Wednesday, July 8, 2026 5:41 am

नमो नमो मोर्चा भारत के तत्वाधान में परिचय बैठक एवं संगठन विस्तार को लेकर बैठक संपन्न हुई।

सुशील दामले विशेष संवाददाता मध्यप्रदेश स्तर पर नमो नमो मोर्चा भारत के तत्वाधान में मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिलों में संगठन विस्तार एवं पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक आज दिनांक 29/ 12/ 2024 को होटल नाइन मसाला (भोपाल हाट) भोपाल में बैठक रखी गई। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार , गुलाब सिंह गोल्हानी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री जे.पी. साहू, राष्ट्रीय संरक्षक तेली पुरुषोत्तम गुप्ता अधिवक्ता, भोपाल के वरिष्ठ समाजसेवी जे.एल.गुप्ता, किशोर कुमार लहरपुरे, साहू तैलिक साहू राठौर महासभा समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्येन्द्र साहू, योगेश साहू व्यापारी प्रकोष्ठ एम् पी नगर, अशोक कुमार साहू ग्वालियर रमेश कुमार साहू डबरा नेप्र माँ भारती के प्रतिमा पे माल्यार्पण सहित दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभ्राम्भ किया, एवं कार्यक्रम में पधारे हुये अतिथियों का पुष्प हार पाह्नाकर भव्य स्वागत साम्मान किया गया, बैठक में मंच का सफल संचालन जिला महामन्त्री गणेशराम साहू के द्वारा किया गया, इस बैठक में प्रदेश, संभाग, जिला एवं वार्ड के प्रभारी की नियुक्ति पत्र रास्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार एवं प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह गोल्हानी के द्वारा दिया गया, उपरोक्त सभी लोगों की उपस्थिति गुलाब सिंह गोल्हानी ने नमो नमो मोर्चा के उद्देश्यों को साँझा किया तथा संगठन विस्तार करते हुए हमें निम्नलिखित एजेंडा के माध्यम से नमो नमो मोर्चा को संचालित किया जाना है जिसमें मोर्चा के उद्देश्य नमो नमो मोर्चा भारत के बारे में जानें समझें और जुडें। वंदे मातरम…“राष्ट्र प्रथम” एक कदम राष्ट्र निर्माण की ओर राष्ट्र प्रथम विचारधारा से प्रेरित देश का सबसे बडा़ राष्ट्रीय सामाजिक संगठन नमो नमो मोर्चा भारत” के बारे में जानिए यह संगठन उद्देश्य क्या हैं,नमो नमो मोर्चा भारत एक अखंड राष्ट्र निर्माण की राष्ट्र प्रथम, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विचारधारा के साथ सन 2018 से क्रियाशील संकल्प, बद्ध संगठन, 26 अक्टूबर 2020 में हमारे देश के उर्जावान प्रधानमंत्री के बडे भाई आदरणीय सोमाभाई मोदीजी के करकमलों द्वारा वडनगर गुजरात में संवैधानिक रूप से स्थापित हुआ। नमो नमो मोर्चा भारत संगठन का नामकरण भारत के सबसे विश्वसनीय एवं वृहद हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमन्त्री आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी के राष्ट्र प्रथम विचारधारा पर आधारित है। हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री के अनुसार किसी भी देश की प्रगति में सबसे बड़ा योगदान युवा और महिला शक्ति का होता है। इन्हीं विचारों से ओतप्रोत हमारे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनुसार नमो नमो मोर्चा का उद्घघोष हमारे देश की समुचित असंगठित युवा, महिला, किसान, श्रमिक, व्यापार, नौकरदार, व, छात्रशक्ति को राष्ट्रहित के लिए संगठित करना ताकि हमारा भारत वर्ष अपने प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त होकर बलशाली बनें। नमो नमो मोर्चा भारत का विस्तार तेजी से सभी प्रदेश में हो रहा है। वर्ष 2020 में 15 लाख से ज्यादा सदस्य संख्या वाले इस संगठन ने वर्ष 2025 तक 1 करोड़ सदस्य संख्या का लक्ष्य सामने रखा गया है।