Wednesday, July 8, 2026 4:37 am

परिजनों को सीएम साय ने दी सांत्वना, छत्तीसगढ़-बीजापुर में गमगीन माहौल में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में बलिदान हुए आठ जवानों और एक चालक को दंतेवाड़ा में पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान गमगीन माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत तमाम नेताओं और मृतकों के परिजनों ने यहां पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से आसमान गूंज उठा। इस दौरान महिलाओं और बच्चों सहित मृतकों के परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। रोते हुए परिजनों को महिला सुरक्षाकर्मी उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रही थीं। बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम साय ने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और हम राज्य में शांति स्थापित करने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और उन्हें उनके पैतृक स्थानों पर ले जाने के लिए वाहनों में रखा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर दो साल में सबसे बड़ा हमला करते हुए नक्सलियों ने सोमवार को बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास 60-70 किलोग्राम के इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल कर सुरक्षाकर्मियों के वाहन को उड़ा दिया। बीजापुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित एसयूवी में सवार राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स इकाइयों के चार-चार सुरक्षाकर्मियों और वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम साय ने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सली हताश हो चुके हैं, जिसके कारण उन्होंने ऐसी कायरतापूर्ण हरकत की है। मैं शहीद जवानों और नागरिक चालक को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। recent visitors 71

डल्लेवाल के डॉ. अवतार सिंह ने बताया कि उनकी हालत बेहद ख़राब, नहीं दे रहे कोई जवाब!

संगरूर/चंडीगढ़ खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरण व्रत लगातार जारी है। उनकी हालत बेहद नाजुक है। देर रात भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और ब्लड प्रेशर 88/52 पर पहुंच गया था। इस बारे में बात करते हुए डल्लेवाल के डॉ. अवतार सिंह ने बताया कि उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि मॉनिटर में भी उनका बी. पी. नोट नहीं हो रहा था, इतना ज्यादा बी.पी. डाऊन हो गया था। उसका शरीर बर्फ की तरह ठंडा हो गया था और उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। डल्लेवाल ने 30-40 मिनट तक कोई जवाब नहीं दिया। डॉक्टर ने बताया कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। इस समय डल्लेवाल की जो हालत है, उन्हें इस समय ICU में होना चाहिए और उनका पूरा इलाज होना चाहिए लेकिन   डल्लेवाल ने इलाज कराने से इनकार कर दिया है। डॉक्टर ने कहा कि डल्लेवाल बेहद खतरे में है और कभी भी कुछ भी हो सकता है। बता दें कि गत दिवस सुप्रीम कोर्ट द्वारा सेवामुक्त जज नायब सिंह के नेतृत्व में गठित हाई पावर कमेटी ने किसान नेता डल्लेवाल से मुलाकात की थी। कमेटी ने डल्लेवाल से मेडिकल कराने की अपील की थी। recent visitors 143

कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्याएं, जनसुनवाई में 46 आवेदन हुए प्राप्त

अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने मंगलवार को जनसुनवाई में जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 46 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रुख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री सुधाकर सिंह बघेल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।      जनसुनवाई में अनूपपुर निवासी श्रीमती गीता पटेल ने भूमि का नामांतरण एवं सीमांकन कराए जाने, विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत बरबसपुर के रामपाल नापित ने ग्राम पंचायत के शासकीय नाले में दबंग द्वारा अवैध रूप से मिट्टी डालने, ग्राम दुधमनिया तहसील अनूपपुर के श्री गेंद सिंह ने जंगली हाथी द्वारा मकान क्षतिग्रस्त किए जाने पर सहायता राशि दिलाए जाने, ग्राम सेमरवार तहसील जैतहरी के कृषक खेलन प्रसाद संत ने सिंचाई सुविधा हेतु स्थाई विद्युत कनेक्शन कराने, ग्राम पंचायत कदमसरा तहसील जैतहरी के दिव्यांग मोतीलाल कोल ने दिव्यांग पेशन दिलाए जाने, वार्ड नं. 02 जैतहरी की विपतिया बाई साहू ने उपचार हेतु आर्थिक सहायता दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए। recent visitors 41

बाढ़ग्रस्त कोयला खदान में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए बचाव अभियान में लगी सेना और नौसेना

