Sunday, July 5, 2026 6:25 am

उर्वशी रौतेला ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया बर्थडे

मुंबई एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने पहनावे को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. इस बीच एक बार फिर उनकी एक ड्रेस ने सबको हैरान कर दिया है. एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन की पार्टी से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सोशल मीडिया सेलिब्रिटी ओरी के साथ डांस करती नजर आईं. अभिनेत्री ने पोस्ट में बताया कि उन्होंने हीरे जड़ी पोशाक पहन रखी है. उर्वशी रौतेला की ड्रेस वायरल इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सोशल मीडिया पर्सनालिटी ओरी के साथ अपने 31वें जन्मदिन का जश्न मनाती नजर आईं. रौतेला अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘डाकू महाराज’ के गाने ‘दबीबी दबीबी’ पर झूमती कैमरे में कैद हुईं. एक्ट्रेस ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन की पोशाक- असल हीरे से जड़ी.”इससे पहले उर्वशी रौतेला दुबई में भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के हाई-वोल्टेज मैच में भी शामिल हुईं, अभिनेत्री को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड में जन्मदिन से पहले सरप्राइज भी मिला.  इस गाने पर ओरी संग झूमीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को स्टाफ की ओर से लाल चेरी का बर्थडे केक मिला. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर केक के साथ पोज देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन के सरप्राइज के लिए शुक्रिया.” वहीं, ओरी ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह भारत-पाक मैच के दौरान स्टैंड में उर्वशी रौतेला के साथ ‘दबीबी दबीबी’ गाने पर डांस करते नजर आए. ओरी ने कैप्शन में लिखा, “भारत-पाक मैच में प्रदर्शन करने वाले पहले भारतीय.” उर्वशी रौतेला का वर्कफ्रंट उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘डाकू महाराज’ सिनेमाघरों के बाद अब ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो चुकी है. बॉबी कोल्ली के निर्देशन में बनी ‘डाकू महाराज’ में उर्वशी रौतेला के साथ नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ चांदनी चौधरी, प्रदीप रावत, सचिन खेडेकर, शाइन टॉम चाको, विश्ववंत दुद्दुमपुडी, आडुकलम नरेन और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में हैं. प्रसिद्ध संगीतकार एस थमन ने अपने संगीत से सजाया है. ‘डाकू महाराज’ संक्रांति के दौरान 12 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.   recent visitors 52

‘झूठ बोलेगा जगदीश तो पड़ेगा महंगा’, घर के बाहर सो रहे ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला कर दी धमकी

कोरबा। उरगा थाना अंतर्गत नवापारा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के बाहर सो रहे ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सुबह होने पर घर से कुछ दूरी पर खून से लथपथ मिला। जिसे गंभीर हालत में कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि उरगा थाना अंतर्गत नवापारा गांव में 60 वर्षीय राम सिंह कंवर निवास करता है। वह अपना पुराना मकान तोड़कर नया मकान बना रहा है। जहां घर बनाने के लिए घर के बाहर ईंट, रेत, सीमेंट और लोहे के क्षण रखा हुआ है। उसकी रखवाली करने के लिए वह घर के बाहर सो रहा था। अज्ञात लोगों ने देर रात उसे पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां घर से कुछ दूरी पर रेत की ढेर में बेहोशी की हालत में खून से लथपत पड़ा हुआ मिला। जहां सुबह होने पर ग्रामीणों की नजर पड़ी और उसे तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि उसके सर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं घायल राम सिंह कंवर की घर के आंगन में पानी टंकी, दीवार और गांव की सार्वजनिक मंच पर धमकी लिखा हुआ था। जिसमें हमलावरों ने लिखा है कि झूठ बोलेगा जगदीश तो पड़ेगा महंगा। बताया जा रहा है कि यह शब्द 4 से 5 जगह पर लिखा हुआ है जगदीश घायल राम सिंह का पुत्र है। जो रात के वक्त घर के अंदर दूसरे कमरे पर सो रहा था। घायल राम सिंह कंवर की पत्नी सावन बाई ने बताया कि वह और उसका बेटा घर के अंदर कमरे में सो रहे थे। सुबह लगभग 4:50 में जब गांव के पड़ोस में ही रहने वाले युवक पड़ोस में हो रहा है। डांस कार्यक्रम देखकर वापस लौटे तब घाट पर खून देखा। उसके बाद कुछ दूरी पर घर राम सिंह का खून से लतपथ गमछा देखा। जहां उसने इसकी सूचना तत्काल घर पर युवकों ने दी और कुछ दूरी पर बेहोशी की हालत में राम सिंह खून से लतपथ मिला। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गए तत्काल उसे अस्पताल के लिए रवाना किया गया। घायल राम सिंह की पत्नी ने बताया कि उसके पति का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। लेकिन कब कैसे और किन परिस्थितियों में उनके साथ हमला हुआ है। यह समझ से परे है। इस मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है।  विधिवत आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव वाले अंदेशा जाता रहे हैं कि राम सिंह के बेटे जगदीश के साथ कोई चुनावी लफड़ा तो नहीं है जहां हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया होगा। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई। recent visitors 43

