Wednesday, July 8, 2026 9:15 am

अंपायर ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में टॉम ओ कॉनेल को ‘टाइम आउट’ आउट करार दिया पर मेहदी ने किया हैरान

ढाका क्रिकेट मैच में कई बार इतनी तेजी से विकेट गिरते हैं कि दूसरे प्लेयर के पास तैयार होना का ज्यादा समय नहीं रहता। खिलाड़ी जब तीन मिनट में खेलने के लिए रेडी नहीं होता तो अंपायर उसे 'टाइम आउट' करार दे सकते हैं। बांग्लादेश में यही 'टाइम आउट' ड्रामा देखने को मिला है। अंपायर ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2024-25 के तीसरे मैच में टॉम ओ कॉनेल को 'टाइम आउट' आउट करार दिया। हालांकि, खुलना टाइगर्स के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को वापस बुला लिया। कॉनेल टूर्नामेंट में चटगांव किंग्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। चटगांव किंग्स ने मंगलवार को 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 56 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। ऐसे में आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर कॉनेल निर्धारित तीन मिनट पूरे होने के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। अंपायर रविंद्र विमलसिरी और तनवीर अहमद ने कॉनेल को 'टाइम आउट' करार दिया। जैसे ही कॉनेल पवेलियन लौटने लगे तो मेहदी ने उन्हें वापस बुला लिया। हालांकि, कॉनेल जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके। वह गोल्डन डक का शिकार हुए। उन्हें सातवें ओवर में मोहम्मद नवाज ने मेहदी को कैच कराया। चटगांव ने 37 रनों से हार झेली। पांच प्लेयर दहाई अंक में नहीं पहुंचे। चटगांव किंग्स के कप्तान मोहम्मद मिथुन ने मेहदी की प्रशंसा की है। उन्होंने स्वीकार किया कि कॉनेल को आउट देना सही फैसला था। मिथुन ने कहा, "मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि मेहदी ने शानदार काम किया। उन्होंने दिखाया कि उसका दिल बड़ा है। फील्डिंग करने वाली टीम के लिए अपील करना नियमों के अंतर्गत है। कॉनेल को क्रीज पर वापस आने देने के लिए मेहदी को श्रेय जाता है।'' उन्होंने आगे कहा, "बल्लेबाज को क्रीज पर देर से नहीं आना चाहिए, खासकर टी20 में। कॉनेल तैयार होने में थोड़ी देर कर दी। वह तैयार होने के दौरान थोड़ा रिलैक्स था। शायद उसे एहसास नहीं हुआ कि हम इतनी जल्दी विकेट खो देंगे। वह इसी वजह से वह देर से आया। और कुछ नहीं।" recent visitors 37

अजमेर के विकास रोडमैप पर विशेषज्ञों एवं प्रबुद्धजनों से चर्चा, राजस्थान-विधानसभा अध्यक्ष की पहल

