Tuesday, July 7, 2026 1:53 pm

पकड़ते समय हमले में दो युवकों को आई गंभीर चोट, छत्तीसगढ़-कोरबा में पड़ोसियों पर चोरों ने किया पथराव

कोरबा। अमूमन चोरी करते समय पकड़े जाने के डर से चोर भागने का प्रयास करता है, लेकिन कोरबा में अलग ही मामला सामने आया है, जहां पकड़ने पहुंचे लोगों पर चोरों ने पथराव कर दिया और मौके का फायदा उठाकर भाग निकले. घटना की सूचना पर पहुंची दीपका पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना दीपका थाना अंतर्गत एमडी कॉलोनी की है, जहां चोरों ने एसईसीएल के रिटायर कर्मचारी वीएन शर्मा की गैरमौजूदगी में चोरों ने घर में चोरी का प्रयास किया गया. पड़ोसियों ने रात में घर के भीतर से खटर-पटर की आवाज सुनकर तुरंत अन्य पड़ोसियों को सूचित किया. चोरों की भनक लगने पर पकड़ने गए पड़ोसियों पर चोरों ने पथराव तक दिया, जिससे विकास सोनी और घुनू लाल साव घायल हुए. विकास सोनी के सिर में गंभीर चोट आने की वजह से एसईसीएल के एनसीएच अस्पताल गेवरा में ले जाया गया, जहां उनके सिर पर आठ टांके लगे हैं. घटना के बाद चोर मोटरसाइकिल से भाग गए. मकान मालिक को सूचित किया गया और लोगों ने चोरों का कृष्णानगर तक पीछा भी किया गया, लेकिन उन्हें पकड़ने में सफलता नहीं मिली. सूचना मिलने ही दीपका थान पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. चोरी करते चोरों की सारी करतूत क्वाटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. recent visitors 57

एक की मौत और दूसरा घायल, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

बलरामपुर. जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जावर गांव के पास आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. चांदो मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को तत्काल एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां घायल का इलाज जारी है. मौके पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान महेंद्र पैकरा और घायल व्यक्ति की पहचान नमन लकड़ा के रूप में की गई है. फिलहाल पुलिस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच जुटी हुई है. recent visitors 68

दो मिलों को किया सील, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में 6 राइस मिलों पर जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त दबिश

रायगढ़। अनुबंध के बाद भी धान उठाव करने में रुचि नहीं दिखा रहे राइस मिलर्स पर अब सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. इस कड़ी में प्रदेश के अन्य जिलों की तरह रायगढ़ जिले में भी खाद्य विभाग के साथ जिला प्रशासन के संयुक्त दल ने छह राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया. अनियमितता और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खरसिया के दो राइस मिल्स, आनंदी और नारायण राइस मिल को सील करने का निर्देश दिया. जिला प्रशासन व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने डोंगीतराई स्थित सत्यम बालाजी राइस मिल सहदेवपाली, व्योम राइस मिल, एनएस राइस इंडस्ट्रीज और जीएस राइस इंडस्ट्रीज के अलावा खरसिया स्थित आनंदी और नारायण राइस मिल की जांच की. जिला खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह ने बताया कि संयुक्त जांच टीम द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023- 24 के कस्टम मिलिंग के बाद चावल जमा का स्टॉक वेरिफिकेशन किया जा रहा है. खरसिया के आनंदी राइस मिल में बीते वर्ष के धान कस्टम मिलिंग के स्टॉक का मिलान किया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में स्टॉक में अंतर मिलने पर जांच प्रक्रिया पूरी होने तक आनंदी राइस मिल को सील कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. वहीं खरसिया के नारायण राइस मिल में बीते वर्ष के कस्टम मिलिंग के लेखों की जांच की जा रही है, साथ ही इस वर्ष कस्टम मिलिंग में रुचि नहीं लेने के चलते जांच की प्रक्रियाधीन कार्रवाई पूरी होने तक नारायण राइस मिल को भी सील किया गया है. जिला खाद्य अधिकारी ने आगे बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग के लिए कई मिलर्स ने पंजीयन नहीं कराया है, वहीं कई मिलर्स पंजीयन कराने के पश्चात भी अनुमति एवं अनुबंध का निष्पादन नहीं करते हुए शासकीय धान के उठाव में रुचि कम दिखा रहा है. यह छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 का उल्लंघन है. कायदे से मिलर को मिलिंग क्षमता के 50 प्रतिशत का शासकीय धान का कस्टम मिलिंग करना अनिवार्य है. इस कड़ी में राइस मिलों में जांच टीम ने दबिश देते हुए नियमानुसार जांच में जुटी है. वहीं मिलर को पंजीयन कराने और बैंक गारंटी व एफडीआर करवा कर धान का उठाव करने और कस्टम मिलिंग भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा आगामी समय में प्रतिदिन आंकड़ों के आधार पर इस स्थिति पर नजर रखी जाएगी और समय- समय पर आवश्यकतानुसार युक्तियुक्त कार्रवाई की जाएगी. recent visitors 113

