सपा प्रदेश कार्यालय पर श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की 85 वीं जयंती मनाई

भोपाल। समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरतीपुत्र मुलायम सिंह की 85 वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर यह संकल्प लिया की श्रद्धेय नेता जी की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे इस अवसर पर उनके चित्र पर सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन भी किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मनोज यादव ने कहा कि माननीय नेताजी ने समाज के सभी वर्गों जैसे दलित, पिछड़ा एवं महिलाओं को साथ लाने की बात की तथा महिलाओं को भी समाज में बराबर का अधिकार दिया जाए एवं उनके द्वारा सेना के क्षेत्र में भी दिया गया योगदान अतुल्यनीय है इस अवसर अंबेडकर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल पहलवान के नेतृत्व में बसपा के सैकङो कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। जयंती के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, डॉ. सुनीलम पूर्व विधायक, राजेंद्र यादव प्रमुख महासचिव, हरगोविंद चौकसे प्रदेश उपाध्यक्ष, उमेश पटेरिया कार्यालय प्रभारी, रतनलाल बाथम, आर एन पटेल, बाबूलाल पहलवान, रितिक यादव, अभिजीत यादव, भगवान सिंह यादव, प्रकाश नरवरे, संजय यादव, जगदीश जी कुशवाह, आराधना भार्गव, हरीश यादव, अतिबल यादव, शैलेंद्र यादव, नीलेश यादव, शिवराज सिंह तोमर, संजय शर्मा, रुकनेश राज, गंगाराम अहिरवार, मोहिनी अहिरवार, बलिराम भगत एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। recent visitors 226

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री देवेंद्र फडणवीस को दी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री देवेंद्र फडणवीस को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे और श्री अजीत पवार को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस तथा उपमुख्यमंत्री द्वय श्री एकनाथ शिंदे और श्री अजीत पवार के दूरदर्शी नेतृत्व में महाराष्ट्र की विकास यात्रा अनवरत जारी रहेगी। डबल इंजन की सरकार दोगुनी ऊर्जा से महाराष्ट्र की प्रगति को नई ऊंचाई पर ले कर जाएगी। recent visitors 58

शक्तिकांत दास बोले- हमारा काम महंगाई को काबू में रखना…, ब्‍याज दरों में नहीं हुआ बदलाव, रेपो रेट 6.50% पर बरकरार

मुंबई आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक के नतीजे आ गए हैं. सुबह 10 बजे नतीजे घोषित करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकान्‍त दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने बताया कि इस बार भी ब्‍याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है. रेपो रेट फिलहाल 6.50% पर ही बरकरार रहेगा. MPC के 6 में से 4 सदस्‍य ब्‍याज दरों में बदलाव के पक्ष में नहीं. मतलब साफ है कि अभी आपके होम लोन, ऑटो लोन समेत तमाम तरह के कर्ज भी फिलहाल सस्‍ते नहीं होंगे. बता दें कि RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में ब्‍याज दरों में बदलाव किया था. उस समय दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की गई थीं, तब से ये जस से तस बनी हुई हैं. बता दें कि गवर्नर शक्तिकान्‍त दास के मौजूदा कार्यकाल की आखिरी एमपीसी बैठक है. उनका कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने कार्यकाल का आखिरी मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान करते हुए कहा कि मेजोरिटी में सदस्‍यों ने तय किया है कि रेपो रेट को अनचेंज रखा जाए. एमपीसी ने तय किया गया है कि महंगाई को टारगेट पर लाने का फोकस रहेगा. इस लिए अभी रेपो रेट में कटौती नहीं की जा रही है. Repo Rate का EMI पर असर RBI की MPC की बैठक हर दो महीने में होती है और इसमें शामिल रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास समेत छह सदस्य महंगाई समेत अन्य मुद्दों और बदलावों (Rule Changes) पर चर्चा करते हैं. यहां बता दें कि रेपो रेट का सीधा कनेक्शन बैंक लोन लेने वाले ग्राहकों से होता है. इसके कम होने से लोन की ईएमआई घट जाती है और इसमें इजाफा होने से ये बढ़ जाती है. दरअसल, रेपो रेट (Repo Rate) वह दर है जिस पर किसी देश का केंद्रीय बैंक धन की किसी भी कमी की स्थिति में वाणिज्यिक बैंकों को पैसा उधार देता है. रेपो रेट का उपयोग मौद्रिक अधिकारियों द्वारा इंफ्लेशन को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है. recent visitors 140

