बजट में नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों पर कोई घोषणा नहीं, हड़ताल करेंगे अनियमित कर्मचारी

रायपुर राज्य सरकार की बजट से निराश अनियमित कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है. छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद साहू ने बताया, बजट में नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों पर कोई घोषणा नहीं की गई. इसके चलते प्रदेशभर के अनियमित कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे. रायपुर में 13 अप्रैल को जंगी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन एवं अनियमित संगठनों के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट गार्डन रायपुर में बैठक कर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. बैठक में फेडरेशन के विभिन्न पदाधिकारी, 20 अनियमित संगठन के पदाधिकारी एवं 11 विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि सहित 50 से अधिक लोग सम्मिलित हुए थे. ये हैं अनियमित कर्मचारियों की प्रमुख मांगें     नियमितीकरण, स्थायीकरण, निकाले गए कर्मचारियों की बहाली किया जाए.     कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिया जाए, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन किया जाए.     आउटसोर्सिंग, ठेका कर्मचारियों को विभाग में सीधे नियोजित किया जाए. recent visitors 29

RSSB ने ड्राइवर के 2,756 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए शानदार मौका

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSSB) ने ड्राइवर (चालक) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 2,756 पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार अब RSSB की आधिकारिक वेबसाइट या SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 28 मार्च 2025 है। रिक्ति विवरण कुल पोस्ट – 2,756 – सामान्य वर्ग के लिए: 2,602 पद – विशेष वर्ग (अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति) के लिए: 154 पद शैक्षिक योग्यता एवं आवश्यकताएँ शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। अनुभव: ड्राइविंग लाइसेंस के साथ कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। आयु सीमा उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क जनरल/ओबीसी (क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए: 600 रुपए एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए: 400 रुपए चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन 3 चरणों में होगा:- – लिखित परीक्षा – ड्राइविंग टेस्ट – इंटरव्यू महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 27 फरवरी 2025 आवेदन की अंतिम तिथि: 28 मार्च 2025 परीक्षा तिथि: 22 और 23 नवंबर 2025 आवेदन कैसे करें इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या SSO पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक विज्ञापन को ध्यान से पढ़ना चाहिए। उम्मीदवार QR कोड स्कैन करके भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।   recent visitors 44

तेज रफ्तार पछुआ हवाओं के चलते यूपी में मौसम हुआ सुहावना

लखनऊ राजधानी में रविवार को दिन में धूप खिली रही और तेज रफ्तार पछुआ हवाएं चलीं। रविवार की रात पारे में 3.4 डिग्री की गिरावट भी देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी रूखी हवाओं संग धूप की तल्खी जारी रहने वाली है। मंगलवार से उत्तरी पछुआ हवाओं की रफ्तार में इजाफा होगा। रविवार को लखनऊ में 30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पछुआ की वजह से हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह कहना है कि मंगलवार को पहाड़ों से आ रही उत्तरी पछुआ हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे पहुंच सकती है। ठंडी पछुआ हवाओं की वजह से धूप की तल्खी से फौरी तौर पर राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट भी देखने को मिल सकती है। हवाओं के मंद पड़ने पर फिर से पारे में बढ़त होगी। रविवार को दिन का पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 30.8 डिग्री सेल्सियस तो वहीं रात का पारा 3.4 डिग्री की गिरावट के साथ 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मार्च से मई के बीच ज्यादा रहेगा तापमान आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस बार मार्च से मई के बीच न सिर्फ अधिकतम व न्यूनतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने के संकेत हैं बल्कि हीट वेव के दिनों की संख्या में भी इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि इस बार सर्दियों के दौरान पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता में कमी रही, इसकी वजह से प्रदेश में सामान्य से 88 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई, जबकि लखनऊ में यह कमी 98 प्रतिशत रही। इस वजह से फरवरी का अंत असामान्य रूप से गर्म रहा। इस बार गर्मियों के दौरान भी प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता में कमी रहने का अनुमान है। प्रशांत महासागर में कमजोर ला-नीना परिस्थितियों के आगामी सीजन के दौरान तटस्थ नीनो परिस्थितियों में संभावित परिवर्तन के आसार हैं। फरवरी की आखिरी रात हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो वहां के फरवरी महीने के इतिहास में सबसे गर्म रात थी। इसी तरह, वाराणसी में 19.5 डिग्री और लखनऊ में 19.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो इन दोनों शहरों में फरवरी की चौथी सबसे गर्म रात रही। शहर में हवा के झोकों कई बार उड़ी बिजली  शहर के कई क्षेत्रों में रविवार को 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। यह संकट उन इलाकों में हुआ, जहां पर अब तक 11 हजार एवं 33 हजार वोल्ट की हाइटेंशन ओवर हेड लाइनों को छूने वाली पेड़ों की शाखाओं को काटा नहीं गया है। जहां पर हाइटेंशन लाइनें लंबी थीं, वहां बिजली आपूर्ति में ज्यादा व्यवधान पड़ा। अहिबरनपुर उपकेंद्र के तहत पक्का पुल, बागशाह जी, गोमती बंधा आदि इलाकों में सुबह से शाम तक पांच बार से ज्यादा उपभोक्ताओं की आपूर्ति बंद हुई। हालांकि, 10 से 20 मिनट में आपूर्ति चालू भी हो गई। हवाओं के चलते बार-बार ट्रिपिंग से बिजली उपकरणों पर असर पड़ा। इसी प्रकार गोमतीनगर के कई खंडों में दोपहर को 11 केवी लाइनों के फ्यूज उड़े तो उपकेंद्रों में धमाका भी हुआ। ऑपरेटर भी फीडर को दोबारा चालू करने में शाम तक मशक्कत करते रहे। गोमतीनगर में पेड़ ज्यादा होने के कारण हवा के तेज चलने पर ये समस्या आती है। डालीबाग कॉलोनी एवं तिलक मार्ग पर भी रविवार दोपहर में दो-तीन बार ट्रिपिंग के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। ग्रामीण अंचल में तो इस हवा के चलते ओवर हेड लाइनों की बिजली को एहतियातन बंद भी करना पड़ा।   recent visitors 33

