‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के लेटेस्ट एपिसोड में यूपी के सुमित यादव नहीं दे पाए 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल का जवाब

मुंबई 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के 2 जनवरी के एपिसोड की शुरुआत उत्तर प्रदेश के रहने वाले रोलओवर कंटेस्टेंट सुमित यादव के साथ हुई। सुमित 14 साल से 'केबीसी' में आने का सपना देख रहे थे और जब यह पूरा हुआ तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। पर वह 12 लाख 50 हजार की रकम के लिए पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे पाए। वो सवाल और उसका जवाब क्या था, यहां बता रहे हैं। सुमित यादव ने गेम खेलने से पहले होस्ट अमिताभ बच्चन से कहा कि शो में आने के चक्कर में वह रातभर सो नहीं सके। इसके बाद अमिताभ ने सुमित के साथ खेल की शुरुआत की। सुमित ने 80 हजार के सवाल के लिए 'ऑडियंस पोल' लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। जब एक लाख 60 हजार रुपये का सवाल आया, तो उन्हें 'दुगनास्त्र' की पावर मिल गई और बोनस अमाउंट जीता। सुमित ने कहा कि इन पैसों से वह मां को वैष्णो देवी भेजेंगे। सुमित यादव दी गई लाइफलाइनों के इस्तेमाल से 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल तक जा पहुंचे। इस सवाल तक उनके पास दो लाइफलाइन बची थीं। यह सवाल था- महाभारत के अनुसार, इनमें से किसने भीम को वह पेय पदार्थ उपलब्ध कराया था जो उन्हें एक हजार हाथियों की ताकत देता था? सुमित यादव ने पहले 'वीडियो कॉल ए फ्रेंड' लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। फिर काफी देर तक सोचते रहे और आखिरी बची लाइफलाइन 'डबल डिप' भी यूज कर ली। इसके बाद उन्होंने पहले ऑप्शन B) भगवान वरुण चुना और फिर बदलकर A)देवी गंगा चुना। लेकिन दोनों की जवाब गलत निकले। इस तरह सुमित यादव सिर्फ 3 लाख 20 हजार रुपये ही जीत पाए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 218

मध्य प्रदेश में यूनियन कार्बाइड के जहर का कहर, पीथमपुर में लोग कर रहे आत्मदाह

धार ! पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने के विरोध में शुक्रवार को व्यापक बंद का ऐलान किया गया था. बंद के दौरान विरोध कर रहे दो प्रदर्शनकारियों ने आत्मदाह की कोशिश की, जिसमें दोनों के सिर पर आग लग गई. इस दौरान आग से कई लोग झुलस गए और भगदड़ मच गई. इस घटना में दो प्रदर्शनकारी राजकुमार और राज पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना से जुड़ा एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है. दरअसल विगत कई दिनों से पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. गुरुवार को शहर के महाराणा प्रताप चौराहे पर रैली और धरने का आयोजन था. तो वहीं आज नगरवासियों ने बंद का आह्वान किया था. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर महाराणा प्रताप चौराहे पर पहुंचे जहां यूनियन कार्बाइड के विरोध में जमकर नारेबाजी हुई. इस दौरान जब मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने लोगों को रोकने की कोशिश तो इसी बीच प्रदर्शन स्थल पर बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचे राजकुमार और राज पटेल ने खुद के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया. इस दौरान अचानक आग भड़क गई. कुछ ही सेकंड में दो प्रदर्शनकारियों के सिर और ऊपरी हिस्सों में आग लग गई. ये देखते ही भगदड़ मच गई. हालांकि वहां मौजूद पुलिस ने दोनों की आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक दोनों करीब 60 फीसदी से ज्यादा जल चुके थे. आनन-फानन में दोनों को चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल है और क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है. वहीं स्थिति और ना बिगड़े इसे लेकर इंदौर से अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजा गया है. प्रत्यक्षदर्शी वीर सिंह ने बताया, ” घटना में दो लोग जल गए हैं. राजकुमार रघुवंशी और राज पटेल दोनों को आग लेग देखा मैंने. दोनों के चेहरे जले हैं. राज पटेल की जलती शर्ट मैंने खींचकर उतारी इसमें मेरा हाथ भी जला है.” दरअसल, 3 दिसंबर 1984 को हुए भोपाल गैस कांड में मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव होने से हजारों लोग काल के गाल में समा गए थे. इस गैस कांड के बाद से भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में ये जहरीला कचरा सालों से बंद पड़ा था, जिसे पीथमपुर प्लांट में जलाया जा रहा है. इसी के विरोध में पीथमपुर में बंद का आह्वान किया गया था, जिसमें हिंसा भड़क गई. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 236

