Sunday, July 5, 2026 1:00 am

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा -भारत की सनातन परम्परा की रक्षा के लिए गुरू गोविंद सिंह ने अपने साहिबजादों को बलिदान कर दिया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की सनातन परम्परा की रक्षा के लिए गुरू गोविंद सिंह ने अपने साहिबजादों को बलिदान कर दिया, परंतु वे झुके नहीं। साहिबजादों द्वारा देश और धर्म के लिए बलिदान हो जाना उनके अवतारी स्वरूप से हमें अवगत कराता है। मुगलों द्वारा क्रूरता की पराकाष्ठा करते हुए अल्पायु बालकों को शहीद कर देना सदियों बाद भी हमें झकझोर देता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमर बलिदानियों की पुण्य-स्मृतियों को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की परम्परा वर्ष 2022 से आरंभ की। वीर बलिदानियों की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए राज्य शासन द्वारा भी जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कीर्तन से हुआ शौर्य, वीरता, बलिदान और करूणा का प्रकटीकरण मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत भवन में वीर बाल दिवस पर आयोजित साहिबजादों की शहादत गाथा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कीर्तन जत्थे द्वारा साहिबजादों की शहादत गाथा प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कीर्तन के माध्यम से अभिव्यक्त शौर्य, वीरता, बलिदान और करूणा की भावनाओं के संवेदनशील और प्रभावशाली प्रस्तुती की सराहना की। इस अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, श्री हितानंद शर्मा, श्री राहुल कोठारी, सुश्री नेहा बग्गा सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। मात्र 6 और 9 वर्ष की आयु में साहिबजादों ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए किए प्राण न्यौछावर उल्लेखनीय है कि गुरू गोविंद सिंह जी के वीर पुत्रों के अद्वितीय बलिदान और साहस के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 26 दिसम्बर वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन गुरू जी के छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह और साहिबजादे फतेह सिंह के बलिदान को समर्पित है। दोनों ही साहिबजादों को दीवार में जीवित चुनवा दिया गया था। धर्म और मानवता की रक्षा के लिए जब उन्होंने अपने प्राण न्यौछावर किए तब साहिबजादे जोरावर सिंह की आयु मात्र 9 वर्ष और साहिबजादे फतेह सिंह की आयु सिर्फ 6 वर्ष थी।   recent visitors 49

उद्योगपति एलन मस्क से प्रभावित भोपाल की मृणालिनी सेंगर 

Bhopal’s Mrinalini Sengar influenced by industrialist Elon Musk सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। बीएचईएल के कर्मचारी मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्षरत समाजसेवी मृणालिनी सेंगर अमेरिका की उद्योगपति एलन मस्क से काफी प्रभावित है। वे एलन मस्क को अपना रोल मॉडल बताती है। दरअसल एलॉन मुस्क ने पिछले दिनों पूरी दुनिया को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का वादा किया है। वे इसी बात से ही सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। मुझे अगर एलन मस्क से मिलने का सौभाग्य मिला तो मैं उनको मध्य प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार की पूरी हकीकत बताऊंगी। यहां के अधिकारी हर काम को उलझा के रखते हैं ताकि उनकी जेब गर्म हो सके। इसके पीछे उनकी यही मंशा रहती है कि उनका हित हो। श्रीमती सेंगर का मानना है कि भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव देश और प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प बार-बार दोहरा रहे हैं, लेकिन कुर्सी पर वर्षो से कुंडली मारकर बैठे अधिकारी उनकी बात को नहीं मानते हैं। अधिकारियों की कार्यप्रणाली से समाज का हर निचला तबका परेशान है। recent visitors 85

देश में 1100 करोड़ कमाने वाली बनी पहली फिल्म पुष्पा 2 द रूल

मुंबई  दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल’ भारत में 1100 करोड़ की कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गयी है।सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 : द रूल 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी।फिल्म पुष्पा 2 : द रूल की रिलीज को 21 दिन हो गये हैं, इसके बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।पुष्पा 2 द रूल ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘पुष्पा 2 : द रूल ’ भारत की पहली फिल्म बन गई है, जिसने 1100 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने 21 दिनों में 1109.85 करोड़ का कारोबार कर लिया है। पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है। recent visitors 114

रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और जीवन स्तर में सुधार, हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हर गरीब को रोजगार देने के साथ उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण का ध्यान रखते हुए जीवन स्तर में सुधार लाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देश अनुसार इस लक्ष्य को समय-सीमा में प्राप्त करने के लिए युवा शक्ति, गरीब कल्याण, नारी सशक्तिकरण और किसान कल्याण पर केन्द्रित गतिविधियों का संचालन विभिन्न विभागों के समन्वय से करने के उद्देश्य से मिशन मोड में कार्य किया जाएं। नगरीय और ग्राम स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के अवसर सृजित करने के लिए स्थानीय परिस्थितियों और आवश्यकताओं के अनुसार गतिविधियां संचालित हों। रेडीमेड गारमेंट जैसे अधिक रोजगार देने में सक्षम उद्योगों की स्थापना को प्राथमिकता दी जाए। उद्योगों की आवश्यकतानुसार युवाओं के कौशल उन्नयन और प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में औषधीय पौधों की खेती और गौपालन को प्रोत्साहित करने से परिवारों की आय बढ़ने के साथ पोषक सामग्री भी स्वत: उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में शासकीय एवं निजी भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंथन शिविर के प्रथम सत्र में सहभागिता कर संबोधित कर रहे थे। प्रदेश में युवा शक्ति, गरीब कल्याण, नारी सशक्तिकरण और किसान कल्याण पर केन्द्रित मिशनों के क्रियान्वयन के लिए शासन स्तर पर हुए विचार-विमर्श के प्रेजेंटेशन और उन पर मंत्रीगण तथा अधिकारियों के मार्गदर्शन और सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से गुरूवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंथन शिविर आयोजित किया गया। मंथन शिविर में नई दिल्ली में हुए चौथे राष्ट्रीय मुख्य सचिवों के सम्मलेन के निष्कर्षों पर प्रेजेंटेशन दिये गये। साथ ही नवकरणीय ऊर्जा, हरित अर्थव्यवस्था में अवसर, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, विकसित भारत के लिए सीमांत (फ्रंटियर) तकनीक, टियर 2 एवं टियर 3 शहरों में सेवा क्षेत्र के लिए अनुकूल माहौल बनाने, एम.एस.एम.ई और अनौपचारिक क्षेत्र में रोजगार, आर्थिक विकास केन्द्रों के रूप में शहरों के विकास, टियर 2 और टियर 3 शहरों पर केन्द्रित मैन्युफैक्चरिंग, ग्रामीण क्षेत्र में गैर कृषि गतिविधियों और सेवाओं के विस्तार तथा निवेश के लिए आर्थिक सुधार पर प्रेजेंटेशन और विचार-विमर्श भी मंथन शिविर का भाग हैं। युवाओं को समाज हित में सामाजिक पहल का हिस्सा बनाना आवश्यक मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में आरंभ हुए मंथन शिविर के प्रथम-सत्र में स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन पर प्रेजेंटेशन हुए। प्रत्येक व्यक्ति की आय और शिक्षा के स्तर को बढ़ाना एवं प्रत्येक युवा को समाज के हित में सामाजिक पहल का हिस्सा बनाना मिशन का लक्ष्य है। मिशन के लक्ष्य समूह में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 15 से 29 वर्ष के युवा शामिल हैं। साथ ही महिलाओं, दिव्यांग युवा, किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मिशन, संवाद-सामर्थ्य-समृद्धि के ध्येय वाक्य के साथ संचालित होगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्यमिता/रोजगार के लिए क्षमता-संवर्धन और सामाजिक पहल मिशन के प्रमुख स्तंभ होंगे। गरीब कल्याण के लिए लागू होगी त्रिस्तरीय रणनीति गरीब कल्याण मिशन के प्रेजेंटेशन में बताया गया कि बहुआयामी गरीबी इंडेक्स आधारित गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर के लिए 12 विशिष्ट सूचकांकों में सुधार का लक्ष्य रखा गया है। समाज के सभी कमजोर वर्गों विशेषकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण पर फोकस होगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए चिन्हित योजनाओं में सेचुरेशन, आजीविका संवर्धन और संगठनात्मक ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर आधारित त्रिस्तरीय रणनीति क्रियान्वित की जाएगी। सशक्त नारी : सशक्त प्रदेश "सशक्त नारी : सशक्त प्रदेश" के ध्येय वाक्य के साथ नारी सशक्तिकरण पर हुए प्रेजेंटेशन में बताया गया कि महिला केन्द्रित विकास पर फोकस करते हुए महिलाओं और बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक विकास और सुरक्षा उपलब्ध काराना मिशन का उद्देश्य होगा। महिलाओं व बालिकाओं तक विभिन्न सरकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना, महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं समाज में उनकी आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के लिए एकीकृत प्रयास होंगे। समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार के लिए पुरूष संवेदनशीलता बढ़ाना और जागरूकता फैलाना भी मिशन के उद्देश्य होंगे।   recent visitors 64