कोयला घोटाला मामले में पूर्व IAS रानू साहू, सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

रायपुर छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में पूर्व IAS रानू साहू, सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने इन तीनों आरोपियों को अंतरिम जमानत दे दी है. वहीं बाकी आरोपी अब भी जेल में बंद हैं. बता दें, ईडी की जांच रिपोर्ट और आरोपों के आधार पर ACB ने कोयला घोटाला मामले की जांच कार्रवाई में इन्हें गिरफ्तार किया था. ACB ने कोल घोटाला मामले में तीनों के अलावा दीपेश टॉक, राहुल कुमार सिंह,शिव शंकर नाग, हेमंत जायसवाल, चंद्रप्रकाश जायसवाल, संदीप कुमार नायक, रोशन कुमार सिंह, शेख मोइनुद्दीन कुरैशी को भी गिरफ्तार किया था. जानिए क्या है कोयला घोटाला मामला: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी में 570 करोड़ रुपये की अवैध कोल लेवी वसूली का खुलासा हुआ था. ईडी का दावा है कि खनिज विभाग के तत्कालीन संचालक आईएएस समीर बिश्नोई ने 15 जुलाई 2020 को आदेश जारी कर कोल परिवहन में ऑनलाइन परमिट को ऑफलाइन कर दिया था, जिससे व्यापारियों से वसूली की जा सके. वहीं इस घोटाले का मास्टरमाइंड कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी को माना गया है, जिसपर ED के अनुसार निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया का हाथ था. ईडी के मुताबिक सूर्यकांत तिवारी ने 25 रुपये प्रति टन के हिसाब से अवैध रकम वसूलने के लिए एक सिंडिकेट बनाया था. व्यापारियों से अवैध रकम वसूलने के बाद ही उन्हें खनिज विभाग से पीट पास और परिवहन पास जारी किए जाते थे. इस मामले की जांच जारी है और संबंधित अधिकारियों एवं व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. recent visitors 25