असम असम के दीमा हसाओ जिले में बाढ़ग्रस्त कोयला खदान में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए राहत और बचाव अभियान जोरों पर है। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है। जिला प्रशासन ने बताया कि उनके शव खदान के अंदर देखे जा सकते हैं, लेकिन अभी तक उन्हें निकाला नहीं गया है। फंसे मजदूरों की स्थिति गंभीर 6 जनवरी से फंसे हुए नौ मजदूरों में से सात असम से हैं, जबकि एक-एक मजदूर नेपाल और पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। हादसे के बाद से मजदूरों के परिवारों में चिंता का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खदान में अचानक आई बाढ़ की वजह से मजदूर बाहर नहीं निकल सके। पानी का स्तर तेजी से बढ़ने के कारण उनकी जान पर खतरा मंडराने लगा। इस आपात स्थिति में जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। बचाव कार्य में सेना और नौसेना तैनात मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि मजदूरों को बचाने के लिए नौसेना के गोताखोरों को बुलाया गया है। विशाखापत्तनम से आ रहे ये गोताखोर जल्द ही मौके पर पहुंचेंगे। खदान के अंदर पानी का स्तर लगभग 100 फीट तक बढ़ गया है, जिससे राहत कार्य में कठिनाइयां आ रही हैं। सरमा ने ट्वीट कर कहा, "उमरंगशू में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हम सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।" विशेषज्ञों और उपकरणों के साथ राहत कार्य जारी भारतीय सेना और असम राइफल्स ने राहत और बचाव कार्य के लिए विशेष उपकरण, इंजीनियर्स टास्क फोर्स, गोताखोर और चिकित्सा दल तैनात किए हैं। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, "हमारी टीम पूरी तैयारी के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है और फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।" स्थानीय प्रशासन और बचाव दल लगातार घटनास्थल पर मौजूद हैं। प्रशासन का कहना है कि मजदूरों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। recent visitors 87

पनिका समाज पदाधिकारीयों का चयन प्रकिया सम्पन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी पनिका जाति समाज  संगठन, जिला-एमसीबी समिति के द्वारा मनेन्द्रगढ़ शहरी इकाई का पनिका जाति समाज के प्रबंधकारणी पदाधिकारियो का चयन पनिका जाति समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं शहरी क्षेत्र के समस्त पनिका जाति जनमानस की उपस्थिति मे किया गया।  कार्यक्रम के अध्यक्ष कृष्णा दास पनिका(सचिव-भरतपुर विकासखंड)जी रहे व मुख्य अतिथि बंशधारी पनिका (अध्यक्ष-प.पनि.जा.स. समिति छत्तीसगढ़) विशिष्ट अतिथि धरम प्रकाश पनिका(उपाध्यक्ष-प.पनि.जा.स.समिति छ.ग.), रमेश कुमार पंत(प्रदेश अध्यक्ष-युवा प्रकोष्ठ) कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य मुख्य अतिथि व महिला शक्तिओ ने पनिका समाज के शहीद श्री दयाल पनिका(स्वतंत्रता सेनानी भारत छोड़ो आंदोलन 20-09-1942), बाबा साहेब अम्बेडकर, भारत माता की तश्वीर पर श्रद्धा सुमन, दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम शुरुआत की, कार्यक्रम की रूपरेखा का परिचय देते हुये हेमलाल पनिका ने मंच संचालन का कार्य दिया गया, सभी को प्रणाम, नमन करते हुये सभी ने एक-एक करके अपना परिचय दिया, तत्पश्चात उपस्थित समस्त मंचाशीन अतिथियो ने एक एक कर पनिका जाति समाज के दशा, दिशा, विकाश, उत्थान और समाजिक आंतरिक समस्या, बाहय् समस्या, कुरुतियों मे सुधार, आदि को उपस्थित जन को अवगत कराया। तदपश्चात् सर्व सहमति से शहरी क्षेत्र इकाई के मनोनीत प्रबंधकारी सदस्यों का चयन किया गया-अध्यक्ष पद पर श्रावण मानिकपुरी वार्ड नं.17 से, उपाध्यक्ष-लक्ष्मण पनिका वार्ड न. 03 से, सह-उपाध्यक्ष श्रीमती सरला पनिका वार्ड नं. 21 से, सचिव-रवि गोयन वार्ड नं.21 से, सह-सचिव श्रीमती उषा पुरी, कोषाध्यक्ष-गेंदलाल पनिका वार्ड नं.14, संगठन प्रभारी पद पर श्रावण कुमार वार्ड नं.15. फूलचंद पनिका, राजू प्रसाद, कुमार प्रवीण, रमा देवी। अतिथि के रूप मे नारायण प्रसाद सुटी (मरवाही ब्लॉक अध्यक्ष) किशोर कुमार पनिका (अधिवक्ता कोटाडोल) व वरिष्ठ पनिका जाति समाजिक कार्यकर्ता समयलाल दरक्का, जगदीश प्रसाद सूटी, राम बहोर पनिका, हरी प्रसाद बक्छाल, बारे लाल, पुरन लाल, राजकुमार पुरी, घनश्याम दास महंत, प्रमोद कुमार, गुलाब पनिका, राजू प्रसाद पनिका, गया प्रसाद पनिका, गोरेलाल पनिका, फूलचंद पनिका, घनश्याम पनिका, सोनू टंडिया,राम नारायण, राजभान पनिका, राजकुमार दिवान्, संतोष दास, कृष्णा कुमार बघेल, अशोक टंडिया, सोनू पनिका, बच्चालाल, कुमार प्रवीण, संजय,विजय दीवान, राधा,सरस्वती, सोनिया, सुनीता, बुद्ध कुंवर, कुसुमकली, सीमा, ममता, सरला पनिका, रानी, रमा देवी, मीनू दीवान, राशि पनिका, शकुन, उपस्थित रहे। अंत में पनिका जाति समाज संगठन, जिला-एमसीबी समस्त पनिका जाति परिवार चयनित प्रबंधकारिणी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया गया। recent visitors 52

