Saturday, July 4, 2026 3:17 pm

चीफ मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP से निकाला बाहर, ससुर बने वजह?

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखया है। उन्होंने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। मायावती ने कल ही आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया था। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी." पूर्व सीएम ने आगे लिखा-"लेकिन इसके विपरीत आकाश ने जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है वह उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दण्डित भी करती रही हूँ." उन्होंने लिखा-"अतः परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट के हित में तथा मान्यवर कांशीराम की अनुशासन की परम्परा को निभाते हुए आकाश आनन्द को, उनके ससुर की तरह, पार्टी व मूवमेन्ट के हित, में पार्टी से निष्कासित किया जाता है." ससुर अशोक सिद्धार्थ को बताया था जिम्मेदार बता दें कि 2 मार्च (रविवार) को लखनऊ में हुई बसपा की राष्ट्रीय स्तर की बैठक के बाद मायावती ने बयान जारी कर कहा था कि पार्टी हित में आकाश आनंद को इसकी सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है. इस बयान में कहा गया था कि इस कार्रवाई के लिए पार्टी नहीं, बल्कि पूर्ण रूप से उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ जिम्मेदार हैं. क्या बोले थे आकाश आनंद वहीं बसपा से सभी जिम्मेदारियों से मुक्त होने पर आकाश आनंद ने एक्स पर पोस्ट कर कहा-"मैं परमपूज्य आदरणीय बहन कु. मायावती का कैडर हूं, और उनके नेतृत्व में मैंने त्याग, निष्ठा और समर्पण के कभी ना भूलने वाले सबक सीखे हैं, ये सब मेरे लिए केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य हैं. आदरणीय बहन जी का हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर के समान है, मैं उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं उस फैसले के साथ खड़ा हूं. आदरणीय बहन कु. मायावती द्वारा मुझे पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने का निर्णय मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भावनात्मक है, लेकिन साथ ही अब एक बड़ी चुनौती भी है, परीक्षा कठिन है और लड़ाई लंबी है. कल आकाश आनंद को दी गई थी चेतावनी मायावती ने एक्स पोस्ट में लिखा, "बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी." आकाश आनंद को मायावती ने बताया 'अहंकारी' मायावती ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि लेकिन आकाश आनंद की प्रतिक्रिया उम्मीदों के विपरीत रही. उन्होंने एक लम्बी प्रतिक्रिया दी, जिसे मायावती ने अहंकारी और गैर-मिशनरी करार दिया. उन्होंने इसे केवल स्वार्थी रवैया बताया, जो पार्टी की विचारधारा और मिशन से मेल नहीं खाता. अपने पोस्ट में मायावती ने उन सभी पार्टी सदस्यों को भी चेतावनी दी, जो इस तरह के व्यवहार करते हैं. मायावती ने "बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान मूवमेन्ट के महत्व" पर जोर देते हुए ये फैसला लिया. उन्होंने कहा कि यह कदम बीएसपी के संस्थापक कांशीराम की अनुशासन की परम्परा को निभाने के लिए आवश्यक था. recent visitors 52

रमजान में टाइम टेबल बदलने पर विहिप का अल्टीमेटम, कहा ये गुजरात है, पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं…

