Sunday, July 5, 2026 8:48 am

‘गीता में सनातन संस्कृति का सार, प्रत्येक सनातनी अनुसरण अवश्य करे’, राजस्थान-अजमेर में गीता जयंती समारोह में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि गीता युगों-युगों से सनातन संस्कृति का सार है। प्रत्येक सनातनी को अपने जीवन में गीता को आत्मसात करना चाहिए। गीता इस दुनिया की सभी तरह की समस्याओं का समाधान है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अजमेर शहर में विविध स्थानों पर गीता जयंती समारोह में भाग लिया। देवनानी के निवास पर गीता जयंती पर भव्य धार्मिक आयोजन किए गए। इस आयोजन में अजमेर में 150 से अधिक मंदिरों के पुजारियों ने भाग लिया। उन्होंने गीता की शिक्षाओं को समाज में प्रचारित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में श्री देवनानी ने कहा कि गीता विश्व का सबसे महत्वपूर्ण एवं पवित्र ग्रन्थों में से एक है। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिया, शिक्षा दी वह मानव जीवन का सार है। प्रत्येक मनुष्य अगर अपने जीवन में गीता की शिक्षाओं का अनुसरण कर ले, उसे आत्मसात कर ले तो विश्व की समस्त समस्याओं का समाधान हो सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज सबसे अधिक जरूरत युवा पीढ़ी को सनातन के संस्कारों से परिचित कराने एवं उसका अनुसरण कराने की है। हमने अपने शिक्षा मंत्री काल में राज्य की प्रत्येक विद्यालय में गीता पढ़ने के लिए रखवाई थी। देवनानी ने अपने निवास पर आए अजमेर के सभी प्रमुख मंदिरों के पुजारियों को गीता भी भेंट की। उन्होंने सूचना केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीता की प्रस्तुतियों पर उन्हें शाबासी और बधाई दी। recent visitors 70

‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में सही जवाब देकर भी 50 लाख के सवाल पर हारा युवा

मुंबई 'कौन बनेगा करोड़पति 16' का हालिया एपिसोड पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रोलओवर कंटेस्टेंट सौरव चौधरी के साथ शुरू हुआ। एक सीए फर्म में सीनियर अकाउंट असिस्टेंट सौरव ने पिछले एपिसोड में पहले ही 80,000 रुपये हासिल कर लिए थे। होस्ट अमिताभ बच्चन ने सौरव की खूब सराहना करते हुए शो की शुरुआत की। सौरव ने बताया कि उनका लक्ष्य अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने और अपने माता-पिता के लिए घर उपलब्ध कराने के लिए बहुत सारे पैसे जीतना है। अमिताभ बच्चन खेल फिर से शुरू करते हैं और पहला प्रश्न 1,60,000 रुपये के लिए पूछते हैं। सवाल था- क्रोमियम और कौन से अन्य तत्व मिश्र धातु नाइक्रोम के मुख्य घटक हैं, जिनका उपयोग हीटर और टोस्टर में किया जाता है? सौरव ऑप्शन ए) निकेल को चुनते हैं और बोनस के पैसे जीत जाते हैं। सौरव ने खुलासा किया कि वह पूरी बोनस राशि का इस्तेमाल अपनी मां के स्वास्थ्य के लिए करेंगे क्योंकि उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 'केबीसी 16' में बंगाल का कंटेस्टेंट फिलहाल उनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है लेकिन वह चाहते हैं कि उनका इलाज किसी निजी अस्पताल में हो। आगे बढ़ते हुए अमिताभ बच्चन 3,20,000 रुपये के लिए प्रश्न पूछते हैं। सवाल था- मानसरोवर झील के पास चेमायुंगडुंग ग्लेशियर से कौन सी अंतरराष्ट्रीय नदी निकलती है? सौरव ने ऑप्शन सी) ब्रह्मपुत्र का चयन किया और यह सही उत्तर था। इसके बाद वो 'सुपर संदूक' खेलते हैं और 5 प्रश्नों का सही उत्तर देने में सफल होते हैं। 50 लाख के इस सवाल पर किया क्विट 6,40,000 रुपये के अगले सवाल के लिए वह 'ऑडियंस पोल' लाइफलाइन का सहारा लेते हैं। सवाल था- रेलवे सुरक्षा बल की पहल का क्या नाम है जो यात्रियों के खोए हुए सामान को सुरक्षित और पुनर्स्थापित करता है? वह ऑप्शन डी) अमानत को चुनते हैं। उनका अगला प्रश्न 50,00,000 रुपये के लिए है। सवाल है इनमें से किस क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया है? चूंकि सौरव जवाब को लेकर श्योर नहीं थे, इसलिए उन्होंने शो छोड़ दिया। घर ले गए 25 लाख जाने से पहले वह एक अनुमान लगाते हैं और ऑप्शन बी) दलीपसिंहजी को चुनते हैं और यह सही उत्तर था। वह शो छोड़ देते हैं और 25,00,000 रुपये लेकर बाहर निकल जाते हैं। क्या आप जानते थे इस सवाल का जवाब! recent visitors 47