संगठन के उद्देशो को देखकर युवा और महिलाएं काफी संख्या में जुड रहे हैं। राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, तहसील, शहर, मंडल, प्रभाग, गई है, वार्ड और गावं तक संगठन की कार्यकारिणी की संरचना करते हुए बनाई जा रही है। संगठन के सारे सदस्य और पदाधिकारी हमेशा सामाजिक, राष्ट्रीय और सांस्कृतिक कार्यक्रम का एकजूट होकर करते हुए अपनें दायित्व को निभा रहे हैं। संगठन का मिशन, राष्ट्र की असंगठीत युवा, महिला और पुरुष शक्ति को संगठित करते हुए हमारी सनातन संस्कृति, सिद्धांत, और संविधान, के द्वारा दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना, भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाना और योजना का लाभ देना है, Read More: सेहत के लिए खतरा! क्या पैकेट बंद खाना वाकई सेहतमंद है? नई रिसर्च ने उठाए सवालhttps://mysecretnews.com/food-why-packaged-food-items-under-question-items-included-in-research/ बैठक को सफल बनाने में नमो नमो मोर्चा भोपाल के समस्त प्रदेश, जिला एवं वार्ड के प्रभारियो के अथक प्रयासों से सम्प्पन हुआ जिसमे भोला नाथ साह (प्रदेश उपाध्यक्ष), संतोष राज मुख्य प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी), रवि साहू (मुख्य प्रदेश मीडिया प्रभारी), श्रीराम साहू (प्रदेश मिडिया प्रभारी), विनोद कुमार गुप्ता (संभागीय संरक्षक उज्जैन), मुकेश साहू (प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी), जगदीश साहू भोपाल संभागीय अध्यक्ष, गणेशराम साहू (भोपाल जिला महामंत्री, विमल साहू भोपाल संभागीय प्रभारी), अमित गुप्ता नगर (सोशल मीडिया महामंत्री प्रभारी, योगेश शंकवार (नगर सोशल मीडिया संगठन मंत्री), अनिल जोगी (भोपाल नगर सोशल मीडिया संगठन), संतोष साहू तिलंगा (भोपाल जिला संगठन मंत्री) दयाराम यादव भोपाल जिला कार्यकारी अध्यक्ष, कृष्णा माली वार्ड 60 प्रभारी, शंभु सिंह नामदेव वार्ड 60 प्रभारी, कृष्णा मेहरा वार्ड-56 नगर प्रभारी, रोहित नामदेव वार्ड प्रभारी, शंभूदयाल साहू वार्ड 82 प्रभारी, आयुष साहू जहांगीराबाद, जनेश्वर साहू जिला कार्यकरी अध्यक्ष सेमरा, राजेश साहू शिक्षक, राजकुमार साहू पप्पू वार्ड प्रभारी आई टी सेमरा मुकेश साहू नगर संगठन मंत्री कोलार, कमलेश शर्मा वार्ड 25 प्रभारी आई टी, मनोज नामदेव शिव नगर, ,अनुज चौरसिया, पारस साहू, सूरज शिंदे, दुर्गेश मेहरा वार्ड 25- प्रभारी, देवेंद्र पाल वार्ड 55 आई टी प्रभारी,सोनू धनवाते, रूपेश परमार जिला कार्यकारी अध्यक्ष आई टी, अजय परमार, जिला महामंत्री आई टी, निहाल सिंह चौहान, बालकिशन नामदेव, बाबूलाल सोनी जिला अधिवक्ता प्रकोष्ठ अध्यक्ष, रिंकू साहू, प्रवीण मिश्रा , रमेशचंद साहू पूर्व पार्षद, अशोक साहू, दशरथ सिंह, अभिषेक साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष, नितिन तेजपाल, मनोज गुर्जर,विमल साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष, रोहित साहू वार्ड 85 अध्यक्ष आई टी., आदित्य साहू वार्ड 54 आई टी प्रभारी, संतोष साहू नगर संगठन मंत्री, कोलर ट्रांसपोर्ट नगर, संजय साहू कंट्रोल वार्ड प्रभारी आई टी सहित प्रदेश एवं जिला के समस्त्त पधाधिकारी एवं सदस्य उपस्तिथ रहे, बैठक में भोजन की व्यवस्था रखी गई थी, कार्यकर्म का आभार दयाराम यादव जी के द्वारा किया, रास्ट्रीय अध्यक्ष , रास्ट्रीय सरक्षक,,प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश संगठन महामंत्री ने सभी आयोजन समिति को सफल आयोजन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये दी । recent visitors 312

