Sunday, July 5, 2026 5:18 pm

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ आएंगे केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जनादेश परब सहित अन्य विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूरे होने पर 13 दिसंबर को प्रदेश में जनादेश परब मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में दोपहर एक बजे से होगा। इसमें राज्य सरकार के सुशासन के एक साल की झलक दिखाई जायेगी। गुरुवार की देर शाम को बीजेपी नेताओं ने सभा स्थल पहुंचकर निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव,मंत्री केदार कश्यप, भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह और कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद  रहे। जनादेश परब में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में सभी मंत्री, विधायक, सांसद और बीजेपी नेता शामिल होंगे। ये हैं केन्द्रीय मंत्री नड्डा का शेड्यूल केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा दोपहर 3 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। वहां से सीधे साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे, जहां वे जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4.55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। शाम 6.40 बजे पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय गोपाल व्यास के निवास जांएगे। इसके बाद वे शाम 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे। recent visitors 45

शेयर बाजार में आज फिर गिरावट, सेंसेक्‍स 1.30 फीसदी टूटकर 80,300 के नीचे कारोबार कर रहा

मुंबई शेयर बाजार में आज फिर गिरावट देखी जा रही है. लगातार छठवें दिन शेयर बाजार में हैवी बिकवाली आई है. सेंसेक्‍स 1000 अंक या 1.30 फीसदी टूटकर 80,300 के नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी50 की बात करें तो यह 278 अंक टूटकर 24,270 पर है. वहीं Nifty Bank 783 अंक टूटकर 52532 लेवल पर कारोबार कर रहा है. वहीं मिडकैप, स्‍मॉल कैप और अन्‍य इंडेक्‍स में भी तेज गिरावट जारी है. BSE सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से 29 शेयर गिरावट पर हैं, जबकि सिर्फ 1 शेयर में मामूली तेजी देखी जा रही है. भारती एयरटेल के शेयर करीब 1 फीसदी तक चढ़े हुए हैं. वहीं सबसे ज्‍यादा गिरावट Tata Steel, JSW Steel और इंडसइंड बैंक में देखी जा रही है. इसके अलावा, हैवीवेट शेयरों में Reliance Industries के शेयर 1.33 फीसदी टूट चुके हैं. एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और टाइटन जैसे शेयर भी 1 फीसदी गिर चुके हैं. NSE के 50 शेयरों में से 47 शेयर गिरावट पर हैं और 3 शेयर भारती एयरटेल, अडानी एंटरप्राइजेज और अपोलो के शेयर उछाल पर कारोबार कर रहे हैं. 51 शेयरों ने 52 सप्‍ताह का हाई लेवल टच किया है, जबकि 12 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर हैं. 39 शेयरों में अपर सर्किट और 36 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है. ये 10 शेयर गिरावट पर ग्‍लेनमार्क फार्मा के शेयर 5 फीसदी, जुपिटर वैगन के शेयर 4 फीसदी, सैल के शेयर 5 फीसदी, एनएमडीसी के शेयर 4 फीसदी, ओवरसीज बैंक के शेयर 4.30 फीसदी, आईआरएफसी के शेयर 4 फीसदी, यूनियन बैंक के शेयर 3.50 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहे हैं. वहीं कोचीन शिपयार्ड और अन्य चर्चित शेयरों में भी गिरावट देखी जा रही है. क्‍यों हो रही गिरावट? शेयर बाजार में आज गिरावट की बड़ी वजह मुनाफावसूली रही है. इसके अलावा, ग्‍लोबल संकेत भी अच्‍छे नहीं रहे हैं. कुछ हैवीवेट शेयर जैसे रिलायंस और टाइटन के शेयर भी 1 फीसदी से ज्‍यादा गिर चुके हैं. इसके अलावा, HDFC बैंक के शेयर में भी दबाव बढ़ रहा है. भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की एक और वजह चीन में हुए आर्थिक पैकेज ऐलान के बाद विदेशी निवेशकों का रुझान चीन की ओर बढ़ रहा है. वहीं अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने का असर भी शेयर बाजार पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. निवेशकों को तगड़ा नुकसान! शेयर बजार में गिरावट के कारण निवेशकों का भी तगड़ा नुकसान हुआ है. ज्‍यादातर पोर्टफोलियो लाल निशान पर हैं. बीएसई मार्केट कैप के हिसाब से देखें तो आज निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा का नुकसान होता दिख रहा है. बीएसई मार्केट कैप अभी 452 लाख करोड़ रुपये है, जबकि कल बाजार बंद होने पर ये 458 लाख करोड़ रुपये था. recent visitors 103