नॉलेज शेयरिंग कार्यशालाओं से एम.पी. ट्रांसको में आया गुणात्मक परिवर्तन

भोपाल एम.पी. ट्रांसको (एम.पी. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) के मुख्यालय जबलपुर में प्रदेश के फील्ड इंजीनियर्स के दैनंदिन तकनीकी कार्यों को आसान बनाने के उद्देश्य से पिछले 6 महीने से आयोजित की जा रही टेक्निकल नॉलेज शेयरिंग कार्यशाला 2024 का अंतिम सत्र आज पूरा हुआ। इसमें प्रदेश भर के लगभग 30 युवा फील्ड इंजीनियर विषय विशेषज्ञों द्वारा दिए गए टेक्निकल नॉलेज से लाभान्वित हुए। कार्यशालाएँ स्किल डेवलपमेंट के लिये उपयोगी दो दिवसीय इस कार्यशाला के प्रारंभिक सत्र को संबोधित करते हुए एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं जहां फील्ड इंजीनियर के स्किल डेवलपमेंट के लिए बेहद उपयोगी साबित हुई हैं वहीं इन कार्यशालाओं से एमपी ट्रांसको में गुणात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एम.पी. ट्रांसको के युवा फील्ड इंजीनियर विपरीत परिस्थितियों, सीमित संसाधनों और मैनपॉवर की कमी के बीच अब और बेहतर तरीके व पूर्ण आत्मविश्वास के साथ प्रो-एक्टिव कार्य करेंगे। 6 माह में हुए 6 ट्रेनिंग सेशन कार्यशालाओं के संयोजक अधीक्षण अभियंता सुनील यादव ने बताया कि पिछले 6 माह में प्रदेश के 45 फील्ड इंजीनियर लाभान्वित हुए। इसके पूर्व 65 ऑनलाइन क्लासेज के द्वारा भी नॉलेज शेयरिंग सेशन्स किए गए थे। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में प्रशिक्षित युवा इंजीनियर अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर निचले स्तर तक के तकनीकी कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं, जो कंपनी के लिये एक अच्छा संकेत है।   recent visitors 43

