Wednesday, July 8, 2026 3:37 am

143 प्रकरण में 9425.77 क्विंटल धान जब्त, छत्तीसगढ़-महासमुंद में अवैध परिवहन व भण्डारण पर कार्रवाई

महासमुंद। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन व भण्डारण पर प्रभावी कार्रवाई सतत जारी है। ऐसे मामलों में संबंधित वाहन, धान और तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, धान के अवैध कारोबार में शामिल व्यापारियों पर भी जुर्माना लगाया जा रहा है। निर्देशानुसार बिना उचित दस्तावेजों और अनुमति के धान परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और ऐसे परिवहन को तुरंत जब्त किया जा रहा है। इसी क्रम में 6 जनवरी को अवैध धान परिवहन के 2 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 415 बोरा (166 क्विंटल) धान जप्त किया गया। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राजस्व, मंडी, खाद्य विभाग द्वारा जिले में अभी तक खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में अवैध धान परिवहन के विरुद्ध 6 जनवरी तक कुल 143 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई हैं। जिसमें 03 प्रकरण अंतर्राज्यीय तथा 140 प्रकरण राज्यीय है। कार्रवाई में 23765 बोरा धान (9425.77 क्विंटल) जप्त किया गया है। इस दौरान अवैध धान परिवहन में संलिप्त 14 वाहनों को भी जप्त किया गया है। recent visitors 79

एयरपोर्ट के विकास कार्यों और व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश, छत्तीसगढ़-जगदलपुर कलेक्टर ने की बैठक

जगदलपुर। कलेक्टर श्री हरिस एस की अध्यक्षता में मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर की विकास कार्यों और अन्य  आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में एयरपोर्ट परिसर में सोमवार की शाम बैठक किया गया। बैठक में जगदलपुर एयरपोर्ट के रनवे रिर्कापेटिंग, आईसोलेशन बे का निर्माण कार्य, पैरीमीटर रोड का चैड़ीकरण कार्य,कंसरटिना कोइल को बदलने संबंधी कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने हेतु 10 जनवरी तक टेंडर प्रक्रिया करवाने के निर्देश कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके अलावा रनवे मार्किंग,रनवे लाईट का कार्य अविलंब करने कहा। बैठक में सीआरपीएफ बैरेक का अन्य जगह स्थानांतरित करने, एयरपोर्ट के समीप कचरा सीवेज डंपिंग तथा जलाने पर रोक,भवन निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं अवैध निर्माण पर रोक,होमगार्ड के परेड ग्राउंड में स्थित गेट को परेड उपरांत बंद करने, होमगार्ड के कैंप के नजदीक बांस की झाड़ियों को कटाई करने, वार्षिक लायसेंस नवीनीकरण हेतु डीजीसीए का निरीक्षण की तैयारी हेतु आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने, रनवे 24 केश गेट के समीप एक कक्ष निर्माण, न्यू हैलीपेड एवं पैरीमीटर रोड का कार्य त्वरित पूर्ण करने और रनवे समतलीकरण कार्य के संबंध में चर्चा किया गया। इस अवसर पर नगर निगम  आयुक्त श्री निर्भय साहू, एयरपोर्ट प्रबंधन के श्री विदेश गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 81

रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में चलेगी प्रक्रिया, छत्तीसगढ़-निकाय चुनाव को लेकर महापौर और अध्यक्ष पदों का आरक्षण आज

रायपुर। नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर और नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज सात जनवरी को संपादित की जाएगी। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में नगर निगमों में महापौर पद, नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद और नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पद की आरक्षण की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। आरक्षण की कार्यवाही के अवलोकन के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते हैं। नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से वर्ष 2024-25 में प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्यवाही संपादित की जा रही है। recent visitors 114

आईसीसी ने दिसंबर की महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए मंधाना, सदरलैंड, म्लाबा को किया नामांकित