स्वामित्व योजना में 46 जिलों के हितग्राहियों को मिलेंगे भू-स्वामित्व अभिलेख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्वती-कालीसिंध-चम्बल और केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आठ दिन में दो बड़ी परियोजनाओं की सौगात प्रदेश को दी है। यह सौभाग्य है कि नदी जोड़ो परियोजनाओं को क्रियान्वित करने में मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन रहा है। प्रदेश में नदियों को परस्पर जोड़ने की संभावना पर भी कार्य किया जाना आवश्यक है। इससे प्रदेश के सूखे से प्रभावित क्षेत्र लाभान्वित होंगे। ऐसी परियोजनाओं के क्रियान्वयन क्षेत्र के निवासियों को परियोजनाओं के लाभों से अवगत कराने और उनसे परस्पर संवाद बनाए रखने में जन-प्रतिनिधि सक्रिय रहें और यह सुनिश्चित करें कि निजी हित या विकास विरोधी मानसिकता के कारण परियोजनाओं के क्रियान्वयन में विलंब न हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रि-परिषद के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केन बेतवा लिंक परियोजना के शुभारंभ और देश की पहली नदी जोड़ो परियोजनाओं के मध्यप्रदेश में क्रियान्वयन के लिए मंत्रि-परिषद के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी का अटल ग्राम सेवा सदनों के भूमि-पूजन के लिए माना आभार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में हितग्राहियों को भू-स्वामित्व अभिलेख वितरण सम्मेलन 46 जिलों में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इन कार्यक्रमों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ेंगे। इसमें सभी मंत्रि-परिषद सदस्य व जन-प्रतिनिधि भी सम्मेलनों में शामिल हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि उन्नति योजना पर चर्चा करते हुए प्रदेश के किसानों को मोटे अनाजों के उत्पादन के लिए प्रेरित करने की भी अपील की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अटल ग्राम सेवा सदनों के भूमि-पूजन के लिए भी प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त किया। जनकल्याण अभियान में स्वीकृत हुए 4 लाख 80 हजार आवेदन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान में अब तक प्रस्तावित 30 हजार 697 शिविरों में से 8 हजार 549 शिविर आयोजित हो चुके हैं। इन‍शिविरों में 6 लाख 81 हजार आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से 70 प्रतिशत अर्थात 4 लाख 80 हजार आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। आयुष्मान भारत योजना में सर्वाधिक एक लाख 98 हजार 297 आवेदन प्राप्त हुए। खसरा-खतौनी की प्रतिलिपियां प्राप्त करने, निर्माण श्रमिकों के पंजीयन, वृद्धावस्था पेंशन और पीएम किसान संबंधी आवेदन भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुए हैं। सर्वाधिक 94 हजार 672 आवेदन उज्जैन में प्राप्त हुए। इसी प्रकार सिवनी में 44 हजार 516, ग्वालियर में 26 हजार 609, खंडवा में 21 हजार 55 और बालाघाट में 20 हजार 189 आवेदन प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी मंत्रि-परिषद सदस्यों को प्रभार के जिलों में जनकल्याण शिविरों में भाग लेने तथा जिला स्तर पर मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिविरों और अभियान का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।   recent visitors 85

विजय हजारे ट्रॉफी: शाहरुख खान के नाबाद शतक से यूपी को 114 रन से हराया, बेकार गया रिंकू सिंह का अर्धशतक

