Sunday, July 5, 2026 9:53 am

सरकार की पहली वर्षगांठ पर 15 हजार युवाओं को मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र, राजस्थान-जोधपुर में राज्य स्तरीय रोजगार सम्मेलन आज

जोधपुर/जयपुर। राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के क्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा गुरूवार (12 दिसम्बर) को जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन में शिरकत करते हुए युवाओं को कई बड़ी सौगातें देंगे। इस उत्सव में मुख्यमंत्री श्री शर्मा प्रदेशभर में 15 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए 85 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत करेंगे। युवाओं के रोजगार के सपने को पूरा करने में ये नियुक्तियां एवं विज्ञप्तियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और ‘सुराज संकल्प’ की दिशा में अहम कदम साबित होंगी। उल्लेखनीय है कि निरंतर रोजगार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के क्रम में राज्य सरकार द्वारा पूर्व में आयोजित दो मुख्यमंत्री रोजगार उत्सवों में हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। शर्मा 4 हजार 10 स्कूलों में 8 हजार 20 स्मार्ट क्लास रूम, ई-पाठशाला एवं विद्या समीक्षा केन्द्र, लर्न, अर्न एण्ड प्रोग्रेस प्रोग्राम, राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना, स्पोर्टस लाइफ इंश्योरेंस स्कीम एवं बिजनेस इनोवेशन प्रोग्राम का शुभारम्भ करेंगे। इससे प्रदेश में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जुड़ने के सुअवसर मिल सकेंगे। उत्सव के दौरान श्री शर्मा 155 स्टार्टअप को फंडिंग, 1 लाख 25 हजार छात्राओं को साइकिल, 75 हजार 325 विद्यार्थियों को व्यवसायिक टूल किट, 23 हजार 100 विद्यार्थियों को टैबलेट और 21 हजार बालिकाओं को स्कूटी भी वितरित करेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार अपनी पहली वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण के साथ ही युवाओं, किसानों, महिलाओं व श्रमिकों को विशेष सौगातें देने जा रही है। इन सौगातों से इन वर्गों का सशक्तीकरण होने के साथ-साथ विकसित राजस्थान-2047 की मजबूत नींव भी तैयार होगी। recent visitors 70

