Wednesday, July 8, 2026 8:00 am

जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते तो ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तक सीरीज जीत चुकी होती: दावा

सिडनी टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक दमदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, सीरीज की स्कोरलाइन इस समय 2-1 ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में है। अगर जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते तो ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तक इस सीरीज को जीत चुकी होती। ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने यही बात कही है। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह ने इस सीरीज को पूरी तरह से असंतुलित होने से बचा लिया है। पूर्व पेसर मैकग्रा ने भारतीय गेंदबाज की गेंद पर नियंत्रण और तेजी से अनुकूलन करने की क्षमता की सराहना की। भारत पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे है, जिसका समापन शुक्रवार 3 जनवरी से सिडनी में खेले जाने वाले मैच से होगा। बुमराह ने अब तक 20 से कम की औसत से 30 विकेट लेकर मेहमान टीम के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि, भारत की बल्लेबाजी खराब रही है और इसमें योजना की कमी रही है। यही कारण है कि आज भारतीय टीम इस सीरीज में पीछे है। मैकग्रा ने अपने फाउंडेशन के कैंसर अवेयरनेस इवेंट से इतर मीडिया से बात करते हुए कहा, "वह भारतीय टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और उनके बिना सीरीज एकतरफा हो सकती थी और उन्होंने जो किया वह विशेष है।" 54 वर्षीय मैकग्रा अपने युग के सबसे निरंतर और खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक थे। 2008 में अपनी पत्नी जेन को इस बीमारी के कारण खोने के बाद से वह कैंसर जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। मैकग्रा भी बुमराह के स्किल सेट से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, "शानदार युवा खिलाड़ी जिसने खुद को ढालने का तरीका खोज लिया है। जिस तरह से वह आखिरी कुछ स्टेप्स में गेंदबाजी करता है, वह अविश्वसनीय है।" मैकग्रा ने ऐक्शन को लेकर कहा, "थोड़ा हाइपर एक्सटेंशन उसको मिला है जो मुझे भी हुआ करता था। वह इससे निपट रहा है, उसका दोनों तरफ अविश्वसनीय नियंत्रण है, लगता है कि वे उसे अच्छी तरह से इसको संभाल रहे हैं। मैं जसप्रीत का बहुत बड़ा फैन हूं।" recent visitors 34

ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग-बुमराह ने 907 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए, टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर

 मुंबई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (1 जनवरी) को ताजा रैंकिंग जारी की है. इसमें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने धमाल मचाते हुए नए साल के पहले ही दिन इतिहास रच दिया है. बुमराह आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं. इसके अलावा उनके रेटिंग पॉइंट्स भी 907 हो गए हैं. यह अपने आप में ऐतिहासिक रिकॉर्ड है. बुमराह इतने रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले अश्विन ने दिसंबर 2016 में सबसे ज्यादा 904 रेटिंग अंक हासिल किए थे. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाल मचा रखा है, जिसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में हासिल हुआ है. साथ ही बुमराह 907 रेटिंग अंकों के साथ सर्वकालिक सूची में इंग्लैंड के स्पिनर डेरेक अंडरवुड के साथ संयुक्त 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सिडनी बार्न्स (932) और जॉर्ज लोहमैन (931) शीर्ष पर हैं, जबकि इमरान खान (922) और मुथैया मुरलीधरन (920) तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टॉप विकेट टेकर हैं बुमराह बता दें कि भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका चौथा मुकाबला मेलबर्न में हुआ. इस चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया 184 रनों से जीता. इस तरह मेजबान टीम सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है. अब आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. सीरीज में अब तक बुमराह ही टॉप विकेट टेकर हैं. उन्होंने 4 टेस्ट की 8 पारियों में सबसे ज्यादा 30 विकेट झटके हैं. उनका औसत भी 12.83 का रहा है. उनके बाद दूसरे नंबर पर पैट कमिंस हैं, जिन्होंने 20 विकेट लिए. बुमराह को इसी प्रदर्शन का दमदार फायदा मिला है. सीरीज के तीसरे यानी गाबा टेस्ट में भी बुमराह ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने पहली पारी में 76 रन देकर 6 विकेट झटके थे. जबकि बुमराह ने गाबा टेस्ट की दूसरी पारी में 18 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे. सीरीज के पहले टेस्ट में बुमराह ने 8 विकेट और दूसरे टेस्ट में 4 विकेट लिए थे. recent visitors 58