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निकाली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, 25 प्रतिशत सीट गेस्ट लेक्चरर के लिए रिजर्व

 भोपाल  मध्य प्रदेश के 562 सरकारी कॉलेजों में प्राध्यापकों के आधे से अधिक पद खाली है। मप्र लोक सेवा आयोग(एमपीपीएससी) ने सरकारी कॉलेजों में रिक्त सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसमें अतिथि विद्वानों के लिए 25 फीसद पद आरक्षित किए गए हैं। साथ ही इन्हें आयु सीमा में भी एक से 10 वर्ष तक छूट दी गई है, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शैक्षणिक सत्र में अध्यापन कराया या चार अंक अर्जित किए हों। अतिथि विद्वानों को इस आरक्षण का लाभ अगली तीन भर्तियों तक ही मिलेगा। 1923 पदों के लिए होगी परीक्षा इनमें से दो परीक्षाएं इसी साल (मई-अक्टूबर 2025) में होगी। ये परीक्षा 1923 पदों के लिए होगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने मध्य प्रदेश शैक्षणिक सेवा(महाविद्यालयीन शाखा) सेवा भर्ती नियम 1990 में संशोधन किया है। बता दें, कि वहीं प्रदेश के कालेजों में करीब 4500 अतिथि विद्वान पढ़ा रहे हैं। इनमें से करीब 500 अतिथि विद्वानों के लिए सीटें आरक्षित होंगी। बता दें, कि प्रदेश में प्राध्यापक के 457 और सहायक प्राध्यापक के 3675 पद रिक्त हैं। इन विषयों के लिए होगी परीक्षा इसमें सहायक प्राध्यापक(क्रीड़ा अधिकारी, प्राणी शास्त्र, भौतिक शास्त्र, राजनीति शास्त्र, गणित, हिंदी, भूगोल, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, भौतिक रसायन, वाणिज्य रसायन शास्त्र, इतिहास, समाज शास्त्र, कम्प्यूटर विज्ञान विषय) के लिए मई में परीक्षा आयोजित होगी। वहीं अक्टूबर में यौगिक विज्ञान केंद्र, उर्दू, सांख्यिकी, संस्कृत, व्याकरण, संस्कृत साहित्य, संस्कृत प्राच्य, संस्कृत ज्योतिष, संगीत, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मराठी, भूगर्भ शास्त्र की परीक्षा होगी। 1100 से अधिक अतिथि विद्वान होंगे पात्र अतिथि विद्वान प्रदेश में संघ के अध्यक्ष डॉ. देवराज सिंह ने बताया कि 4500 अतिथि विद्वान कार्यरत हैं।इनमें 25 प्रतिशत आरक्षण मिलने से 1100 से अधिक अतिथि विद्वानों को ही लाभ मिल पाएगा, क्योंकि सैकड़ों अतिथि विद्वान उम्र की सीमा को पार कर चुके हैं। उन्हें भी मौका मिलना चाहिए, इसलिए उम्र की सीमा में और छूट मिलनी चाहिए। इससे पहले 2017 में परीक्षा कराई गई थी। इतने सालों बाद परीक्षा कराई जाएगी तो अतिथि विद्वान ओवर एज हो जाएंगे और वे कभी नियमित नहीं हो पाएंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65