उपयंत्री संदीप शुक्ला काजिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम पंचायत देवरा में दिखा विशेष योगदान

उपयंत्री संदीप शुक्ला काजिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम पंचायत देवरा में  दिखा विशेष योगदान योगदान ऐसा कि अपने कर्तव्य को दरकिनार कर दी ग्राम पंचायत को विशेष संरक्षण लगभग 1 लाख 25हजार की राशि बिना कार्य कराए ही फर्जी मस्टर रोल जारी कर निकाली जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम पंचायत देवरा का मामला डिंड़ौरी डिंड़ौरी जिला मुख्यालय के चाहु ओर शासन की राशि की होली खेली जा रही है।कही अधूरा कार्य दिखाकर तो कही बिना कार्य की शुरुआत ही मनमानी बिना किसी संकोच के ही मिली भगत। से लाखों रुपए की खेली जा रही होली।न उन्हें शासन प्रशासन का कोई डर नहीं आखिर किस के सह पर चल रहा है ये खेल क्यों नहीं होती ऐसे भ्रष्टाचार अधिकारियों पर कोई कार्यवाही जबकि आए दिन कही न कही की खबर समाचार पत्रों पर प्रकाशित होती ही रहती है प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दिन भर भगा दौड़ कर  सच्चाई सामने लाने का प्रयास करते है उसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी उन्हें नजरअंदाज कर उनके हौसले बुलंद कर आम जनता ओर शासन प्रशासन की आंख मूंद रहे है। वैसे तो उपयंत्री संदीप शुक्ला जी के सभी कार्य क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में एवं उनके चहेते ठेकेदारों पर विशेष कृपा दृष्टि होती है फिर चाहे उन ग्राम पंचायतों में कार्य कैसे भी कराए गए हो या उन ठेकेदारों के द्वारा निर्माण कार्य में अमानक सामग्री का उपयोग ही क्यों ना किया गया हो उपयंत्री महोदय को इन सब से कोई लेना देना ही नहीं होता है यह हम नहीं उन सभी ग्राम पंचायतों में किए गए कार्य एवं उनके चहेते ठेकेदारों के द्वारा कार्य में उपयोग की गई सामग्री को देखकर आप स्वयं ही समझ सकते हैं उपयंत्री महोदय चाहे लें तो जहां एक रो की पुलिया का निर्माण कराया जाना हो वहां तीन रो की पुलिया का निर्माण करा सकते हैं वहीं वो चाह लें तो दो रो की पुलिया का निर्माण कराकर तीन रो की पुलिया का पेमेंट कर सकते हैं जहां पानी या नला का अता पता ही ना हो वहां चेक डैम का निर्माण करवा सकते हैं रेत की जगह डस्ट से निर्माण करवा रेत का पेमेंट कर सकते हैं इस तरह से न जाने उपयंत्री महोदय संदीप शुक्ला जी के द्वारा कितने महान कार्य किए गए हैं अगर उनके हर पंचायत क्षेत्रों का निरीक्षण किया जाए तो ऐसे ना जाने कितने बड़े-बड़े खुलासे हो सकते हैं  जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है।