पुष्पा-2 प्रीमियर के दौरान भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए लेकर गई हैदराबाद पुलिस

हैदराबाद एक्टर अल्लू अर्जुन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. खबर है कि उनको गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें संध्या थिएटर भगदड़ मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार करके चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है. बता दें कि 4 दिसंबर को फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ में जिसमें रेवती नाम की महिला की मौत हो गई थी. उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था. पुलिस ने उनको बंजारा हिल स्थित घर से हैदराबाद से अरेस्ट किया है. अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। चार दिसंबर को हैदराबाद में 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत की मौत के मामले में यह केस दर्ज किया गया है। अल्लू अर्जुन के अलावा उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और संध्या थिएटर के खिलाफ गैर-इरादतन का केस किया गया है। बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन बताए बिना ही बुधवार, 4 दिसंबर की रात हैदराबाद के संध्या थिएटर पहुंच गए थे। वह वहां अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के लिए गए थे। अल्लू अर्जुन को देख थिएटर के बाहर खड़े फैंस अपने फेवरेट एक्टर को देखने के लिए उमड़ गए और भगदड़ मच गई। बिना बताए गए थे अल्लू अर्जुन, सांस घुटने से लोग बेहोश रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंस का पूरा हुजूम थिएटर के अंदर घुसने की कोशिश करने लगा, जिससे अंदर भारी भीड़ हो गई और लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। भीड़ को काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। पर स्थिति बिगड़ गई। सांस घुटने से कुछ लोग बेहोश भी हो गए, जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। इस पूरे मामले में अल्लू अर्जुन को जिम्मेदार ठहराया गया है। एक्टर के साथ-साथ उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और संध्या थिएटर के खिलाफ IPC की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) और 118(1) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया गया है। यह केस चिक्काडपल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। मृत महिला का नाम रेवती, बेटे की हालत नाजुक मृत महिला का नाम रेवती (39 साल उम्र) बताया जा रहा है। वह पति और दोनों बच्चों के साथ 'पुष्पा 2' देखने गई थी। लेकिन जैसे ही अल्लू अर्जुन थिएटर में पहुंचे, वहां फैंस के बीच हो-हल्ला मच गया और एक्टर को देखने के लिए भगदड़ मच गई। इसी में महिला की जान चली गई। वहीं बेटा अभी अस्पताल में है, और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। recent visitors 64

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही: नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिलाओं को जमीन पर लिटाया

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नसबंदी शिविर में पहुंची महिलाओं को ऑपरेशन के बाद जमीन पर लिटाया गया। ठंड और ठिठुरन के बावजूद महिलाओं को बेड के बजाय टेंट हाउस से मंगाए गए गद्दों पर जमीन पर लिटाया। जिले में स्वास्थ्य विभाग की बदहाल व्यवस्था फिर उजागर हुई है। नसबंदी शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं ऑपरेशन के लिए पहुंची थी। जो ऑपरेशन के बाद जमीन पर लेटी नजर आईं। यह व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। शिविरों में महिलाओं के लिए बेड का कोई इंतजाम नहीं किया गया। ठंड के मौसम में इस तरह की लापरवाही महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है। बतादें कि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑपरेशन के बाद महिलाओं को जमीन पर लिटाने की तस्वीर पहले भी सामने आ चुकी है। इस बार फिर यहां एक-दो महिलाएं नहीं बल्कि कई महिलाएं जमीन पर लेटी नजर आई। वहीं मामले को लेकर प्रभारी एडीएम ने स्थिति का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाएगा। recent visitors 147