शहपुरा पुलिस की सूझ बूझ ने चार साल के बच्चे ओर बचाई 03 लोगों की बचाई जान

 डिंडोरी शाहपुरा पुलिस की मेहनत से तीन लोगों को मिला नव जीवन प्राप्त जानकारी अनुसार डिंडोरी जिले के शाहपुरा तहसील अंतर्गत ग्राम बरौदी  की घाट में अनियंत्रित होकर सिलेंडर से लोड वाहन पलटने की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस बल घटना स्थल को हुई रवाना। यह है मामला दिनांक 31/12/2024 को शहपुरा पुलिस को सूचना मिली कि शहपुरा कस्‍बे से 09 किलो मीटर दूर ग्राम बरौदी की घाटी मे गैस सिलेन्‍डरों से भरा ट्रक पलट गया है, जिसमें ड्रायवर सहित तीन लोग फसे हुये है एवं गैस से भरे सिलेन्‍डर घाटी मे दूर-दूर तक बिखरे पडे है जिस पर तत्‍काल एसडीओपी शहपुरा एवं थाना प्रभारी शहपुरा अपने टीम के साथ घटना स्‍थल पर पहॅुचे तो देखे कि एचपी गैस भरे 400 सिलेन्‍डरों से लदा ट्रक बरौदी घाट मे पलटा हुआ था एवं सिलेन्‍डरों गैस से भरे होने एवं इधर-उधर बिखरे होने से गैस रिसाव होकर गम्‍भीर घटना की पूर्ण सम्‍भावना थी । ट्रक के केबिन मे ड्रायवर सहित एक पुरूष एवं बच्‍चा कुल तीन लोग फसे हुये थे जिन्‍हे पुलिस स्‍टॉफ के द्वारा त्‍वरित निर्णय लेते हुये निकालने का प्रयास किया गया और बच्‍चे एवं एक पुरूष को ट्रक के केबिन से निकालकर तत्‍काल पुलिस वाहन से सीएचसी शहपुरा ईलाज हेतु रवाना किया गया । ट्रक का ड्रायवर सीट एवं स्‍टेरिंग के बीच मे बुरी तरह फसा हुआ था जो अर्ध बेहोसी की स्‍थि‍त‍ि मे था । ट्रक के सिलेन्‍डरों से भरे होने के कारण ड्रायवर को निकालना मुश्‍किल हो रहा था इस कारण पुलिस स्‍टॉफ ने आमजनों की मदद से सर्वप्रथम गैस से भरे सिलेन्‍डरों को ट्रक से बाहर निकालकर सुरक्षि‍त स्‍थान मे रखा एवं ट्रक के खाली होने पर क्रेन की मदद से लगभग 01 घंटे के भरसक प्रयास के बाद ड्रायवर को सकुशल ट्रक के केबिंन से बाहर निकाला गया जिसे शरीर के कई भागों मे चोट आई थी जिसे तत्‍काल एम्‍बुलेन्‍स से ईलाज हेतु सीएचसी शहपुरा रवाना किया गया । इस तरह शहपुरा पुलिस ने साल के अंतिम दिन त्‍वरित कार्यवाही करते हुये एक 04 साल के बच्‍चे सहित 03 लोगों की जान बचाई ।उक्‍त कार्यवाही मे एसडीओपी शहपुरा मुकेश अबि‍द्रा के नेतृत्‍व मे थाना प्रभारी शहपुरा शि‍वलाल मरकाम ,उनि. अनुराग जामदार,सउनि. नंदकिशोर झारिया, सउनि. रूकमणी पासी,प्रआर. 11 सूर्यभान वरकडे, प्र.आर. 73 प्रवीण अवस्‍थी,प्रआर.271 आदित्‍य शुक्‍ला चालक आर. 386 विजय दीक्षि‍त की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है । recent visitors 49