ऐसा ही मामला हाल ही में ग्राम पंचायत देवरा का सामने आया है जहां लगभग 51 लाख की लागत से स्टॉप डैम काजवेकम  का निर्माण कार्य कटोरी नाल में कराया जाना है जहां अब तक एक फावड़ा भी नहीं चलाया गया है और वहां पर स्टॉप डैम काजवेकम  निर्माण के नाम पर फर्जी मस्टर रोल जारी कर लगभग 1 लाख 25हजार रुपए की राशि का आहरण कर लिया गया है अब सवाल यह उठता है कि जब उक्त नाल में सफाई कार्य के अलावा निर्माण कार्य के लिए कोई कार्य ही नहीं कराया गया है तो स्टॉप डैम काजवेकम निर्माण के नाम पर मस्टर रोल जारी कर राशि का आहरण कैसे कर लिया गया और उपयंत्री महोदय जी ने उसका मूल्यांकन कैसे कर दिया ऐसे महान है  उपयंत्री महोदय संदीप शुक्ला जी जिनके लिए कुछ भी करना असंभव नहीं है और करें भी क्यों ना क्योंकि उनके उच्च अधिकारियों का उनको भय ही नहीं है क्योंकि उनको अपने उच्च अधिकारियों से अभय दान मिला हुआ है तभी तो उनके द्वारा एक से बढ़कर एक करनामे किए जा रहे हैं, जिसकी जानकारी भी उच्च अधिकारियों को होने के बाद भी उक्त मामलों पर उन पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है, जिसका परिणाम यह होता है कि वो चाहे जो करें उनको अपने उच्च अधिकारियों का भी भय व्याप्त नहीं होता है । मस्टर रोल में दर्ज मजदूरों को खुद मालुम नहीं कार्यस्थल एवं कार्य किए जाने की ग्राम पंचायत देवरा के कटोरी नाल में स्टॉप डैम काजवेकम  निर्माण के लिए निकाले गए मस्टर रोल में दर्ज मजदूरों को भी स्टाप डैम काजवेकम  निर्माण कार्य में कार्य होने एवं उस पर कार्य करने की खुद को जानकारी नहीं है  ऐसे में वह मजदू कैसे उक्त स्थल में कार्य कर सकते हैं और उनका भुगतान भी किस आधार पर कर दिया जाता है जो अपने आप में एक बहुत बड़ा सवाल है ? लगभग 1 लाख से ऊपर की हो चुकी मजदूरी भुगतान फिर भी नहीं हुआ कुछ भी कार्य ग्राम पंचायत देवरा की कटोरी नाल में लगभग 51लाख की लागत से स्टॉप डैम काजवेकम का निर्माण कार्य कराया जाना है जहां पर एक फावड़ा भी नहीं चलाया गया है फिर भी 1लाख से ऊपर की मजदूरी का भुगतान कर दिया गया है आखिर उन मजदूरों ने कार्य कहां पर किया है और उनको भुगतान कहां का किया गया है गौर करने वाली बात है इनका कहना है कि कटोरी नाला में काम ही नहीं लगाया गया है और ना ही मैं वहां पर काम करने गया हूं मेरा नाम मस्टर रोल में कैसे लिखा है इसकी मुझे जानकारी नहीं है               रामदीन मस्टर रोल में दर्ज मजदूर ग्राम पंचायत एवं ग्राम देवरा निवासी मैं काम नहीं की हूं मुझे काम के बारे में जानकारी नहीं है कि कब वहां काम कराया गया है         राधा बाई मस्टर रोल में दर्ज मजदूर ग्राम एवं ग्राम पंचायत देवरा निवासी काम का हुआ है ये आप देख सकते हैं दो दिन जेसीबी मशीन चला है पर काम कुछ नहीं हुआ है यहां मजदूर कोई काम नहीं की है           देवारू ग्रामीण ग्राम पंचायत देवरा रक्षाबंधन पर्व पर ठाकुर देवता में पूजन के लिए जाना होता है इसलिए आधा घंटा जेसीबी मशीन चला था और दो ट्राली पत्थर वार्ड मेम्बर के द्वारा डलवाया गया था,एक दिन 10लेबर एवं दूसरे दिन 12लेबर काम की थी इसके अलावा यहां कोई कार्य हुआ ही नहीं है   श्याम सुंदर बर्मन ग्रामीण ग्राम पंचायत देवरा आपके माध्यम से जानकारी हुई है दो सदस्यीय टीम का गठन कर मामले की जांच कराई जाएगी       निखलेश कटारे सीईओ जनपद पंचायत ड़िंड़ौरी recent visitors 51

