Tuesday, July 7, 2026 12:39 pm

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार की रिश्वत लेते आरक्षक को रंगे हाथों दबोचा, इस मामले में ले रहा था घूस

मंदसौर। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है, प्रदेश में आए दिन अलग-अलग विभागों में सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के रिश्वतखोरी के मामले सामने आ रहे हैं। अब मंदसौर में उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 हजार की रिश्वत लेते एक पुलिस कांस्टेबल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक जिले के भानपुरा थाना में लोकायुक्त की टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान को रंगे हाथों दबोचा है। फरियादी पप्पू सिंह के अनुसार उसके भाई की जमानत की लिखापढ़ी के एवज में आरक्षक द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। उज्जैन लोकायुक्त टीम ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पप्पू सिंह सौंधिया पिता मानसिंह सौंधिया निवासी ग्राम मानपुरा ने लोकायुक्त में बताया था कि उसके भाई ईश्वर सिंह, अन्य व्यक्ति तूफान सिंह और बंशीलाल के खिलाफ भानपुरा थाने में केस दर्ज किया गया था। उसमें जमानत देने की लिखापढ़ी के एवज में प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान ने 15 हजार रुपए मांगे थे। शिकायत का सत्यापन प्रभारी एसपी राजेश पाठक ने डीएसपी सुनील तालान से कराया, तो शिकायत सही पाई गई। इस पर से 16 दिसंबर को टीम ने छापा मारा। रुपए देते समय टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। recent visitors 97

जाति-धर्म के बंधन के चलते किशोर और किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

मांडा (प्रयागराज) मांडा थाना क्षेत्र के उमापुर कला ग्राम पंचायत के जलैया गांव निवासी मो. मुस्तफा के बेटे मो.तस्लीम (16) और माताराज निषाद की पुत्री आंचल (17) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सोमवार को भोर में करीब साढ़े चार बजे दोनों ने दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक के डाउन लाइन पर दानापुर स्पेशल ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। दोनों के शवों के चीथड़े उड़ गए। घटना से परिवार में जहां कोहराम मच गया वहीं गांव में भी अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची मांडा पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया। मृतका आंचल चार भाई व तीन बहन में चौथे नंबर पर थी और महेवा कलां गांव स्थित वशिष्ठ सेवा संघ इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। मृतका आंचल की मां छोहरा देवी, भाई भोला नाथ का रो-रोकर बुरा हाल रहा। आंचल के भाई भोला ने पुलिस को बताया कि आंचल सुबह चार बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी और घर से करीब सात सौ मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर उसका क्षत-विक्षत शव मिला। तस्लीम सात भाई बहन में पांचवे नबंर पर था और महेवा कला स्थित इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। तस्लीम की मां गुड्डी सहित भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। गांव प्रेम प्रसंग की रही चर्चा ग्रामीणों में चर्चा रही कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था और जाति-पाति सामाजिक डर के चलते दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। दोनों के घर की दूर 50 मीटर है। दोनों की मौत पर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना पर एसीपी मेजा रविकुमार मौके पर पहुंचे और और मृतक के परिजनों से पूछताछ की। मृतक के परिजनों के तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। धर्मवीर रेलवे ट्रैक मैन की सूचना पर पुलिस चौकी दिघिया की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।   recent visitors 54

संभल में पहले मिला 46 साल पुराना मंदिर, अब यहां मिली भगवान शंकर, गणेश और मां पार्वती की मूर्ति

