Wednesday, July 8, 2026 6:53 am

सेवानिवृत्त आईएएस मनोज श्रीवास्तव प्रदेश के नए राज्य निर्वाचन आयुक्त, आज किया कार्यभार ग्रहण

भोपाल आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग मनोज श्रीवास्वत ने 1 जनवरी को पदभार ग्रहण किया। श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की बैठक लेकर आयोग की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के चुनाव में किये जा रहे नवाचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान आयोग के उप सचिव मनोज मालवीय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने उनकी नियुक्ति संबंध आदेश जारी कर दिए है। आदेश के अनुसार श्रीवास्तव की नियुक्ति 6 वर्ष या 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने, जो भी पहले हो तक की अवधि के लिए होगी। मनोज श्रीवास्तव 1987 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। उनको प्रशासनिक काम का अच्छा अनुभव है। इससे प्रदेश में राज्य निर्वाचन के माध्यम से होने वाले चुनाव के संचालन को प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। श्रीवास्तव प्रदेश सरकार के विभागों में कई अहम पदों पर रहे। वह 2021 में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। श्रीवास्तव को केंद्रीय हिंदी संस्थान से स्वामी विवेकानंद पुरस्कार और 'अंतर्राष्ट्रीय विमानन पुरस्कार' से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा, वे महात्मा गांधी द्वारा स्थापित राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के हिंदी भवन से प्रकाशित साहित्यिक पत्रिका 'अक्षरा' के प्रधान संपादक भी हैं।   recent visitors 23

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ से 45 बच्चों का चयन

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ से 45 बच्चों का चयन  विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग प्रतियोगिता में रायपुर से सौम्या दुबे हुई चयनित रायपुर  28वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 11एवं 12 जनवरी को नई दिल्ली के भारतमंडपम में आयोजित होने जा रहा है। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं से संवाद करेंगे। युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ से 45 बच्चों का चयन किया गया है। यह चयन तीन स्तरों पर सम्पन्न हुआ और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित इन युवाओं को प्रधानमंत्री से संवाद करने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय युवा महोत्सव की 'एंपावरिंग यूथ फॉर विकसित भारत' प्रतियोगिता में  केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियंत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट), रायपुर की बीटेक पांचवें सेमेस्टर की छात्रा सौम्या दुबे का भी चयन हुआ है। उल्लेखनीय है कि सन् 2047 के पूर्व भारत को विकसित बनाने की मुहिम के अंतर्गत 'विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग'  कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अलग-अलग स्पर्धाएं आयोजित कर अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस स्पर्धा के अंतर्गत "विकसित भारत क्विज में उत्तीर्ण होने के बाद प्रतिभागियों द्वारा विकसित भास्त चैलेज के 10 विषयों में से किसी एक विषय पर निबंध लिखा गया। निबंधों के मूल्यांकन किये जाने के उपरांत प्रत्येक विषय से अधिकतम 25 प्रतिभागियों का चयन राज्य चैंपियनशीप के लिए किया गया। राज्य स्तरीय चैंपियनशीप में प्रतिभागियों द्वारा अपने संबंधित निबंध के विषय के आधार पर पी.पी.टी. (विजन ट्रैक) का प्रदर्शन किया गया। इस पी.पी.टी. (विजन ट्रैक) के मूल्यांकन के बाद 45 अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए चुना गया। विश्वविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाएं युवा महोत्सव पर पड़ रही भारी जिन युवाओं का राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए चयन हुआ है उनमें से कुछ अपने विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं के कारण असमंजस की स्थिति में आ गए हैं। दरअसल, कुछ विश्वविद्यालय की परीक्षाएं इन्हीं तिथियों में ही पड़ रही हैं। केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियंत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट), रायपुर की छात्रा सौम्या दुबे भी उन्हीं प्रभावितों में से एक हैं। उन्होंने बताया की सीपेट की परीक्षाएं स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित होती हैं। उनके पांचवें सेमेस्टर की  परीक्षाएं 7 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित हो रही हैं और इसी दौरान युवा महोत्सव भी है, जिसके लिए युवा कल्याण विभाग संभवतः 8 या 9 जनवरी को दिल्ली ले जायेगा। ऐसे में उन्होंने इसकी जानकारी सीपेट के डायरेक्ट को दी है और विश्वविद्यालय से परीक्षा तिथि परिवर्तन करने का आग्रह किया है। recent visitors 40