विवाद रहित ग्राम पंचायतों को पांच-पांच लाख रुपए मिलेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्राम पंचायतों को क्रियाशील बनाया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम पंचायतों में किसी भी तरह की कोई समस्या शेष न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विवाद रहित ग्राम पंचायतों को पांच-पांच लाख रुपए मिलेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगामी 26 जनवरी तक ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जाएगा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से उज्जैन दक्षिण विधान सभा की ग्राम पंचायतों के सरपंचों से चर्चा की उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहां है कि जिन ग्राम पंचायत में कोई विवाद नहीं होगा , जिन ग्राम पंचायत में कोई झगड़ा नहीं होगा , एक ग्राम पंचायतों को पांच – पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। इन ग्राम पंचायतों को वृंदावन ग्राम योजना से भी लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को उज्जैन के एनआईसी कक्ष से वीसी द्वारा उज्जैन दक्षिण विधानसभा की ग्राम पंचायतों के सरपंचों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने वीसी में कहा कि मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान आगामी 26 जनवरी 2025 तक चलेगा। इसमें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण जनों को अवगत कराया जाएगा तथा हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सभी पंचायतों को क्रियाशील बनाना है वीसी में उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जिले की 589 ग्राम पंचायतों में निरंतर कैंप लगाए जा रहे हैं। दक्षिण विधान सभा की सभी पंचायतों में वीडियो कॉन्फ्रेंस की सुविधा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा लैकोड़ा ग्राम पंचायत, तालोद ग्राम पंचायत के सरपंच से चर्चा की गई। बताया गया कि तालोद में फतेहाबाद तक की सड़क का निर्माण हो चुका है। मुख्यमंत्री ने वीसी में कहा कि सरपंच , ग्राम पंचायतों में निरंतर भ्रमण करें। हितग्राहियों से चर्चा करें और उनकी समस्याओं को सुनकर , समय सीमा में उनका समाधान करें। वीसी में जानकारी दी गई की ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। मुख्यमंत्री ने ग्राम टंकारियापंथ के सरपंच और पटवारी से चर्चा की। ग्राम पंचायत उमरिया खालसा में जैन मुनियों के लिए अतिथि कक्ष भी बनवा दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में अतिथि कक्ष बनवाया जाए। वर्तमान में जो वेब सीरीज बनाई जा रही है उनमें उज्जैन की ग्राम पंचायतों में भी शूटिंग के लिए की जाए। ग्राम पंचायत करोहन के सरपंच से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकोशी यात्रा मार्ग में आने वाली सभी ग्राम पंचायतों को पंचकोशी राशि दिलवाई जाए। मुख्यमंत्री ने वीसी में कहा की सभी पटवारियों को याद रहना चाहिए कि उनके पटवारी हल्के की ग्राम पंचायतों में बंजर भूमि, रकबे की जमीन, आबादी की जमीन कितनी है? उन्होंने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत में स्थित शासकीय जमीन का रिकॉर्ड निकाला जाए तथा वहां भविष्य को ध्यान में रखते हुए क्या विकास के कार्य किया जा सकते हैं इस पर परियोजनाएं बनाई जाएं। सभी ग्राम पंचायतों में बेरोजगार पुरुष और महिलाओं की सूची बनाई जाए। कितने लोग पढ़े लिखे हैं, कितने अनपढ़ हैं, वहां पर थानों की क्या स्थिति है, इसकी जानकारी अप-टू-डेट रखी जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्नत किसानो की जानकारी, महिला पुरुष की शिक्षा, रोजगार संब्ंधि, मेरिट मे आये बच्चो की जानकारी, अस्पताल, स्कूल, जमीन का रकबा, फसलों के सम्बन्धी भी जानकारी भी अपडेट रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने वीसी में निर्देश दिए की ग्राम पंचायतों में सामूहिक विवाह के आयोजन कराए जाएं। आगामी वसंत पंचमी पर भव्य स्तर पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाए। लोगों को जागरूक किया जाए कि वे शादी और मृत्यु भोज पर अनावश्यक रुपया बर्बाद ना करें, बल्कि इनका उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई में करें ।मुख्यमंत्री के द्वारा ग्राम पंचायत पंथपिपलाई, खेमासा के सरपंचों से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी तरह की कोई समस्या स्थानीय नागरिकों को नहीं आनी चाहिए। वीसी में जानकारी दी गई की असलाना ग्राम पंचायत में बिजली के तार टूट रहे हैं ,इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत इनकी मरम्मत करवाए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशासनिक संकुल भवन में 1 वर्ष की उपलब्धि पर आधारित जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शनी की प्रशंसा की।   recent visitors 46

सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर नेता प्रतिपक्ष का तंज: उमंग सिंघार बोले- योजनाओं में नया कुछ नहीं, घोटालों पर मौन