पांच-पांच का था इनाम, छत्तीसगढ़-नारायणपुर में एक महिला समेत दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

नारायणपुर। नारायणपुर एसपी के समक्ष एक महिला व एक पुरुष नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। ये दोनों नक्सली भोरमदेव एरिया कमेटी में सक्रिय थे, दोनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। जिन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण के पीछे सरकार की पुनर्वास नीति, माड़ बचाओ अभियान और सुरक्षा बलों का बढ़ता प्रभाव मुख्य कारण है। बीते कुछ वर्षों में अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में तेजी से विकास कार्य, सड़क निर्माण और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभाव से नक्सलियों का संगठन से मोहभंग हो रहा है। सुरक्षाबलों ने आत्मसमर्पित माओवादियों को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी और उन्हें पुनर्वास नीति के तहत घर, नौकरी और अन्य सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान बीएसएफ और जिला पुलिस के निरंतर ऑपरेशन से नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संख्या बढ़ रही है, जिससे शीर्ष माओवादी नेतृत्व को बड़ा झटका लगा है। पुलिस के मुताबिक, आने वाले दिनों में और भी नक्सली आत्मसमर्पण कर सकते हैं। recent visitors 67

महिलाओं को लाते हैं आगे, छत्तीसगढ़-बालोद के गांव में बिना चुनाव बनते हैं सरपंच

बालोद। पंचायत चुनाव के महंगे प्रचार प्रसार के दौर में बालोद जिले के एक गांव ने अनोखी मिसाल पेश की है। जहां लगातार दो पंचवर्षीय से यहां पर निर्विरोध पंच और सरपंच चुने जा रहे हैं। दो बार यहां पर सरपंच के रूप में महिलाओं को मौका दिया गया है। आपसी सामंजस्य और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए ग्रामीणों का कहना है कि जो सरपंच प्रचार प्रचार में पैसा खर्च करते हैं। उसे हम विकास कार्यों में लगाते हैं। महंगे खर्चों से हम बचाना चाहते हैं और इससे गांव का सामंजस्य बना रहता है। किसी तरह का कोई विवाद नहीं होता। हम बात कर रहे हैं ग्राम पंचायत पिकरीपार की। बालोद जिले के इस पंचायत जिसका नाम पिकरीपार है। उस पंचायत में इसका एक आश्रित ग्राम भी आता है। जिसका नाम तिलखैरी है। दोनों गांव को बारी-बारी सरपंच बनने का मौका दिया जाता है। दोनों बार महिलाओं को यहां से आगे बढ़ाया गया है। यहां 10 वार्ड आते हैं। सभी वार्ड के पंच भी निर्विरोध बनकर सामने आए हैं। बैठक में कर लेते हैं निर्णय इस गांव की अपनी एक परंपरा पूरे जिले भर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। गांव के वरिष्ठ नागरिक श्यामलाल साहू ने बताया कि बैठक करते हैं और सभी को मौका देने की बात पहले से ही हमने रखी हुई थी तो बारी-बारी से सबको मौका दिया जाता है। कभी इस क्षेत्र से कभी उसे क्षेत्र से और एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर सामंजस्य बनाया जाता है जिसे सबका समर्थन हो और सभी का समर्थन और सभी की सहमति से हमने सफलतम या दूसरा पंचवर्षीय कार्यकाल अब शुरू करने जा रहे हैं। पिछले बार चंदा साहू, इस बार पंचशीला आपको बता दें गांव ने सर्वसम्मति से यहां पर पिछले पंचवर्षीय में चंदा साहू को सरपंच बनाया था। ग्रामीणों ने बताया कि उनका कार्यकाल बहुत अच्छा था और सरपंच बनने के साथ ही यहां पर सभी कार्यों में उनका समर्थन भी किया जाता है। विरोध जैसा कोई स्वर नहीं होता वहीं इस बार पंचशीला साहू को ग्रामीणों ने मौका दिया है। दोनों ने बताया कि हमारे गांव की यह रीति नीति हमें काफी प्रभावित करती है और जो पैसा हम चुनाव से बचा रहे हैं। उनका गांव की छोटी-छोटी समस्याओं की विकास कार्यों में खर्च करते हैं। बाहुबल के लिए लोकतंत्र जरूरी, लेकिन यहां सामंजस्य पहले एक सवाल आता था लोकतंत्र जीतेगा या फिर बाहुबली बाहुबली को परास्त करने सरकार ने लोकतंत्र को प्रमोट किया लोकतंत्र में सबकी हिस्सेदारी अनिवार हैं परंतु यहां जिस गांव की चर्चा हो रही है वहां पर बाहुबली नहीं बल्कि आपसी सामंजस्य से ही इनका केंद्र बिंदु है और यहां ना दबाव चलता है ना पैसा और ना ही कोई बाहुबली बल्कि चलता है विकास सामंजस्य और आपसी भाईचारा। recent visitors 55

