Monday, July 6, 2026 5:06 am

ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट सहित अन्य कार्यक्रमों में PM मोदी आने के लिए दी सहमति

प्रदेश में 11 दिसंबर से प्रारंभ होगा जनकल्याण अभियान और जन कल्याण पर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को आएंगे मध्यप्रदेश ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट सहित अन्य कार्यक्रमों में PM मोदी आने के लिए दी सहमति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रियों को दी जानकारी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में सरकार के गठन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक जनकल्याण अभियान और 11 से 26 दिसम्बर तक जनकल्याण पर्व मनाया जाएगा। प्रदेश के मंत्रीगण अपने प्रभार और गृह जिलों में विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। जिलों में लगने वाले शिविरों में भी आवश्यक व्यवस्थाएं मंत्रीगण द्वारा सुनिश्चित की जाएं। सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी जनकल्याण अभियान और जनकल्याण पर्व की गतिविधियों से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मंगलवार को नई दिल्ली में भेंट हुई। भेंट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी 24 फरवरी 2025 को भोपाल में हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आने की सहमति दी है। प्रधानमंत्री मोदी को मध्यप्रदेश में अन्य कार्यक्रमों के लिए भी आमंत्रित किया गया है। इसके लिए भी वे अपने कार्यक्रम निर्धारित कर अवगत करवाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मंत्रालय में राज्य मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश में जनकल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल के लिए मध्यप्रदेश की सराहना की है। इन परियोजनाओं के भूमि-पूजन कार्यक्रमों के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि आगामी 26 दिसंबर को पचमढ़ी में चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने मंत्रीगण को जानकारी दी कि केंद्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के लिए 11 केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि नर्मदापुरम में हाल ही में संपन्न रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सफल रहा, जिसमें 31 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। साथ ही लगभग 40 हजार व्यक्तियों को रोजगार की संभावना भी सरकार होगी। प्रदेश में शहडोल में अगली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारी की जा रही है। मंत्रि-परिषद की बैठक शुरू होने के पहले राष्ट्रगीत वंदे-मातरम का सामूहिक गान हुआ।   recent visitors 36

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय, प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पी.एम. उषा) संचालन की स्वीकृति

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान की मिलिंग के लिए प्रोत्साहन और अपग्रेडेशन राशि की स्वीकृति विद्युत वितरण कम्पनियों को रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम में 40% राशि अंशपूंजी के रूप में प्रदान करने की स्वीकृति मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय, प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पी.एम. उषा) संचालन की स्वीकृति भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार शाम को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में प्रदेश में उपार्जित धान की मिलिंग के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन और अपग्रेडेशन राशि की स्वीकृति दी है। निर्णय अनुसार मिलिंग राशि 10 रूपये प्रति क्विंटल और प्रोत्साहन राशि 50 रूपये प्रति क्विंटल प्रदाय की जायेगी। साथ ही 20 % परिदान एफ.सी.आई को करने पर 40 रूपये और 40 % परिदान एफ.सी.आई को करने पर 120 रूपये प्रति क्विंटल अपग्रेडेशन राशि प्रदाय की जायेगी। इससे किसानों से उपार्जित धान की मिलिंग में तेजी आयेगी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं अंतर्गत चावल की आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने के साथ राज्य की आवश्यकता के अतिरिक्त अतिशेष चावल की मात्रा को केंद्रीय पूल में त्वरित गति से परिदान किया जायेगा। मंत्रि-परिषद द्वारा भारत सरकार द्वारा जारी रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के अंतर्गत विद्युत वितरण कम्पनियों को राज्यांश 40% राशि लगभग 6 हजार करोड़ रूपये ऋण के स्थान पर अंशपूंजी/अनुदान के रूप में प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। निर्णय अनुसार राज्य की विद्युत वितरण कंपनियों को वितरण अधोसंरचना के उन्नयन, वितरण हानियों में कमी तथा वितरण प्रणाली सुदृढीकरण एवं आधुनिकीकरण से संबंधित बुनियादी अधोसंरचना के निर्माण/विकास कार्यों के लिए राज्यांश की राशि ऋण के स्थान पर राज्य शासन द्‌वारा अंश पूंजी के रूप में प्रदान की जायेगी। योजनांतर्गत वितरण कंपनियों को अ‌द्यतन ऋण के रूप में दिये गये राज्यांश को भी अंश पूंजी में परिवर्तित किया जायेगा। योजनांतर्गत केन्द्रांश पर देय एसजीएसटी की राशि भी राज्य शासन ‌द्वारा वितरण कंपनियों को अनुदान के रूप में उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे प्रदेश में स्थापित होने वाले स्मार्ट मीटर के कार्य में तेजी आयेगी। उल्लेखनीय है कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण व विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति के उ‌द्देश्य से वित्तीय रूप से साध्य एवं परिचालन में दक्ष वितरण क्षेत्र विकसित करने के लिए "रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) लागू की गयी है। योजना में केन्द्र सरकार ‌द्वारा विद्युत वितरण कंपनियों को प्री-पेड स्मार्ट मीटर व सिस्टम मीटरिंग के लिए 15% राशि और विद्युत अधोसंरचनात्मक विकास के लिए 60% राशि अनुदान के रूप में प्रदान किये जाने का प्रावधान है। शेष 40 प्रतिशत राशि राज्य शासन द्वारा अंश पूंजी के रूप में प्रदान की जायेगी। मंत्रि-परिषद द्वारा केन्द्र प्रवर्तित योजना 'प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पी.एम. उषा)' के संचालन की सैद्धांतिक सहमति दी गयी है। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार, शिक्षा मंत्रालय, उच्चतर शिक्षा विभाग, द्वारा वर्ष 2013 से राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) चरण 1.0 एवं रूसा चरण 2.0 केंद्र प्रवर्तित योजना के रूप में लागू कर प्रारम्भ की गई थी। योजना में प्रदेश के उच्च शैक्षणिक संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। पी.एम. उषा योजना को 4 घटकों पर केन्द्रित किया गया है। जिसमें बहुसंकायी शिक्षा एवं शोध विश्र्वविद्यालय, विश्र्वविद्यालय के सुदृढ़ीकरण के लिए अनुदान, महाविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए अनुदान और लैंगिक समावेशिता एवं साम्यता पहल शामिल है।   recent visitors 26