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- ईवीएम को किसी भी तरह से हैक नहीं किया जा सकता है, इस दौरान एलन मस्क पर भी निशाना साधा

नई दिल्ली मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर उठाए जा रहे तमाम सवालों का विस्तार से जवाब दिया है। मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करने से पहले चुनाव आयुक्त ने साफ शब्दों में कहा कि ईवीएम को किसी भी तरह से हैक नहीं किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए अमेरिकी अरबपति एलन मस्क पर भी निशाना साधा। दरअसल दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने भारत में चुनाव के दौरान कहा था कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है और उन्हें इस पर भरोसा नहीं है। इस पर राजीव कुमार ने कहा है कि जो शख्स ऐसा कह रहा है उसके खुद के देश में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं होता है। राजीव कुमार ने कहा कि लोग उसी नैरेटिव को फॉलो करने लगते हैं जो उन्हें सूट करता है। बता दें कि अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले कहा था कि वोटिंग मशीनों से चुनाव में धांधली होती है। उन्होंने मतपत्रों से चुनाव कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा था, "मैं खुद तकनीक से जुड़ा हूं। यही वजह है कि कंप्यूटर प्रोग्राम पर अधिक भरोसा नहीं कर सकता। इसे हैक करना आसान है।" हालांकि इन्हीं एलन मस्क ने भारत में मतगणना की भी तारीफ की थी। मस्क ने अमेरिकी चुनाव में हो रही गणना की काउंटिंग पर सवाल उठाते हुए भारत का उदाहण दिया था कि कैसे वहां एक ही दिन में मतगणना हो जाती है जबकि अमेरिका में एक से डेढ़ महीना लग जाता है। recent visitors 34

शासकीय कन्या महाविद्यालय, सिवनी मालवा में राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर कार्यक्रम का सफल आयोजन

सिवनी मालवा शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में, प्राणी विभाग, वनस्पति विभाग एवं राष्ट्रीय हरित कोर योजना के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर कार्यशाला एवं प्रकृति भ्रमण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान"एवियन की सुंदरता और विविधता" विषय पर एक विशेष ऑनलाइन फोटोग्राफी एवं लघु वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पक्षियों की सुंदरता, विविधता और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे ने कहा कि पक्षी पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका संरक्षण केवल हमारी नैतिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने का अनिवार्य हिस्सा है। उन्होंने छात्राओं को पक्षियों के प्राकृतिक आवास को संरक्षित रखने और उनके जीवन चक्र को समझने की प्रेरणा दी। डॉ. सतीश बालापुर (इको क्लब प्रभारी) ने कहा कि पक्षियों की घटती संख्या एक गंभीर चिंता का विषय है। हमें पक्षियों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने छात्राओं को पक्षियों के लिए पानी के पात्र रखने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पेड़ों को न काटने की अपील की। रजनीकांत वर्मा वनस्पति शास्त्र विभाग ने कहा कि पक्षियों और पौधों का गहरा संबंध है। पक्षी परागण और बीज वितरण में सहायक होते हैं, जिससे जैव विविधता बनी रहती है। उन्होंने छात्राओं को पक्षियों के प्राकृतिक भोजन चक्र को समझने और उनके आवास को संरक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ धर्मेंद्र सिंह गुर्जर ने विलुप्त हो रही पक्षियों की प्रजातियों एवं पक्षियों के माइग्रेशन के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पक्षी संरक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अंत में,आकांक्षा पांडे ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान महाविद्यालय इको क्लब इकाई की छात्राएं, श्रीमती काजल रतन कार्यक्रम अधिकारी (राष्ट्रीय सेवा योजना) डॉ राकेश नीरापुरे, डॉ गजेंद्र वाईकर, प्रवीण साहू, डॉ पदम शर्मा, डॉ मनीष दीक्षित एवं समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे। recent visitors 52