IIT बाबा का विराट ने करियर शुरू होने से पहले ही कर दिया खत्म : अली गोनी

मुंबई महाकुंभ मेले में 'आईआईटी बाबा' के नाम से फेमस खुद को गुरु बताने वाले और इंटरनेट सनसनी अभय सिंह चर्चा में हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान से भारत की टीम हार जाएगी। लेकिन रविवार को जब मैच हुआ तो उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हुई। भारत मैच जीत गई और तरफ 'आईआईटी बाबा' भी ट्रोल होने लगे। अब टीवी एक्टर अली गोनी ने भी चुटकी ली है। दुबई के स्टेडियम में हुए भारत और पाकिस्तान के मैच से कुछ ही घंटे पहले 'IIT बाबा' ने बेहद कॉन्फिडेंट होकर ऐलान किया कि भारत हार जाएगा और विराट कोहली परफॉर्म करने में विफल रहेंगे। एक वायरल वीडियो में उन्होंने कहा, 'मैं तुमको पहले से बोल रहा हूं, इस बार इंडिया नहीं जीतेगी। विराट कोहली… सबको बोल दो कि आज जीत के दिखाए। अब मैंने मन कर दिया है कि नहीं जीतेगी तो नहीं जीतेगी। अब क्या, भगवान बड़े हैं या तुम बड़े हो?' विराट का शतक, मैच जीत गया भारत हालांकि, विराट कोहली के नाबाद शतक की बदौलत भारत की 6 विकेट की शानदार जीत हुई। इसके बाद अली गोनी ने आईआईटी बाबा की असफल भविष्यवाणी का मजाक उड़ाने के लिए एक्स (पहले ट्विटर) का सहारा लिया। अली गोनी ने ली चुटकी अली गोनी ने ट्वीट किया, 'ये आईआईटी बाबा का करियर विराट ने शुरू होने से पहले ही खत्म कर दिया।' आईआईटी बाबा ने मांगी माफी उधर IIT बाबा ने आलोचना के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली। उन्होंने कहा, 'मैं सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहता हूं और आप सभी से जश्न मनाने के लिए कहना चाहता हूं। ये पार्टी का समय है!' recent visitors 43

नजमुल हुसैन शांतो ने कहा- हम वनडे क्रिकेट में रेग्युलर 300 रन नहीं बना रहे, खोला बांग्लादेश की टीम का कच्चा-चिट्ठा