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर के विकास का रोडमैप तैयार करने के लिए अनूठी पहल की है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं अन्य पहलुओं पर विकास के प्रस्ताव तैयार करने के लिए विषय विशेषज्ञों एवं प्रबुद्धजनों से चर्चा की है। दो दिन तक चली इन चर्चाओं में अजमेर रिंग रोड, नया हैलीपेड, स्किल डवलपमेंट सेंटर, सिरेमिक हब, गारमेंट हब, खेल मैदान एवं अन्य कई महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं। इन सुझावों पर प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भिजवाए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सर्किट हाऊस में दो दिन तक शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी, स्किल डवलपमेंट एवं अन्य पहलुओं पर विषय विशेषज्ञों एवं शहर के प्रबुद्धजनों व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। इन चर्चाओं में कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए हैं। विषय विशेषज्ञों ने कहा कि अजमेर का सुव्यवस्थित एवं उन्नत विकास प्लान तैयार करने के लिए शहर के चारों तरफ से अजमेर में आने वाली सड़कों का जाल बिच्छा होना चाहिए। इसके लिए रिंग रोड होना अतिआवश्यक है। श्री देवनानी ने बताया कि करीब 1400 करोड़ रूपए का प्रस्ताव तैयार कर केन्द्र सरकार को भेजा जा रहा है। इसके लिए संबंधित मंत्री से भी चर्चा हो गई है। बैठक में सुझाव आया कि महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय एवं सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में नए विषयों और विभागों की शुरूआत की जाए। यहां बीएड़, एमएड़ व अन्य विषयों की पढ़ाई भी हो। इसी तरह पालरा में स्थित इलेक्ट्रोनिक्स डिपार्टमेंट में स्किल डवलपमेंट सेंटर शुरू हो। अजमेर में सिरेमिक हब एवं गारमेंट हब भी शुरू किए जा सकते है। इसी तरह फॉयसागर झील का भी पूरा विकास किया जाए। यहां नया घाट, चारो तरफ चार दिवारी, वॉटर स्पोर्टस और फाउंटेन शो हो तो यहां पर्यटकों में और वृद्धि हो सकती है। रोप-वे की शुरूआत भी फॉयसागर से ही की जाए।      बैठक में नई मिसिंग लिंक सडकें बनाने, जवाहर लाल नेहरू अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत व नवीनीकरण, आईटी पार्क में बड़ी कम्पनियों का डाटा सेंटर लाने, चौरसियावास तालाब का विकास, फैक्ट्री इंस्पेक्टर कार्यालय अजमेर में भी शुरू करवाने, मोइनिया ईस्लामिया स्कूल परिसर के प्रथम तल पर नया समारोह स्थल तैयार करने आदि सुझाव भी आए। इसी तरह लोहागल क्षेत्र में गौशाला की जमीन का विकास, नया खेल मैदान बनाने, नागफणी क्षेत्र में नया हैलीपेड तैयार करने, आनासागर में आने वाले नालों के पानी को चैनल बनाकर फिल्टर प्लांट तक ले जाने, फिल्टर प्लांट को पूरी क्षमता से संचालित करने, दीपक नगर योजना क्षेत्र का विकास, एचएमटी की 250 बीघा जमीन का उचित उपयोग, पुष्कर घाटी मार्ग को चौड़ा करने, शहर में सभी मार्गों पर अतिक्रमण हटाने आदि सुझाव भी आए। विषय विशेषज्ञों ने कहा कि आईटी पार्क में बड़ी कम्पनियों के डाटा एवं साईंस सेंटर स्थापित किए जाए। देवनानी ने बताया कि रोडवेज बस स्टैण्ड का भी पुनरूद्धार किया जा रहा है। इस पर करोड़ों रूपए खर्च होंगे। पिछले बजट में अजमेर जिले के लिए 1500 करोड़ रूपए की घोषणा हुई है। इन घोषणाओं पर पूरी गंभीरता को साथ अमल किया जा रहा है। recent visitors 64

‘अनुकम्पा नियुक्ति 10 जनवरी तक करें पूरी’, 353 नए पद मंजूर, छत्तीसगढ़-डिप्टी सीएम साव ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सभी नगरीय निकायों को अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रियाएं 10 जनवरी तक पूरी करने के निर्देश दिये गये हैं। ये निर्देश उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की समीक्षा बैठक में दिये।  नगरीय प्रशासन विभाग ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्रदेशभर के नगरीय निकायों में 353 नए पद मंजूर किए हैं। डिप्टी सीएम साव ने बैठक में नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को रोजाना वार्डों का भ्रमण कर निर्माण कार्यों, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने नगरीय निकायों में बन रहे अटल परिसरों और नालंदा परिसरों के काम में तेजी लाने और इनके उत्कृष्ट निर्माण के निर्देश दिए। श्री साव ने अधिकारियों को गंभीरता और सक्रियता से काम करते हुए राज्य के शहरों को साफ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने को कहा। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., विशेष सचिव श्री आर. एक्का और संचालक श्री कुंदन कुमार भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उन्होंने  समीक्षा बैठक में सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए अच्छी गुणवत्ता की उत्कृष्ट मूर्ति स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अटल परिसर का इस तरह निर्माण करें कि शहर में इसकी विशेष पहचान और दर्शनीय स्थल बनें। उन्होंने प्रदेश के 12 शहरों में बनाए जा रहे नालंदा परिसर के लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र काम प्रारंभ करने को कहा। साव ने अधिकारियों से कहा कि नालंदा परिसर का शानदार और आइकॉनिक निर्माण होना चाहिए। नालंदा परिसर और अटल परिसर का निर्माण सरकार के महत्वाकांक्षी कार्य हैं। उन्होंने आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को खुद इनकी मॉनिटरिंग करने और प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में अधोसंरचना मद और 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत कार्यों के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), अमृत मिशन 2.0, एसटीपी निर्माण और आकांक्षी शौचालयों के कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को रोजाना प्रातः भ्रमण कर निर्माण कार्यों, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने 01 जनवरी से ही इसकी शुरूआत कर शहरों में प्रकाश और सफाई की व्यवस्था दुरूस्त करने को कहा। श्री साव ने इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरतते हुए गंभीरता और सक्रियता से प्रतिदिन कार्यों की मॉनिटरिंग करने को कहा। इसमें किसी तरह का हीला-हवाला पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 53

