Sunday, July 5, 2026 7:44 am

क्राफ्ट बाजार, फूड फेस्टिवल, स्थानीय कल्चरल परफॉरमेंस के साथ कर सकेंगे हेरिटेज वॉक : राज्य मंत्री लोधी

चंदेरी इको रिट्रीट’ की शुरुआत 18 दिसंबर से : राज्य मंत्री लोधी स्त्री फ़िल्म की शूटिंग लोकेशन पर दर्शक ले सकेंगे सेल्फी प्राकृतिक सौंदर्य के बीच ऑल सीजन टेंट में लग्जरी ग्लैम्पिंग का मिलेगा अनुभव : राज्य मंत्री लोधी क्राफ्ट बाजार, फूड फेस्टिवल, स्थानीय कल्चरल परफॉरमेंस के साथ कर सकेंगे हेरिटेज वॉक : राज्य मंत्री लोधी देश के पहले क्रॉफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज "प्राणपुर" से खरीदे चंदेरी साड़ी भोपाल प्रसिध्द ऐतिहासिक नगर चंदेरी में एडवेंचर के रोमांच और लोक कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ लग्ज़री ग्लैपिंग के अनुभव के लिए 'चंदेरी इको रिट्रीट’ की शुरुआत 18 दिसंबर से की जा रही है। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि 'चंदेरी इको रिट्रीट’ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी चंदेरी को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से लाने का एक प्रयास है। चंदेरी इको रिट्रीट, पर्यटकों और आगंतुकों को चंदेरी की समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक स्थलों से अवगत कराएगा। इससे न केवल स्थानीय शिल्पकारों और व्यवसायों को रोजगार और लाभ मिलेगा, बल्कि चंदेरी देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।   प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि 'चंदेरी इको रिट्रीट’ के दूसरे संस्करण के दौरान चंदेरी की लोकप्रिय फिल्म लोकेशंस से पर्यटकों को जोड़ने के लिये स्त्री सेल्फी पॉइन्ट बनाने की पहल की गई है। ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री के दोनों पार्ट की शूटिंग वाले लोकेशंस में जाकर पर्यटक सेल्फी लें सकेंगे। इसके साथ ही स्थानीय कला पर आधारित आर्ट और क्रॉफ्ट बाजार, स्थानीय व्यंजनों के स्वाद के लिए फूड फेस्टिवल, लोक कला व सांस्कृतिक आयोजन के साथ ही रोमांचक और साहसिक गतिविधियां पर्यटकों को अविस्मरणीय अनुभव के लिए तैयार है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा जिला प्रशासन अशोकनगर एवं 'सन सेट डेजर्ट कैंप' के सहयोग से ऑल सीज़न टेंट सिटी स्थापित की गई है। यहां पर्यटक लग्जरी ग्लैम्पिंग का अनुभव कर सकेंगे। चंदेरी के इतिहास को करीब से जानने के लिए “हेरिटेज वॉक” का भी आयोजन किया जाएगा, जो शहर के प्राचीन किलों, महलों और मस्जिदों की अद्भुत कहानियों को जीवंत बनाएगा। इसके साथ ही “चंदेरी इको रिट्रीट” दौरान एक इन-हाउस हॉस्पिटेलिटी टीम भी मौजूद रहेगी, जो मेहमानों को चंदेरी भ्रमण में मदद और मार्गदर्शन प्रदान करेगी। देश के पहले क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज "प्राणपुर" से खरीदे चंदेरी साड़ी चंदेरी इको रिट्रीट के दौरान पर्यटकों को देश के पहले क्रॉफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज "प्राणपुर" का भ्रमण करने का मौका मिलेगा। प्राणपुर गांव विश्व प्रसिद्ध चंदेरी साड़ी को परंपरागत रूप से बनाए जाने के लिए विशेष पहचान रखता है। यहां पर्यटक न सिर्फ चंदेरी साड़ी खरीद सकते है बल्कि साड़ी बुनते हुए देख भी सकते है। साथ ही स्थानीय महिलाओं द्वारा संचालित हैंडलूम कैफे के आकर्षक इंटीरियर और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बुनकरों एवं शिल्पकारों की कला को संरक्षित करते हुए बाजार मुहैया कराने एवं प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से चंदेरी से 4 किलोमीटर दूर स्थित प्राणपुर में ‘क्रॉफ्ट हैंडलूम टूरिज्‍म विलेज’’ का विकास किया गया है।   recent visitors 27