नई दिल्ली बांग्लादेश की टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से एलिमिनेट हो गई है। बांग्लादेश को पहले इंडिया और अब न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा और इस तरह टीम टॉप 4 की रेस से बाहर हो गई। टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने हार का कारण बताया और उन्होंने अपनी टीम के बल्लेबाजों के साथ-साथ फील्डर्स पर भी गुस्सा जाहिर किया। नजमुल हुसैन शांतो ने कहा है कि हम वनडे क्रिकेट में रेग्युलर 300 रन नहीं बना रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश की टीम 236 रन बना सकी थी। न्यूजीलैंड ने 237 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था। खराब शॉट सिलेक्शन, बहुत अधिक डॉट बॉल खेलना, स्पिनरों के खिलाफ योजना की कमी और गलत समय आउट होने के कारण रावलपिंडी में सपाट पिच पर भी बांग्लादेश के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा। कप्तान शांतो ने जरूर 110 गेंदों में 77 रन बनाए, जबकि जाकिर अली ने फिर से 45 रनों की पारी खेली। पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजमुल हुसैन शांतो ने कहा, "एक कप्तान के तौर पर यह सचमुच निराशाजनक है। मुझे लगता है कि बल्लेबाजी और फील्डिंग के मामले में हमें काफी सुधार करने की जरूरत है। मैंने कई बार कहा है कि बल्लेबाजी इकाई के तौर पर हमें काफी सुधार करने की जरूरत है, लेकिन हमने बार-बार वही गलतियां कीं। हमें अपनी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। मुझे उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट के बाद, हम एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में कुछ बदलाव करेंगे और अलग-अलग तरीकों के बारे में सोचेंगे और अपनी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।" जब उनसे पूछा गया कि वे किस तरह के बदलावों की बात कर रहे हैं, तो शांतो ने जोर देकर कहा कि खिलाड़ियों में कोई बदलाव नहीं, बल्कि उनकी सोच और वर्किंग प्रोसेस में बदलाव होना चाहिए। उन्होंने कहा, "मेरा मतलब यह नहीं था कि खिलाड़ियों में बदलाव होगा। मुझे लगता है कि हमें अपनी थॉट प्रोसेस में बदलाव करने की जरूरत है। हमें बल्लेबाजी करते समय अधिक जिम्मेदारी लेने की जरूरत है, ताकि टीम के लिए अधिक योगदान दे सकें।" कप्तान शांतो ने आगे कहा, "दरअसल यह हमें ही करना है। अगर हम बहुत ज्यादा बदलाव करेंगे, तो बल्लेबाजों के लिए भी मुश्किल हो जाएगी। इसलिए हमें अपने पास मौजूद संसाधनों को मौके देने होंगे।" उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे ऐसी टीम नहीं हैं, जो हर दिन 300 से ज्यादा रन बना सकें। भारत में खेले गए 2023 वनडे विश्व कप के बाद से बांग्लादेश ने 24 फरवरी को खेले गए मैच को मिलाकर कुल 23 मैच खेले हैं और केवल एक बार ही 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। वनडे में 300 रन बनाने के लिए जद्दोजहद कर रही बांग्लादेश की टीम को लेकर कप्तान ने कहा, "हम नियमित रूप से 300 रन नहीं बना पाते। यह सच्चाई है और हमें इसे स्वीकार करना होगा। हमें नियमित रूप से 300 रन बनाने की आदत डालनी होगी; कभी-कभार नहीं। इसलिए हमें नियमित रूप से अभ्यास करना होगा और अच्छी विकेटों पर मैच खेलना होगा, बड़ी टीमों के खिलाफ खेलना होगा और रन बनाने होंगे।" recent visitors 59