भोपाल। मध्यप्रदेश के डॉ मोहन यादव सरकार के एक साल पूरा होने पर जारी रिपोर्ट कार्ड पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सियासी निशाना साधा है। मुख्यमंत्री के एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करने पर बोले- जो योजनाएं चल रही थी उसमें नया कुछ नहीं है। जिन योजनाओं में घोटाले हुए उन पर वह मौन रहे। विपक्ष के मुद्दों पर सीएम ने कोई बात नहीं की है। चुनाव में लाडली बहना को लेकर 3000 के पोस्टर लगे लेकिन अब तक नहीं दिए गए। कब 3 हजार करेंगे उसका जवाब सीएम को देना चाहिए। इसी तरह प्रदेश में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ लेकिन अब तक कोई जांच नहीं हुई है। सरकार गौ माता की बात कर रही है लेकिन आज भी सड़कों पर गाये एक्सीडेंट में मर रही है, उसकी जवाबदेही सरकार ने आजतक तय नहीं की है। उमंग सिंघार ने कहा कि- बीजेपी की सरकार ने एक साल में योजनाएं तक सही से नहीं चलाई है। एयर एम्बुलेंस का फायदा गरीबों को नहीं केवल अमीरों और उद्योगपतियों को इसका फायदा मिलता है। यह योजना केवल कागजों पर है। प्रदेश में अबतक बैकलॉक की भर्ती नहीं हुई न 2 लाख रोजगार दिए गए। इसी तरह अपराध को रोकने के लिए नई भर्ती की आवश्यकता है लेकिन सरकार ने अब तक भर्ती नहीं की है। ब्लॉक स्तर पर डॉक्टर्स की कमी है लेकिन घोटालों की परीक्षा करवाई जा रही है। हाइकोर्ट की फटकार के बाद भी नर्सिंग घोटाले पर कार्यवाही नहीं हुई। किसान खाद के लिए परेशान है कृषि मंत्री को खाद के मामले की जानकारी ही नहीं है। मुख्यमंत्री लंदन गए लेकिन वहां किसानों की बात नहीं की। 60 हजार करोड़ के कौन से एमओयू (MOU) साइन हुए उसकी जानकारी देना चाहिए। सरकार ने स्कूटी देने की बात की आज भी हजारों बच्चे इंतेज़ार कर रहे है। एक तरफ सरकार लोकायुक्त को काम नहीं करने देना चाहती। सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना चाहती है। अधिकारियों के तबादले 3-4 बार हो रहे है। क्या बीजेपी को अधिकारियों पर विश्वास नहीं है जो बार बार ट्रांसफर किए जा रहे है। साइबर ठगी को लेकर भी अभी तक कोई ठोस कानून तैयार नहीं किया गया है। सिंगरौली देश में दूसरी नंबर पर प्रदूषित जिला है। बीजेपी विस्थापितों को समय से मुआवजा देना चाहिए। उनको उनके मूल भाव नहीं दिए जा रहे है। प्रदेश में पैसा कानून की बड़ी बात करती है लेकिन हर गांव में पुलिस पहुंच रही है। प्रदेश में लगातार कर्ज ले रहे है आर्थिक विकास को लेकर मंथन करना चाहिए। recent visitors 148

औषधि वितरण एवं स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर, बिहार-मुख्यमंत्री नितीश ने 109 मुफ्त औषधि वाहनों को किया रवाना

पटना. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से स्वास्थ्यविभाग के मुफ्त औषधि वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनांे के माध्यम से निःशुल्क औषधि वितरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में और बेहतरी आयेगी। कुल 109 मुफ्त औषधिवाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री को विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्यसचिव श्री प्रत्यय अमृत ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवा को समाज के सबसे गरीब और वंचित वर्ग तक पहुँचानेके उद्देश्य से एक ऐतिहासिक पहल करते हुए औषधि आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत एवंव्यवस्थित करने हेतु ‘‘मुफ्त औषधि वाहन’’ का शुभारंभ किया है। इस योजना का उद्देश्य राज्यके सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों, विशेष रूप से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्थित सरकारी अस्पतालोंएवं स्वास्थ्य केंद्रों तक औषधियों की ससमय उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भीनागरिक औषधि की अनुपलब्धता के कारण स्वास्थ्य लाभ से वंचित न रहे। सरकार का यहप्रयास हर नागरिक, विशेषकर गरीब और वंचित वर्ग, को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करानेकी दिशा में एक सशक्त कदम है।आम नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में सभी आवश्यक औषधियाँ समय पर औरनिःशुल्क मिल रही हैं। अब ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आकस्मिक और आपात स्थिति में भीदवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे गरीब परिवारों को ससमय बेहतरइलाज मिल सकेगा। राज्य के सुदूरवर्ती गाँवों में आवश्यक औषधियाँ ससमय और सुगमता सेउपलब्ध कराने के लिए जी0पी0एस0 सिस्टम से लैस औषधि वाहनों की सेवा शुरू की गई है,जिससे दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और समय पर आपूर्ति संभव हो सकेगी।यह योजना ‘स्वस्थ बिहार’ मिशन का अभिन्न हिस्सा है, जिसमें समाज के सबसेकमजोर वर्गाे के जीवन स्तर मे सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार कीयह योजना बिहार के लिए एक समावेशी एवं रोजगारोन्मुखी पहल है। इसके माध्यम से राज्यकी स्वास्थ्य सेवाओं को अत्यधिक सुदृढ़, सुलभ एवं उत्तरदायी बनाने का प्रयास किया जा रहाहै।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा,जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डे,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपरमुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, राज्य स्वास्थ्य समिति केकार्यपालक निदेषक श्री सुहर्ष भगत सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 75