संभल संभल के खग्गू सराय मोहल्ले में शिव मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन कुएं की खोदाई के दौरान भगवान शिव, गणेश और माता पार्वती की खंडित मूर्तियां मिली हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मूर्तियों को अपने संरक्षण में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीशचंद ने बताया कि कुएं की खोदाई के दौरान भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की टूटी हुई मूर्तियां मिली हैं। मूर्तियां कुएं में मलबा और मिट्टी के बीच पाई गईं। कुएं की खोदाई अभी जारी है। मूर्तियां खंडित कैसे हुईं इसकी भी जांच और जानकारी करवाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर 46 वर्षों से बंद प्राचीन शिव मंदिर में लोग दर्शन और पूजन करने पहुंच रहे हैं। एहतियाती तौर पर पुलिस सुरक्षा के इंतजाम हैं। मालूम हो 1978 में हुए दंगे के बाद खग्गू सराय के 40 रस्तोगी परिवारों ने पलायन कर दिया था। मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के कारण मंदिर की देखभाल करने वाला कोई नहीं था, जिससे यह मंदिर बंद करना पड़ा था। शनिवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने जानकारी मिलने पर मंदिर के कपाट खोलने के बाद सफाई कराई थी। संभल के खग्गू सराय मोहल्ले में प्राचीन कुएं की प्रशासन लगातार खोदाई करवा रहा है। इस बीच सोमवार को भगवान शिव, गणेश और माता पार्वती की तीन खंडित मूर्तियां मिलीं। पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मूर्तियों को अपने संरक्षण में ले लिया। एएसपी ने बताया कि मूर्तियां कुएं में मलबा और मिट्टी के बीच पाई गईं। उन्होंने बताया कि माैके पर पुलिस को तैनात किया गया है ताकि खुदाई सुचारू रूप से जारी रहे। मंदिर में पंडित शशिकांत शुक्ल, अवनीश शास्त्री, आचार्य विनोद शुक्ल और बहजोई के आचार्य ने विधि-विधान से पूजा कराई। इससे पहले भगवान शिव के परिवार की मूर्तियों को वस्त्र धारण कराए गए और हनुमान जी की प्रतिमा को चोला पहनाया गया। स्थानीय लोग इस मंदिर को 200 वर्षों से भी अधिक पुराना मानते हैं। मंदिर की जर्जर स्थिति को सुधारने के लिए प्रशासन और श्रद्धालुओं ने पहल शुरू कर दी है। आचार्य विनोद शुक्ल ने बताया कि अभी पूजा-अर्चना अस्थायी रूप से कराई जा रही है, लेकिन जल्द ही एक स्थायी पुजारी की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए प्रशासन प्रयासरत है। recent visitors 172

बौद्ध भिक्षुओं के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर सीएम योगी से आदित्य यादव ने की कार्रवाई की मांग

बदायूं यूपी के बदायूं जिले के सूरजकुंड को लेकर सपा सांसद आदित्य यादव ने सीएम योगी को पत्र लिखा है। सपा सांसद ने पत्र के जरिए सीएम को मामला संज्ञान में लेने की बात कही है। इस दौरान उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही जवाहरपुरी चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए। सपा सांसद आदित्य यादव ने कहा कि 7 दिसंबर को कुछ असामाजिक तत्वों ने बुद्ध विहार पहुंचकर वहां पर रह रहे भन्तें लोगों के साथ अभ्रद व्यवहार किया। इस दौरान अफवाह फैलाई गई कि यहां शिवलिंग निकली है। इसके बाद चौकी इंचार्ज जवाहरपुरी और इंस्पेक्टर सिविल लाइन को बदायूं बुलाया। इस दौरान चौकी इंचार्ज ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को तोड़ने का प्रयास किया। आदित्य यादव ने आगे कहा कि चौकी इंचार्ज ने यहां तोड़-फोड़ मचाई। बौद्ध भिक्षुओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें जबरदस्ती थाने में बंद कर दिया। इस घटना से केवल बदायूं ही नहीं अपितु पूरे भारत में भगवान बुद्ध पर आस्था रखने वाले लोगों में भारी आक्रोश है। प्रदेश के सीएम तत्काल मामला संज्ञान में ले और निष्पक्ष जांच करने का कष्ट करें। recent visitors 50