बड़े वृक्ष पिचिंग को कर रहे खोखला बाँध को खतरा

बमीठा रनगुवां बाँध म प्र में स्थित है लेकिन उ प्र सरकार द्वारा बाँध का निर्माण करवाया था 33 %म प्र को 67 %उ प्र के अनुपात से पानी का बंटवारा है रनगुवां बाँध की पिचिंग में बड़े बड़े वृक्ष उग आए हैं इन बड़े वृक्षों की जड़ें मिट्टी में बहुत ही गहराई में पहुँचकर कर पिचिंग को खोखला कर रही हैं जिससे बाँध के टूटने का खतरा बनता जा रहा है हर वर्ष बाँध की मरम्मत एवं सफाई के लिए प्री मानसून की राशि आती है लेकिन बाँध की मरम्मत एवं सफाई कार्य कागजो में कर प्री मानसून की राशि का बंदरबांट कर दिया जाता है उत्तर प्रदेश सिचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर तत्काल पिचिंग पर उगे बड़े वृक्षों की सफाई करवानी चाहिए जिससे बाँध को खतरे से बचाया जा सके.   recent visitors 54

कांग्रेस नेता भानु चिब स्वागत में धक्कामुक्की मामले में अमित पटेल के निलंबन पर रोक

इंदौर इंदौर एयरपोर्ट पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु उदय चिब के सामने कार्यकर्ताओं में मारपीट के मामले में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमित पटेल के निलंबन पर रोक लगा दी गई है। इस मामले की गहनता से जांच कर कमेटी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर निलंबन करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बता दें की पिछले दिनों यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह ने पत्र जारी कर पटेल को यूथ कांग्रेस से निलंबित किया था। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस निलंबन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित अन्य नेता भी सहमत नहीं थे। क्योंकि किसी भी वीडियो में पटेल द्वारा मारपीट करने का कोई सबूत नहीं मिला थ। यह बात भी उठी कि इंदौर में कांग्रेस पिछड़ रही है। खासकर इंदौर विधानसभा-दो में। वहां अमित की पत्नी पार्षद हैं। ऐसे में उनके निलंबन से गलत संदेश जाएगा। पटेल खाती समाज से हैं और जीतू पटवारी से जुड़े हुए भी हैं। मितेन्द्र यादव ने बिना किसी को विश्वास में लिए, अपने स्तर पर यह फैसला लिया है। कार्रवाई पर अमित पटेल ने कहा- मैं तो उन्हें बचा रहा था मामले में इंदौर युवा कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अमित पटेल की सदस्यता सस्पेंड कर दी गई थी। अमित पटेल का कहना है, 'जिस कांग्रेस नेता के साथ मारपीट हुई है, मैं तो खुद उन्हें बचाता हुआ वीडियो में नजर आ रहा हूं। वे देवास के नेता हैं और मेरे अच्छे दोस्त हैं। हो सकता है कि कुछ दूसरे लोगों को बचाने के लिए ये पत्र जारी किया गया हो। मैं एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस में किसी पद पर नहीं हूं। मेरी पत्नी पार्षद हैं। बस मैं पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता हूं। इंदौर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष की दावेदारी जरूर कर रहा हूं।' इंदौर एयरपोर्ट पर हुए घटनाक्रम का सिलसिलेवार ब्योरा     26 नवंबर को इंदौर एयरपोर्ट पर आए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को शाजापुर में मशाल यात्रा में शामिल होने जाना था।     एमपी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र सिंह और पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े चिब को अपनी-अपनी कार में बैठाना चाहते थे।     चिब, वानखेड़े की कार में बैठे। वानखेड़े दिल्ली से चिब के साथ ही इंदौर आए थे।     यूथ कांग्रेस के नेताओं का कहना था कि प्रोटोकॉल के तहत चिब को अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह की कार में जाना था।     इसी बात पर वानखेड़े और सिंह गुट में विवाद हुआ।     एमपी यूथ कांग्रेस में सचिव विश्वजीत सिंह चौहान ने अमित पटेल के समर्थक को चांटा मार दिया था।     इसके बाद पटेल के समर्थकों ने चिब की कार के साथ चल रहे विश्वजीत चौहान के साथ मारपीट कर दी थी। recent visitors 193

एमपी गजब: प्रतिपक्ष विधायकों के हाल : सरकारी डॉक्टर कर रहे विधायक से बदसलूकी , व दे रहे अभद्र गालियां

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में विधायक के साथ सरकारी अस्पताल के डॉक्टर की बदसलूकी का मामला सामने आया है। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का आरोप है कि जब वे कुछ लोगों के लिए इलाज के लिए रतलाम जिला अस्पताल गए, तो वहां मौजूद डॉक्टर सीपीएम राठौर ने बदसलूकी की। खुद विधायक ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले झोपड़ी में रहने के कारण ‘झोपड़ी वाले विधायक’ के नाम से चर्चित डोडियार का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती उनके कुछ लोगों का ठीक से इलाज नहीं हो रहा है। इसी विषय पर बात करने और अपने लोगों से मिलने वे जिला अस्पताल गए थे। यहां उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सीपीएम राठौर से बात की। इस पर डॉक्टर भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। डोडियार ने अपना परिचय सैलाना विधायक के रूप में दिया तो डॉक्टर ने कहा कि तू जानता है मैं कौन हूं। इसके दौरान अस्पताल में गहमागहमी का माहौल बन गया। बाद में विधायक ने स्टेशन रोड थाने में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी डॉक्टर की सफाई नहीं आई है। recent visitors 215