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गर्भ ग्रह में पहुंचकर बाबा महाकाल का किया पूजन और अभिषेक

उज्जैन भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे जहां उन्होंने गर्भ ग्रह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया और उनका आशीर्वाद लेने के साथ ही मनोकामना भी की। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी के साथ मिलकर विश्वशांति हेतु श्री महाकालेश्वर भगवान का गर्भगृह में पहुंचकर पूजन अर्चन किया। इस दौरान संजय पुजारी, दिलीप पुजारी, प्रमोद पुजारी ने रूद्र मंत्रो से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन करवाया। नंदी हॉल में हाथ जोड़कर की प्रार्थना इसके बाद वे नंदी हॉल में पहुंचे और हाथ जोड़कर बाबा महाकाल से मनोकामना करते हुए दिखाई दिए। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद आपने मीडिया से कहा कि मैं लंबे समय से यह प्रतीक्षा कर रहा था कि बाबा महाकाल के दर्शन हो जाएं। आज मुझे यह अवसर प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल के दर्शन कर आज मेरा जीवन धन्य हो गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य उमेश नाथ महाराज व अन्य लोग उपस्थित थे। मध्यप्रदेश दौरे पर हैं रक्षा मंत्री देश के रक्षा मंत्री इन दिनों दो दिवसीय दौरे पर मप्र में आए हैं। जहां वे इंदौर और महू के कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ उज्जैन पहुंचे। recent visitors 78

गंभीर हालत में रेफर, राजस्थान-बीकानेर में महिला हेड कांस्टेबल की रसोइया महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

बीकानेर। सदर थाना के अग्रसेन नगर में महिला हेड कांस्टेबल के घर खाना बनाने वाली 34 वर्षीय महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में महिला को उसके परिचितों ने निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया, मगर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बीकानेर रेफर कर दिया। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि अग्रसेन नगर निवासी नीतू सैनी घरों में खाना बनाकर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। नीतू सैनी एक महिला हेड कांस्टेबल सहित अन्य घरों में खाना बनाना व झाड़ू पोछे का काम करती है। रविवार को नीतू ने किसी बात को लेकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर उसके परिचित ने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह, कोतवाली थाना के एएसआई लक्ष्मण सिंह, सदर थाना की हेड कांस्टेबल कविता, कांस्टेबल मनोज कुमार, नवीन कुमार सांगवान, सरजीत सिंह अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। जिस महिला हेड कांस्टेबल के घर नीतू खाना बनाती थी, वह भी पहुंच गई। महिला की हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया। इधर, अस्पताल सदर व कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने महिला के पर्चा बयान भी लिए हैं। महिला के साथ हेड कांस्टेबल भी बीकानेर गई हैं। फिलहाल महिला की हालत नाज़ुक बनी हुई है। recent visitors 67

पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायपुर में दो पक्षों में पैसे के 3 दिन चले झगड़े में हत्या की कोशिश