Ravichandran Ashwin ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, गाबा टेस्ट के बाद लिया फैसला

नई दिल्ली भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने गाबा टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। अश्विन कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे और वहां इसकी घोषणा की। संन्यास से पहले अश्विन ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली के साथ बैठे नजर आए थे। इस दौरान कोहली ने उन्हें गले भी लगाया था। अश्विन एडिलेड डे नाइट टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। 38 साल का यह स्पिनर भारत के लिए कई रिकॉर्ड बना चुका है। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में सातवें स्थान पर हैं। अश्विन के नाम 106 टेस्ट में 537 विकेट हैं। 59 रन देकर सात विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। इस दौरान उनका औसत 24.00 का और स्ट्राइक रेट 50.73 का रहा है। अश्विन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय में अनिल कुंबले के बाद दूसरे नंबर पर हैं। कुंबले के नाम 619 टेस्ट विकेट थे। अश्विन का एलान चौंकाने वाला है, क्योंकि वह भारतीय सरजमीं पर भारतीय स्पिन अटैक की धार थे। ऑस्ट्रेलिया आकर अचानक से रिटायरमेंट का फैसला लेना चौंकाने वाला है। यह मेरा आखिरी दिन – अश्विन ने संन्यास को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''बतौर भारतीय क्रिकेटर इंटरनेशनल लेवल पर यह मेरा आखिरी दिन है.'' अश्विन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भावुक नजर आए. उनके साथ कप्तान रोहित भी बैठे थे. ऐसा रहा अश्विन का टेस्ट करियर – अश्विन ने भारत के लिए 106 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 3503 रन बनाए. अश्विन ने टेस्ट में 6 शतक और 14 अर्धशतक जड़े हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर 124 रन रहा. वे भारत के लिए कई बार मुश्किल परिस्थिति में दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं. अश्विन ने बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग में भी कमाल दिखाया. उन्होंने इस दौरान 537 विकेट झटके. अश्विन का एक टेस्ट पारी में 59 रन देकर 7 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. अश्विन ने भारत के लिए 41 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) मैच खेले हैं और उनके नाम 195 विकेट हैं, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं। टेस्ट क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के अलावा अश्विन ने भारत के लिए 116 वनडे और 65 T20I खेले हैं। दोनों में उन्होंने क्रमशः 156 और 72 बल्लेबाजों को आउट किया है। अश्विन के संन्यास पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह अपने फैसले को लेकर काफी आश्वस्त था, हमें उसकी इच्छा का सम्मान करना चाहिए। वहीं, BCCI ने एक बयान में कहा कि निपुणता, कौशल, प्रतिभा और नवीनता के पर्याय हैं अश्विन। 537 विकेट लेने के अलावा अश्विन ने अपनी बल्लेबाजी से भी भारत को कई टेस्ट मैच जिताए हैं। वे टेस्ट में भारत के लिए 151 बार बल्लेबाजी करने उतरे और छह शतकों और 14 अर्द्धशतकों की मदद से 3503 रन बनाए। अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान अश्विन ने भारत के लिए 44 टेस्ट सीरीज खेली। इस दौरान वह 11 मौकों पर प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता, जो कि खेल के टेस्ट फॉर्मेट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से सबसे अधिक है। 106 टेस्ट मैचों में अश्विन ने 37 बार पांच विकेट लिए हैं, जो खेल के पांच दिवसीय फॉर्मेट में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा लिया गया सबसे ज्यादा है। इस लिस्ट में अश्विन से आगे सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (67) हैं। अश्विन ने 12 जून 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में भारत के लिए अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया। उन्होंने कुल 65 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 72 विकेट लिए। अश्विन के नाम टेस्ट में 37 फाइव विकेट हॉल है, जो कि किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा है। उनके बाद कुंबले का नंबर आता है। कुंबले ने टेस्ट में 35 बार पारी में पांच विकेट लिए थे। ओवरऑल सबसे ज्यादा पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने 67 बार ऐसा किया था। अश्विन शेन वॉर्न के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। अश्विन 106 टेस्ट खेलने के अलावा 116 वनडे और 65 टी20 में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे। उन्होंने वनडे में 156 विकेट और टी20 में 72 विकेट लिए थे। वनडे में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 25 रन देकर चार विकेट और टी20 में आठ रन देकर चार विकेट है। वनडे में उनकी इकोनॉमी 4.93 की और टी20 में 6.90 की रही है। हालांकि, इन दोनों में वह एक बार भी पारी में पांच विकेट नहीं ले पाए। इसके अलावा अश्विन ने टेस्ट में काफी रन भी बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट में 3503 रन हैं। इस दौरान उनका औसत 25.75 का रहा है। अश्विन के नाम टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 124 रन का रहा है। उन्होंने छह शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 16.44 की औसत से 707 रन और टी20 में 114.99 के स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाए हैं। अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू पांच जून 2010 को हरारे में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में किया था। वहीं, टी20 डेब्यू उन्होंने 12 जून 2010 को ही हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था। अश्विन का टेस्ट डेब्यू 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में हुआ था। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने टेस्ट में 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता है। इस मामले में वह मुरलीधरन की बराबरी पर हैं।   recent visitors 48