दुबई भारत की स्मृति मंधाना, ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका की नॉनकुलुलेको म्लाबा को आईसीसी दिसंबर की महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। स्मृति मंधाना ने सभी प्रारूपों में असाधारण प्रदर्शन किया, भारत के दौरों और घरेलू श्रृंखलाओं के दौरान महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में खराब शुरुआत के बावजूद, मंधाना ने तीसरे एकदिवसीय मैच में शानदार शतक (109 गेंदों पर 105 रन) के साथ वापसी की। इस पारी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बाद की घरेलू श्रृंखला में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए मंच तैयार किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में मंधाना का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा, जहां उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक जड़कर भारत को 2-1 से सीरीज में जीत दिलाई। तेज स्ट्राइक रेट बनाए रखते हुए पारी को संभालने की उनकी क्षमता ने उन्हें महिला क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया। वनडे में, उन्होंने छह मैचों में 45.00 की औसत और 91.52 की स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए, जबकि टी20 में, उन्होंने तीन मैचों में 64.33 की औसत और 59.50 की स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड ने दिसंबर में अपनी टीम के नाबाद वनडे स्ट्रीक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑलराउंडर ने दो शतकों के साथ अपनी बल्लेबाजी का हुनर ​​दिखाया – पर्थ में भारत के खिलाफ शानदार 110 रन और वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 105 रन। बल्ले से आक्रामकता और संयम को संतुलित करने की उनकी क्षमता ने ऑस्ट्रेलियाई लाइनअप में गहराई ला दी। गेंद के साथ सदरलैंड का योगदान भी उतना ही प्रभावशाली रहा। भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में उनके मैच जीतने वाले 4/39 ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता को उजागर किया। दिसंबर में पांच वनडे मैचों में उन्होंने नौ विकेट लिए और 3.85 की शानदार इकॉनमी रेट बनाए रखी। उनके प्रदर्शन में 67.25 की औसत और 113.98 की स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए और 16.22 की औसत और 3.85 की इकॉनमी रेट से नौ विकेट भी लिए। उनके हरफनमौला प्रदर्शन ने उन्हें दिसंबर में दो बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिलाया। दक्षिण अफ्रीका की नॉनकुलुलेको म्लाबा ने इंग्लैंड के खिलाफ ब्लोमफोंटेन में ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करके इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह टेस्ट में 10 विकेट लेने वाली पहली दक्षिण अफ्रीकी महिला बनीं, उन्होंने 15.70 की औसत से 10 विकेट लिए। जबकि दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच हार गया, म्लाबा का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसने सबसे लंबे प्रारूप में स्पिन गेंदबाजी में उनकी महारत को दर्शाया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी योगदान दिया, जहां उन्होंने दो विकेट लिए और 20 रन बनाए। recent visitors 104

मध्य प्रदेश की सड़कों पर रात में होगा दिन जैसा उजाला, मोहन सरकार का जबरदस्त प्लान

MP SOLAR POWER PLANT भोपाल ! मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में अब रोशनी या कहें लाइट के लिए परंपरागत साधनों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा. सरकार इसके विकल्प के तौर पर सौर ऊर्जा का उपयोग करने जा रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट से लेकर अन्य सार्वजनिक कार्यालयों में उपयोग होने वाली बिजली के लिए सोलर पैनल लगाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए सभी जिलों में गांवों को चिन्हित किया जा रहा है. मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि अगले 4 साल में सौर ऊर्जा का उत्पादन 30 हजार मेगावाट से अधिक किया जा सके. सस्ती बिजली मिलेगी, टेंडर किया जारी ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर पैनल लगाने का काम ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को सौंपा गया है. सौर ऊर्जा से बनने वाली बिजली परंपरागत साधनों से उत्पन्न बिजली से सस्ती होगी. ग्रामीण यांत्रिकी विभाग ने ग्राम पंचायतों में सोलर प्लांट लगाए जाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार पीएम सूर्य घर योजना के तहत सब्सिडी भी उपलब्ध करा रही है. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सोलर प्लांट लगाए जाने का लक्ष्य दिया है. इसके तहत तीनों बिजली कंपनियां अपने कार्यक्षेत्र में सोलर प्लांट लगाने का काम रही हैं. इसके साथ ही अब पंचायत स्तर पर भी सोलर प्लांट लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अब तक 400 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट प्रमुख सचिव ग्रामीण यांत्रिकी नीरज मंडलोई ने बताया कि “तीनों बिजली कंपनियों के कार्यक्षेत्र में 400 मेगावाट से ज्यादा बिजली उत्पादन क्षमता के सोलर प्लांट लग चुके हैं. इससे बिजली का उत्पादन भी मध्य प्रदेश में बढ़ गया है. सोलर से पैदा होने वाली सस्ती बिजली की क्षमता लगातार बढ़ रही है. दरअसल, प्रदेश में बिजली की डिमांड 18 हजार मेगावाट को क्रास कर चुकी है. इसको देखते हुए बिजली उत्पादन भी बढ़ाया जा रहा है. अगले तीन से चार साल में प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता को 30 हजार मेगावाट से ऊपर करने का लक्ष्य है.” पहले चरण में भोपाल की इन पंचायतों में लगेंगे सोलर प्लांट नीरज मंडलोई के मुताबिक “ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा अभी भोपाल जिले की चार ग्राम पंचायतों के लिए टेंडर जारी किए गए हैं. इन पंचायतों में 4 से 5 महीने में 15 किलोवाट के सोलर प्लांट स्थापित हो जाएंगे. इन सोलर प्लांट से एक महीने में 1800 से 2000 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा. गांव-गांव तक सस्ती बिजली पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है. अभी ग्राम पंचायत मुगालिया छाप, नजीराबाद, गुनगा, ललरिया और धमर्रा ग्राम पंचायत में 15 किलोवाट के रूपटाप सोलर पावर प्लांट लगाए जाने के टेंडर जारी हुए हैं.” सोलर पैनल लगाने पर मिल रही सब्सिडी बता दें कि तीन किलोवाट के सोलर प्लांट पर सब्सिडी पीएम सूर्य घर योजना के तहत एक किलोवाट सोलर पर 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपए और तीन किलोवाट या उससे ऊपर के सोलर संयंत्र स्थापना पर 78 हजार रुपए की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही है. यह सब्सिडी पहले से ज्यादा है. इस योजना के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सब्सिडी देना शुरू कर दिया है. पहले एक किलोवाट के सोलर पैनल पर 14 हजार 588 रुपए की सब्सिडी दी जा रही थी. जबकि जनवरी 24 में बढ़ाकर 18 हजार रुपए प्रति किलोवाट कर दी गई थी. recent visitors 207