औद्योगिक नोड्स व नए लॉजिस्टिक्स हब बनाने तलाशी जा रही जमीन, राजस्थान-जयपुर में उद्योग विभाग के अधिकारियों ने की साइट विजिट

जयपुर। ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के सफल समापन के एक महीने के भीतर, राजस्थान सरकार ने अब व्यवसाय करने में आसानी बढ़ाने और राज्य में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नए औद्योगिक नोड्स, लॉजिस्टिक्स हब और मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। अजिताभ शर्मा, प्रमुख सचिव (उद्योग) के नेतृत्व में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने श्री इंद्रजीत सिंह, प्रबंध निदेशक (RIICO) के साथ मिलकर इन परियोजनाओं के लिए रणनीतिक स्थानों की पहचान करने के लिए सोमवार को जयपुर के पास साइट का दौरा किया। अधिकारियों ने मांडा, फुलेरा (पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे के आसपास) और बिचून औद्योगिक क्षेत्रों में साइट का दौरा किया और औद्योगिक और लॉजिस्टिक हब विकास से संबंधित परियोजनाओं के लिए क्षेत्र में विभिन्न भूमि भूखंडों की उपयुक्तता का आकलन किया। बाघावास गांव में लगभग 67 हेक्टेयर भूमि की उपयुक्तता पर भी विचार-विमर्श हुआ। सरकार लॉजिस्टिक पार्क और औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए लगभग 200-250 हेक्टेयर भूमि को अंतिम रूप देने की उम्मीद कर रही है। अधिकारियों ने प्रस्तावित भूमि एकत्रीकरण नीति के तहत मांडा औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार और बिचून औद्योगिक क्षेत्र के तेजी से विकास का भी सुझाव दिया। जैसा कि प्रमुख सचिव (उद्योग) श्री अजिताभ शर्मा ने कहा, नए लॉजिस्टिक पार्क और औद्योगिक क्षेत्रों के निर्माण से परिचालन में आसानी बढ़ेगी और व्यापार की लागत कम होगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के आसपास का दौसा-बांदीकुई क्षेत्र और पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे के निकट मांडा विस्तार राज्य में दो औद्योगिक केंद्र हैं, जिनमें अपार संभावनाएं हैं। बांदीकुई और मांडा क्षेत्र में रीको सरकारी और कुल निजी भूमि क्षेत्रों पर निवेश और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र विकसित करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा व्यापार सुगमता बढ़ाने और सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षरित निवेश प्रस्तावों को चालू परियोजनाओं में परिवर्तित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले, प्रमुख सचिव (उद्योग) श्री शर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों के एक दल ने राज्य में नए निवेश क्षेत्र की स्थापना के लिए भूमि के भूखंडों की पहचान करने के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ दौसा-बांदीकुई क्षेत्र का दौरा भी किया था। विभाग के केंद्रित प्रयास 'राइजिंग राजस्थान' वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2024 के दौरान किए गए वादों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जो राजस्थान के औद्योगिक विस्तार और सतत विकास के लिए मंच तैयार करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 9 दिसंबर को 'राइजिंग राजस्थान' वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2024 का उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान’ वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2024 के दौरान 35 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए गए। recent visitors 152

इंदौर से बैंकॉक के लिए नई सीधी फ्लाइट की शुरुआत नए साल में, यात्रियों को मिलेंगे अधिक विकल्प