डी गुकेश ने रचा इतिहास… शतरंज के नए वर्ल्ड चैम्पियन बने, चीन की बादशाहत खत्म

सिंगापूर  भारत के डी गुकेश ने अपने शानदार खेल से 18वें वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप को जीतकर इतिहास रच दिया है। डी गुकेश ने सिर्फ 18 साल की उम्र में यह कारनामा कर दिखाया है। ऐसा करने वाले गुकेशन दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बने हैं। गुकेश ने खिताबी मुकाबले में चीन के डिंग लिरेन को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है। डी गुकेश ने चैंपियनशिप मुकाबले के 14वें और आखिरी राउंड में चीन के चैंपियन डिंग लिरेन को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंतिम बाजी भारत के डी गुकेश ने जीतकर खिताब को अपने नाम कर लिया। गुकेश ने 14 बाजी के इस मुकाबले की आखिरी क्लासिकल बाजी जीतकर लिरेन के 6.5 के मुकाबले जरूरी 7.5 अंक के साथ खिताब जीता। यह बाजी हालांकि अधिकांश समय ड्रॉ की ओर जाती दिख रही थी। गुकेश की खिताबी जीत से पहले रूस के दिग्गज गैरी कास्पारोव सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन थे जिन्होंने 1985 में अनातोली कार्पोव को हराकर 22 साल की उम्र में खिताब जीता था। विश्वनाथन आनंद के क्लब में शामिल हुए गुकेश गुकेश इस साल की शुरुआत में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने के बाद विश्व खिताब के लिए चुनौती पेश करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। वह दिग्गज विश्वनाथन आनंद के बाद वैश्विक खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद ने अपना आखिरी खिताब 2013 में जीता था। इस तरह गुकेश ने भारत के लिए एक लंबे इंतजार को खत्म किया। बता दें कि खिताबी मुकाबले में भारत के ग्रैंडमास्टर डी गुकेशन ने अपने विरोधी डिंग लिरेन के साथ 13 बाजियों के बाद 6.5-6.5 की बराबरी पर थे। ऐसा लग रहा था कि मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ चला है, लेकिन काले मोहरों के साथ खेल रहे भारत के चाणक्य ने ऐसी चाल चली की चीन के डिंग लिरेन चारो खाने चित हो गए। विश्वनाथन के क्लब में भी शामिल हुए गुकेश डिंग लिरेन के खिलाफ डी गुकेश काले मोहरों के साथ मुकाबला खेले थे. पूरे मैच में भारतीय युवा ने अपना जोरदार खेल दिखाया और हर बाजी में चीनी प्लेयर पर भारी पड़े. आखिर में डी गुकेश ने चीन की बादशाहत खत्म की और वो नए वर्ल्ड चेस चैम्पियन बने. इस धांसू जीत के साथ ही 18 साल के डी गुकेश अब शतरंज की दुनिया के सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैम्पियन बन गए हैं. साथ ही वो एक रिकॉर्ड के मामले में विश्वनाथन आनंद के क्लब में भी शामिल हो गए हैं. दरअसल, गुकेश वर्ल्ड चेस चैम्पियन बनने वाले भारत के दूसरे प्लेयर बन गए हैं. जबकि विश्वनाथन पहले भारतीय हैं. 5 बार के वर्ल्ड चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने अपना आखिरी खिताब 2013 में जीता था. गुकेश का दबाव और डिंग लिरेन ने कर दी गलती दरअसल, इस खिताबी मुकाबले में चीन के डिंग लिरेन पर डी गुकेश किस कदर भारी पड़े इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि एक समय यह मुकाबला टाईब्रेक की ओर जा रहा था. मगर उस मुश्किल स्थिति में भी गुकेश ने कॉन्फिडेंस दिखाया और अपनी कोशिशें जारी रखीं. इसका नतीजा यह हुआ कि डिंग लिरेन दबाव में आए और उन्होंने एक बेहद बड़ी गलती कर दी. फिर क्या था, इसका फायदा तुरंत गुकेश ने उठाया. उन्होंने इस दिमागी खेल में डिंग लिरेन को चारों खाने चित करते हुए मैच और ताज दोनों छीन लिए. गुकेश ने इस निर्णायक मैच की आखिरी क्लासिकल बाजी जीतकर लिरेन के 6.5 पॉइंट्स के मुकाबले जरूरी 7.5 अंक हासिल किए और खिताब जीता.  इस जीत के साथ ही अब शतरंज की दुनिया को नया और सबसे युवा चैम्पियन मिल गया है. गुकेश  से पहले रूस के दिग्गज गैरी कास्पारोव सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चेस चैम्पियन थे, जिन्होंने 1985 में अनातोली कार्पोव को हराकर 22 साल की उम्र में खिताब जीता था.   recent visitors 91

16 दिसंबर को विधानसभा घेराव में जतारा विधानसभा से सबसे ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे- रेखा चौधरी