इस साल में कब-कब है एकादशी

हिंदू धर्म में एकादशी का दिन और इसका व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. एकादशी का दिन और व्रत जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु को समर्पित किया गया है. एकादशी पर भगवान विष्णु का पूजन और व्रत किया जाता है. हर महीने में दो एकादशी पड़ती हैं. महीने में एक एकादशी कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष को पड़ती है. एकादशी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का पूजन करने वालों के घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है. साल भर में 24 एकादशी के व्रत पड़ते हैं. सभी एकदाशी के व्रत का फल साधक को अलग-अलग प्राप्त होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 मे एकादशी के व्रत कब-कब पड़ेगें. साल 2025 में पड़ने वाली एकादशी     जनवरी में साल की पहली एकादशी 10 तारीख को होगी. ये पौष पुत्रदा एकादशी होगी. इसके बाद इसी महीने में 25 तारीख को षटतिला एकादशी होगी.     फरवरी में 8 तारीख को एकादशी होगी. ये जया एकादशी होगी. इसके बाद 24 फरवरी को विजया एकादशी होगी.     मार्च में 10 तारीख को एकादशी है. ये आमलकी एकादशी होगी. फिर 25 तारीख को पापमोचिनी एकादशी रहेगी.     अप्रैल में 8 तारीख को एकादशी है. ये कामदा एकादशी होगी. फिर 24 अप्रैल को बरूथिनी एकादशी होगी.     मई में 8 तारीख को एकदाशी होगी. ये मोहनी एकादशी होगी. वहीं 23 मई को अपरा एकादशी होगी.     जून में 6 तारीख को एकदाशी होगी. ये निर्जला एकादशी होगी. 21 जून को योगिनी एकादशी रहेगी.     जुलाई में 6 तारीख को एकादशी होगी. ये देवशयनी एकादशी होगी. 21 जुलाई को कामिका एकादशी रहेगी.     अगस्त में 5 तारीख को एकादशी रहेगी. ये सावन पुत्रदा एकादशी होगी. 19 अगस्त को अजा एकादशी पडे़गी.     सिंतबर में 3 तारीख को पड़ने वाली एकादशी परिवर्तिनी एकादशी होगी. 17 सितंबर को इन्दिरा एकादशी पड़ेगी.     अक्टूबर में 3 तारीख को पापांकुशा एकादशी रहेगी. 17 अक्टूबर को रमा एकादशी पडे़गी.     नवंबर में 1 तारीख को एकादशी रहेगी. ये देवउठनी एकादशी होगी. 15 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी रहेगी.     दिसंबर में 3 एकदाशी पड़ेगी. 1 तारीख को मोक्षदा, 15 को सफला और 30 दिसंबर को पौष पुत्रदा एकादशी पड़ेगी. एकादशी का महत्व हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि जो भी एकादशी पर व्रत करता है उसे पुण्य फल मिलते हैं. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करने पर घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती. इस दिन कभी अकेले भगवान विष्णु की पूजा नहीं करनी चाहिए. ऐसे में पूजा के फल नहीं मिलते. recent visitors 216

आदर्श आचार संहिता का पालन व अवकाश घोषित करेंगे कलेक्टर, राजस्थान-नगरीय निकाय उपचुनाव का 9 जनवरी को मतदान