नववर्ष के उपलक्ष में काली बाड़ी में श्री राम अखण्ड कीर्तन और भंडारे का आयोजन संपन्न

झगराखांड/एमसीबी नव वर्ष के उपलक्ष में झगराखांड वार्ड क्रमांक 07 काली बाड़ी में श्री राम अखण्ड कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड के समस्त परिवार जानो ने मिलकर कीर्तन का भरपूर आनंद लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री काली बड़ी सत्यम संघ के युवा प्रतिनिधियों का मुख्य रूप से सहयोग मे दीपक तिवारी, नीरज चतुर्वेदी, विवेक यादव, धीरज चतुर्वेदी, संजीव पांडे, अभिषेक पांडे, अक्षय मुखर्जी आदि शामिल थे। recent visitors 21

बाघिन रिद्धि और उसके शावकों को देखा, राजस्थान-राज्यपाल ने रणथंभौर नेशनल पार्क का किया भ्रमण

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क का सपरिवार भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क एरिया में बाघिन रिद्धि और उसके शावकों को देखा। कुछ देर वहीं ठहरकर उन्होंने बाघिन रिद्धि और शावकों की अठखेलियां देखी। राज्यपाल ने बाघिन परिवार के साथ ही अन्य वन्यजीवों एवं रणथंभौर की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। उन्होंने अरावली की पहाड़ियों और विंध्य पठार के आसपास स्थित, रणथंभौर वन को भी बहुत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वन्य जीव अभयारण्य पर्यटन की दृष्टि से देश का यह महत्वपूर्ण स्थान है। इससे पहले रणथंभौर राष्ट्रीय पार्क स्थित जोगी महल में सवाई माधोपुर के वन अधिकारियों ने उनकी अगवानी की तथा राष्ट्रीय पार्क की पारिस्थितिकी के बारे में बताया। recent visitors 166

निशुल्क शारीरिक हेल्थ इवोल्यूशन-” के लिए किरण वर्मा सम्मानित, पतंजलि योग परिवार ने किया सम्मानित

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी योग, प्राणायाम के साथ पारस्परिक सहयोग, पर्यावरण जागरूकता एवं भारतीय संस्कृति के प्रति आदर भाव जगाने के लिए समर्पित -“पतंजलि योग समिति”द्वारा नए वर्ष की पहले प्रभात बेला में स्वास्थ्य कल्याण ,शिक्षा एवं सेवाओं के लिए निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन हेल्थ वेलनेस इवोल्यूशन की सुप्रसिद्ध चिकित्सक किरण वर्मा की उपस्थिति में किया गया। पतंजलि योग समिति की ओर से वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहायक नेत्र अधिकारी आर डी दीवान, एवं ईरा कर के द्वारा वेलनेस कोच एवं मिशन स्वास्थ्य परिवार की चिकित्सक किरण वर्मा का पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया गया। स्वास्थ्य कल्याण शिक्षा और सेवा के तहत निशुल्क परामर्श देते हुए किरण वर्मा ने वजन घटाने, ऊर्जा और स्वास्थ्य फिटनेस, स्वस्थ आहार योजना, स्वस्थ खान पान, त्वचा का स्वास्थ, मस्तिष्क एवं हड्डियों और जोड़ों का स्वास्थ हृदय एवं पाचन आंखों के स्वास्थ्य आदि के लिए उचित परामर्श दिया। कार्यक्रम में  जगदंबा अग्रवाल, रोशन जहां धर्मराज वर्मा, विवेक तिवारी,रामसेवक विश्वकर्मा , कोपनाथ शर्मा ,नसीमा बेगम, दिवाकर, आदि योग साधक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में वेलनेस कोच एवं मिशन स्वास्थ्य परिवार से जुड़ी एवं शारीरिक हेल्थ इवोल्यूशन और परामर्श देने के लिए किरण वर्मा का पतंजलि योग समिति जिला एमसी बी परिवार की ओर से शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। आभार प्रदर्शन कर डी दीवान एवं सतीश उपाध्याय द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक द्वारा किया गया। recent visitors 50