16 दिसंबर को विधानसभा घेराव में जतारा विधानसभा से सबसे ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे- रेखा चौधरी जतारा विधानसभा का हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूत है और मजबूत रहेगा- किरण अहिरवार जतारा जतारा विधानसभा के अलग-अलग ब्लॉकों की बैठक हुई जिसमें जतारा और बमोरी कला ब्लॉक की  आदित्य होटल जतारा में एवं लिधौरा और चंदेरा ब्लांक की बैठक नगर पालिका के पास शादी हाल में संपन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। टीकमगढ़ जिले की संगठन प्रभारी श्रीमती रेखा चौधरी महात्मा गांधी जी के चरणों में नमन करते हुए कहां कि मैं आज अपने परिवार जनो से कहना चाहती हूं कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता निडरता के साथ चलना सिखाया है हमारे पूर्वजों ने आजादी देकर हमें खड़ा किया है वो लोग अंग्रेजों की गुलामी करते थे। एक विचारधारा बापूजी की है दूसरी विचारधारा गोड़से की है। आज मोदी जी कहते हैं देश को हम चला रहे हैं इस भारत को किसने खड़ा किया है सभी को पता है। नेहरू जी ने सबसे पहले कृषि का एक संस्थान चलाया था जो किसान अपने आप आत्मनिर्भर बन सके। चौधरी जी ने कहा कि 16 दिसंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा के घेराव में हर कांग्रेस का कार्यकर्ता जीतू पटवारी जी का हाथ मजबूत एवं पार्टी का झंडा बुलंद करने के लिए सभी से आवाहन करना चाहती हूं कि भोपाल ज्यादा से ज्यादा लोग में पहुंचे। सहप्रभारी धर्मेन्द्र सिंह भदोरिया ने कहा कि जाति जनगणना बहुत जरूरी है हमारे नेता राहुल गांधी जी मुद्दा को बड़े जोर शोर से उठा रहे हैं हम लोग भी चाहते हैं की जाति जनगणना हो और पता चले कितने लोग गरीब हैं और कितने लोग अमीर पर भाजपा सरकार नहीं नहीं चाहती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव किरण अहिरवार ने कहा कि हमारे जतारा विधानसभा के हर कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूत है और सिद्धांतों की लड़ाई लड़ता है आज जतारा विधानसभा में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हो रहा है भाजपा के सरकार में गांव-गांव में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। आने वाले दिनों हर भ्रष्टाचार को मैं जनता के समक्ष उठाऊंगी। जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि हमारे जिले के कांग्रेस बहुत मजबूत स्थिति में है और रहेगी भी आज जिले में हमारे दो-दो विधायक मौजूद हैं हमें निराश होने की जरूरत नहीं है और हम आने वाले दिनों में और मजबूत होंगे बैठक में उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष सचिन जैन, रूपेंद्र बुंदेला, प्रमोद सोनी, महेश चौरसिया, कार्यकारी जिला अध्यक्ष गुलाब कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष श्रीपति यादव, जिला महामंत्री डॉक्टर रमेश शर्मा, धीरेंद्र चौबे, बृजेंद्र सिंह, हीरालाल कुशवाहा, हरगोविंद चराढ सरपंच, अनिल रिछारिया, एडवोकेट मोहम्मद शफी, रामस्वरूप घोष, सुरेश रजक, रामकुमार गुप्ता, रामकिशोर अहिरवार, श्री राम यादव, विष्णु खरे, डॉक्टर मेहरबान सिंह,जयदीप चढ़ार, राजेश यादव, प्रदीप अहिरवार, सत्तर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। recent visitors 121

कानी पोखरी पर अवैध तरीके से अतिक्रमण – पूर्व पार्षद हीरालाल सोनी

सिंगरौली नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड नंबर 41 में इन दिनों शासकीय ज़मीन पर अवैध अतिक्रमण का मामला शुर्खियों में है। नगर निगम सिंगरौली के अधिपत्य की पोखरी तालाब पर अतिक्रमणकरियो की गिद्ध दृस्टि पड़ गयी है जिसका परिणाम यह है की पोखरी तालाब पर मिट्टी डालकर उसपर अवैध कब्ज़ा किया जा रहा है और प्रशासन सब कुछ जानकर भी अनजान बना हुआ है। दशकों पूर्व साडा की ज़मीन पर बने पोखरी तालाब को नगर निगम ने अपने कब्जे में लेकर उसे शासकीय घोषित किया था। बताया जा रहा है  की  उक्त पोखरी पर अवैध अतिक्रमण कर निजी उपयोग में लेने की तैयारी चल रही है। सूत्रों की माने तो जमीन के दलालों की सरपरस्ती में अतिक्रमणकारी बिना भय के अवैध कब्ज़ा कर रहा है। पोखरी में मिट्टी डलकर उसका दायरा कम किया जा रहा है और पोखरी तालाब की ज़मीन को अपने कब्जे में लेने की पूरी कोशिश की जा रही है। प्रशासन यदि समय रहते कार्यवाही करता है तो अवैध अतिक्रमण पर लगाम लग सकता था बताते चलें कि गनियारी के आधे शहर का पानी निकासी का एक बहुत बड़ा माध्यम तालाब था परन्तु फिलहाल अवैध अतिक्रमणकारियो पर प्रसाशन की निगाह नहीं जा रही है। recent visitors 125