राज्यपाल ने सराहनीय कार्यों के लिए रेडक्रॉस की विभिन्न इकाइयॉ पुरस्कृत

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि रेडक्रॉस मानव सेवा का सशक्त प्रकल्प है। सदस्य, रेडक्रॉस के सेवा संकल्पों को पीड़ित मानवता की सेवा कार्यों में साकार करे। राज्यपाल पटेल रेडक्रॉस की मध्यप्रदेश शाखा की वार्षिक साधारण सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने रेडक्रॉस की विभिन्न इकाइयों को पुरस्कृत किया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि जिला इकाइयॉ रेडक्रॉस शाखा की पुरस्कृत इकाइयों से पीड़ितों की सेवा के बेहतर कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा ले। इकाइयों से सकारात्मकता के साथ परस्पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करे। सेवा कार्यों का आदर्श प्रस्तुत करे। राज्य शाखा द्वारा प्राप्त निर्देशों और लक्ष्यों का एकनिष्ठता के साथ समय सीमा में पालन करे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को आगे बढ़ाने में रेडक्रॉस की भूमिका महत्वपूर्ण है। सिकल सेल की जागरूकता, जांच और उपचार के कार्यक्रमों को ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों तक आयोजित करे। चिन्हित मरीजों का इलाज संवेदनशीलता के साथ करे। उन्होंने उपस्थित जनों से अपील की है कि सिकल सेल से प्रभावित बच्चों और परिवारों की मदद के व्यक्तिगत प्रयास जरूर करें। राज्यपाल पटेल का पुष्प-गुच्छ से स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। रेडक्रॉस राज्य शाखा के चेयरमेन डॉ. गगन कोल्हे ने स्वागत उद्बोधन और मध्यप्रदेश रेडक्रॉस शाखा की 2023-24 का प्रगति विवरण प्रस्तुत किया। राज्य शाखा के महासचिव रामेन्द्र सिंह ने आगामी कार्य योजना प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष शशांक श्रीवास्तव ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। आभार उपाध्यक्ष भरत झंवर ने माना। बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के. सी. गुप्ता, रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य और जिला शाखा के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।       recent visitors 24

कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी मिलते ही गदगद हुए रहाणे, इतने साल बाद फिर जुड़ा कनेक्शन

कोलकाता  तीन बार की विनर और डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को IPL 2025 के लिए अपना कप्तान बनाया है. उपकप्तानी की जिम्मेदारी ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को सौपी गई है, जिन्होंने बीते सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था. श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे अजिंक्य रहाणे केकेआर ने पिछले साल नवंबर में आईपीएल मेगा नीलामी में रहाणे को उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये में साइन किया था. इस बीच वेंटकेश अय्यर 23.75 करोड़ रुपये के साथ केकेआर की सबसे बड़ी खरीद बने थे. रहाणे पिछले सीजन में केकेआर के सफल कप्तान श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे, जिन्हें रिटेन नहीं किया गया था और फिर नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया. KKR की कप्तानी मिलने के बाद क्या बोले रहाणे KKR की कप्तानी मिलने के बाद अजिंक्य रहाणे काफी खुश नजर आए। कप्तानी मिलने के बाद रहाणे ने फैंस को भरोसा दिया है कि वो इस सीजन टाइटल को डिफेंड करने की कोशिश करेंगे। कप्तानी मिलने पर रहाणे ने कहा, आईपीएल में सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्हें लगता है कि उनके पास एक बेहतरीन और काफी संतुलित टीम है। वो सभी के साथ काम करने और ट्रॉफी को डिफेंड करने की चुनौती लेने के लिए उत्सुक हैं। IPL में रहाणे का बैटिंग रिकॉर्ड पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे का आईपीएल में बल्लेबाज के तौर पर रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 185 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 30.14 की औसत और 123.43 की स्ट्राइक रेट से 3761 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतकीय और 30 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। उनकी गिनती आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में की जाती है। रहाणे आईपीएल में अब तक राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। रहाणे को 1.50 करोड़ में खरीदा अजिंक्य रहाणे पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम से खेले थे. फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था. ऐसे में आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता फ्रेंचाइजी ने रहाणे को बेस प्राइस पर ही खरीदा है. उनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये रही थी. दूसरी ओर वेंकटेश अय्यर हैं, जो लगातार केकेआर टीम के साथ बने हुए हैं. हालांकि फ्रेंचाइजी ने पिछली बार वेंकटेश को भी रिलीज कर दिया था, लेकिन मेगा ऑक्शन में दोबारा खरीद लिया. कोलकाता फ्रेंचाइजी ने वेंकटेश को दोबारा खरीदने के लिए 23.75 करोड़ रुपये खर्च किए. इस समय टीम में वेंकटेश ही सबसे महंगे प्लेयर हैं. 36 साल के रहाणे ने IPL में अब तक 185 मुकाबले खेले हैं. उन्होंने 30.14 की औसत से 4642 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.42 रहा. उन्होंने 2 शतक और 30 अर्धशतक जमाए हैं. श्रेयस की कप्तानी में चैम्पियन बनी थी केकेआर पिछले सीजन में कोलकाता टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर ने संभाली थी. उनकी कप्तानी में ही टीम ने IPL 2024 का खिताब भी जीता था. यह केकेआर टीम का तीसरा आईपीएल खिताब रहा. मगर फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया. ऐसे में मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स (PBKS) ने 26.75 करोड़ की बोली लगाकर श्रेयस को खरीदा और टीम का कप्तान भी बनाया. IPL 2025 के लिए कोलकाता का स्क्वॉड अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान), सुनील नरेन  रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्किया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनीत सिसोदिया, अनुकूल रॉय, मोईन अली, उमरान मलिक. दूसरी बार KKR के लिए खेलेंगे अजिंक्य रहाणे आपको बता दें कि, यह दूसरी बार होगा, जब रहाणे KKR के लिए खेलते हुए दिखेंगे। इससे पहले कोलकाता ने 2022 सीजन से पहले रहाणे को खरीदा था। उस सीजन उन्हें सिर्फ सात मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें वह केवल 133 रन ही बना सके। अगले सीजन, वह चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए और वहां उन्होंने 172.49 की स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए। उस साल चेन्नई खिताब जीतने में भी कामयाब रहा था। उस पूरे सीजन में रहाणे ने टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में अहम भूमिका निभाई थी। रहाणे को ही क्यों बनाया गया कप्तान केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने यह घोषणा करते हुए कहा, ‘हम अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी को पाकर बहुत खुश हैं. एक लीडर के रूप में वह अपने साथ अनुभव और परिपक्वता लेकर आते हैं. साथ ही, वेंकटेश अय्यर केकेआर के लिए एक फ्रैंचाइजी खिलाड़ी रहे हैं और उनमें नेतृत्व के कई गुण हैं. हमें विश्वास है कि वे हमारे खिताब की रक्षा का अभियान शुरू करने के लिए दोनों आपस में अच्छा तालमेल बिठाएंगे.’ ओपनिंग मैच खेलेगी KKR केकेआर अपने टाटा आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत शनिवार 22 मार्च को अपने घर- ईडन गार्डंस स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सीजन के पहले मैच से करेगी. कप्तान की भूमिका स्वीकार करते हुए रहाणे ने कहा, ‘आईपीएल में सबसे सफल फ्रैंचाइजी में से एक केकेआर का नेतृत्व करने के लिए कहा जाना सम्मान की बात है. मुझे लगता है कि हमारे पास एक बेहतरीन और संतुलित टीम है. मैं सभी के साथ काम करने और अपने खिताब की रक्षा करने की चुनौती लेने के लिए उत्सुक हूं.’ recent visitors 60