एक्ट्रेस जोसलीन वाइल्डेनस्टीन का 84 वर्ष की उम्र में निधन

न्यूयॉर्क स्विस सोशलाइट और एक्ट्रेस जोसलीन वाइल्डेनस्टीन का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिन्हें लोग 'कैटवुमन' के नाम से अधिक जानते हैं। जोसलीन अपने हाई प्रोफाइल तलाक को लेकर काफी चर्चा में रही थीं, जिसकी बदौलत वो दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत में से एक बन गई थीं। उन्हें कैटवुमन इसलिए कहा जाता था क्योंकि उन्होंने बिल्ली जैसी दिखने के लिए अनगिनत प्लास्टिक सर्जरी करा रखी थी। इसके अलावा वो बॉयफ्रेंड पर कैंची से हमला करने के आरोप में अरेस्ट भी हो चुकी थीं। पिछले साल 31 दिसंबर को जोसलीन वाइल्डेनस्टीन का निधन हो गया। बताया जाता है कि तलाक की कानूनी कार्यवाही के बाद जोसलिन को रिकॉर्ड तोड़ 2.3 बिलियन डॉलर यानी 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का सेटलमेंट मिला और 13 साल तक हर साल 100 मिलियन डॉलर दिए गए।     हालांकि उन्हें आगे की प्लास्टिक सर्जरी के लिए इस फंड का इस्तेमाल करने से मना कर दिया गया। हालांकि, आगे की प्लास्टिक सर्जरी के लिए इस फंड का इस्तेमाल करने से उन्हें मना कर दिया गया।     बताया जाता है कि अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन और अपने एक्स हसबैंड एलेक वाइल्डेनस्टीन को इम्प्रेस करने के लिए ही उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाना शुरू किया। कहते हैं कि उनके हसबैंड को बिल्लियां बहुत पसंद थीं और जोसलीन ने इसी वजह से अपना चेहरा बिल्लियों जैसा बनवा लिया था।  जोसलीन ने इन रिपोर्ट्स को गलत बताया था कि उन्होंने ये सब अपने हसबैंड के लिए किया था। कुछ रिपोरट्स में ये भी कहा गया था दोनों पति-पत्नी ने मैचिंग फेसलिफ्ट करवाया था।     रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बिल्ली की तरह दिखने के लिए करीब 21 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर डाले थे। हालांकि, एलेक की राय उन्हें लेकर कुछ और थी और तलाक के बाद उन्होंने खुलकर इस बारे में बातें भी कीं।     'वैनिटी फेयर' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'जोसलीन को लगता था कि वो अपने चेहरे को फर्नीचर के टुकड़े की तरह ठीक कर सकती है, स्किन उस तरह से काम नहीं करती लेकिन वो मेरी बात नहीं सुनती थीं।'  वहीं जोससीन का ये भी दावा किया कि उनका ये खास लुक जेनेटिकल था, उन्हों कहा था कि उनका चेहरा अपनी दादी तरह है जिस वजह से उनके गाल की हड्डियां ऊंची हैं और बादाम के शेप में आंखें हैं।     बताया जाता है कि स्विटजरलैंड के एक साधारण परिवार में जन्मी जोसलीन पेरिस पहुंचीं और बाद में अफ्रीका चली गईं, जहां 1977 में उनकी मुलाकात एलेक से हुई थी। इसके एक साल बाद ही उन्होंने शादी कर ली। साल 1999 में उनका तलाक हो गया। रिपोर्ट्स बताते हैं कि साल 1997 में ही जोसलीन ने एलेक को 21 साल की रूसी मॉडल के साथ रंगे हाथ पकड़ा था और इसी के बाद उनके रिश्ते खराब हुए और बात तलाक पर जा पहुंची।  तलाक के बाद से जोसलीन अपने बॉयफ्रेंड एलेक के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहीं। जोसलीन ने क्लेन पर सोशल मीडिया पर बहुत ज़्यादा समय बिताने का आरोप लगाया था। कहते हैं कि जोसलीन ने उस पर गर्म मोम फेंका और उसका चेहरा भी खरोंचा। इतना ही नहीं उन्होंने कैंची से बॉयफ्रेंड की सीने पर वार किया था। जब वहां पुलिस पहुंची तो क्लेन के शरीर पर कैंची के घाव सहित कई चोटें दिख रही थीं। वाइल्डेनस्टीन का कहना था कि क्लेन पर उन्हें बंधक बनाकर रखा था।     अमीर हस्ती होने के बावजूद उन्हें बकाया किराया जैसे मुकदमे और क्रेडिट कार्ड के कर्ज से जूझना पड़ा। साल 2018 तक वाइल्डेनस्टीन को दिवालिया घोषित कर दिया गया था। उन्होंने अदालत में दाखिल किए गए डॉक्यूमेंट्स में कहा कि वह बेरोजगार थीं और अपने खर्चों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से दोस्तों और परिवार के सपोर्ट पर निर्भर थी। जोसलीन साल 1973 में आई 'Servez-vous mesdames' और टीवी सीरीज 'VH1 News Presents' में नजर आई थीं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