भोपाल और इंदौर बनेंगे महानगर, मेट्रो का विस्तार होगा: CM मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन का सेशन शुरू हो गया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि भोपाल-इंदौर को मेट्रोपॉलिटन शहर बनाना है। उन्होंने भोपाल और इंदौर में मेट्रोपॉलिटन सिटी की अवधारणा लागू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर को मुंबई और बाकी शहरों को इंदौर बनाना है। पहले उद्योगों को जोड़ेंगे। फिर 25 साल बाद सब जोड़ देंगे। मंगलवार को सीएम मोहन यादव GIS के दूसरे दिन के सेशन में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल खट्टर की तारीफ की। वहीं उन्होंने कहा कि अधिकारी बोल रहे थे भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट नहीं हो सकती है। मैंने कहा कि भोपाल में ही करना है। इंदौर में तो हो ही सकती है लेकिन भोपाल में भी GIS करना है। सीएम मोहन ने कहा कि इंदौर को मुंबई बनाना है, बाकी शहरों को इंदौर बनाना है। इंदौर और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन शहर बनाना है। पहले उद्योगों से जोड़ेंगे, फिर 25 साल में सब जोड़ देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मानव संग्रहालय में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दूसरे दिन यह बात कहीं. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में उन्होंने समिट के दूसरे दिन के सेशन की शुरुआत की. कार्यक्रम में प्रदेश के कई मंत्री भी मौजूद थे. इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छोटे छोटे शहरों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की कल्पना पर शुरुआती दौर में ताज्जुब किया गया था, लेकिन इससे मिलने वाले परिणामों से उद्योगपति, निवेशक, अधिकारी सभी आश्चर्यचकित हैं. क्या बोले सीएम मोहन यादव? • प्रदेश में संभाग स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की शुरुआत उज्जैन से हुई, जिसके बाद पूरा साल हर महीने (चुनाव की अवधि छोड़कर) किसी एक संभाग में इसका आयोजन किया गया. • इस दौरान उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सागर, जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम जैसे छोटे स्थानों पर भी यह आयोजन किए गए. • शुरुआत में छोटे शहरों की कॉन्क्लेव को लेकर आश्चर्य व्यक्त किया गया था. लेकिन बाद में इसके बेहतर परिणाम नजर आए. इससे निवेशकों और उद्योगपतियों का कॉन्फिडेंस बढ़ा है. • इंदौर की बजाए भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर समिट की बात पर आश्चर्य किया गया. लेकिन हमें अब इंदौर को मुंबई और दिल्ली जैसा विकसित करना है और प्रदेश के बाकी शहरों को इंदौर की तरह विकास देना है. • इंदौर को धार(पीथमपुर), देवास, उज्जैन(मक्सी, नागदा, शाजापुर) जैसे औद्योगिक शहरों के साथ जोड़कर मेट्रो पॉलिटियन नगर बनायेंगे. • करीब 8000 किलोमीटर के इस दायरे में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा. • कानूनी पेचीदगियों से हटकर यह क्षेत्र इंडस्ट्रियल बेल्ट के रूप में विकसित किया जाएगा. • भोपाल के औद्योगिक विकास के लिए इसके साथ विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम जिलों को जोड़कर मेट्रो पॉलिटियन नगर बनाया जाएगा. • इन सभी क्षेत्रों में बिजली, पानी, रेलवे, सीवेज और स्वच्छता की व्यवस्थाएं बढ़ाई जाएंगी. • अगले 25 सालों में इस औद्योगिक कल्पना को आकार दे दिया जाएगा. • ग्लोबल इंवेस्टर समिट के बाद शहरी और नगरीय विकास की धारणा के साथ अलग अलग एक एक विषय के आधार पर कॉन्क्लेव की जाएंगी. सीएम ने की बड़ी घोषणा मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में दो प्रमुख शहरों भोपाल और इंदौर में मेट्रोपॉलिटन सिटी की अवधारणा लागू की जा रही है। इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी के तहत इंदौर, देवास, धार, पीथमपुर, उज्जैन सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों को मिलाकर एक सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर विकसित किया जाएगा। जहां सड़क, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा। इसी तरह भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी में भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा और सीहोर के साथ नर्मदापुरम के कुछ क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा, जिससे यह एक सुसंगठित और विकसित शहरी क्षेत्र बन सके। ‘अनलॉकिंग लैंड वैल्यू एंड सिटीज’ विषय पर आयोजित GIS सत्र में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। इस सत्र में इंटीग्रेटेड टाउन पॉलिसी और ईवी (EV) पॉलिसी पर विस्तार से चर्चा की गई। सत्र की शुरुआत नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की। उन्होंने घोषणा की कि मेट्रो के आसपास अर्बन ग्रोथ सेंटर विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही इंदौर में 30% और भोपाल में 31% एफएआर (FAR) बढ़ाने की योजना पर काम किया जा रहा है। दिनभर होंगी अलग-अलग बैठकें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 25 फरवरी (मंगलवार) को भी दिनभर कई बैठकें होंगी। सुबह 9:30 बजे प्रवासी मध्य प्रदेश समिट होगी। सुबह 10:30 बजे समिट हाल वन में टूरिज्म समिट, समित हाल 2 में सुबह 11:30 बजे माइनिंग समिट, दोपहर 2 बजे से एमएसएमई और स्टार्टअप समिट, दोपहर 2:00 बजे से अर्बन डेवलपमेंट समिट होगी। कनाडा, पोलैंड और मल्टीनेशनल इन्वेस्टर्स के साथ दिनभर राउंड टेबल बैठकें होंगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 11:15 बजे से 12:30 बजे तक निवेशकों के साथ 121 मीटिंग करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से सीएम मोहन इन्वेस्टर्स के साथ सेकंड राउंड की मीटिंग करेंगे। GIS का समापन आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समापन होगा। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। वे शाम 4 बजे भोपाल पहुंचेंगे। अमित शाह एमपी पवेलियन और एक्सपीरियंस जोन देखेंगे। शाम 4:30 बजे समापन सत्र के लिए मुख्य हॉल जाएंगे। जहां मुख्य सचिव अनुराग जैन समारोह में फॉरवर्ड मध्य प्रदेश का प्रेजेंटेशन देंगे। प्रमुख उद्योगपतियों के संबोधन के बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव का समापन भाषण होगा। इसके बाद शाम 6 बजे मीडिया ब्रीफिंग होगी। recent visitors 42