 इंदौर इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट को जल्द ही एक और डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट मिल सकती है। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह फ्लाइट इंदौर से बैंकॉक के लिए उड़ान भरेगी। एयरलाइंस कंपनी ने एजेंट्स को मार्च अंत से नई उड़ान शुरू करने का आश्वासन दिया है। शुरुआत में इसे सप्ताह में तीन दिन चलाया जाएगा। एयरपोर्ट सूत्रों की माने तो इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों ही एयरलाइंस इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में हैं। दिसंबर में इंदौर आए केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के सामने सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर-बैंकॉक और इंदौर-सिंगापुर डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की मांग की थी। मंत्री ने भी इस संबंध में मौखिक सहमति दी थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस बीते कुछ दिनों से इसकी तैयारियां कर रही है। सब कुछ सही रहा तो मार्च अंत से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इंदौर से नई उड़ान शुरू हो जाएगी। इंदौर से अभी एकमात्र इंटरनेशनल फ्लाइट शारजाह के लिए है, जो सप्ताह में चार दिन रहती है। मंत्री की सहमति है तो जल्द मिलेगी अनुमति एविएशन एक्सपर्ट का कहना है कि अगर केन्द्रीय मंत्री ने अनुमति दी है, तो फिर उड़ान जल्द शुरू हो सकती है। दरअसल कोई भी उड़ान शुरू करने के पहले एयरलाइंस दो काम करती है। जिन दो एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करना है, वहां के प्रबंधन से अनुमति लेने के साथ मंत्रालय से अनुमति लेती है। बैंकॉक की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर है, तो वहां से अनुमति मिलने में परेशानी नहीं आएगी, वहीं इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन भी इसे अनुमति देगा। चूंकि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री खुद इसमें रुचि दिखा रहे हैं तो मंत्रालय से भी अनुमति मिलना तय है। इंदौर-सिंगापुर फ्लाइट भी शुरू कर सकती है एयर इंडिया एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया इंदौर से सिंगापुर के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करने पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने यह फ्लाइट शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन जब कंपनी ने ट्रैवल एजेंट्स से चर्चा की तो उन्होंने यह फ्लाइट शुरू करने से मना कर दिया। ट्रैवल एजेंट्स ऑफ इंडिया के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष टीके जोश का कहना है कि हमने एयर इंडिया को सिंगापुर से पहले बैंकॉक की फ्लाइट शुरू करने की सलाह दी है। recent visitors 56

नया साल में जीवन में सफलता हासिल करने करें ये बदलाव

नया साल हर व्यक्ति के जीवन में सफलता हासिल करने का एक दूसरा मौका होता है। जिसे वो अगर पूरे जोश, उत्साह और लगन के साथ अपनाता है तो उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। एक आम व्यक्ति अकसर असफलता का मुंह इसलिए देखता है क्योंकि वो विवेक होते हुए भी अपनी कुछ खराब आदतों से अपना पीछा नहीं छुड़ा पाता है। ऐसे में अगर आप नए साल में अपनी पर्सनालिटी में बदलाव लाकर सफलता का रास्ता तय करना चाहते हैं तो ये 5 सक्सेस टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। सेहत पर दें ध्यान कई बार लोग अपने लक्ष्य के पीछे भागते-भागते, खुद को इतना व्यस्त कर लेते हैं कि उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान नहीं रहता है। लंबे समय तक बनी इस आदत की वजह से वो जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं और मौका मिलने पर उसका फायदा नहीं ले पाते हैं। अगर आप भी अपनी सेहत के प्रति इतने ही लापरवाह हैं तो इस नए साल अपने लक्ष्य के साथ अपनी सेहत को भी पूरा ध्यान रखें। इसके लिए नियमित व्यायाम, योग और संतुलित आहार को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। बचत की डालें आदत अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जो आज को जीने में विश्वास करते हैं और अपने कमाए हुए पैसों को फिजूलखर्ची करके उड़ा देते हैं तो इस साल अपनी इस आदत को बदल डालिए। अपने खर्चों और बचत का एक स्पष्ट खाका तैयार करके अपने वित्तीय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें। अपनी इस आदत में बदलाव करके आ अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। बायोडाटा अपडेट करें नए साल में कदम रखते ही, सबसे पहले अपना बायोडाटा खोलकर उसे अपडेट करें। ताकि नए साल में नए मौके मिलने पर आप उसका तुरंत फायदा उठा सकें। स्लीपिंग हैबिट्स को सुधारें नए साल पर, अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए अपनी स्लीपिंग हैबिट्स पर भी खास ध्यान दें। इसके लिए एक तय समय पर जागने और सोने का समय निश्चित करें। इसे भी अपने एक लक्ष्य के रूप में ही देखें क्योंकि पूरी नींद ना मिलने की वजह से व्यक्ति अपना पूरा ध्यान लक्ष्य पर नहीं लगा पाता है। जिसकी वजह से वो अपने लक्ष्य से कोसों दूर हो जाता है। नेगेटिव विचार और आलस से बनाएं दूरी कई बार व्यक्ति मेहनती होते हुए भी सिर्फ अपने नेगेटिव विचार रखने और आलस की वजह से खुद को सफलता से दूर कर देता है। ऐसे में नए साल की शुरुआत में हर दिन एक सकारात्मक आदत अपनाने का प्रयास करें। recent visitors 117