अनुपालक बीड़ी निर्माताओं को प्रोत्साहित करने संबंधी विषयों पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिनिधि मंडल की चर्चा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मध्यप्रदेश बीड़ी उद्योग संघ के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर बीड़ी उद्योग में रोजगार के अवसरों और अनुपालक बीड़ी निर्माताओं को प्रोत्साहित करने संबंधी विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में बीड़ी उद्योग संघ के सचिव अर्जुन खन्ना के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि बीड़ी निर्माण एक ऐसा पूर्णत: श्रम आधारित कुटीर ग्रामोद्योग है, जिसमें न्यूनतम पूंजी या बुनियादी ढांचे की आवश्यकता होती है। संघ ने प्रदेश के उच्च गुणवत्ता और श्रेणी के तेंदूपत्ते से बीड़ी उत्पादन की मात्रा और गुणवत्ता को बढ़ाने संबंधी सुझाव रखते हुए प्रति मानक बोरी तेंदूपत्ता पर सब्सिड़ी बढ़ाने का अनुरोध किया। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि उत्पादन आधारित प्रोत्साहन के माध्यम से प्रदेश को संगठित और विनियमित बीड़ी उत्पादन के केन्द्र के रूप में सुदृढ़ किया जा सकता है। इससे रोजगार के अधिक अवसर सृजित करने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार मध्यप्रदेश बीड़ी उद्योग संघ के सुझावों को क्रियान्वित करने का हरसंभव प्रयास करेगी।   recent visitors 69

डीआरएम ट्रॉफी-2024: डीजल शेड इटारसी ने फाइनल जीतकर रचा इतिहास

भोपाल भोपाल मंडल के डिवीजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित डीआरएम ट्रॉफी-2024 इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन 15 दिसंबर 2024 को हबीबगंज क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ। इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला पर्सनल XI और डीजल शेड इटारसी के बीच खेला गया, जिसमें डीजल शेड इटारसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज कर डीआरएम ट्रॉफी-2024 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच का स्कोर:   – पर्सनल XI: 109 रन   – डीजल शेड इटारसी: 110 रन (1 विकेट के नुकसान पर)   मुख्य पुरस्कार:   – मैन ऑफ द मैच: धर्मेंद्र (डीजल शेड इटारसी)   – सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: शुभम राय (पर्सनल XI) – 102 रन   – सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: हर्षित (डीजल शेड इटारसी) – 13 विकेट   – मैन ऑफ द सीरीज: धर्मेंद्र (डीजल शेड इटारसी) – 83 रन और 6 विकेट   समापन और पुरस्कार वितरण समारोह:   समापन समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और सभी खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने इस आयोजन को रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।  मंडल रेल प्रबंधक ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए डिवीजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सराहना की और रेलवे कर्मचारियों को इस तरह के आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करते हैं बल्कि कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य और टीम भावना को भी बढ़ावा देते हैं।   इस अवसर पर मंडल खेल अधिकारी श्री प्रशांत यादव (वरिष्ठ कमांडेंट, आरपीएफ), एडीआरएम रश्मि दिवाकर, और कई अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, डिवीजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रदीप याज्ञनिक (सेक्रेटरी स्पोर्ट्स), सनी भटनागर (ज्वाइंट सेक्रेटरी क्रिकेट), अखलाक अहमद (ज्वाइंट सेक्रेटरी हॉकी), नीरज शर्मा, जितेंद्र असनानी, और अंकित श्रीवास्तव ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई।   कार्यक्रम के अंत में मंडल खेल अधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों, खिलाड़ियों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए टूर्नामेंट की सफलता के लिए स्पोर्ट्स एसोसिएशन के योगदान की प्रशंसा की।     recent visitors 49

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में फांसी के फंदे पर लटकी छात्रा

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली छात्रा घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली, परिजन उसे फंदे से उतारकर अपोलो हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. जहां डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्रा ज्यादा समय तक मोबाइल चलाती थी. आशंका है कि परिजनों ने मोबाइल ले लिया तो उसने आत्मघाती कदम उठाया होगा, फिलहाल मामले की जांच जारी है. बता दें कि सरकंडा थाना क्षेत्र के वसंत विहार के पास रहने वाली एंजल जैसवानी 9 वीं कक्षा की छात्रा थी. शनिवार की रात वह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली, परिजनों ने फंदा काटकर छात्रा को अपोलो हॉस्पिटल पहुंचाया. वहां पर डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी. इस पर पुलिस ने रविवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि छात्रा मोबाइल पर ज्यादा समय बिताती थी. परिजन उसे मना करते हुए पढ़ाई पर ध्यान देने कहा करते थे. शनिवार को उससे मोबाइल ले लिया था. आशंका है कि मोबाइल के कारण छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया होगा. फिलहाल मामले की जांच चल रही है, जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा. recent visitors 52