वडोदरा  असम, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश रमजान ब्रेक कंट्रोवर्सी के बाद गुजरात टाइम टेबल बदलने पर विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद गुजरात के वडोदरा में शिक्षण समिति के आदेश के बाद खड़ा हुआ है। वडोदरा नगर प्राथमिक शिक्षण समिति (Vadodara Nagar Prathmik Shikshan Samiti) ने रमजान को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की सभी स्कूल में मुस्लिम धर्म के बच्चों के लिए समय में बदलाव किया जिसके बाद गुजरात में विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा इस पूरे मुद्दे पर वडोदरा महानगर पालिका (Vadodara Municipal Corporation) को अपना फैसला रद्द करने के लिए कहा है। इसमें मोटे तौर पर मुस्लिम बच्चों को देर से आने और जल्दी छोड़ने के निर्देश हैं।  यह गुजरात है, पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं- गुजरात वीएचपी गुजरात वीएचपी के प्रवक्ता हितेंद्र राजपूत ने फेसबुक पर लिखा, ‘मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई की सरकार यूसीसी (समान नागरिक संहिता) लागू करने की तैयारी कर रही है दूसरी तरफ वडोदरा एजुकेशन कमिटी ने एजुकेशन डिपार्टमेंट में धर्म आधारित तुष्टिकरण को बढ़ाने वाला सर्कुलर जारी किया है। सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि तुष्टिकरण का विरोध इसकी ताकत का केंद्र है।’ विहिप गुजरात ने अपने एक्स अकाउंट से शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर को टैग करके लिखा है कि कृपया इस परिपत्र की सत्यता की जांच करवाएं और तत्काल रद्द करवाएं। जिम्मेदारों के सामने कार्यवाही भी जरूरी है। याद रहे, तृष्टीकरण का विरोध ही बीजेपी के मजबूत जनाधार का कारण है। यह गुजरात है, पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं। विहिप ने एक अन्य एक्स पोस्ट में सीएम भूपेंद्र पटेल के यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को उल्लेखन करती हुई फोटो के साथ लिखा है कि लगता है अधिकारी, मंत्री सरकार के इरादों से अवगत नहीं है और वडोदरा नगर निगम तो गुजरात सरकार के निर्णय से बिल्कुल स्वतंत्र है। वहीं, नगर प्राथमिक शिक्षण समिति की शासनाधिकारी श्वेताबेन पारगी का कहना है कि रमजान महीने को लेकर इस तरह का आदेश सालों से जारी होता आया है। शिक्षण समिति निर्णय बदल सकती है। विहिप का अल्टीमेटम वीएचपी ने आज दोपहर 12 बजे वडोदरा शहर में प्रदर्शन रखा है। विहिप ने अपने एक्स पर अपने गुजरात वाले अकाउंट से शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर को टैग करके लिखा है कि कृपया इस परिपत्र की सत्यता की जांच करवाएं और तत्काल रद्द करवाए। जिम्मेदारों के सामने कार्यवाही भी जरूरी है। याद रहे, तृष्टीकरण का विरोध ही बीजेपी के मजबूत जनाधार का कारण है। यह गुजरात है, पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं। विहिप ने एक अन्य एक्स पोस्ट में सीएम भूपेंद्र पटेल के यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को उल्लेखन करती हुई फोटो के साथ लिखा है कि लगता है अधिकारी, मंत्री सरकार के इरादों से अवगत नहीं है और वडोदरा नगर निगम तो गुजरात सरकार के निर्णय से बिल्कुल स्वतंत्र है। आदेश में किया निर्देश दिया गया? वडोदरा नगर निगम के अधीन आने वाली नगर प्राथमिक शिक्षण समिति के आदेश स्कूलों का समय बदला गया है। सुबह संचालित होने वाली स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से 12 बजे तक है। इसमें 9:30 से 10 बजे तक ब्रेक रहेगा। दोपहर के बाद के स्कूलों का समय 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक है। इसमें दो बजे से 2:30 विश्राम रखा गया है। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाले स्कूलों का समय दोपहर समय 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक है। इसमें दो बजे से 2:30 विश्राम रखा गया है। आदेश में कहा गया है कि जिन स्कूलों में मुस्लिम बच्चों की संख्या अधिक है। वहां पर इसे लागू किया जाएगा। नगर प्राथमिक शिक्षण समिति की शासनाधिकारी श्वेताबेन पारगी का कहना है कि रमजान महीने को लेकर इस तरह का आदेश सालों से जारी होता आया है। शिक्षण समिति निर्णय बदल सकती है। चेयरमैन निषिध देसाई ने विवाद के तूल पकड़ने पर कहा है कि वह देखेंगे क्यों बच्चों के लिए पढ़ाई सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। recent visitors 53