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो पक्षों के बीच पैसे की मांग को लेकर हुआ विवाद हत्या के प्रयास में बदल गया. 26 दिसंबर से शुरू हुआ यह सिलसिला 28 दिसंबर तक चला, जब आरोपियों ने हत्या की नियत से हमला किया. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर को मोहम्मद अली के फाल सिलिंग दुकान पर पैसे की मांग को लेकर मोहम्मद कलाम और मोहम्मद अली के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई. इस पर अपराध दर्ज किया गया. इसके बाद 27 दिसंबर को फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और मारपीट हुई. इस पर दोनों पक्षों अपराध दर्ज किया गया. घटनाएं यहीं नहीं रुकीं, 28 दिसंबर 2024 फिर से दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, इस बार हत्या की नियत से हमला किया गया. घटना में शामिल आरोपियों में सोहेल, जिबरान सैफ, आमीर, सदाब, दानिश, मोहसीन, जावेद, सलमा, श्रेया वैष्णव और अन्य शामिल थे. इस पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया. मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े सभी संभावित स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी. इस दौरान 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम – मोहसिन खान (26 वर्ष) – आरडीए कॉलोनी, बोरियाखुर्द अभिषेक रावलानी (25 वर्ष) – चौरसिया कॉलोनी आसिफ मेमन (27 वर्ष) – प्रगति विहार, संतोषी नगर अब्दुल दानिश (27 वर्ष) – मोती नगर सोहेल शेख (26 वर्ष) – मोती नगर मस्जिद के पास जिबरान सैफ (24 वर्ष) – मोती नगर, शारदा पेट्रोल पंप के पास सलमा खान (26 वर्ष) – आरडीए कॉलोनी, बोरियाखुर्द श्रेया वैष्णव (22 वर्ष) – सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी recent visitors 104

नीचे जहरीली गैस की पाइप लाइन से हो सकता है रिसाव, राजस्थान-जैसलमेर में रेगिस्तान फाड़कर निकला पानी

जैसलमेर। जैसलमेर में मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में शनिवार को ट्यूबवेल खुदाई के दौरान पानी का फव्वारा फूट गया। पानी करीब 50 घंटों तक लगातार उसी रफ्तार से बाहर निकलता रहा। किसी के समझ नहीं आया है कि आखिर ये कैसे हो रहा है? शनिवार सुबह पांच बजे धरती फाड़कर निकलना शुरू हुआ पानी सोमवार की सुबह सात बजे अपने आप बंद हो गया। इधर, उप तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट ललित चारण ने बताया कि जैसलमेर के मोहनगढ़ उप तहसील के 27 बीडी के जोरा माइनर पर ट्यूबवेल खोदते समय जमीन से पानी निकलने की घटना हुई थी। इसके बाद पानी का रिसाव अपने आप बंद हो गया है। फिर रिसाव की आशंका हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इस जगह किसी भी वक्त रिसाव फिर से शुरू हो सकता है। ऐसे में जमीन के नीचे जहरीली गैस का भी रिसाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि जमीन धंसने और विस्फोट होने की संभावना बनी हुई है। इसलिए जिला कलेक्टर ने क्षेत्र में धारा 163 लगाई थी, जोकि अभी भी प्रभावी है। ग्रामीणों में खौफ बता दें कि एक किसान के खेत में ट्यूबवेल के लिए बोरिंग का काम चल रहा था। इस दौरान अचानक जमीन फट गई और पानी का तेज फव्वारा फूट पड़ा। ऐसे में मशीन और ट्रक जमीन में दफन हो गए। वहीं जमीन से भारी प्रेशर के साथ पानी निकलने लगा। यह मंजर देखकर ग्रामीण भी डर गए। आमजन के आवागमन पर अस्थाई रोक जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रताप सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत आदेश जारी कर मोहनगढ़ की सुथार मंडी के 27 बीड़ी क्षेत्र में पानी की अनियतंत्रित निकासी वाले बोरवेल के 500 मीटर परिधि को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर आम नागरिकों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर पवन कुमार ने बताया कि अनियंत्रित निकासी वाले बोरवेल का रविवार को केयर्न एनर्जी कंपनी के विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया है।अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि मोहनगढ़ विकास अधिकारी द्वारा भराव क्षेत्र से पानी निकासी के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। वहीं जोधपुर विद्युत वितरण निगम के द्वारा जलभराव क्षेत्र में आने वाली बिजली लाइनों की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। recent visitors 69