प्रदेश में एनएचएआई की सभी प्रगतिरत परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए : मंत्री सिंह

लोकनिर्माण से लोककल्याण भोपाल लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मंगलवार को भोपाल निवास कार्यालय पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में प्रगतिरत राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, और आगामी कार्य-योजनाओं की समीक्षा की। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बैठक में कहा कि प्रदेश में एनएचएआई की सभी प्रगतिरत परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा के भीतर परियोजनाओं का पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक है ताकि जनता को सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके। मंत्री सिंह ने कहा की “निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और सड़क सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन किया जाए।उन्होंने निर्माण संबंधी लंबित विषयों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के समयबद्ध निर्माण के लिए प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित है। मंत्री सिंह ने परियोजनाओं में वन अनुमति और भू-अर्जन संबंधी समस्यायों के समाधान के लिए विभागों से आपसी समन्वय कर उनका निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चर्चा कर परियोजनाओं में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे। मंत्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन से प्रदेश के नागरिकों को न केवल बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटन, उद्योग और व्यापार को भी नई दिशा मिलेगी। बैठक में एमडी एमपीआरडीसी अविनाश लवानिया, आरओ एनएचएआई एस.के.सिंह, ईएनसी पीडब्ल्यूडी केपीएस राणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।   recent visitors 41

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, MP लोक सेवा आयोग ने जारी किया अगले साल होने वाली भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल

इंदौर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने अगले साल होने वाली परीक्षा को लेकर शेड्यूल (कार्यक्रम) जारी किया है। फरवरी में राज्य सेवा व वन सेवा परीक्षा और मई में मुख्य परीक्षा होगी। सहायक प्राध्यापक की परीक्षा दो चरणों में करवाई जाएगी। आयोग के मुताबिक अगले कुछ दिन में परीक्षा की तारीखें तय की जाएंगी। ये रहेगा परीक्षा कार्यक्रम राज्य व वन सेवा प्री-2025 16 फरवरी सहायक संचालक उद्यान-2023 मार्च सहायक संचालक संस्कृति-2023 अप्रैल असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2024 (15 विषय) मई राज्य सेवा मुख्य-2025 जून (प्रथम सप्ताह) खाद्य सुरक्षा अधिकारी-2024 जून तृतीय सप्ताह सहायक यंत्री-2024 जुलाई पुरालेख अधिकारी-संस्कृति विभाग-2024 जुलाई मुद्राशास्त्री-2024 जुलाईपुरालेखवेत्ता-2024 जुलाई पुरातत्वीय अधिकारी जुलाई सहायक संचालक मत्स्योद्योग अगस्त सहायक अनुसंधान अधिकारी-जनजातीय कार्य सितंबर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2024(12 विषय) अक्टूबर सहायक नियंत्रक (नापतौल) 2024 अक्टूबर एसएससी जीडी फाइनल रिजल्ट पर बड़ा अपडेट एसएससी जीडी फाइनल रिजल्ट 2024 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। कर्मचारी चयन आयोग ने फाइनल रिजल्ट 2024 को जारी कर दिया गया है। इस रिजल्ट में कुल 39375 पुरुष और 4891 महिलाओं का चयन किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। इस रिजल्ट में 845 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद कई और प्रोसेस हैं, जिन्हें चयनित उम्मीदवारों को फालो करना है।आगे का यह होगा प्रोसेसएसएससी जीडी फाइनल रिजल्ट में उन सभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है, जो लिखित परीक्षा पीईटी, पीएसटी, डीवी, मेडिकल एग्जामिनेशन जैसे चरणों को पास किया है। अब इसके बाद कुछ प्रोसेस और हैं, जिन्हें छात्रों को फालो करके जाइनिंग दी जाएगी। इनमें डाक्युमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। उसके बाद चयनित उम्मीदवारों को जाइनिंग दी जाएगी। जाइनिंग के बाद ट्रेनिंग दी जाएगी। डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा अगला चरण फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। जाइनिंग से पहले यह अंतिम चरण होगा, जिससे उम्मीदवारों को फालो करना है। इस प्रोसेस में शैक्षणिक डिग्रियों की जांच की जाएगी। सफलता पूर्वक इस प्रोसेस को पास करने वाले उम्मीदवार ड्यूटी ज्वाइन करेंगे, जिसके बाद उन्हें नौकरी के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। recent visitors 64

SBI बैंक के 4 बड़े अधिकारी गिरफ्तार

कवर्धा  कवर्धा  पुलिस ने SBI बैंक के चार अधिकारियों को किया गिरफ्तार आरोपी अधिकारियों ने बंद खातों को एक्टिवेट कर लाखों रुपये का गबन किया। खाताधारकों के परिजनों को जब इस फर्जीवाड़े का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की थी SBI की बोड़ला ब्रांच के चार अधिकारियों ने ब्रांच के मृत खातेदारों के सालों से बंद पड़े हुए खातों को एक्टिवेट कर की थी गड़बड़ी मृतकों के खातों से लाखों रुपये की हेराफिरी की गई recent visitors 48

भीमडोंगरी के छात्र ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया

 मंडला शालेय राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में जिले के 16 खिलाड़ियों का दल शिरकत कर रहा है आदीवासी जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री संतोष शुक्ला एवम् खेल अधिकारी मंगल पंद्रे के कुशल मार्ग दर्शन में जिले के 16 के  खिलाड़ियों ने भाग लिया  जिसमें बालक वर्ग में भी डोंगरी के छात्र जितेंद्र कुमार मरावी कक्षा दसवीं के छात्र ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी शाला एवम जिले का नाम रोशन किया वहा के प्राचार्य प्रदीप पटेल का बच्चो  के प्रति  समर्पण भाव खेल के प्रति अति रुचि के कारण आज बच्चें देश प्रदेश में अपना एवम जिले का नाम रोशन कर  रहे है,योग छात्रों के कोच की भी अहम भूमिका है  कोच ओमलता मरावी भीम डोंगरी में लगातार 1 वर्ष से योग में अहम भूमिका निभा रही है । जिले के सभी लोगों  ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है। recent visitors 37