भट्टयाण को धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप विकसित करेंगे-मुख्यमंत्री मोहन यादव

खरगोन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बुधवार को खरगोन (Khargone) जिले के भट्टयाण आश्रम में जाकर सियाराम बाबा के चरणों में श्रद्धा अर्पित की. उन्होंने बाबा की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी. CM यादव ने कहा कि इस पवित्र स्थान पर सियाराम बाबा का समाधि स्थल बनाया जाएगा और भट्टयाण में नर्मदा नदी का घाट भी बनेगा. इसके अलावा, भट्टयाण को एक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. भट्टयाण स्थित आश्रम से हुआ देवलोकगमन निमाड़ के निर्गुणी संत श्री सियाराम बाबा का बुधवार सुबह मां नर्मदा तट के ग्राम भट्टयाण स्थित आश्रम से देवलोकगमन हुआ. मां नर्मदा के साधक संत श्री सियाराम बाबा कुछ दिनों से अस्वस्थ थे. मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर खरगौन जिला प्रशासन ने बाबा के उपचार की सभी व्यवस्था की थी. बाबा की इच्छा के अनुरूप भट्टयाण आश्रम में ही चिकित्सकों की टीम बाबा के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए थी. वयोवृद्ध संत सियाराम बाबा की आयु 100 साल से अधिक बताई जाती है. बाबा के देवलोकगमन का समाचार मिलते ही भक्तजन सुबह से ही बड़ी संख्या में उनके अंतिम दर्शन के लिए भट्टयाण आश्रम पहुंचने लगे थे. जानिए कौन थे मशहूर संत सियाराम बाबा ? निमाड़ के बड़े संत सियाराम बाबा का निधन बुधवार सुबह भट्टयाण आश्रम में हुआ. बता दें कि वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और CM यादव के निर्देश पर खरगौन जिला प्रशासन ने उनका इलाज शुरू किया था. बाबा की इच्छा के अनुसार, भट्टयाण आश्रम में डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही थी. संत सियाराम बाबा की आयु 117 साल थी. उनका देवलोकगमन होने की खबर सुनते ही भक्तजन भट्टयाण आश्रम में उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे. recent visitors 61

साई पल्लवी को शाकाहारी कहने पर भड़कीं एक्ट्रेस

मुंबई साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी, नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर के साथ सीता का रोल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पहले ऐसी खबरें आई थीं कि एक्टर ने फिल्म के लिए मांसाहारी खाना छोड़ दिया है। हालांकि, उन्होंने अब उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है और आगे किसी भी अफवाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बुधवार को, साई पल्लवी ने एक्स पर एक लंबा नोट लिखा और रामायण में सीता की भूमिका निभाने के लिए शाकाहारी बनने की खबर की आलोचना की। साई पल्लवी ने लिखा, 'ज्यादातर बार, लगभग हर बार, जब भी मैं आधारहीन अफवाहें/मनगढ़ंत झूठ/गलत बयान देखती हूं जो बिना किसी मकसद के (भगवान जाने) फैलाए जाते हैं तो मैं चुप रहना पसंद करती हूं लेकिन अब समय आ गया है कि मैं इस पर प्रतिक्रिया दूं। ये लगातार होता रहता है और रुकता नहीं है, खासकर मेरी फिल्मों की रिलीज/घोषणाओं/मेरे करियर के यादगार पलों के आसपास ही ये होता है। अगली बार जब मैं किसी प्रतिष्ठित पेज या मीडिया/व्यक्ति को मनगढ़ंत घटिया कहानी कहते हुए देखूंगी, समाचार या गपशप के नाम पर ऐसा किया तो आप कानूनी रूप से मुझसे सुनेंगे!' यह बात तब सामने आई जब एक तमिल दैनिक ने अपनी खबर में कहा कि एक्ट्रेस ने मांसाहारी खाना छोड़ दिया है, क्योंकि वह सीता माता की भूमिका निभा रही हैं। इसमें आगे दावा किया गया कि वह अपनी यात्राओं के दौरान रसोइयों की अपनी टीम के साथ यात्रा करती हैं, जो उनके लिए केवल शाकाहारी भोजन बनाते हैं। हमेशा से शाकाहारी हैं साई पल्लवी बता दें कि साई पल्लवी हमेशा से शाकाहारी रही हैं। एक्ट्रेस ने एक बार एक इंटरव्यू में यहां तक कहा था, 'यदि आप भोजन करते हैं, तो मैं हमेशा के लिए शाकाहारी हूं। मैं नहीं देख सकती कि कब कोई जीव मर जाता है। मैं किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंचा सकती और यह नहीं सोच सकती कि यह ठीक है, वे इसके लायक हैं।' साई पल्लवी की फिल्म 'अमरन' साई पल्लवी को आखिरी बार तमिल एक्शन फिल्म 'अमरन' में देखा गया था। यह शिव अरूर और राहुल सिंह की बुकी सीरीज 'इंडियाज़ मोस्ट फियरलेस: ट्रू स्टोरीज़ ऑफ़ मॉडर्न मिलिट्री हीरोज' पर बेस्ड है, जिसमें मुकुंद पर आधारित एक पार्ट भी है। फिल्म उसी पर बनी है। recent visitors 139