सेहत के लिए खतरा! क्या पैकेट बंद खाना वाकई सेहतमंद है? नई रिसर्च ने उठाए सवाल

भारत में लोगों के खाने-पीने का तरीका बदल रहा है और यह बदलाव सेहत के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है. ICMR ने बताया कि देश में 56.4% बीमारियां खराब खानपान की वजह से हो रही हैं. भारतीयों की पसंद और नापसंद बदल रही है, खासकर तब जब बात खाने की होती है. पहले के समय में लोग ज्यादातर कच्ची सब्जियां, फल और साबुत अनाज खाते थे, लेकिन आजकल पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड का चलन बढ़ गया है.कुछ डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने मिलकर भारत में बिकने वाले पैकेट बंद फूड की जांच की है. यह जानने के लिए कि ये फूड सेहत के लिए कितने अच्छे या बुरे हैं. उन्होंने यह भी देखा कि पैकेट पर जो कुछ लिखा है, वह सही है या नहीं. यह रिसर्च Plos One नाम की एक मशहूर मैगजीन में छपी है. इस रिसर्च को करने वालों में ये लोग शामिल थे: चेन्नई के मद्रास डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन के डॉक्टर, भारत के मेडिकल रिसर्च काउंसिल के विशेषज्ञ और इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के प्रोफेसर. पैकेट बंद फूड के लेबल पर लिखी पोषण जानकारी हमें उस फूड में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में बताती है. यह जानकारी ग्राहकों के लिए बहुत जरूरी होती है क्योंकि इससे वे यह तय कर सकते हैं कि वह फूड उनकी सेहत के लिए कितना अच्छा या बुरा है.इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने भारतीय बाजार में उपलब्ध 432 पैकेट बंद फूड के लेबल की जांच की. इनमें इडली मिक्स, ब्रेकफास्ट सीरियल, दलिया मिक्स, बेवरेज मिक्स और फूले हुए स्नैक्स जैसे पैकेज्ड फूड शामिल थे.रिसर्च में पाया गया कि 80% पैकेट बंद फूड में लेबल पर लिखी जानकारी सही थी. यानी जो पोषक तत्व लेबल पर लिखे थे, वे प्रोडक्ट में मौजूद थे. ज्यादातर पैकेज्ड फूड में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. दरअसल, हमारे शरीर को एनर्जी के लिए कार्बोहाइड्रेट की जरूरत होती है, लेकिन अगर हम जरूरत से ज्यादा कार्बोहाइड्रेट खाते हैं, तो यह हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है. ज्यादा कार्बोहाइड्रेट से मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारी हो सकती है. फूले हुए स्नैक्स में वसा की मात्रा ज्यादा मिली. वसा भी एनर्जी देता है, लेकिन ज्यादा वसा से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है. जब हम खाना खाते हैं तो वह ग्लूकोज में बदल जाता है. यह ग्लूकोज हमारे खून में मिल जाता है. इंसुलिन ग्लूकोज को हमारे शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाता है, जहां इसका इस्तेमाल ऊर्जा बनाने के लिए किया जाता है.ज्यादा कार्बोहाइड्रेट खाने से हमारे अग्न्याशय को ज्यादा इंसुलिन बनाना पड़ता है. अगर यह ज्यादा समय तक चलता रहे, तो अग्न्याशय कमजोर हो सकता है और टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है. पैकेट बंद फूड की जांच करने के लिए विशेषज्ञों ने एक खास तरीका अपनाया. उन्होंने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों के हिसाब से पैकेज के आगे और पीछे लिखी पोषण जानकारी की जांच की. इस अध्ययन में सिर्फ प्रोटीन, फाइबर, वसा, चीनी और कोलेस्ट्रॉल से जुड़े पोषण संबंधी दावों का मूल्यांकन किया गया. विशेषज्ञों ने पैकेट बंद फूड में मौजूद प्रोटीन, फाइबर, वसा, चीनी और कोलेस्ट्रॉल की जांच की. फिर उन्होंने एक खास सिस्टम का इस्तेमाल करके यह तय किया कि कौन सा फूड सेहतमंद है और कौन सा नहीं. यह जानकारी लोगों को सेहतमंद पसंद चुनने में मदद कर सकती है. ज्यादातर पैकेट बंद फूड में 70% से ज्यादा एनर्जी कार्बोहाइड्रेट से मिल रही थी. सिर्फ फूले हुए स्नैक्स ही ऐसे थे जिनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम थी. फूले हुए स्नैक्स में 47% से ज्यादा एनर्जी वसा से मिल रही थी. ज्यादा वसा से भी सेहत को नुकसान हो सकता है. सभी पैकेज्ड फूड में प्रोटीन की मात्रा 15% से कम थी. प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी होता है, इसलिए इसकी कमी सेहत के लिए अच्छी नहीं है.