एक नाबालिग मौके से फरार, छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार में दो दोस्तों में दो दोस्तों में चाकूबाजी में एक की मौत

बलौदा बाजार. चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जिले से सामने आए खूनी वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. एक नाबालिग ने विवाद के बाद अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घायल को हॉस्पिटल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. डाक्टर ने बताया कि चाकू लगने से अतड़ी बाहर आ गया था और अंदर गहरी चोट होने से काफी खून बह चुका था. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक, मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी का है. गांव के 22 वर्षीय राजेश कुमार निर्मलकर  और नाबालिग दोनों दोस्त थे. नाबालिग का आरोप है कि राजेश उसकी छोटी बहन से छेड़छाड़ करता था. ऐसा करने से कई बार उसने मना भी किया लेकिन राजेश ने बात नहीं मानी. जिसके बाद उसने राजेश को जान से मारने की प्लानिंग की. रोजाना की तरह सोमवार की रात नाबालिग आरोपी ने राजेश को गांव के मैदान में मिलने के लिए बुलाया. राजेश जब वहां पहुंचा तो नाबालिग उससे विवाद करने लगा और अपने पास रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. राजेश को परिजन गंभीर हालत में पलारी अस्पताल लेकर पहुंचे  जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने नाबालिक आरोपी को पकड़कर अभिरक्षा में रखा है. recent visitors 76

एमपी गजब: फर्जी आरक्षक ने लोगों को लगाया 34 लाख का चुना

MP News: मध्य प्रदेश पुलिस का एक फर्जी आरक्षक बनकर जालसाज ने कई लोगों के साथ 34 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने खुद को प्राधिकरण अधिकारियों से अच्छे संबंध बता कर आधी कीमत में मकान व दुकान दिलाने का वादा किया. इसके बाद लोगों से रुपए लेकर उनके साथ ठगी की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि राघवी थाना पुलिस को शिकायत मिली थी कि जगोटी का रहने वाले विशाल नामक युवक खुद को शाजापुर पुलिस का जवान बताकर प्राधिकरण की कॉलोनी में आधी कीमत में मकान और दुकान दिलाने का वादा कर रहा है. इसके एवज में वह लोगों से रुपयों की वसूली भी कर रहा है. इन लोगों ने की है शिकायतउन्होंने कहा कि इस मामले में भूपेश, शुभम गुप्ता, कृष्णकांत शर्मा कमल प्रजापत, लखन सिंह चौधरी, लक्ष्मण शर्मा, जागृति, विक्रम पटेल, लेखराज, विकास पटेल, अमित पोरवाल आदि लोगों ने शिकायत की है. जब पुलिस ने मामले की जांच की तो विशाल उर्फ लखन के खिलाफ शिकायत सही पाई गई. इसी के चलते पुलिस ने आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया. एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों के साथ ठगी करने का खुलासा हुआ है. आरोपी पीड़ित लोगों से कहता था कि उसकी प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से अच्छी सांठगांठ है. इसी का सहारा लेकर वह ठगी की वारदात को अंजाम देता था. 34 लाख हड़प लिए आरोपी नेराघवी थाना प्रभारी वीरेंद्र बंदेवार ने बताया कि आरोपी विशाल ने कई लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक 34 लाख रुपए की ठगी की वारदात का पता चल चुका है, जबकि जांच में रकम और भी बढ़ाने की संभावना है. मध्य प्रदेश पुलिस की वर्दी भी बरामदपुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपी विशाल ने मध्य प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को अपने विश्वास में लेता था. उसने अपनी पोस्टिंग शाजापुर में बता रखी थी. इसके अलावा उसके पास से वर्दी भी बरामद हुई है. उसने फर्जी परिचय पत्र भी बना रखा था. recent visitors 286