ट्रूडो ने कहा, यह टैरिफ मुक्त व्यापार समझौते का उल्लंघन कर रहा है, इसके परिणाम अमेरिका के लोगों को भी भुगतने होंगे

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शिवार को कनाडा से आयात की जाने वाली चीजों पर 25 फीसदी का टैरिफ लागू कर दिया है। अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका देने वाले इस फैसले से कनाडा बौखला गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो डोनाल्ड ट्रंप को धमकी देने लगे हैं। उन्होंने कहा, हम यह चाहते तो नहीं थे लेकिन कनाडा इसके लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कनाडा की सरकार भी 155 अरब डॉलर के अमेरिकी आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लागू कर देगा। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह सीधे अमेरिकियों से बात करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला सीधे तौर पर अमेरिका के लोगों और अर्थव्यवस्था पर असर डालेगी। ट्रूडो ने कहा कि मंगलवार से ही 30 अरब डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ लागू हो जाएगा। इसके अलावा बाकी के 125 अरब डॉलर के उत्पादों पर आने वाले 21 दिनों में नया टैरिफ लगा दिया जाएगा। ट्रूडो ने कहा, यह टैरिफ मुक्त व्यापार समझौते का उल्लंघन कर रहा है। इसके परिणाम अमेरिका के लोगों को भी भुगतने होंगे। जस्टिन ट्रूडो ने पहले भी कहा था कि अगर डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ लागू करते हैं तो तुरंत जवाब दिया जाएगा। बता दें कि चुनाव से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और चीन को सीधे तौर पर धमकी दे दी थी कि राष्ट्रपति बनने के बाद वह दोनों देशों पर 25 फीसदी टैरिफ थोप देंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडाऔर मेक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। वहीं चीन पर10 फीसदी का टैरिफ लगाया गया है। ट्रंप ने आते ही मेक्सिको की सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल लगा दिया है। अमेरिका कस सकता है और कड़ा शिकंजा अब सवाल यह है कि कहीं यह टैरिफ की जंग विकराल रूप ना ले ले। इन देशों के एक्शन के बाद डोनाल्ड ट्रंप और ज्यादा टैरिफ की दरें बढ़ा सकते हैं। ऐसे में चीन, कनाडा और मेक्सिको के साथ आर्थिक तनाव चरम पर पहुंच सकता है। वहीं अमेरिका की आम जनता के लिए यह फैसला मुश्किल खड़ा कर सकता है क्योंकि इससे महंगाई और ज्यादा बढ़ जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से तेल, बिजली और एनर्जी इंपोर्ट पर 10 फीदी का टैरिफ लगाया है। वह चाहते हैं कि गैसोलीन और घर को गर्म करने वाले तेलों की कीमतों में ज्यादा इजाफा ना हो। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि देश को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम जरूरी है। उन्होंने कहा कि अवैध एलियंस और ड्रग्स को अमेरिकी सीमा में आने से पूरी तरह रोक दिया जाएगा। मैक्सिको का कहना है कि अमेरिका जो भी फैसला लेगा उसके जवाब में प्लान ए. बी और सी तैयार कर लिया गया है। recent visitors 28

योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण पर केरल की एक अदालत ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, बढ़ी मुश्किल

