अंतर्राष्ट्रीय वन मेला-2024 में आगंतुकों के लिये नर्सरी के औषधीय पौधे आकर्षण का केन्द्र रहे

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय वन मेला-2024 में वनोपज एवं हर्बल उत्पाद की अभी तक 10 लाख से अधिक की बिक्री हुई है। आगंतुकों के लिये नर्सरी के औषधीय पौधे आकर्षण का केन्द्र रहे। वन मेले की लोकप्रियता से राजधानी ही नहीं वरन् आसपास के जिलों से लोग मेले में आ रहे हैं। मेले में स्थापित ओपीडी में बड़ी संख्या में आगंतुकों ने नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। आयुर्वेदिक चिकित्सकों और अनुभवी वैद्यों ने नि:शुल्क सेवाएं दी। अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में लघु वनोपज, प्रसंस्करण एवं अनुसंधान केन्द्र के विन्ध्य हर्बल ब्राण्ड उत्पादों जैसे शहद, च्यवनप्राश एवं त्रिकुट को उनके प्रभावी असर एवं गुणवत्ता की वजह से काफी सराहा जा रहा है। प्रधानमंत्री वन-धन योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों में संचालित वन धन केन्द्रों के उत्पादों की मेले में बिक्री के प्रति लोगों का बहुत रूझान रहा। इन उत्पादों में महुए एवं देशी मोटे अनाज (मिलेट्स) के प्रति बढ़ती लोकप्रियता ने देशी महुए के लड्डू, अचार, महुआ कुकीज, कोदो-कुटकी, अलसी लडडू, तिल लडडू, देशी मक्का कुकीज, आंवला पाचक ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। आगंतुकों ने बड़ी उत्सुकता के साथ इन उत्पादों को खरीदा। अंतर्राष्ट्रीय मेले में वनांचलों के ऐलोवेरा से निर्मित साबुन, शैम्पू, हैण्डवॉश, जैल, आंवला अचार, शतावर अचार, जंगली शहद उत्पादों को लोगों ने काफी पसंद किया। विभिन्न जिलों से शामिल प्राथमिक वनोपज समितियों के उत्पाद, जंगली जड़ी-बूटियां और मध्यप्रदेश राज्य बम्बू मिशन के उत्पादों के प्रति लोगों का आकर्षण रहा। मेला प्रांगण में सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में लगभग 15 विद्यालय के 170 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण वन सुरक्षा एवं ईको फ्रेंडली आधारित विषयों पर चित्रांकन कर अदभुत कला का प्रदर्शन किया। मेले में आयोजित आर्केस्टा में कैलाश यादव एवं सम्राट संगीत साधना द्वारा दी गयी प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संध्या कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण रही सुप्रसिद्ध लोकगीत एवं भजन गायिका पद्ममालिनी अवस्थी द्वारा क्षेत्रीय बोली में लोक गीत एवं भजन की प्रस्तुति का श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया। 19 दिसम्बर के कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में 19 दिसम्बर को लघु वनोपज संघ द्वारा "लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण" की थीम पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ होगा। कार्यशाला में लघु वनोपज क्षेत्र में कार्यरत देश के ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ताओं और आस्ट्रेलिया, नेपाल, श्रीलंका, यूएसए के विशेषज्ञ भी भाग लेंगे। कार्यशाला का शुभारंभ अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल करेंगे। प्रात: 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक प्रतियोगिता जिसमें विद्यालयों के छात्र-छात्रा शामिल होंगे। सायं 4 बजे से 5 बजे तक कबीर भजन गायक दिनेश कुमार धौलपुरे की प्रस्तुति, शाम 5 बजे से तिरूपा इंडस्ट्रीज द्वारा आर्केस्ट्रा, शाम 7.30 बजे से हास्य कलाकार एहसान कुरैशी की प्रस्तुति दी जायेगी।   recent visitors 56