मध्य प्रदेश कांग्रेस का प्रदर्शन: रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस की बैरिकेडिंग, आ रहे कांग्रेस नेताओं को रोका

Demonstration of Madhya Pradesh Congress: Police barricading at Roshanpura intersection, stopped the coming Congress leaders. MP Congress Protest: मध्य प्रदेश कांग्रेस का विधानसभा का घेराव का प्रदर्शन जारी है। सोमवार को एमपी कांग्रेस के इस प्रदर्शन में प्रदेशभर के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। अभी भोपाल के जवाहर चौक इलाके में सभा चल रही है। इसके बाद कांग्रेस के नेता हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा की ओर कूच करेंगे। उनको रोकने के लिए पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेडिंग कर रखी है। यहां वाटर कैनन भी मौजूद है। वहीं दूसरे जिलों से आ रहे कांग्रेस नेताओं को रोकने के लिए पुलिस ने भोपाल से लगी सड़कों पर भी बैरिकेड्स लगा रखे हैं। राजगढ़ जिले से आए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो जिला पंचायत अध्यक्ष चन्दर सिंह राजगढ़ की अधिकारियों से बहस हो गई। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। मनोज परमार के बच्चों की करेंगे मदद: सज्जन कांग्रेस की सभा में सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- मणिपुर जल रहा है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में सुरक्षित हैं लेकिन वहां हिंदू मारे जा रहे हैं। वर्मा ने कहा कि मनोज परमार और उनकी पत्नी नेहा ने बीजेपी और ईडी के दबाव में आत्महत्या कर ली। आज बीजेपी के लोग उन बच्चों को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। मैं कल अपने पार्टी के तमाम साथियों से मदद लेकर एक बड़ी गुल्लक उन बच्चों को देने जाऊंगा। ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए और भविष्य में तकलीफ न हो। रावत को लेकर जयवर्धन का तंज पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने लाड़ली बहन योजना की राशि 1250 रुपए में एक रुपया भी नहीं बढ़ाया। चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने लाड़ला नेता योजना शुरू की। उस लाड़ला योजना के सबसे पहले लाभार्थी बने रामनिवास रावत। रामनिवास बीजेपी में गए लेकिन विजयपुर की जनता ने, माताओं-बहनों ने गरीब आदिवासी मुकेश मल्होत्रा को विधानसभा पहुंचा दिया। बीजेपी के लाड़ले नेता रामनिवास जी को घर बैठा दिया। बीजेपी सरकार चीन का लहसुन खिला रही कांग्रेस की सभा में पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा- आज बांग्लादेश के जरिये चीन का लहसुन हमारे यहां आ रहा है। बीजेपी सरकार के राज में हमें चीन का लहसुन खिलाया जा रहा है। किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा। मैं जब ऊर्जा मंत्री था, कांग्रेस की सरकार 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली देती थी। आज 1500 रुपए में 100 यूनिट बिजली मिल रही है। किसानों पर फर्जी केस लगाए जा रहे हैं। आज एकजुट होकर इस भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ना है। अलका लांबा बोलीं- सरकार को घुटने पर लाएंगे महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी प्रदर्शन स्थल पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को बने हुए एक साल के ऊपर हो गया है। आधी आबादी यानी महिलाओं से सुरक्षा का वायदा था। एक साल में कितनी बहनें सुरक्षित हुईं? रीवा में इनको जिंदा गाड़ने की हिम्मत दबंगों ने दिखाई है। उज्जैन में नाबालिग बेटी को लहूलुहान हमने देखा है। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। कौन सी बहन को साढ़े 400 रुपए में गैस सिलेंडर मिल रहा है, जिसकी गारंटी मोदी जी ने दी थी। महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा इन मुद्दों पर हम सरकार को घुटनों पर लाएंगे। अपना समय भी आएगा : कमलनाथ कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत बड़ा राजनीतिक परिवर्तन हुआ है। नौजवानों, समझ लो। आज आपसे निवेदन करना चाहता हूं कि इस राजनीतिक परिवर्तन को आप पहचानिए। जब तक आप घर-घर नहीं जाएंगे, हम बीजेपी से कभी मुकाबला नहीं कर पाएंगे। हमारा कर्तव्य है कि इस राजनीतिक परिवर्तन को पहचानें और उस हिसाब से काम करें। मुझे विश्वास है कि आप निराश नहीं होंगे। कमर ठाने रखिएगा। अपना समय भी आएगा। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा- प्रदेश की तस्वीर आप सभी के सामने है। आज बड़े दुख के साथ मुझे कहना पड़ता है कि मध्य प्रदेश की पहचान घोटाला प्रदेश की है। हर क्षेत्र में घोटाला। नौजवानों के रोजगार में घोटाला। किसानों के बीज-खाद में घोटाला। जहां देखो घोटाला-घोटाला। आज हमारे कृषि क्षेत्र में कितनी समस्या है। एक बात याद रखिएगा कि मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था 70 प्रतिशत कृषि क्षेत्र पर आधारित है। अगर कृषि क्षेत्र डूबता है तो पूरा प्रदेश डूबता है। रात में हटाए गए होर्डिंग शहर में कांग्रेस के प्रदर्शन के जगह जगह होर्डिंग भी लगाए गए हैं। 15 दिसंबर, रविवार रात को नगर निगम के अमले ने कुछ जगहों से होर्डिंग भी हटाए हैं। इसे लेकर विवाद की छुटपुट घटनाएं भी हुई। कांग्रेस ने इसे लेकर कड़ा ऐतराज जताया है। कांग्रेस की हैं ये मांगें? recent visitors 155