नई दिल्ली योग गुरु बाबा रामदेव की मुश्किलें फिर एक बार बढ़ गई हैं। केरल की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। रामदेव के अलावा पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ भी वारंट जारी किया है। पलक्कड़ जिले की कोर्ट दोनों के ही खिलाफ यह वारंट उनकी गैरहाजिरी के कारण जारी किया है। आपको बता दें कि वे केरल के ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा दिव्य फार्मेसी के खिलाफ दायर किए गए आपराधिक मामले में पेश नहीं हुए थे। कोर्ट ने इन दोनों के खिलाफ 15 फरवरी को पेश होने के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इससे पहले कोर्ट ने 1 फरवरी को इन आरोपियों के खिलाफ जमानत योग्य वारंट जारी किया था, ताकि वे कोर्ट में पेश हो सकें। यह मामला दिव्य फार्मेसी द्वारा कथित रूप से भ्रामक चिकित्सा विज्ञापन प्रसारित करने से जुड़ा है, जिस पर केरल ड्रग्स इंस्पेक्टर ने कार्रवाई की है। आपको बता दें कि योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पर कई मामले रहे हैं। इनमें भ्रामक विज्ञापन, अवमानना और ट्रेडमार्क उल्लंघन जैसे मामले शामिल हैं। इन मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और पतंजलि को राहत दे चुकी है। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर वे फिर से कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते हैं, तो उन्हें सजा हो सकती है। पतंजलि के खिलाफ अब तक के मामले पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की माफी स्वीकार कर ली थी। इस मामले में मानहानि का केस बंद कर दिया गया था। पतंजलि के कपूर वाले उत्पादों को बेचने पर रोक लगाने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट ने पतंजलि पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। कोविड-19 ठीक करने का दावा करने और मॉडर्न मेडिसिन को बेकार कहने के मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने बाबा रामदेव पर आरोप लगाए थे। recent visitors 27

‘गरीब और मध्यम वर्ग को मिली बड़ी सौगातें’, छत्तीसगढ़-बीजेपी नेताओं ने केंद्रीय बजट को सराहा