मध्यप्रदेश में फिल्मांकन के लिए अनुकूल वातावरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में फिल्मांकन के लिए अनुकूल वातावरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री से मिले पंचायत वेब सीरीज के कलाकार भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज शाम मुख्यमंत्री निवास में लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत के कलाकार दल ने भेंट की। प्रदेश में सीहोर जिले में यह कलाकार फिल्मांकन के लिए आए थे और अब वापसी के पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सौजन्य भेंट कर संस्मरण साझा किए। प्रख्यात अभिनेता रघुवीर यादव और अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपने कलाकार दल के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात की और उन्हें मध्यप्रदेश में फिल्म और वेब सीरीज निर्माण के सुखद अनुभवों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में फिल्मांकन की दृष्टि से काफी अनुकूल वातावरण है। राज्य सरकार द्वारा फिल्म और वेब सीरीज के निर्माण में एवं कलाकारों को पूर्ण प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकारों का सम्मान भी किया। कलाकारों द्वारा शासन प्रशासन से मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया। recent visitors 39

प्रदेश में एक करोड़ 45 लाख बच्चों के अपार आईडी तैयार किये जाएंगे

भोपाल केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रगति को ट्रेक करने के लिये ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (APAAR) अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए है। अपार आईडी को 'वन नेशन-वन स्टूडेंट आईडी के नाम से भी जाना जाता है। प्रदेश में एक करोड़ 45 लाख बच्चों के अपार आईडी तैयार किये जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के शासकीय और अशासकीय स्कूलों में अपार आईडी बनाने के लिये जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये है। इस काम तेज गति लाने के लिये पूरे प्रदेश में 9 और 10 दिसम्बर को विशेष अभियान चलाया गया। अपार आईडी से शिक्षा ग्रहण करने की कागजी प्रक्रियाओं में होने वाली समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। यदि कोई छात्र स्कूल बदलता है चाहे राज्य के भीतर उसका सारा डेटा अपार आईडी के द्वारा नये स्कूल में स्थानांतरित हो जायेगा। छात्रों को दस्तावेज या स्थानांतरण प्रमाण-पत्र देने के आवश्यकता नही होगी।   recent visitors 34

कड़ाके की ठंड ने नागरिकों को कपकपा दिया, सीहोर में पाला का सताने लगा डर

सीहोर नगर व क्षेत्र में लगातार ठंड ने कोहरे के साथ ही शीत लहर के चलने से तीखे तेवर दिखा रही है, जिससे सुबह से कड़ाके की ठंड ने नागरिकों को कपकपा दिया है। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री तक दर्ज हुआ। यह सीजन का सबसे कम तापमान है। इससे फसलों पर पाला पड़ने की आशंका भी बढ़ गई हैं। दिनभर जल रहा अलाव सोमवार से अचानक तापमान गिरने से लोग ठंड भगाने के लिए सुबह से शाम तक अलाव जलाकर सहारा लेते हुए नजर आए। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग ठंड से बचने के लिए अलाव के आसपास बैठकर घंटों तक ठंड का लुत्फ उटाने लगे हैं। मौसम विभआग ने आने वाले दिनों में अभी और तापमान गिरने की संभावना जताई है।   सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। विशेष रूप से पश्चिमी मध्य प्रदेश में दिन और रात के तापमान में सोमवार को भारी गिरावट आई। राजगढ़ में रात का तापमान 7.6°C तक गिरा, जो पचमढ़ी से भी कम था। इंदौर और भोपाल में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आगे और बढ़ेगी ठंड मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। विशेष रूप से पश्चिमी मध्य प्रदेश में ठंड का असर ज्यादा रहेगा, और क्लाउड कवर की संभावना भी है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। कपड़ो की दुकान में लग रही भीड़ वहीं नगर में जगह-जगह गर्म कपड़ों की दुकानों पर ठंड का सामना कर रहे लोग पहुंचकर गर्म कपड़े खरीदेते हुए नजर आए। इस समय राते तो ठंडी हो रही है दिन भी अधिक ठंडे होने लगे हैं। दिन में भी सर्द हवाओं के चलने से कपकपी शरीर में बनी रहती है, जिससे नागरिक घंटों अब धूप में खड़े दिखाई देने लगे हैं। ठंड के चलते मुख्य नगर व मुख्य बाजार में इक्का दुक्का वाहन चालक ही देर रात में नजर आते हैं। वह भी अपने आप को पूरी तरह उपर से नीचे तक गर्म कपड़ों से ढंक कर ही घर से बहार निकल रहे है, जिससे ठंड से बच सके। शाम होते ही नगर का मुख्य बाजार, बस स्टैंड की दुकानें जल्दी बंद होने लगी हैं। recent visitors 21

