका जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया. आरोपी के जवाब के आधार पर कलेक्टर अवनीश शरण ने सहायक शिक्षक एमडी शहजाद के कृत्य को बेड टच का दोषी पाते हुए घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी के साथ ही सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण संविदा नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया. recent visitors 49

चीन ने पाकिस्तान को फिलहाल लगभग 29 बिलियन डॉलर का कर्ज दे रखा है, सबसे बड़ा कर्जदार बन गया पाकिस्तान: रिपोर्ट

इस्लामाबाद पाकिस्तान के लोग बीते कुछ सालों से आर्थिक मंदी और कमर तोड़ देने वाली महंगाई से परेशान हैं। शहबाज शरीफ की सरकार की हालत खराब है और वह अलग-अलग देशों से मदद मांग चुके हैं। इस बीच एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि पाकिस्तान चीन का सबसे बड़ा कर्जदार बन गया है। चीन ने पाकिस्तान को फिलहाल लगभग 29 बिलियन डॉलर का कर्ज दे रखा है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक 24 करोड़ की आबादी वाला पाकिस्तान इस साल अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से कर्ज लेने वाले देशों में भी टॉप 3 में शुमार है। मंगलवार को विश्व बैंक ने इंटरनेशनल डेब्ट रिपोर्ट 2024 जारी किया। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा कर्ज चीन से ले रखा है। कुल कर्ज में चीन का हिस्सा 22 प्रतिशत है। हालांकि पिछले साल यह आंकड़ा 25 प्रतिशत था। इसके अलावा पाकिस्तान ने विश्व बैंक से कारण 23 अरब डॉलर का कर्ज ले रखा है जो कुल कर्ज का लगभग 18 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं कुल लोन में एशियाई विकास बैंक का हिस्सा 15 प्रतिशत है। अन्य देशों की बात करे तो सऊदी अरब कुल कर्ज के 7 प्रतिशत यानी लगभग 9.16 अरब डॉलर के साथ पाकिस्तान को कर्ज देने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश रहा। पिछले साल कुल कर्ज में सऊदी अरब का हिस्सा सिर्फ 2 फीसदी था। विश्व बैंक ने बताया कि 2023 में पाकिस्तान का कुल एक्सटर्नल लोन (IMF सहित) 130.85 बिलियन डॉलर था जो इसके कुल निर्यात का 352 प्रतिशत और ग्रॉस नेशनल इनकम (GNI) का 39 प्रतिशत है। पाकिस्तान का कुल कर्ज GNI का 5 प्रतिशत है। इससे पहले सितंबर में पाकिस्तान के वित्त राज्य मंत्री अली परवेज मलिक ने नेशनल असेंबली स्टैंडिंग कमेटी की एक बैठक में कहा था कि पाकिस्तान को अगले चार सालों में 100 बिलियन डॉलर के कर्ज को चुकाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। यह राशि पाकिस्तान के मौजूदा 9.4 बिलियन डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार से लगभग 10 गुना अधिक है। इस बीच पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को स्वीकार किया है कि आईएमएफ की शर्तों को लागू करने में कई दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि सरकार ने कहा है कि 7 बिलियन डॉलर के पैकेज के लिए इन शर्तों को पूरा करने की पूरी कोशिश की जाएगी। recent visitors 56