रायपुर। केंद्रीय बजट पर बीजेपी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्रीय बजट में सम्पूर्ण क्षेत्र और वर्गों के विकास की ऐतिहासिक नींव रखी गई है। इससे भारत विकसित राष्ट्र बनने के साथ ही विश्व गुरू बनेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में पेश हुआ बजट सबका साथ सबका विकास के संकल्प पर आधारित है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसके लिए ख्याल न रखा गया हो। केंद्रीय बजट से निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों पर बहुत बड़ा फर्क पड़ेगा, इसमें सभी वर्ग शामिल है। जिनके विकास से ही विकास की परिभाषा पूरी होती है। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में छत्तीसगढ़ विकास की राह पर तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। केंद्रीय बजट में औद्योगिक नीतियों को धरातल पर लाने के लिए किए गए बजट के प्रावधान से छत्तीसगढ़ के उद्योग जगत विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इसके साथ ही प्रदेश के लाखों के रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए ग्रामीण अंचलों में सड़कों के संजाल पर बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है। इससे अनेक रोजगार स्वत: सृजित हो जाएंगे। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश का ऐतिहासिक बजट: बृजमोहन अग्रवाल – रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आम बजट 2025 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह आम बजट देश की समृद्धि एवं खुशहाली का बजट है। इसमें मध्यम वर्ग, नौकरीपेशा, किसान, गरीब, महिला, युवा, विद्यार्थी और देश की सुरक्षा सभी का भरपूर ध्यान रखा गया है। उन्होंने बजट की ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत देते हुए कर छूट की सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपए वार्षिक कर दिया गया है, जिससे लाखों करदाताओं को सीधा लाभ मिलेगा। 'बजट 3D को समर्पित' पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रस्तुत केंद्र सरकार की बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र की यह बजट राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने वाली बजट है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि का महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने देश के सदन के पटल पर रखा है। यह बजट 3D को समर्पित है अर्थात डी फॉर – डेवलपमेंट, डी फॉर – डिमांड, डी फॉर – डिजिटाइजेशन डेवलपमेंट  के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करना। डिमांड से  समाज में समग्र पूर्ति की बातें और डिजिटलाइजेशन से समाज में नए भारत और विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने का फैसला लिया गया है। बजट में हर वर्ग की इसमें चिंता की गई है। किसान, गरीब, युवा हर कोई इस बजट से बेहद प्रसन्न है। केंद्रीय बजट में 12 लाख रुपए तक की आय पर कोई कर नहीं लगेगा यह निर्णय मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत की बात है। इससे आर्थिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा सकता है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जेनेरिक दवाइयां, मेडिकल उपकरण सस्ते होंगे । जिस तरह से GYAN  यानी G-गरीब,Y- युवा, A-अन्नदाता और N- नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार समर्पित है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने केंद्र की बेहतर बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है। बजट में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की दिशा में क्रांतिकारी कदम – जगदीश रामू रोहरा भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने कहा कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व में प्रस्तुत हुआ बजट देश के लिए क्रांतिकारी साबित होगा। बजट देश की स्वास्थ्य के व्यवस्था को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम है। इसके अलावा आईआईटी में 6,500 सीटों की वृद्धि की भी इस बजट में घोषणा की गई है। माइनिंग सेक्टर में बड़े रिफॉर्म्स के लिए मिशन चलाए जा रहे है। हमारे छत्तीसगढ़ के कटघोरा में लिथियम का डिपोजिट मिला है। इस तरह के मिशन को इससे बड़ा लाभ मिलेगा। इसके अलावा 36 प्रकार की जीवन रक्षक दवाओं को टैक्स मुक्त किया गया है। जिसका लाभ देश की गरीब जनता को मिलेगा। बजट में जीवन रक्षक दवाओं को टैक्स मुक्त करना क्रांतिकारी कदम – रामजी भारती भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने कहा कि आजाद भारत को कांग्रेस ने हमेशा कमजोर करने की साजिश रची है। इसलिए कभी कांग्रेस शासित या समर्थित सरकारों ने गरीबों और दबे कुचलों तथा दलितों, आदिवासियों के साथ आम जन को सबल बनाने वाला बजट नहीं लाईं। लेकिन पीएम मोदी की सरकार ने ऐसी नीतियां और अपने केंद्रीय बजट से प्रावधान किए कि आज करोड़ों लोग गरीबी की रेखा से बाहर निकले। कहा कि इतना ही नहीं देश आज ने हर क्षेत्र में विकास किया है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे और रक्षा के क्षेत्र में पीएम मोदी की सरकारों ने बड़ी राशि जारी कर यह साबित कर दिया है कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो जाएगा। बजट में जीवन रक्षक दवाओं को टैक्स मुक्त करना क्रांतिकारी कदम – रामजी भारती भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने कहा कि आजाद भारत को कांग्रेस ने हमेशा कमजोर करने की साजिश रची है। इसलिए कभी कांग्रेस शासित या समर्थित सरकारों ने गरीबों और दबे कुचलों तथा दलितों, आदिवासियों के साथ आम जन को सबल बनाने वाला बजट नहीं लाईं। लेकिन पीएम मोदी की सरकार ने ऐसी नीतियां और अपने केंद्रीय बजट से प्रावधान किए कि आज करोड़ों लोग गरीबी की रेखा से बाहर निकले। कहा कि इतना ही नहीं देश आज ने हर क्षेत्र में विकास किया है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे और रक्षा के क्षेत्र में पीएम मोदी की सरकारों ने बड़ी राशि जारी कर यह साबित कर दिया है कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो जाएगा। बजट से सच होंगे सबके सपने – भरत लाल वर्मा भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने भरत लाल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बजट में सर्व कल्याणकारी योजनाओं को शामिल करके यह साबित कर … Read more

23 ने किया आत्मसमर्पण, छत्तीसगढ़-एक महीने में 25 नक्सली ढेर और 46 गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए देश के ग्रह मंत्री अमित शाह और सरकार ने संकल्प लिया है। 2026 तक प्रदेश को 'लाल आतंक' से मुक्त करने का लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए सुरक्षाबलों की तरफ से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर कर दिए गए। मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि अभी भी मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में डीआरजी और एसटीएफ के जवान शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों के पास से कई स्वचलित हथियार भी बरामद हुए हैं। दरअसल बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के तोड़का में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा, सीआरपीएफ 222 की संयुक्त टीम ऑपरेशन (Anti Naxal Operation) के लिए सुबह निकली थी, जहां संयुक्त टीम और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। शुक्रवार को शुरू हुआ था ऑपरेशन मिली जानकारी के मुताबिक यह ऑपरेशन शुक्रवार को शुरू हुआ था। बीजापुर पुलिस को नक्सलियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिली। उसके बाद यह ऑपरेशन शुरू हुआ। फोर्स की टीम गंगालूर इलाके में पहुंची तो सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग शुरू हुई। नक्सलियों और सुरक्षाबलों के जवानों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। साल 2025 की शुरुआत से अब तक यानी एक महीने के अंदर 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जबकि 46 गिरफ्तार हुए हैं तो वहीं आज की मुठभेड़ को मिलाकर बीजापुर में 25 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं। recent visitors 48