रीवा में एक भाई ने बहन के साथ हुई छेड़छाड़ का बेहद खौफनाक बदला लिया, काट दिए प्राइवेट पार्ट्स

    रीवा रीवा में एक भाई ने बहन के साथ हुई छेड़छाड़ का ऐसा खौफनाक बदला लिया जिसका खुलासा करने में पुलिस को आठ महीने लग गए। आरोपी भाई छेड़छाड़ करने वाले शख्स का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। साथ ही चाकू से गला रेत कर बेरहमी से शख्स की हत्या कर दी। रीवा पुलिस ने 8 माह पहले हुए इस हत्याकांड की गुत्थी को अब सुलझाया है। पुलिस ने हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि हत्यारा मृतक के साथ काम करने वाला प्लंबर ही निकला। उसने बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए शख्स की गला रेत कर हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र में 21 अप्रैल को खैरा बस्ती के हीरालाल कोल का शव सांची पार्लर के पास सड़क किनारे मिला था। हत्यारे ने बड़ी बेरहमी से हीरालाल कोल को मारा था। पोस्टमार्टम में पता चला कि हत्यारे ने हीरालाल कोल का ना केवल गला रेता वरन प्राइवेट पार्ट भी काट दिया था। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात हत्यारे पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। आठ माह बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 19 साल के कृष्णा उर्फ छोटू विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सख्ती से की गई पूछताछ में कृष्णा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कृष्णा ने पुलिस को बताया कि हीरालाल कोल उसके साथ प्लंबर का काम करता था। एक दिन उसकी बहन उससे मिलने आई तो हीरालाल कोल ने उससे छेड़छाड़ की। इसके बाद से उसने हीरालाल की हत्या करने की सोच ली। 20 अप्रैल को कृष्णा ने हीरालाल कोल को शराब पिलाई और जब वह नशे में डूब गया तो चाकू से उसकी हत्या कर दी। आरोपी कृष्णा को हीरालाल से इस कदर नफरत हो गई थी कि उसने गुस्से में उसके प्राइवेट पार्ट तक काट दिए थे। पुलिस ने बताया कि हीरालाल कोल के साथ काम करता था। दोनों बैठकर शराब पीते थे लेकिन बहन से छेड़छाड़ की घटना के बाद कृष्णा उससे बेहद नफरत करने लगा। कृष्णा ने रणनीति के तहत हीरालाल की हत्या की। हत्या के बाद से पुलिस हत्यारे का लगातार सुराग जुटा रही थी। मुखबिर से 8 महीने के बाद आरोपी का राज खुल गया। आरोपी पुलिस के चंगुल में फंस गया। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।                     recent visitors 57