दिवंगत गोपाल व्यास और नंदराम सोरी को दी गई श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़-विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही दिवंगत राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व सदस्य नंदराम सोरी को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई. विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने सदन में दोनों दिवंगतों के निधन का उल्लेख किया. इसके साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने सदन में श्रद्धांजलि दी. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिवंगत गोपाल व्यास को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जाना हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है. उनका जीवन सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहेगा. सदन के पटल पर आज पांच विधेयक रखे जाएंगे. विधानसभा में सबसे पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई. बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज सत्र में पांच विधेयक पेश किए जाएंगे. द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. दिसंबर का सत्र ऐतिहासिक सत्र के रूप में माना जाएगा. 24 साल की यात्रा अब 2025 वर्ष में प्रवेश कर रही है. रजत जयंती वर्ष की शुरुआत की पहली बैठक थी. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रजत जयंती वर्ष में साल भर विविध कार्यक्रम होंगे. शुक्रवार, शनिवार को छात्रों के अवलोकन के विधानसभा को खोला जाएगा. अगला शीतकालीन सत्र नए विधानसभा में होगा. वहीं बजट सत्र में राष्ट्रपति को बुलाने की तैयारी है. recent visitors 44

कवर्धा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, 5 से अधिक लोग घायल

कवर्धा शहर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में 5 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं वाहन के परखच्चे उड़ गए है. घटना कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, ग्राम महाराजपुर के सोनपुर चौक में बीती रात हादसा हुआ है. जहां कार सवार 5 से ज्यादा लोग हादसे में घायल हो गए हैं. मौके पर 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. रफ्तार काफी तेज होने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. recent visitors 40

