मुंबई

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों अमृतसर में हैं और डायरेक्टर आदित्य धर के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। संजय और आदित्य दोनों ने काम से ब्रेक लिया और गोल्डन टेंपल पहुंचे। यहां पर आदित्य की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी उन्हें ज्वॉइन किया। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और यामी की गोद में बेटे वेदाविद ने सबका ध्यान खींच लिया है।

यामी गौतम ने पति आदित्य धर, बेटे वेदाविद और एक्टर संजय दत्त के साथ गुरुद्वारा में मत्था टेका। उन्होंने वहां पर फैंस के साथ फोटोज भी क्लिक करवाईं। हालांकि, इस तस्वीर में वेदाविद का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

इससे पहले मंगलवार को संजय दत्त ने पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल से भी मुलाकात की। कुलदीप ने X पर 'खलनायक' स्टार के साथ फोटो शेयर की थी।

रणवीर सिंह के साथ स्वर्ण मंदिर के किए थे दर्शन
आदित्य धर पिछले महीने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे थे। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, 'जाको राखे साईयां मार सके ना कोई…।'

ऐसी फिल्म बना रहे हैं आदित्य धर
आदित्य, रणवीर सिंह और संजय दत्त के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसमें आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी हैं। ये फिल्म इंडियन इंटेलिजेंस एजेंसी रॉ के इतिहास के किताबों की कुछ हैरान कर देने वाली सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0