एमपी गजब : हॉस्पिटल की ऑक्सीजन पाइप उड़ा ले गए चोर, आफत में आई नवजातों की जान

राजगढ़ ! जिला अस्पताल में बुधवार रात चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां चोरों ने ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कॉपर की लाइन काटकर पार कर दी, बिना ये सोचे कि इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों की जान संकट में पड़ सकती है. इस घटनाक्रम से ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखे गए 11 बच्चों की जान खतरे में पड़ गई. गनीमत ये रही कि नवजात बच्चों को बैकअप वाले जंबो सिलेंडर की मदद से ऑक्सीजन तुरंत मिल गया. अगर जंबो सिलेंडर नहीं होता तो एक बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था. जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक्स एमडी और एसएनसीयू प्रभारी डॉक्टर आरएस माथुर ने कहा, ” बुधवार रात एसएनसीयू में लगभग 24 बच्चे भर्ती थे, इनमें से 11 बच्चों को ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया था. सुबह लगभग 5 बजे एसएनसीयू में इमरजेंसी अलार्म बजने लगा था क्योंकि वहां ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो रही थी. ड्यूटी पर तैनात हमारे कर्मचारियों ने तुरंत जंबो सिलेंडर की मदद से बच्चों की जान को सुरक्षित किया.” डॉ. आरएस माथुर ने आगे कहा, ” जब हमने अलार्म बजने की वजह जानने की कोशिश की, तो पता चला कि पीएम रूम के पास ऑक्सीजन प्लांट है जहां से ऑक्सीजन स्टोर होती है. उसी मेन लाइन को अज्ञात चोरों ने बंद कर लगभग 10 फीट लंबी कॉपर लाइन काट ली और चुरा ले गए. फिलहाल, हमारे एसएनसीयू में भर्ती सभी नवजात सुरक्षित हैं.” पूरे मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी वीर सिंह ठाकुर ने कहा, ” हमने हॉस्पिटल में जांच के लिए पुलिसकर्मी को भेजा है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से जो भी जानकारी मिलेगी उसी हिसाब से आगामी कार्रवाई की जाएगी.” गौरतलब है कि राजगढ़ जिला अस्पताल में यह चोरी की पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी चोरी का मामला सामने आया चुका है. चोरी का खुलासा होने पर अस्पताल के अस्थाई कर्मचारी को चोरी में संलिप्त पाया गया था. recent visitors 141

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 19 दिसम्बर को करेंगे रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर 19 दिसम्बर से राज्य को हवाई सेवा के क्षेत्र में एक नई सौगात मिलने जा रही है। केन्द्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा शुरू होगी। किफायती विमान सेवा से व्यापार, पर्यटन और विकास को बढ़ावा मिलेगा।     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 19 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10.45 बजे से 11.10 बजे तक स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे। recent visitors 64

राज्य घुड़सवारी अकादमी के राजू सिंह को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने दी बधाई

भोपाल 61वीं कैवलेरी जयपुर में 15 से 18 दिसंबर 2024 तक आयोजित सीसीआई 3 स्टार इवेंटिंग क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के घुड़सवार राजू सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम और द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। राजू सिंह ने घोड़े "मविलान" के साथ 38.8 अंकों के साथ पहला स्थान और "मताकाली" के साथ 40.6 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राजू सिंह को इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के कठिन परिश्रम और समर्पण की सराहना की। प्रतियोगिता में प्रदीप कुमार और कुंभभार महेश के शरायु ने भी क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राजू सिंह ने एशियन चैंपियनशिप 2025 (थाईलैंड) के लिए पहला क्वालीफाइंग ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। दूसरा क्वालीफाइंग ट्रायल अगले महीने 14 से 17 तारीख तक आर्मी पोलो एंड राइडिंग क्लब, दिल्ली में आयोजित होगा।   recent visitors 62

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित मिड-डे मिल के कार्यक्रम में शामिल हों

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 दिसम्बर को अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित मिड-डे मिल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में फाउंडेशन द्वारा एक करोड़ वीं थाली में भोजन परोसने का कीर्तिमान बनेगा। कार्यक्रम का आयोजन बावड़ियां कलां भोपाल में सुबह 9 बजे होगा। अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा बच्चों को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत भोजन परोसा जाता है। बावड़ियां कलां के किचन में प्रतिदिन 50 हजार छात्रों के लिये भोजन तैयार होता है। भोपाल के 645 स्कूलों में 38 गाड़ियों के द्वारा पहुँचाया जाता है। यहां पर आधुनिक मशीनों से भोजन तैयार किया जाता है। कुछ ही घंटों में एक लाख 20 हजार रोटियां और 30 हजार पूड़ियों के साथ अन्य खाद्य सामग्री भी तैयार होती है   recent visitors 100

मुख्यमंत्री ने की सागर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभागों की समीक्षा