यह अध्ययन दिखाता है कि ज्यादातर पैकेट बंद फूड में कार्बोहाइड्रेट, वसा और चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. इसलिए हमें पैकेट बंद फूड का सेवन सीमित करना चाहिए. ताजा और पौष्टिक भोजन खाना चाहिए. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों के मुताबिक, पैकेट बंद फूड के लेबल पर एनर्जी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, चीनी और कुल वसा की मात्रा ‘प्रति 100 ग्राम’ या ‘100 मिलीलीटर’ या ‘प्रति सर्विंग’ के हिसाब से लिखी होनी चाहिए. लेकिन अध्ययन में पाया गया कि ज्यादातर पैकेट बंद फूड में यह जानकारी पूरी तरह से नहीं दी गई थी. सिर्फ कुछ ब्रेकफास्ट सीरियल और कुछ पेय पदार्थों में ही प्रति सर्विंग जानकारी दी गई थी.कुछ प्रोडक्ट ने यह दावा किया कि उनमें साबुत अनाज हैं लेकिन इंग्रेडिएंट्स लिस्ट में साबुत अनाज का जिक्र नहीं था. यह ग्राहकों को गुमराह करने वाला है. अध्ययन में यह बात कही गई है कि एक स्पष्ट लेबलिंग सिस्टम होना चाहिए ताकि ग्राहक आसानी से सेहतमंद प्रोडक्ट का चयन कर सकें. 2022-23 के घरेलू खर्च सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय अब पैकेट बंद फ़ूड, पेय पदार्थों और रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थों पर ज्यादा पैसा खर्च कर रहे हैं, जबकि घर पर बने खाने पर खर्च कम हो रहा है. यह बदलाव शहरों और गांवों दोनों जगह देखा जा रहा है.विशेषज्ञों का कहना है कि खानपान में यह बदलाव देश में मोटापा, डायबिटीज, हार्टअटैक जैसे बढ़ते बोझ का एक बड़ा कारण है. इस साल के आर्थिक सर्वेक्षण में भी यह बात कही गई है कि भारत में 56.4% बीमारियां खराब खानपान की वजह से हो रही हैं. भारत में पैकेट बंद फूड का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है. 2023 में ये बाजार करीब 76.28 बिलियन डॉलर का था और 2030 तक इसके 116 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. इसका मतलब है कि अगले कुछ सालों में पैकेज्ड फूड की खरीद-बिक्री में काफी बढ़ोतरी होगी. भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खाद्य उत्पादक देश है. पैकेज्ड फूड के बाजार में तेजी से बढ़ोतरी होने से भारत के पास दुनिया में पहले नंबर पर आने का मौका है.ब्लूवेव कंस्लटिंग की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में भारत में कुल 52.05 मिलियन टन पैकेज्ड फूड का उत्पादन हुआ था और 2030 तक इसके 69 मिलियन टन तक पहुंचने … Read more

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में दंपति गिरफ्तार, रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.40 लाख ऐंठे

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है.  दरअसल, आरोपी पति और पत्नी ने खुदको रेलवे का कर्मचारी बताकर युवक डोमन राजपूत को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए. मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के बिल्हा में उमरिया निवासी डोमन राजपूत को आरोपी रूपेश रजक और उसकी पत्नी रोमा रजक ने खुद को रेलकर्मी बताया. दोनों आरोपियों ने युवक को रेलवे में लोको पायलट की नौकरी दिलाने का दिया. जिसके बाद झांसा देकर युवक से 5.40 लाख की ठगी कर ली. पीड़ित युवक ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई.  पुलिस ने आरोपी दंपति को  गिरफ्तार किया है. recent visitors 49