अंडर 19 टी20 विश्व कप फाइनल में भारत ने 9 विकेट से साउथ अफ्रीका को रौंदा

नई दिल्ली टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार आईसीसी अंडर 19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा किया है। इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर 19 टी20 विश्व कप 2025 का फाइनल खेला गया। इस मैच को एकतरफा अंदाज में टीम इंडिया ने जीता। 9 विकेट से साउथ अफ्रीका के अंडर 19 विश्व कप चैंपियन बनने के सपने को भारत ने चकनाचूर कर दिया। इस खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, ये फैसला सही साबित नहीं हुआ, क्योंकि टीम महज 82 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने 83 रनों के लक्ष्य को 12वें ओवर में ही हासिल कर लिया। टीम इंडिया इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। फाइनल समेत लगातार सात टीम ने जीते हैं। गोंगडी त्रिषा ने फाइनल में 44 रनों की पारी खेली और 3 विकेट भी अपने नाम किए। इसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड भी त्रिषा को ही मिला। आईसीसी अंडर 19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल टीम इंडिया ने जीत लिया है। 9 विकेट से साउथ अफ्रीका को रौंदकर लगातार दूसरी बार भारत ने इस खिताब को अपने नाम किया है। गोंगडी त्रिषा 44 रन और सानिका चालके 26 रन बनाकर नाबाद रहीं। सिर्फ एक विकेट भारत का जी कमलिनी के रूप में गिरा। टीम इंडिया आईसीसी वुमेंस अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बेहद करीब है। 10 ओवर में ही टीम का स्कोर 70 के पार हो चुका है और सामने सिर्फ 83 रनों का लक्ष्य है। एक विकेट भारत का गिरा है। पावरप्ले भारत के नाम फाइनल मैच में टीम इंडिया ने अपनी पारी का पावरप्ले अपने नाम किया। कुल 44 रन 83 रनों के जवाब में बनाए और सिर्फ एक ही विकेट गंवाया। गोंगडी त्रिषा दमदार लय में नजर आईं।   recent visitors 40

प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री में आग, भारी नुकसान की आशंका, कई मशीनें जलकर राख

भिंड औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में स्थित विक्रम फूड प्राइवेट लिमिटेड की प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री में रविवार सात सुबह आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने करीब तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, फिल्हाल प्रबंधन की ओर से इसकी जानकारी नहीं आई है। मालनपुर थाना टीआई प्रदीप सोनी के मुताबिक फैक्ट्री में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। आग लगने के कारण की जांच में जुटे प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन कारणों की जांच में जुटे हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंच गई। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारी जांच कर रहे हैं। भारी नुकसान की आशंका फैक्ट्री में आग लगने के चलते भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग तेजी से फैलने के कारण बिस्कुट निर्माण की कई मशीनें और स्टाक जलकर राख हो सकता था। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।   recent visitors 24

अपनी ड्रोन क्षमता को बढ़ाने की तैयारी में भारतीय सेना, इंटेलिजेंस, सर्विलांस, रेकी के लिए ऐसे ड्रोन जरूरी