जयपुर। प्रदेश के 9 जिलों के 9 नगरीय निकायों के रिक्त पदों पर होने वाले उपचुनावों के लिए मतदान दिवस 9 जनवरी 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन (ग्रुप-2) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के 9 जिलों बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, हनुमानगढ़, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर ग्रामीण, सवाई माधोपुर एवं सीकर में 9 नगरीय निकायों के रिक्त पदों पर उप चुनाव माह दिसंबर 2024 एवं जनवरी 2025 में करवाए जा रहे हैं। इन नगरीय निकायों में मतदान 9 जनवरी, 2025 गुरुवार को होगा। अतः मतदान दिवस को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए संबंधित जिला कलेक्टर (जिला निर्वाचन अधिकारी) को अधिकृत किया गया है। साथ ही पुनर्मतदान की स्थिति में जहां पुनर्मतदान होगा उस क्षेत्र में पुन‌र्मतदान की तिथि को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए भी संबंधित जिला कलेक्टर (जिला निर्वाचन अधिकारी) को अधिकृत किया गया है। आदेश के अनुसार उपचुनाव वाले क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान चुनाव से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव समाप्ति तक माननीय मंत्री शासकीय दौरे पर नहीं जाएंगे। कानून व्यवस्था बिगड़ने या किसी आपात स्थिति के कारण मंत्री यदि संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में दौरे पर रहते हैं तो उन्हें इसकी सूचना विभाग के शासन सचिव द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को भेजनी होगी। यदि कोई मंत्री संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर हैं, तो इस दौरान वे किसी सरकारी वाहन का प्रयोग नहीं करेंगे और निजी वाहन पर लाल बत्ती या सायरन आदि का प्रयोग वर्जित होगा। साथ ही क्षेत्र के विश्रामगृह, डाक बंगले या अन्य सरकारी आवासों का या इससे संलग्न परिसरों का उपयोग प्रचार कार्यालय के रूप में या चुनाव से संबंधित कोई बैठक करने की दृष्टि से नहीं कर सकेंगे। इन स्थानों को निष्पक्ष तरीके से अन्य दलों या अभ्यर्थियों को भी उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी लेकिन वे भी उनका चुनाव से संबंधित कार्य में इस्तेमाल नहीं करेंगे। वहीं सरकारी अधिकारी, मंत्रियों के दौरे के समय उनके किसी स्वागत में या प्रोटोकॉल में नहीं जाएंगे‌। यह आदर्श आचार संहिता बोर्ड/निगम के अध्यक्ष जिन्हें मंत्री या राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है, पर भी लागू रहेगी। recent visitors 58

एमपी गजब: शराब पीकर क्लासरूम में सो गए मास्टर साहब, खतरे में बच्चों का भविष्य

Sidhi News MP: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के शिक्षा विभाग में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. वहां पर स्कूली शिक्षा के स्तर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सीधी के एक सरकारी स्कूल के मास्टर साहब बच्चों को पढ़ाने के बदले शराब के नशे में टुल होकर क्लासरूम में ही सो गए. जबकि बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते नजर आए. सीधी जिले के सरकारी स्कूलों में यह मामला सामने आने के बाद से शिक्षा विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोग इस घटना पर चिंता जता रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोगों का कहना है कि छात्रों का भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है. अगर इसी तरह शिक्षक और शिक्षा विभाग के अफसर लापरवाह बने रहे तो बच्चों का क्या होगा? ऐसे में तो बच्चों को स्कूल भेजना भी सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है. शराब के नशे में टीचर द्वारा बच्चों को पढ़ाना गंभीर मामला है. यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब मौके पर स्कूल पहुंचे किसी अभिभावक ने अपने मोबाइल में शिक्षक के करतूत को कैद कर लिया. फिर उसके बाद इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कर की. उसके बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है. बता दें की एमपी के स्कूलों में शराब पीकर शिक्षकों के क्लासरूम में सोने की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले रीवा के एक प्राइमरी स्कूल में भी हेडमास्टर साहब भी शराब के नशे में टुल होकर सोते नजर आए थे. सीधी जिले के ही बमुरहा में ​15 सिंतबर 2024 को स्कूल में शिक्षक शराब के नशे में छात्रों के बैग को तकिया बनाकर सोते नजर आये थे. मामला सामने आने के बाद मास्टर साहब के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए थे. [/more] recent visitors 241