बर्फीली हवाओं से ठिठुरा प्रदेश, सीजन में पहली बार पहुंचा 1 डिग्री तापमान, इंदौर, कई जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट

भोपाल  मध्य प्रदेश में शीतलहर का कहर कायम है। इसी बीच मौसम विभाग ने इंदौर, जबलपुर समेत 37 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। बर्फीली हवाओं के चलते मध्यप्रदेश का तापमान लगातार लुढ़कता जा रहा है। सीजन में पहली बार हिल स्टेशन पचमढ़ी और शहडोल के कल्याणपुर में पारा 1 डिग्री पर पहुंचा। इधर बैतूल में ठंड से अब लोग परेशान हो रहे हैं। सोमवार सुबह फसलों पर ओस की बूंदें जम गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत की ओर से आ रही बर्फीली हवाओें के चलते प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी और शहडोल के कल्याणपुर में 1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। जबलपुर में 4, ग्वालियर में 5.2, इंदौर में 9.4 उज्जैन में 6.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के सबसे कम तापमान वाले शहरों में शहडोल के कल्याणपुर और पचमढ़ी की रात सबसे ठंडी रही। इसके साथ ही उमरिया में 2.3 डिग्री, मंडला में 2.5 डिग्री, शाजापुर में 2.8 डिग्री और अमरकंटक में 3.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बैतूल में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। यहां फसलों पर ओस की बूँदें जम गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें गन्ने की पत्तियों पर ओस जमी हुई दिखाई दे रही है। ऐसे में खेतों में सिंचाई करना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2021 के बाद इस वर्ष तापमान में रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई है। शीतलहर का अलर्ट जारी गिरते हुए तापमान के साथ बर्फीली हवाओं ने मौसम को ज्यादा ठंडा बना दिया है। मौसम विभाग द्वारा 30 से ज्यादा जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। जबलपुर, रतलाम, उमरिया, भोपाल, मंडला, गुना, सिवनी, नीमच, शाजापुर, शहडोल, बड़वानी, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, सागर जैसे जिलों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। यहां रात के साथ दिन के समय भी ठंड का एहसास होने वाला है। कोल्ड वेव की चेतावनी मौसम विभाग ने दिसंबर के अंत से जनवरी के शुरुआती 20 से 22 दिन घना कोहरा और सर्द हवा चलने की चेतावनी जारी की है। इंदौर, उज्जैन, खंडवा, अलीराजपुर, ग्वालियर, भोपाल, बुरहानपुर, मंदसौर, झाबुआ, शिवपुरी, अशोक नगर, देवास, शिवपुर कला, दतिया, शिवपुरी, भिंड, डिंडोरी, सिंगरौली, पन्ना, टीकमगढ़, सागर, बालाघाट, सतना में कोल्ड वेव का असर दिखाई देगा। उमरिया, राजगढ़, और शाजापुर जैसे जिलों में पाला पड़ने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और मंडला में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, जबलपुर में भी शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है। नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, छतरपुर, पन्ना, सतना, सिंगरौली, कटनी, डिंडौरी, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी है। इसके साथ ही उमरिया, मंडला, शाजापुर का गिरवर, अनूपपुर का अमरकंटक, रायसेन, राजगढ़, बालाघाट के मलाजखंड में भी पारा 5 डिग्री से नीचे रहा। नौगांव, मलाजखंड, रीवा, खजुराहो, सतना, टीकमगढ़ में तापमान 6 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे कड़ाके की सर्दी पड़ेगी सागर में सर्द हवाओं के कारण इन दिनों शहर में लोग शाम 6 बजे ही घर में दुबक जाते हैं और सुबह 10 बजे के बाद घर से निकला उचित समझते हैं। रविवार को भी दिनभर सर्द हवाओं ने ठिठुरा दिया। अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि हवा की रफ्तार कम होने से दिन और रात के पारे में हल्की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के असर से आगामी 24 घंटे में कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा। 48 घंटों के बाद हल्की राहत मिलने की संभावना है। recent visitors 41