बजट सत्र 2025 – कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधायकों सहित किया ब्रह्मा भोज

राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ बजट सत्र, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ली कार्य मंत्रणा समिति की बैठक षष्ठम विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, राज्यपाल का अभिभाषण एवं विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता नवनिर्वाचित महापौरों से मिले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन, निर्माणाधीन विधानसभा भवन का डॉ किया निरीक्षण बजट सत्र 2025 – कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधायकों सहित किया ब्रह्मा भोज रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के षष्ठम विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन आज विधानसभा अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह जी की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, नेता प्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत जी, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी, सहित कार्य मंत्रणा समिति के समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी का विधानसभा परिसर में स्वागत किया। स्वागत समारोह के पश्चात माननीय राज्यपाल ने विधानसभा में अपना अभिभाषण प्रस्तुत किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में नगरीय निकाय चुनाव 2025 में नवनिर्वाचित महापौरगणों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं व्यक्त की और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, मंत्रिमंडल एवं विधानसभा के समस्त विधायकों के साथ प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित “स्नेह मिलन समारोह एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम” में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने आध्यात्मिक विषयों पर संवाद हुआ तथा समाज में शांति एवं सद्भावना को बढ़ावा देने पर चर्चा की। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने नवा रायपुर (अटल नगर) स्थित निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. रमन सिंह जी ने कार्य की समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। recent visitors 25