मैकस्वीनी ने कहा, मुझे टेस्ट टीम में वापस आना अच्छा लगेगा, बुमराह का ‘शिकार’ वापसी के लिए बेकरार

मेलबॉर्न बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में खराब प्रदर्शन के बावजूद सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी ने ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है और उन्होंने कहा कि वह उस्मान ख्वाजा के संन्यास लेने के बाद टीम में उनकी जगह लेने की कोशिश करेंगे। मैकस्वीनी ने भारत के खिलाप शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन निराशाजनक प्रदर्शन के कारण बॉक्सिंग डे टेस्ट में उनकी जगह सैम कोंस्टास को लिया गया। 19 वर्षीय कोंस्टास ने धमाकेदार अर्धशतक बनाकर शानदार आगाज किया। पाकिस्तान मूल के 38 वर्षीय क्रिकेटर ख्वाजा ने संकेत दिए हैं कि अगली गर्मियों में एशेज के बाद वह संन्यास ले सकते हैं। सिडनी मार्निंग हेराल्ड के अनुसार मैकस्वीनी ने कहा, ‘‘मुझे (टेस्ट टीम में वापस आना) अच्छा लगेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। उस्सी (उस्मान ख्वाजा) का प्रदर्शन शानदार रहा है लेकिन अगर मौका मिलता है और वह संन्यास लेते हैं तो मैं उनकी जगह लेना पसंद करूंगा।’’ मैकस्वीनी ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के संबंध में कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास इसके बारे में सोचने के लिए बहुत समय नहीं था। यह सब बहुत जल्दी हुआ। फिर मैं यहां टी20 क्रिकेट (बिग बैश लीग में) खेलने वापस आ गया।’’ मैकस्वीनी ने कहा कि वह अपने भविष्य को लेकर चयनकर्ताओं से बात करेंगे तथा वह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अपने खेल पर काम करना होगा और चयनकर्ताओं से बात करनी होगी कि मुझे कहां मौका मिल सकता है और वहां वापस आने के लिए मुझे क्या करने की जरूरत है।’’ मैकस्वीनी ने कहा, ‘‘मैं किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं। उम्मीद है कि एक दिन मैं फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा।’’ घरेलू क्रिकेट में अधिकतर तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले मैकस्वीनी को टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा गया लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने उनकी एक नहीं चली और वह तीन मैच में केवल 14.40 के औसत से ही रन बना पाए। बुमराह ने उनका चार बार शिकार किया, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। recent visitors 58

iPhone 17 सीरीज में सभी मॉडल्स के लिए ProMotion डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का होगा यूज

नई दिल्ली iPhone 16 सीरीज में Action Button को सभी मॉडल्स में शामिल किया गया, जो पहले केवल iPhone 15 Pro मॉडल्स में उपलब्ध था। iPhone 16 सीरीज में Apple Intelligence Tools और नया Camera Control Button भी सभी मॉडल्स के लिए स्टैंडर्ड फीचर्स बनाए गए। हालांकि, Pro मॉडल्स में A18 Pro चिप का उपयोग होता है, जो स्टैंडर्ड A18 चिप की तुलना में अधिक क्षमताएं प्रदान करता है। यह संभावना है कि iPhone 17 सीरीज भी इस प्रवृत्ति को जारी रखेगी, जिसमें Pro और नॉन-प्रो मॉडल्स के बीच की खाई कम होगी, लेकिन कुछ भिन्नताएं बनी रहेंगी। iPhone 17 सीरीज में ProMotion टेक्नोलॉजी के विस्तार से Apple न केवल बेस मॉडल्स के उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव देगा, बल्कि अपनी प्रतिस्पर्धा में एक कदम आगे रहेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि Apple अपनी आगामी सीरीज में और कौन-कौन से नए फीचर्स शामिल करता है। recent visitors 62