नई दिल्ली विजय हजारे ट्रॉफी के तीसरे चरण के मुकाबले में यूपी और तमिलनाडु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में यूपी को 114 रन से करारी शिकस्त मिली। तमिलनाडु के लिए शाहरुख खान ने नाबाद शतकीय पारी खेली। वहीं, यूपी की तरफ से कप्तान रिंकू सिंह ने अर्धशतक जड़ा था। शाहरुख खान को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यूपी के कप्तान रिंकू सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश की वजह से मैच 47-47 ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु ने शाहरुख खान कने नाबाद 132 रन की बदौलत 5 विकेट पर 284 रन बनाए। मध्यक्रम के बल्लेबाज शाहरुख खान ने गजब की बल्लेबाजी की। अपनी पारी में 7 छक्के और 13 चौके जड़े। इस दौरान उन्होंने 85 गेंदों का सामना किया।   छठे विकेट के लिए हुई 216 रन की साझेदारी शाहरुख खान का साथ सांतवें नंबर पर बैटिंग करने आए मो. अली ने दिया और उन्होंने 75 गेंद पर नाबाद 76 रन की पारी खेल दी। एक समय तमिलनाडु के 5 विकेट 68 रन पर ही गिर गए थे, लेकिन इसके बाद शाहरुख और अली ने मिलकर छठे विकेट के लिए नाबाद 216 रन की साझेदारी की। यूपी के लिए यश दयाल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। रिंकू का अर्धशतक गया बेकार लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी के लिए रिंकू सिंह ने कप्तानी पारी खेलते हुए 43 गेंद पर 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से 55 रन बनाए। रिंकू के अलावा प्रियम गर्ग ने 48 रन बनाए, जबकि नितीश राणा ने 17 रन की पारी खेली। यूपी की पूरी टीम 32.5 ओवर में 170 रन बनाकर सिमट गई। तमिलनाडु के लिए संदीप वॉरियर, विजय शंकर और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके। recent visitors 71

हथकड़ी वाला फोटो वायरल, छत्तीसगढ़-बालोद के गुंडरदेही मंडल अध्यक्ष के खिलाफ दबी जुबान शिकायत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सत्ताधारी पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 9 मंडलों को 17 मंडलों में विघटन किया है इसके बाद सभी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है लेकिन नए मंडलों के अध्यक्षों के दावेदारों और नियुक्ति के बाद से कई जगहों पर दबी जुबान विरोध की बातें सामने आ रही है। दावेदारी की बात करें तो बालोद जिले के गुरूर मंडल में एक दावेदार शशिकांत जगदले ने वहीं के अपने अन्य दावेदार आनंद शर्मा के खिलाफ संगठन में शिकायत की थी इसके बाद से वहां की नियुक्ति को फिलहाल रोक दिया गया है वहीं अन्य 16 मंडलों में जो नियुक्ति हुई उसमें भी कुछ आपराधिक किस्म के लोगों को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है जिसके बाद से अब प्रदेश स्तर तक शिकायतों का दौर शुरू हो चुका है वहीं गुण्डरदेही के नए अध्यक्ष का हथकड़ी लगा फोटो भी सोशल मीडिया में फैलने लगा है वहीं गुण्डरदेही विधानसभा के देवरी मंडल अध्यक्ष के खिलाफ भी शिकायतों का दौर शुरू हो चुका है। गुण्डरदेही अध्यक्ष का फोटो वायरल गुंडरदही मंडल में जिस नए अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है उसका नाम है युवराज मारकंडे अब उनके अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद से पार्टी के लोगों में ही उनका हथकड़ी पहने हुए फोटो वायरल हो रहा है साथ ही उनके खिलाफ दर्ज मामले भी चर्चा में हैं आपको बता दें कि युवराज मारकंडे के खिलाफ गुंडरदेही थाने में तीन मामले दर्ज हैं जिसकी जानकारी भी अब सोशल मीडिया में सामने आने लगी है जिसमें से एक मामला गाली गलौज का है दूसरा मामला शांति भंग करने का और तीसरा एक संघीय अपराध होने के अंडे से पर इसके बाद से प्रदेश स्तर पर नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के संदर्भ में शिकायत होने लगी है। कहीं पद रिक्त तो कहीं विरोध शशिकांत जगदाले के शिकायत के बाद से यहां पर अध्यक्ष के पद को रिक्त कर दिया गया है और नियुक्ति को लेकर अभी तक किसी तरह की बातें सामने नहीं आ रही है वही गुंडारेही के मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं आखिर कैसे इस तरह आपराधिक मामले दर्ज होने के बाद भी यह नियुक्तियां की गई है और प्रदेश स्तर पर इसकी शिकायत होनी शुरू हो चुकी है सोशल मीडिया में भी मंडल अध्यक्ष के फोटो वायरल हो रहे हैं यूं कह सकते हैं कि कई जगहों पर नियुक्ति के बाद विरोध और विवाद भी होने लगे हैं। इस मामले में मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे एवं जिलाध्यक्ष पवन साहू से फोन में संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। recent visitors 108