सिंहस्थ निर्माण कार्यों को गुणवत्ता और समय सीमा मे काम करना सुनिश्चित करें

उज्जैन अपर मुख्य सचिव नीरज कुमार मंडलोई ने आज कलेक्टर कार्यालय सभा गृह में सिंहस्थ 2028 के प्रचलित और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की।    लोक निर्माण विभाग, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम और ब्रिज कॉरपोरेशन व विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्य जो 2 वर्ष में पूर्ण होना है उन सभी को जून 2027 तक आवश्यक रूप से पूर्ण किया जावे इसके लिए सभी विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय कर लें और किसी प्रकार का कोई गतिरोध ना हो।     कलेक्टर सभागृह में आयोजित बैठक में संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, प्रभारी कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह, और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।       अपर मुख्य सचिव ने बैठक मे सभी निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जून 2027 तक सभी बड़े कार्यो को पूर्ण करने की कार्य योजना बनाकर काम करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी जो भी अधिकारी इसकी डीपीआर बना रहे हैं उनकी जिम्मेदारी भी तय होगी आगे यदि किसी काम में समस्या आती है तो संबंधित अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी लेना होगी।      रेलवे ओवर ब्रिज के संबंध में समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए हैं कि इसके लिए ब्रिज कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर सीधे रेल्‍वे के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे और प्रतिदिन के अनुसार कार्य की गतिशीलता पर भी ध्यान रखेंगे इसकी रिपोर्ट प्रत्येक 15 दिन में अपर मुख्य सचिव को दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।        बैठक में संभाग आयुक्त संजय गुप्ता ने बताया कि सभी संबंधित निर्माण एजेंस‍ियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दे दिए गए हैं हरी फाटक ब्रिज के साथ एक और फोर लेन का ब्रिज प्रस्तावित है और रेलवे स्टेशन से शिप्रा नदी तक 24 मीटर की रोड भी प्रस्तावित की गई है।        बैठक में संभाग गुप्ता ने बताया कि हरी फाटक से महाकाल लोक तक एक अंडरपास बनेगा जिसमें छोटी गाड़ियां और पैदल ही लोगों को सीधे जाने की सुविधा होगी। इसी के साथ ब्रिज कॉरपोरेशन के पास 5 रेलवे ओवरब्रिज का काम है और 13 अन्य ब्रिज भी बनाए जा रहे हैं इसके लिए भी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।                             संभाग आयुक्त ने कहा की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के अनुसार पंचकोशी मार्ग हेतू टू लेन सड़क प्रस्तावित है। पांच स्थाई कैंपों को विशेष रूप से व्यवस्थित बनाया जाएगा जिसमें शौचालय, फूड जोन ,चेंजिंग रूम, रेस्ट रूम और आकस्मिक चिक‍ित्सालय का भी निर्माण किया जाना है। इसी के साथ रोड के दोनों और व्यापक स्तर पर प्लांटेशन किए जाने की व्यवस्था की गई है। बाकतकड़ ब्रिज से दाऊद खेड़ी तक भी फोर लाइन का रोड प्रस्तावित है। इसी के साथ आई.एस.बी.टी बस स्टॉप भी बनाए जाने का प्रस्ताव है।            अपर मुख्य सचिव ने मंडलोई ने निर्देश दिए की उज्जैन सिंहस्थ 2028 के लिए चल रहे निर्माण कार्य और प्रस्तावित कार्यों के लिए वह भू-अर्जन के लिए अलग से एक व्यवस्था बनाई जावे जिससे किसी भी निर्माण एजेंसी को समस्या ना हो और निर्माण कार्य  की गति प्रभावित न हो। संभाग आयुक्त गुप्ता ने बताया कि इसके लिए 100 करोड़ रू. का एक अतिरिक्त फंड बनाया जाकर काम किए जाने का प्रस्तावित दिया गया है।         अपर मुख्य सचिव को प्रेजेंटेशन में बताया गया कि आगर मालवा जिले में आमला से नलखेड़ा तक 13 किलोमीटर का फोर लाइन बाईपास निर्माण भी किया जाना प्रस्तावित है जिससे बगलामुखी माता मंदिर के लिए जाने की सुविधा प्राप्त होगी। मंदसौर में पशुपतिनाथ से नालछा माता मंदिर तक फोरलेन का बाईपास भी प्रस्तावित किया गया है।        अपर मुख्य सचिव मंडलोई जी ने निर्देश दिए हैं कि सिंहस्थ के निर्माण कार्य को देखते हुए पीडब्ल्यूडी का एक डिविजन और ब्रिज कॉरपोरेशन का एक सबडिवीजन उज्जैन में स्थापित होगा। जिससे कार्य को गति मिले और 2 वर्ष की अवधि में सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करने में सुविधा होगी।       इसी के साथ बताया गया कि उज्जैन इंदौर सिक्स लेन मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है जिस पर अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि रोड सेफ्टी के साथ-साथ आसपास की गाड़ियां सीधे रोड पर ना चढ़े, इसकी व्यवस्था भी कि जावे, लाइट एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा जाए।        उज्जैन-जावरा 98 किलोमीटर के ग्रीनफील्ड मार्ग के लिए भी प्रेजेंटेशन दिया गया जिसकी लागत रू. 5000 करोड़ की रखी गई है इसमें सिविल वर्क रू. 2029 करोड़ का है।        उज्जैन-मक्सी फोरलेन मार्ग 38 किलोमीटर का है जो 16 मीटर चौडा मार्ग प्रस्तावित है और इसकी लागत रू. 273 करोड़ रखी गई है।        इंगोरिया-उन्हेल मार्ग जिसकी लम्बाई 24 किलोमीटर है जो रू. 112 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा, इंगोरिया- देपालपुर मार्ग 32 किलोमीटर का 2 लेन मार्ग रू.195 करोड़ की लागत से बनाया जाना प्रस्तावित है उज्जैन सिंहस्थ बायपास फोरलेन मार्ग जो 19.82 किलोमीटर का है जो 17 मीटर चौड़ा बनेगा इसके लिए लगभग रू. 701 करोड की लागत रखी गई है।        अपर मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यों को समन्वय के साथ तीव्र गति से किया जावे इसके लिए यदि अतिरिक्त अमले की आवश्यकता है तो उसके संबंध में विभाग सीधे पत्राचार करें जिससे कार्य की गति भी प्रभावित न हो और कार्य तीव्र गति से हो सके।       अपर मुख्य सचिव ने इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और मेडिसिटी के प्रेजेंटेशन को भी देखा अपर मुख्य सचिव ने सभी कार्य योजना पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि उपरोक्त कार्य योजना बेहतर है और यदि इसको समय पर पूर्ण कर लिया गया तो हम  सिंहस्थ 2028  में बेहतर कनेक्टिविटी बना पाएंगे सभी अधिकारियों को उन्होंने समयबद्ध तरीके से काम करने के निर्देश दिए हैं। recent visitors 27