नई दिल्ली भारतीय सेना अपनी ड्रोन क्षमता को बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए खास तौर से ISR यानी इंटेलिजेंस, सर्विलांस, रेकी और सटीक हमलों के लिए ज्यादा ताकतवर ड्रोन शामिल करेगी। रूस-यूक्रेन और आर्मेनिया-अजरबैजान की लड़ाई ने मॉडर्न जंग में ड्रोन की अहमियत को दर्शाया है। सेना अब 1000 किमी. से ज्यादा रेंज, 30000 फीट से ज्यादा ऊंचाई और 24 घंटे से अधिक उड़ान भरने वाले ड्रोन चाहती है। इसके लिए स्वदेशी विकास और विदेशी सहयोग पर ध्यान दिया जा रहा है। क्यों जरूरी हैं पॉवरफुल ड्रोन? सेना भविष्य में किसी भी युद्ध जैसी स्थिति के लिए खुद को तैयार कर रही है। वह अपनी ड्रोन शक्ति बढ़ाने के लिए एक लंबी योजना बना रही है। ये ड्रोन दुश्मन पर नजर रखने, जानकारी इकट्ठा करने और सटीक हमले करने में सहयोग करेंगे। रूस-यूक्रेन और आर्मेनिया-अजरबैजान के बीच हुए युद्धों ने दिखाया है कि ड्रोन कितने जरूरी हैं। आजकल के युद्ध में अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) और रिमोटली पायलट एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल बढ़ रहा। ऐसे में सेना भी अपने ड्रोन बेड़े को मजबूत करना चाहती है। ऐसे ड्रोन्स पर बढ़ाया फोकस सेना ऐसे UAV (मानवरहित हवाई वाहन) और RPA (रिमोट से चलने वाले एयरक्राफ्ट) चाहती है जो बहुत दूर तक जा सकें। ये ड्रोन 1,000 किलोमीटर से ज़्यादा दूर तक उड़ान भर सकेंगे। ये दुश्मन के रडार से बचने के लिए 30,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम होंगे। इनकी उड़ान क्षमता भी बहुत ज्यादा होगी। ये बिना रुके 24 घंटे से अधिकत समय तक उड़ान भर सकेंगे। यह जानकारी शीर्ष सूत्रों ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को दी। चीन के पास हैं कौन-कौन से ड्रोन चीन के पास 2,000 से ज्यादा बेहतरीन ड्रोन हैं। इनमें Cai Hong-4, CH-5, CH-7, Wing Loong-II और Hongdu GJ-11 ‘Sharp Sword’ जैसे लड़ाकू ड्रोन शामिल हैं। चीन दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य ड्रोन निर्यातक भी है। वह पाकिस्तान को CH-4 और Wing Loong-II ड्रोन दे रहा है। पाकिस्तान के पास लगभग 150-200 ड्रोन हैं, जिनमें तुर्की के Bayraktar TB2 और Akinci ड्रोन भी शामिल हैं। भारतीय सेना के पास हैं ये ड्रोन भारतीय सेना के पास करीब 50 इजराइली Heron Mark-I, Mark-II और Searcher-II MALE (मीडियम-ऑल्टिट्यूड लॉन्ग-एंड्योरेंस) ड्रोन हैं। चीन के साथ सैन्य गतिरोध के बीच, सेना ने LAC (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर निगरानी बढ़ाने के लिए चार नए Heron Mark-II ड्रोन शामिल किए हैं। हालांकि वायुसेना और नौसेना के अपने ड्रोन हैं, लेकिन तीनों सेनाओं को कम से कम 150 नए MALE ड्रोन की जरूरत है। शक्तिशाली ड्रोन डीआरडीओ करेगा डेवलप इसके लिए, सेना DRDO और निजी कंपनियों की ओर से स्वदेशी ड्रोन डेवलप करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसमें मित्र देशों के साथ सहयोग भी शामिल है। DRDO ने Tapas-BH-201 सहित Rustom सीरीज के ड्रोन विकसित किए हैं। लेकिन यह पूरी तरह से सैन्य जरूरतों को पूरा नहीं कर पाया। एक सूत्र ने कहा, 'Tapas की क्षमताओं को बढ़ाने के प्रयास चल रहे हैं।' DRDO की ओर से विकसित हथियारबंद MALE ड्रोन Archer-NG की पहली उड़ान जल्द ही होने की उम्मीद है। ज्यादा सक्षम HALE (हाई-ऑल्टिट्यूड लॉन्ग-एंड्योरेंस) ड्रोन के मामले में, सेना को 31 MQ-9B ‘Predator’ ड्रोन मिलेंगे। यह सौदा अमेरिका के साथ पिछले साल अक्टूबर में 32,350 करोड़ रुपये में हुआ था। इन ड्रोनों की डिलीवरी 2029 में शुरू होगी।   recent visitors 47