शर्मा दंपति की 200 करोड़ की प्रोपर्टी होगी अटैच, खरीदने-बेचने पर रोक

भोपाल  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राजेश शर्मा और राधिका शर्मा की संपत्ति अटैच करने के बाद आईटी ने बिक्री पर भी रोक लगाने के लिए रजिस्ट्रार को पत्र लिखा है। दो दर्जन से अधिक बेनामी संपत्ति की दूसरे नाम पर रजिस्ट्री नहीं होगी। इनकम टैक्स छापे के बाद राजेश शर्मा और उसकी पत्नी राधिका शर्मा की संपत्ति को आईटी ने पिछले दिनों अटैच किया था। शर्मा दंपति की संपत्ति को दूसरे के नाम पर रजिस्ट्री ना होने के लिए आयकर ने पंजीयन विभाग के आईजी को भी जानकारी भेजी है। शर्मा के ठिकानों से आईटी ने छापेमारी के दौरान 375 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं। बता दें कि आयकर विभाग ने पूर्व मुख्य सचिव से जुड़े कारोबारी त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश शर्मा की 375 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति अटैच की। आयकर विभाग के बेनामी संपत्ति विंग ने कार्रवाई की थी। शर्मा की पत्नी और अन्य कर्मचारी इनके बारे में जानकारी नहीं दे पाए थे। शर्मा ने कर्मचारियों और पत्नी के नाम ये प्रॉपर्टी खरीदी थी। क्रेशर पर काम करने वाले समेत घर के कर्मचारी के नाम भी संपत्ति मिली। घर के प्यून के नाम पर ही महज 10 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली था। 18 दिसम्बर को रियल एस्टेट कारोबारी पर कार्रवाई की गईं थी। त्रिशूल, ईशान और क्वालिटी बिल्डर पर कार्रवाई की गई थी। राजेश शर्मा पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेस का करीबी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 66

‘पाताल लोक’ सीजन 2 का टीजर रिलीज

मुंबई जयदीप अहलावत की मच अवेटेड सीरीज 'पाताल लोक 2' का टीजर आ गया है। जयदीप अहलावत ने एक बार फिर हाथीराम चौधरी के रोल में दमदार वापसी की है। हालांकि, टीजर में दूसरे सीजन की झलक नहीं दिखाई गई है, पर जयदीप जिस तरह से लिफ्ट में एक खूंखार कहानी बताते नजर आ रहे हैं, उससे हिंट मिलता है कि दूसरा सीजन तगड़ा होने वाला है। पाताल लोक सीजन 2 के टीजर की शुरुआत हाथीराम बने जयदीप अहलावत से होती है। वह एक लिफ्ट में हैं और अचानक ही वह रुक जाती है। फिर वह बोलते हैं, 'एक कहानी सुनाऊं क्या? एक गांव में एक आदमी रहता था। उसे कीड़ों से बड़ी नफरत थी। कहता था कि इन सारी बुराइयों की जड़ ये कीड़े हैं। फिर एक दिन उस आदमी के घर के कोने से एक कीड़ा निकला और उसने उस आदमी को काट लिया।' 'एक कीड़ा मार दिया तो खेल खत्म? ऐसा थोड़ी ना होता है पाताल लोक में' वह आगे कहानी सुनाते हैं, 'लेकिन हिम्मत करके उस आदमी ने उस कीड़े को मार दिया। बस फिर क्या, बंदा रातोंरात हीरो बन गया पूरे गांव ने उसे सिर-आंखों पर बिठा लिया। सब खुश और अगली कई रातें बड़े चैन से मुस्कुराते हुए सोया। फिर एक सुनसान रात में उसके बिस्तर के नीचे कुछ मिला। एक कीड़ा था और फिर 10, हजार, लाख करोड़…अनगिनत कीड़े। उसे क्या लगा था? एक कीड़ा मार दिया तो खेल खत्म? ऐसा थोड़ी ना होता है पाताल लोक में।' यहां देखिए 'पाताल लोक सीजन 2' का ट्रेलर इस कहानी के जरिए जयदीप अहलावत का किरदार एक तरह से चेतावनी देता है कि खेल अभी खत्म नहीं हुआ है और काफी ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिलेगा। टीजर देख यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, 'नए सीजन का बेसब्री से इंतजार है। एकदम खूंखार हाथीराम। पहला सीजन पसंद आया था।' एक और कमेंट है, 'सालों का इंतजार पूरा हुआ। हाथीराम इज बैक।' 17 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज 'पाताल लोक' का दूसरा सीजन 17 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। इसमें गुल पनाग, तिलोत्तमा शोम और इश्वाक सिंह हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 53