प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर प्रदेश को मिली नदी जोड़ो परियोजनाओं की सौगातें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मालवा और बुंदेलखण्ड में सिंचाई सुविधा के साथ ही उपलब्ध होगा पर्याप्त पेयजल मुख्यमंत्री ने की सागर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभागों की समीक्षा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर ही पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो अभियान के लिए एमओए हुआ और उनके नेतृत्व में ही 25 दिसम्बर को केन-बेतवा लिंक परियोजना का शुभारंभ हो रहा है। दोनों ही परियोजनओं का लाभ मध्यप्रदेश को मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी 25 दिसम्बर को खजुराहो आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपील की है कि परियोजनाओं से लाभान्वित होने वाले क्षेत्रों के अधिक से अधिक नागरिक खजुराहो पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन तथा आभार व्यक्त करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सागर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभाग में संचालित जनकल्याण शिविरों की प्रगति के संबंध में समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से ही इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन हो सका है। इससे मालवा और बुंदेलखण्ड क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के विस्तार के साथ ही पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जल के उपयोग पर स्कूलों में चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा केन-बेतवा लिंक परियोजना के भूमि-पूजन कार्यक्रम से प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को जोड़ते हुए जन-जन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए। इन परियोजनाओं से लाभान्वित हो रही विधानसभाओं के विधायक परियोजनाओं के क्रियान्वयन से होने वाले लाभों की जानकारी स्थानीय नागरिकों को दें और जल का मितव्ययी उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। प्रदेश की नदियों को जोड़ने के लिए भी बनाएं प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दोनों परियोजनाएं अंतर्राज्यीय हैं। जरूरत है कि प्रदेश की नदियों को भी उपयोगिता के आधार पर जोड़ने के लिए प्रस्ताव बनाए जाएं। दोनों परियोजनओं के लाभ लेने के लिए भी जिला स्तर पर कार्य योजना बनाई जाएं। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में जन हितैषी कार्य लंबित न रहें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में जन कल्याण अभियान संचालित किया जा रहा है। जनप्रतिनिधि और अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर जन हितैषी कार्य लंबित न रहें। अभियान में बने दल, घर-घर सर्वे कर आवेदन प्राप्त करें। सभी शिविरों में जनप्रतिनिधि भी सक्रिय सहभागिता करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे को प्राथमिकता से लेने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिला स्तर पर बैठक कर अब तक हुए जनकल्याणकारी कार्यों और विकास गतिविधियों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विषयों के निराकरण में जिला स्तर पर कठिनाई आ रही है उन्हें राज्य स्तर पर अविलंब प्रस्तुत किया जाए। सागर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में लगेंगे 12 हजार से अधिक शिविर बैठक में जानकारी दी गई कि सागर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत 12 हजार से अधिक शिविर लगाए जा रहे हैं। शाजापुर, गुना, मंदसौर, उज्जैन और पन्ना जिलों में अब तक प्रस्तावित शिविरों में से 75 प्रतिशत से अधिक शिविर लगाए जा चुके हैं। अभियान के अंतर्गत सागर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में हुए शिविरों में अब तक 72 हजार 600 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 41 हजार 381 को स्वीकृति प्रदान की गई। सर्वाधिक आवेदन उज्जैन, छतरपुर, अशोक नगर, ग्वालियर, सागर, रतलाम और गुना जिलों में प्राप्त हुए हैं। बैठक में बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सर्वाधिक प्राप्त 20 हजार 134 आवेदनों में से 15 हजार 138 (75.2) प्रतिशत को स्वीकृति प्रदान की गई। इसी प्रकार निर्माण श्रमिकों के पंजीयन संबंधी आवेदनों में से 51 प्रतिशत और चालू खसरा/ खतौनी की प्रतिलिपियों के प्रदाय संबंधी 64 प्रतिशत आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। बैठक में दिए सुझाव बैठक में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंसाना,खाद्य आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप,उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, संस्कृति राज्य मंत्री ध्रमेंद्र सिंह लोधी, पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, जयंत मलैया, ओमप्रकाश सखलेचा सहित सागर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में विद्यमान विधानसभाओं के विधायक उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित मंत्रीगण तथा विधायकों ने भी सुझाव प्रस्तुत किए। संबंधित संभागायुक्त, जिला कलेक्टर तथा अन्य अधिकारी बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।   recent visitors 39

CM डॉ. मोहन यादव आज पन्ना में करेंगे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास, जल कलश यात्रा का होगा समापन

पन्ना पन्ना जिले में आज जल संरक्षण और विकास कार्यों के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नगर के पॉलिटेक्निक मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में जल कलश यात्रा का समापन और करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल दोपहर 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से पन्ना पहुंचेंगे। इसके बाद वे पॉलिटेक्निक मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के तीनों विधायक और स्थानीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने आज स्थानीय पॉलिटेक्निक मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं और जनता से समय पर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। जल संरक्षण और विकास पर जोर यह कार्यक्रम जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभूतपूर्व प्रयासों और क्षेत्र के विकास कार्यों को समर्पित होगा। प्रदेश के मुखिया करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे, जो जिले के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। recent visitors 93