‘विकास के लक्ष्य पर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश: मुख्यमंत्री’, राजस्थान-राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण प्रदेश में 15 दिसम्बर एवं 17 दिसम्बर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर युवा, महिला, किसान, मजदूर सहित विभिन्न वर्गों को विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास एवं योजनाओं का शुभारम्भ कर विशेष सौगातें दी जाएगी। शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में ’रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ के आयोजन में युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 दिसम्बर को ही जोधपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन में 1 लाख नियुक्तियां एवं भर्ती की सौगात दी जाएगी। युवाओं को 1 लाख सरकारी नियुक्ति और भर्ती की सौगात 12 दिसम्बर को जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर मे आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री शर्मा प्रदेशभर में 15 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए 85 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत करेंगे। युवाओं के रोजगार के सपने को पूरा करने में ये नियुक्तियां एवं विज्ञप्तियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और ‘सुराज संकल्प’ की दिशा में अहम कदम साबित होंगी। साथ ही, श्री शर्मा 4 हजार 10 स्कूलों में 8 हजार 20 स्मार्ट क्लास रूम, ई-पाठशाला एवं विद्या समीक्षा केन्द्र, लर्न, अर्न एण्ड प्रोग्रेस प्रोग्राम, राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना, स्पोर्टस लाइफ इंश्योरेंस स्कीम एवं बिजनेस इनोवेशन प्रोग्राम का शुभारम्भ करेंगे। इससे प्रदेश में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जुड़ने के सुअवसर मिल सकेंगे। उत्सव के दौरान श्री शर्मा 155 स्टार्टअप को फंडिंग, 1 लाख 25 हजार छात्राओं को साइकिल, 75 हजार 325 विद्यार्थियों को व्यवसायिक टूल किट, 23 हजार 100 विद्यार्थियों को टैबलेट और 21 हजार बालिकाओं को स्कूटी भी वितरित करेंगे। किसानों को मिलेगी सम्मान निधि की दूसरी किस्त शर्मा ने कहा कि 13 दिसम्बर को अजमेर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन के अंतर्गत मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त के साथ ही अन्य योजनाओं के तहत डीबीटी हस्तांतरण किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के किसानों को कृषि में नवाचारों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही, उन्होंने पशुपालकों के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड वितरण सहित कृषि कल्याण की अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। महिला सम्मेलन में बनेगी 1 लाख लखपति दीदी मुख्यमंत्री ने 14 दिसम्बर को उदयपुर में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन के तहत 1 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने, 10 हजार स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड और कम्यूनिटी इन्वेस्टमेंट फंड से आर्थिक सहायता देने, स्वयं सहायता समूह सदस्यों को आर्थिक सम्बल देने के क्रम में राजसखी पोर्टल की शुरूआत करने, मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना का शुभारंभ करने, लाड़ो प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रथम किश्त का हस्तांतरण सहित विभिन्न योजनाओं की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने श्रमिक कल्याण की दिशा में भवन एवं अन्य संनिर्माण से जुड़े श्रमिकों को राशि हस्तांतरण, स्कूटी वितरण, निःशक्तजनों को सहायक सामग्री व सहायता उपकरण उपलब्ध कराने संबंधी कार्यक्रमों की भी जानकारी ली। शर्मा ने 15 दिसम्बर को जयपुर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी, प्रदेशभर में अन्त्योदय सेवा शिविर के कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। उन्होंने 17 दिसम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लोकार्पण एवं शिलान्यास किए जाने वाले विकास कार्यों, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, पार्किंग, पेयजल एवं बैठक व्यवस्था की जानकारी लेकर दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक श्री उत्कल रंजन साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन श्री अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्री कुलदीप रांका, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रीमती श्रेया गुहा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री आनंद कुमार, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री आलोक गुप्ता सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 74

नेहा राठौर ने दिये संकेत चुनाव लड़ेंगे के , मौजूद सरकार हिंदू-मुसलमान को लड़ा रही

वाराणसी। ‘का बा…’ फेम भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने महिला सुरक्षा, मंदिर-मस्जिद, राजनीति और बेरोजगारी के मुद्दे पर बेबाकी से मिडिया के सवालों का जवाब दिए। नेहा ने कहा- IIT-BHU में छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था। उसके तीनों आरोपी जेल से बाहर घूम रहे हैं। ये लोग (सरकार) ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की बात करते हैं। बेटी बनारस पढ़ने आई तो थी…न बेटी बच पाई, न पढ़ पाई। ये लोग (सरकार) सिर्फ हिंदू-मुसलमान को लड़वा रहे हैं। ये लड़वाने वाली राजनीति मुझे सही नहीं लगती। रही बात सवाल पूछने की तो सत्ता में जो होगा, उससे ही सवाल करूंगी। अखिलेश यादव भी सत्ता में आएं, उनसे भी कई सवाल पूछने हैं। मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दे उछाल कर लोगों को बरगलाना बंद कीजिए। हॉस्पिटल बनवाइए। बेरोजगारों को रोजगार और महिलाओं-बेटियों को सुरक्षा दीजिए। recent visitors 280

27 फरवरी को होगी रीट की परीक्षा, राजस्थान-सरकार ने 56,720 पदों पर भर्ती का जारी किया नोटिफिकेशन