हरचोक मवई नदी में अवैध रेत खनन, पोकलेन मशीन से ठेकेदार कर रहा दोहन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जनकपुर के हरचोक मवई नदी में ठेकेदार द्वारा पोकलेन मशीन का उपयोग कर बड़े पैमाने पर रेत निकाली जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खनन बिना किसी वैध अनुमति के किया जा रहा है, जिससे नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को भारी नुकसान पहुंच रहा है। नदी में मशीनों के जरिए हो रहे इस अवैध खनन के कारण जलस्तर गिरने का खतरा बढ़ गया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जल संकट उत्पन्न होने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, जब इस विषय में संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस अवैध गतिविधि पर रोक नहीं लगाई गई तो वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। recent visitors 25

उज्जैन व्यापार मेले में तीन दिनों में 2300 से अधिक वाहनों की बिक्री, टैक्स में मिल रही भारी छूट

उज्जैन विक्रम व्यापार मेला में पिछले बार की ही तरह इस बार भी व्यवसाय का कीर्तिमान रचने की स्थिति बन रही है। मेले के प्रारंभिक तीन दिन में ही तेजी की स्थिति सामने रही है। पिछले तीन दिन में मेले में 2304 वाहनों का विक्रय हुआ है। करीब 60-70 करोड़ के लगभग के वाहन इस दौरान बिके हैं। सोमवार को भी जमकर व्यवसाय होने की स्थिति बनी हुई है। पिछले बार के 40 दिन विक्रम व्यापार मेले से इस बार 33 दिनी मेले का आयोजन शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय मैदान पर महाशिवरात्रि से किया गया है। 11 हेक्टेयर जमीन पर मेले को व्यवस्थित रूप दिया गया है। नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक बताते हैं कि इस बार मेला विस्तृत एवं वृह्द क्षेत्र में आयोजित किया गया है। मेले के लिए नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी के सीईओ संदीप शिवा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेला समय पर और पूरे समय बेहतर रूप से आयोजित हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। पिछली बार की रेकार्ड आय से अधिक इस बार व्यवसाय की हमें उम्मीद हैं। पिछली बार मेले में 2200 करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ था। करीब 22 हजार से अधिक वाहनों का विक्रय किया गया था। 1857 एलएमवी और 447 टू व्हीलर विक्रय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आरटीओ संतोष मालवीय के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में 1857 हल्के मोटर व्हीकल यानी कि कार विक्रय हुए हैं। इसी प्रकार से 447 मोटर साइकिल विक्रय हुए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 60 करोड़ से अधिक है। इन्हें टैक्स एवं पंजीयन में दी गई छूट की स्थिति आयुक्त परिवहन कार्यालय ग्वालियर प्रत्येक सात दिन में ही सामने आ सकेगी। उसके पीछे कारण परिवहन के पोर्टल पर पूरे प्रदेश से विक्रय होने वाले वाहनों का पंजीयन होता है। ऐसे में उज्जैन मेले में विक्रय और कर में छूट की स्थिति को अलग से ही निकालना पड़ेगा। इस बार परिवहन विभाग को वाहनों के पंजीयन के लिए काफी बड़ा स्पेस दिया गया है, जिसके चलते हम एक समय में एक हजार से ज्यादा कार एवं अन्य वाहनों को मैदान में पार्क कर पंजीयन के काम को अंजाम दे सकते हैं। कब कितने वाहन बिके विक्रम व्यापार मेले का शुभारंभ महाशिवरात्रि 26 फरवरी की देर रात को हुआ था। विधिवत व्यवसाय की स्थिति अगले दिन से बनी थी। पिछले तीन दिन में विक्रय हुए वाहनों की स्थिति इस प्रकार रही है। 