लखनऊ में 4 बहनों और मां की हत्‍या, पुलिस ने बेटे को किया अरेस्‍ट, पिता भी शक के घेरे में

लखनऊ  नए साल के पहले दिन लखनऊ के होटल में 5 लोगों का मर्डर कर दिया गया। मरने वालों में 4 लड़कियां और उनकी मां शामिल है। पुलिस ने इस मामले में बेटे को अरेस्‍ट किया है। आरोपी का नाम अरशद बताया जा रहा है। उसकी उम्र लगभग 24 साल है। पारिवारिक विवाद में मर्डर की बात सामने आई। लखनऊ सामूहिक हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, मृतकों के गले और कलाई पर चोट के निशान हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी पांच लोगों को खाने में नशीला पदार्थ दिया गया, फिर उनके हाथ की नसों को काट कर मौत के घाट उतार दिया गया. पारिवारिक कलह में बेटे द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस ज्यादा कुछ कहने से बच रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही सारी चीजें साफ होंगी. फिलहाल, हत्यारोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.   प्राप्त जानकारी के मुताबिक, परिवार आगरा से आया था और लखनऊ के होटल शरणजीत के रूम नंबर- 109 में 30 दिसंबर से ठहरा हुआ था. कुल सात लोग रुके हुए थे, जिनमें मां और 4 बेटियों की हत्या हुई है. आरोप बेटे पर है, जिसका नाम अरशद है. पुलिस पूछताछ में अरशद सिर्फ इतना ही कह रहा है कि ये हमारा पारिवारिक मसला है. वह बार-बार बस एक लाइन दोहरा रहा है कि 'मुझे पता है यह लोग क्या करती हैं…' लखनऊ पुलिस का कहना है कि होटल से एक महिला और 4 लड़कियों की डेड बॉडी बरामद हुई है. उनके गले और कलाई पर निशान मिले हैं. हत्या कैसे हुई ये पोस्टमार्टम से क्लियर होगा. हालांकि, ये साफ है कई गोली मारकर मर्डर नहीं हुआ है. वहीं, पुलिस सूत्रों ने बताया कि कलाई और गर्दन पर पतले धारदार हथियार के निशान मिले हैं. आपको बता दें कि मृतक 4 बेटियों में से दो नाबालिग हैं. जबकि, दो की उम्र भी 18 और 19 साल ही है. लखनऊ के होटल के अंदर हुई इन 5 हत्याओं से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है. आरोप है कि बेटे अरशद ने अपनी मां और 4 बहनों को मौत के घाट उतार दिया है. शक पिता बदर पर भी है. वह अभी फरार है. अरशद से पूछताछ की जा रही है. वारदात लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में बीती रात हुई है, जहां आगरा का रहने वाला परिवार होटल शरणजीत में रुका हुआ था. शुरुआती पड़ताल में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है. फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों के नाम 1. आलिया (उम्र 9 वर्ष, बहन) 2. अल्शिया (उम्र 19 वर्ष, बहन) 3. अक्सा (उम्र 16 वर्ष, बहन) 4. रहमीन (उम्र 18 वर्ष, बहन) 5. अस्मा (मां) 5. आरोपी का नाम- अरशद (24)   पुलिस के अनुसार अरशद ने धारदार ब्‍लेड से पांचों की हत्‍या की है। पुलिस ने जब पूछताछ की तो अरशद बार-बार अपने बयान बदलने लगा। जब सख्‍ती दिखाई तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। यह भी पता चला कि परिवार 30 दिसंबर को लखनऊ घूमने आया था। अरशद का कहना है कि ये हत्‍याएं पिता ने की हैं, वह (अरशद) किसी तरह बच गया। इसके बाद पिता मौके से भाग गए। अरशद ने आशंका जताई कि उसके पिता भी खुदकुशी कर सकते हैं। ये लोग नाका इलाके के होटल शरणजीत में ठहरे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मरने वालों के नाम आलिया (9), अल्शिया (19), अक्‍सा (16), रहमीन (18) और अस्‍मा बताए जा रहे हैं। अस्‍मा इन बच्‍चों की मां थी। पुलिस ने इस मामले में बताया कि पारिवारिक कलह की वजह से आरोपी अरशद ने यह हत्‍याएं की हैं। मामले की जांच जारी है। शवों को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी का नाम अरशद है। पिता का नाम बदर है। वह इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया, कुबेरपुर, आगरा का रहने वाला बताया जा रहा है। यह जानकारी डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने दी। recent visitors 41