‘वारदात को याद कर सिहर जाता है परिवार’, उत्तरप्रदेश-मेरठ के कॉमेडियन सुनील पाल अपहरण मामले में पत्नी का ऑडियो पर खुलासा

मेरठ. अभिनेता सुनील पाल की पत्नी सरिता पाल ने कहा कि पुलिस की जांच भटकाने को अपहरणकर्ताओं ने उनके पति की एडिट और अधूरी ऑडियो वायरल की। व्हाट्सएप पर कॉल करके उन्हें डराया गया। बाकी हिस्सा आरोपियों ने निकाल दिया था। हमें पुलिस पर पूरा भरोसा है। जांच में पूरा सच सामने आ जाएगा। अभिनेता सुनील पाल की पत्नी सरिता पाल ने बुधवार को मेरठ में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से मिलने के बाद लालकुर्ती थाने में पति के अपहरण केस में कार्रवाई की जानकारी ली। सीओ कैंट के यहां बयान दर्ज कराए। सरिता पाल ने कहा कि हमने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने ये पूरा मामला मेरठ के लालकुर्ती थाने में ट्रांसफर कराया गया। सुनील पाल को बंधक बनाकर बदमाशों ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। उनका मोबाइल नंबर बंद था, लेकिन वाईफाई के जरिए व्हाट्सएप चल रहा था। व्हाट्सएप से ही उन्होंने कॉल करके दोस्तों से ऑनलाइन रुपये मंगाए। अपहरण का पता चलने पर पूरा परिवार दहशत में आ गया था। अपहरणकर्ता ने उन्हें काफी टॉर्चर किया। वह धमकी दे रहे थे और कुछ भी कर सकते थे। अपहरणकर्ता जो कुछ भी उनसे बुलवाना चाह रहे थे, वह बोल रहे थे। मेरठ पुलिस से शिकायत न करने की वजह पूछी गई तो कहा कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद उन्हें पहले घर पहुंचने के अलावा कुछ और नहीं सूझा। भगवान के आशीर्वाद और फैंस की दुआओं के चलते सुनील सुरक्षित घर पहुंचे। इस सदमे से उबरने में उन्हें अभी कुछ वक्त और लगेगा। स्वस्थ होने के बाद वह खुद लोगों के सामने आएंगे। मुंबई और मेरठ पुलिस का हमें पूरा सहयोग मिला है। सुनील पाल के न आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पहले किडनैपर्स ने उन्हें बंदी बना रखा था, अब मैंने बना लिया है। रेडिसन ब्लू होटल में प्रस्तुति देने के लिए किया आमंत्रित सरिता पाल के मुताबिक इस खौफनाक घटना को याद करके उनके पति ही नहीं पूरा परिवार बार-बार सिहर उठता है। वह 24 घंटे, जब सुनील पाल अपहरणकर्ताओं के चंगुल में थे, काफी बुरा समय था। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में किसी अमित नाम के व्यक्ति की कॉल सुनील के पास आई थी। उसने खुद को इवेंट मैनेजर बताते हुए दो दिसंबर की रात हरिद्वार के रेडिसन ब्लू होटल में एक बर्थडे पार्टी में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया था। recent visitors 163