मुख्यमंत्री इंदौर में हुए एनआरआई समिट से वर्चुअली जुड़े

इंदौर मॉडल को पूरे प्रदेश में पहुंचाने का प्रयास: मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी ने 2 नदी जोड़ो परियोजनाओं को दी है मंजूरी, मध्यप्रदेश दोनों में शामिल मुख्यमंत्री इंदौर में हुए एनआरआई समिट से वर्चुअली जुड़े भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि व्यापार, वाणिज्य, उद्योग क्षेत्र के साथ ही अन्य क्षेत्रों में इंदौर की महत्वपूर्ण भूमिका है। सूचना प्रौद्योगिकी से लेकर निवेश के विभिन्न क्षेत्रों में इंदौर में आने वाले कल की आहट सुनकर विकास पथ पर कदम बढ़ाए हैं। इसलिए इंदौर मध्यप्रदेश का सिरमौर है। इंदौर एक ग्लोबल सिटी है। चाहे यहां खान-पान की बात हो, कला जगत की बात हो, परम्पराओं को सहेजने की बात हो या फिर स्वच्छता में सबसे आगे रहने की। इंदौर एक मॉडल है। इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और समिट के इंदौर मॉडल को पूरे प्रदेश में पहुंचाया गया है। प्रदेश के विभिन्न संभागों में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित कर मध्यप्रदेश के तीव्र विकास को गति देने की पहल हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से वर्चुअली जुड़कर इंदौर में एनआरआई फोरम द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस समिट में 29 देशों के 128 प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया रिकार्ड मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नदी जोड़ो परियोजनाओं का पहला प्रयोग कर एक रिकार्ड बनाया है। मध्यप्रदेश दोनों परियोजनाओं में शामिल है। केन-बेतवा परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से मध्यप्रदेश के बड़े इलाके में पेयजल और सिंचाई के लिए बेहतर व्यवस्थाएं होंगी। समृद्धि के नए मार्ग खुलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज जयपुर में पार्वती-काली सिंध-चंबल परियोजना संबंधित त्रिपक्षीय अनुबंध हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा परियोजना के लिए 70 हजार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह केन-बेतवा परियोजना पर लगभग एक लाख करोड़ रुपए व्यय होंगे, जिसकी स्वीकृति केन्द्र सरकार द्वारा दी गई। एशिया से लुप्त हो चुके चीतों की प्रजाति का संरक्षण करते हुए उन्हें मध्यप्रदेश में बसाया गया। अब तो भोपाल देश की एकमात्र ऐसी राजधानी है जिसमें शहर से चंद दूरी पर टाइगर घूमते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से भारत का 700 टन से अधिक सोना जो ब्रिटेन में था उसमें से 500 टन से अधिक वापस स्वदेश आ चुका है। प्रधानमंत्री मोदी गुटनिरपेक्षता की नीति का पालन करते हुए वैश्वविक स्तर पर भारत की साख बढ़ाने में सफल हुए हैं। उन्होंने भारत को एक बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने का कार्य किया है। भारत की ग्रोथ अनेक क्षेत्रों में सर्वाधिक है। इंदौर की पहचान भारत ही नहीं विश्व तक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर की अलग पहचान है। हाल ही में यूके और जर्मनी के दौरे में उन्हें अनेक अप्रवासी भारतीय मिले जिन्होंने इंदौर के छप्पन्न दुकान इलाके से लेकर अन्य विशेषताओं की चर्चा की। देश और विदेश की श्रेष्ठ बातों को इंदौर अंगीकार करता है। भविष्य की दृष्टि से इंदौर में अनेक संभावनाएं मौजूद हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनआरआई समिट के प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। एनआरआई फोरम के प्रतिनिधियों से चर्चा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनआरआई फोरम के पदाधिकारियों से चर्चा की और फोरम की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जापान के रोहन अग्रवाल,न्यूजीलैंड की सुस्नेहा लड्ढा, यूएस की सुचांदनी के अलावा सिंगापुर और अन्य देशों के एनआरआई से भी संवाद किया। एनआरआई फोरम की ओर से इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि फोरम से 45 देशों के करीब 1800 से प्रतिनिधि जुड़े हैं। इस तरह की समिट का यह तीसरा वर्ष है। फोरम द्वारा इंदौर में एक बड़ी लाइब्रेरी प्रारंभ करने का विचार है। एनआरआई के सहयोग से इंदौर के यातायात में आवश्यक सुधार का प्रस्ताव भी मिला है। अन्य क्षेत्रों में भी एनआरआई बंधु सहयोग के लिए तत्पर हैं। अनेक जनप्रतिनिधि समिट में हुए शामिल इंदौर में हुई एनआरआई समिट में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मधु वर्मा एवं अन्य अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।   recent visitors 47