27 फरवरी को फोर व्हीलर 752, टू व्हीलर 172, 28 फरवरी फोर व्हीलर 984, टू व्हीलर 145, एक मार्च को फोर व्हीलर 1021, टू व्हीलर 130 का विक्रय किया गया। जबकि रविवार को अवकाश रहा। एमपी सरकार की सौगात बिक्री को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने उज्जैन विक्रम व्यापार मेले के दौरान खरीदे गए गैर-परिवहन और हल्के परिवहन वाहनों के लिए आजीवन मोटर वाहन कर दरों में 50 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। यह किसी सौगात से कम नहीं है। इस योजना का उद्देश्य अधिक ग्राहकों को लुभाना और उन्हें मौद्रिक प्रोत्साहन प्रदान करना है। पिछले साल बिके 23705 वाहन इसकी तुलना में 2024 में आयोजित उद्घाटन संस्करण में 40 दिनों में 23,705 वाहनों की बिक्री दर्ज की गई, जिससे 122 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। इस वर्ष प्रशासन ने विभिन्न व्यावसायिक अवसर पैदा करने के प्रयास में आवंटित दुकानों की संख्या बढ़ाकर 397 कर दी है। इन दुकानों का एक बड़ा हिस्सा विभिन्न क्षेत्रों के लिए समर्पित है, जिसमें वाहन बिक्री, इलेक्ट्रॉनिक सामान, खाद्य बिक्री और सामान्य माल शामिल हैं। ट्रेड फेयर से अच्छे व्यापार की उम्मीद- कारोबारी हालांकि, कुछ डीलरशिप द्वारा अंतिम समय में वापसी के कारण लगभग 10 दुकानें रद्द कर दी गईं। व्यापार मेले में चार पहिया और दो पहिया वाहनों का प्रदर्शन कर रहे एक ऑटोमोबाइल डीलर ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि हमें व्यापार मेले से कुछ अच्छे कारोबार की उम्मीद है। राज्य सरकार द्वारा खरीदारों को आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। recent visitors 21

अमरोहा में दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, तेज रफ्तार कैंटर ने कुचला, पति-पत्नी समेत एक युवक की मौत

अमरोहा कांठ रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद जमीन पर गिरे चार लोगों को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में सिहाली गांव निवासी जयवीर (40) उनकी पत्नी आदेश (38) और झनकपुरी निवासी जितेंद्र (30) की मौके पर मौत हो गई। जितेंद्र के दोस्त राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल की हालत भी नाजुक बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक जयवीर नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के सिहाली गांव के रहने वाले दिवंगत समरपाल सिंह के बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी आदेश और दो बच्चे हैं। रविवार को जयवीर सिंह की ममेरी साली की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए जयवीर अपनी पत्नी आदेश के साथ जस्सूनगला गांव गए थे। शाम को शादी निपटने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कांठ रोड स्थित छावा गांव के नजदीक पहुंची, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस बाइक पर अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के झनकपुरी गांव के रहने वाले जितेंद्र और चकिया गांव के रहने वाले उनके दोस्त राजू सवार थे। राजू और जितेंद्र गन्ने का बीज खरीदने के इरादे से घर से निकले थे। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। तभी, तभी कांठ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कैंटर ने चारों को कुचल दिया। हादसे में जयवीर, उनकी पत्नी आदेश और जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि, राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। घायल राजू की हालत नाजुक बनी हुई है। बाद में पुलिस ने जयवीर, आदेश और जितेंद्र के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइकों और कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 30