मध्य प्रदेश में अब लोगों को डिजिटल अरस्टिंग के नाम पर लूटने वालों की शामत आ गई, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

भोपाल मध्य प्रदेश में अब लोगों को डिजिटल अरस्टिंग के नाम पर लूटने वालों की शामत आ गई है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में इसी घटनाओं को लोगों की जागरूकता से रोक दिया गया है. दूसरी तरफ पुलिस ने भी कार्रवाई को तेज कर दिया है. राज्य के नए डीजीपी कैलाश मकवाना ने कई जिलों में हुई कार्रवाई की जमकर तारीफ की है. एमपी में डिजिटल अरस्टिंग के नाम पर लोगों की जीवन भर की कमाई लूटने वाले जालसाजों ने पिछले कुछ समय में जमकर आतंक मचाया है. ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को खुद मोर्चा संभालना पड़ा. उन्होंने कुछ समय पहले पुलिस महकमे के आला अधिकारियों की बैठक लेकर डिजिटल अरस्टिंग के मामले के जरिए ठगी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. इसका असर अब दिखने भी लगा है. डीजीपी कैलाश मकवाना ने दमोह, इंदौर और सिंगरौली पुलिस की ओर से जालसाजी की वारदात को रोककर पीड़ितों को बचाने पर उनकी जमकर तारीफ की है. डीजीपी ने लोगों को अलर्ट रहने को भी कहा है. दमोह में स्वास्थ्य कर्मचारी बचा राज्य के दमोह के सरकारी अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी अनुपम खरे को 2 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करते हुए मुंबई पुलिस के अधिकारी बताने वाले जलसाजों ने रूपों की मांग की, लेकिन जन जागरूकता अभियान के जरिए अनुपम खरे ने रुपये देने से इंकार कर दिया. अनुपम खरे पर डिजिटल अरेस्टिंग करने वाले बदमाशों ने मुंबई के तिलक नगर थाने में 17 मुकदमे दर्ज होने का आरोप लगाया था. यूपी के दो शातिर को पुलिस ने दबोचा डिजिटल अरेस्टिंग के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले दो शातिर बदमाशों को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सीनियर सिटीजन महिला से 46 लाख रुपये की बदमाशों ने ऑनलाइन ठगी की थी. इस कार्रवाई पर भी डीजीपी ने इंदौर पुलिस की तारीफ की है. recent visitors 18

भगवान महाकाल के दरबार में दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है, भस्म आरती को भी चलायमान किया जाएगा

उज्जैन भगवान महाकाल के दरबार में साल के अंतिम दिनों और नव वर्ष के पहले व दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जिसे देखते हुए दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है. इसके अलावा भस्म आरती को भी चलायमान किया जाएगा,  ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु भगवान महाकाल का आशीर्वाद ले सके. 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक महाकालेश्वर मंदिर में व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया गया है. उज्जैन कलेक्टर और महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के मुताबिक श्रद्धालुओं को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है. महाकालेश्वर मंदिर में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था की गई है. हालांकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए मंदिर समिति द्वारा कुछ नियम बदले गए हैं. भस्म आरती में होंगे चलायमान दर्शन महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती विश्व भर के शिव भक्तों का आकर्षण का केंद्र रहती है. महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रवेश लेना चाहते हैं मगर सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा सकता है. इसी के चलते-चलायमान भस्म आरती व्यवस्था भी लागू रहेगी. 25 दिसंबर से नए साल के पहले सप्ताह तक बिना अनुमति दर्शन करने आने वाले भक्तों को भस्म आरती में भी चलायमान दर्शन होंगे.   चार धाम मंदिर से रहेगी दर्शन व्यवस्था महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि दर्शन आरती चार धाम मंदिर से कतारबद्ध होते हुए महाकाल लोक, मानसरोवर, फैसिलिटी सेंटर से टनल परिसर में पहुंचकर कार्तिक और गणेश मंडपम से दर्शन करेंगे. इसी प्रकार वीआईपी पुरानी व्यवस्था के तहत नीलकंठ द्वारा से प्रवेश कर शंख द्वार के जरिए अंदर प्रवेश करेंगे. recent visitors 27