जयपुर. राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट 2024 27 फरवरी को कराने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। वहीं राज्य सरकार ने 7 विभागों में 56,720 पदों पर भर्ती की घोषणा भी कर दी है। राजस्थान में रीट भर्ती परीक्षा का लंबे समय से इंतजार चल रहा था। करीब 25 से 30 लाख युवा इस परीक्षा में भाग लेते हैं। रीट के परिणाम के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अध्यापक भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ होगी, इसके लिए रीट की पात्रता रखने वालों को आवेदन करना होगा। बोर्ड अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा। हालांकि पदों की स्थिति स्पष्ट नहीं है। 16 तक ऑनलाइन आवेदन – रीट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 दिसंबर से प्रारंभ होगी, आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। रीट परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी को दो पारियों में किया जाएगा। पहली पारी सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक होगी, दूसरी पारी अपराह्न 3 बजे से 5:30 बजे तक होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदकों की संख्या अगर अधिक हुई तो परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता को देखते हुए परीक्षा का आयोजन आगे की तिथियों में भी रखा जा सकता है। लेवल वन और टू के लिए 750 रुपए शुल्क – रीट लेवल वन के लिए शुल्क 550 रुपये, रीट लेवल टू के लिए शुल्क 550 रुपये और दोनों लेवल के लिए आवेदन करने पर शुल्क 750 रुपये रखा गया है। रीट का आयोजन दो साल बाद हो रहा है। पिछली बार रीट के प्रमाण पत्र की वैधता अवधि आजीवन कर दी गई थी लेकिन 6.69 लाख अभ्यर्थी रीट की पात्रता प्राप्त नहीं कर पाए थे। इस बार बीएड-डीएलएड विद्यार्थियों को मिलाकर 10 से 12 लाख आवेदन हो सकते हैं। भर्ती की जरूरी तारीखें — चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती : चयन बोर्ड की भर्ती में 52453 पद हैं। ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च से, अंतिम तिथि 19 अप्रैल रहेगी। प्रहरी भर्ती : चयन बोर्ड की भर्ती में 803 पद हैं। आवेदन 24 दिसंबर से 22 जनवरी तक। अध्यापक भर्ती : राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती कराएगा। कुल 2129 पद हैं। आवेदन 26 दिसंबर से 24 जनवरी तक। चिकित्सा शिक्षा विभाग : असिस्टेंट प्रोफेसर के ब्रॉड स्पेशियलिटी व सुपर स्पेशियलिटी के 329 पदों पर भर्ती। वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती : 14 पदों के लिए 19 दिसंबर से 17 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। ऊर्जा विभाग : विभिन्न संवर्गों में 487 पदों के लिए भर्ती। आवेदन संबंधित निर्देश अगले माह जारी होंगे। आरसीडीएफ : विभिन्न संवर्गों में 505 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन और संबंधित प्रक्रिया अगले माह शुरू होगी। recent visitors 113

सेलेना गोमेज ने शादी का किया ऐलान, बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको ने पहनाई अंगूठी

न्यूयॉर्क फेमस सिंगर सेलेना गोमेज जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। उन्होंने शादी का ऐलान किया है। उनके बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको ने उन्हें इंगेजमेंट रिंग पहनाई तो वो खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। सिंगर ने सोशल मीडिया पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा है- हमेशा के लिए अब शुरू। सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको एक साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब वो अपने रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। दोनों ने 12 दिसंबर 2024 को सगाई का ऐलान किया है। सेलेना ने इंस्टाग्राम पर इंगेजमेंट रिंग दिखाते हुए पोस्ट शेयर किया है। सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको के अफेयर की चर्चा साल 2023 में हुई थी। दोनों अक्सर साथ नजर आते थे और एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए फोटोज भी शेयर करते थे। सेलेना की उम्र 32 साल है और बेनी ब्लैंको उनसे चार साल बड़े हैं। वो 36 साल के हैं। बधाइयों का लग गया तांता सेलेना ने जैसे ही पोस्ट शेयर किया, बधाइयों का तांता लग गया। सेलेना की दोस्त टेलर स्विफ्ट ने लिखा कि वो शादी में फ्लावर गर्ल होंगी, जोकि दुल्हन के साथ-साथ होती है। जेनिफर एनिस्टन से लेकर कार्डी बी तक ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कौन हैं बेनी ब्लैंको? Benny Blanco का पूरा नाम Benjamin Joseph Levin है। उनका जन्म 8 मार्च 1988 को यूएस में हुआ था। वो अमेरिकन रेकॉर्ड प्रोड्यूसर, सॉन्ग राइटर और ऑथर हैं। जून 2023 से सेलेना को डेट कर रहे हैं। 8 अरब से ज्यादा है नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलेना की साल 2024 में नेटवर्थ 100 मिलियन डॉलर (8,48,59,17,200.00 भारतीय रुपये) है। वो अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 423M फॉलोअर्स हैं। recent visitors 41