अवैध ब्लास्टिंग में जॉच कर कार्यवाही करने का दिया ADM ओर SDM ने आश्वासन

अवैध ब्लास्टिंग में जॉच कर कार्यवाही करने का दिया ADM ओर SDM ने आश्वासन जिले में किसके शय से चल रहा अवैध ब्लास्टिंग का कारोबार जिम्मेदार अधिकारियों ने भी साधी चुप्पी    डिंडोरी  जिले में लगातार ब्लास्टिंग के मामले सामने आ रहे है।जबकि इनकी जानकारी मीडिया के माध्यम से लगातार खबरें भी प्रकाशित हो रही है।फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों ने अनदेखा अनसुना करते हुए नजर आ रहे है।सवाल यह है कि जानकारी लेने पर भी जिम्मेदार अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे है।जिले में अवैध ब्लास्टिंग अवैध उत्खनन जोर शोर से संचालित हो रही है ।फिर भी  कोई कार्यवाही न होना संदेह जनक है।आखिर क्यों चुप्पी साधी है कोई भी कार्यवाही न होने से हो रहे हौसले बुलंद जैसे कि प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय अंतर्गत पाकर ग्राम में काफी समय से    मा भगवती इस्टन क्रेसर  एवम जिले के नजदीक सड़क निर्माण कार्य करने वाली कम्पनी  किसलपुरी में स्थिति क्रेशर  में बगैर अनुमति के अवैध रूप से विस्फोटिंग सामग्री का प्रयोग कर  ब्लास्टिंग किया जा रहा है।     वही इतनी बड़ी हिमाकत किस की शह पर की जा रही हैं । यह अहम सवाल है वही यह बताया जाता हैं कि उक्त क्रेसर के संचालक प्रदीप पटेल द्वारा अवैध रूप से ब्लास्टिंग का कार्य कराया जा रहा है। क्रेसर में अवैध रूप से ब्लास्टिंग कर पत्त्थर निकाल ना भी गलत माना जाता है , वही नियम को ताक में रख क्रेसर संचालन किया जा रहा है , जिस पर जांच कर  कार्यवाही का विषय है । सवाल यह भी है कि बेख़ौफ़ तरीके से प्रशासन को चुनोतियाँ देने की हिम्मत एक क्रेसर संचालक विचार करने का विषय है जो कि भारी मात्रा में बारूदों का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है, यह अहम सवाल है । वही देखा जाए तो पुलिस प्रशासन के महकमे भी चप्पे चप्पे में छाई हुई है , बावजूद कब ओर कहा से निकल कर भारी मात्रा में बारूद लाकर विस्फोट किया जा रहा है , यह एक बड़ा सवाल है ।  उक्त मामले में उच्च अधिकारियों से बात करने पर अधिकारियों ने जॉच पर दोषी पाए जाने पर उचित कार्यवाही करने की बात कही गई। इनका कहना 1 उक्त मामले में  चर्चा की गई तो जाँच पर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की बात कही गई। ऐ . डी . एम .  रमेश सिंह 2  उक्त मामले में जॉच कर कार्यवाही का आश्वाशन दिया गया। एस डी एम राम बाबू देवांगन Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 45