श्रीराम राजा की आरती को सोशल मीडिया पर लाइव करने की योजना पर काम किया जा रहा

 ओरछा. अब लोग घर बैठकर श्रीराम राजा सरकार की आरती देख सकेंगे। इसे सोशल मीडिया पर लाइव करने की योजना पर काम किया जा रहा है। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (डीएटीटीसी) की बैठक में इसका प्रस्ताव रखा गया है। इस मामले में धर्म गुरुओं, पुजारियों एवं वरिष्ठजनों से संपर्क कर योजना को अमल में लाने की बात कही गई है। राम राजा सरकार की आरती को लाइव करने के लिए कई सालों से चर्चाएं होती आ रही हैं। अब इसे विधिवत बैठक में रखा गया है। ओरछा में हुई इस बैठक में श्रीराम राजा मंदिर की आरती का सोशल मीडिया पर लाइव करने का प्रस्ताव डाला गया है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस योजना को अमल में आने से पूर्व सभी की सलाह देने की बात कही गई है। विदित हो कि ओरछा में भगवान श्रीराम राजा सरकार के आने के बाद से ही परंपरा है कि उनकी फोटो नहीं खींची जाती है। ऐसे में पूर्व में यहां पर भगवान के दर्शन के लिए बाहर एलईडी लगाई गई थी, जिन्हें निकाल दिया गया है। इस योजना को अमल में लाने की जिम्मेदारी मंदिर प्रबंधन देखने वाले तहसील को सौंपी गई है। परंपरा और श्रद्धालुओं का रखा जाएगा ख्याल इस मामले में तहसीलदार सुमित गुर्जर का कहना है कि इस योजना को अमल में आने के पूर्व सभी का मत समझा जाएगा। उनका कहना था कि ओरछा की परंपरा बनी रहे और दूर-दराज के श्रद्धालुओं को इसका लाभ भी मिले इसके लिए कुछ रास्ता निकाला जाएगा। उनका कहना था कि आरती में भगवान को न दिखाते हुए श्रद्धालुओं को सशस्त्र सलामी, यहां पर बजने वाले शंख, झालर और श्रद्धालुओं को दिखाने की योजना पर काम किया जाएगा। इसके लिए सभी के सुझाव के अनुसार काम किया जाएगा। मनाया जाएगा ओरछा महोत्सव इसके साथ ही बैठक में तीन दिवसीय ओरछा महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। यह उत्सव मार्च के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने इसकी जिम्मेदारी पर्यटन विभाग के सहायक यंत्री को दी है। वह पूरा प्रस्ताव बनाकर समिति के सचिव के पास रखेंगे। recent visitors 48