Sunday, July 5, 2026 10:37 am

जीवन-मृत्यु व्यक्ति के हाथ में नहीं है, लेकिन संत लोगों को धर्म की राह दिखाकर सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर उनके जीवन को सार्थक बनाते : मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जीवन-मृत्यु व्यक्ति के हाथ में नहीं है, लेकिन संत लोगों को धर्म की राह दिखाकर सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर उनके जीवन को सार्थक बनाते हैं। सांस्कृतिक, धार्मिक मूल्यों की स्थापना तथा समाज और राष्ट्र के निर्माण में संतों और गुरुओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज कुबेरेश्वर धाम सीहोर में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होकर श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पं. प्रदीप मिश्रा जी लोगों में ईश्वर के प्रति आस्था और भक्ति जागृत कर लोगों का धार्मिक, आध्यात्मिक उत्थान कर रहे है। उन्होंने कहा कि पं. मिश्रा ने भोपाल के निकट सीहोर में कुबेरेश्वर धाम की स्थापना कर इस क्षेत्र को एक नई धार्मिक पहचान दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया के दो सौ से अधिक देशों में भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और सबसे बड़े देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज कुंभ में गगा स्नान कर देश की सनातन संस्कृति के प्रति देशवासियों की अटूट आस्था का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार को सभी संतो का मार्गदर्शन मिला है। समय-समय पर हम और हमारी सरकार उनसे कई अवसरों पर विचार-विमर्श भी करती है। संतो से हमें सरकार चलाने का नैतिक बल मिलता है जिससे हम अधिक मजबूती के साथ प्रदेश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए काम कर  रहे   हैं। उन्होंने कहा कि हमने संपूर्ण प्रदेश में गौ-शालाओं का निर्माण किया है और गौ-शालाओं में गौ-माता के लिए बेहतर परिवेश उपलब्ध करा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-माता परमात्मा की हम पर असीम कृपा है। गौ-माता प्रकृति और परमात्मा के बीच संबंध का सूत्र है। बेसहारा, अशक्त और वृद्ध गौ-माताओं के आश्रय के लिए भोपाल सहित सभी बड़ी नगर निगमों में 10 हजार क्षमता की गौ-शालाएं बनाई जाएगी। दुग्ध उत्पादन पर भी प्रोत्साहन स्वरूप बोनस प्रदान किया जाएगा। दस से अधिक गाय पालने वालों को अनुदान दिया जाएगा। गांव-गांव में गोपालन और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। गौ-शाला चलाने वालों को प्रति गाय 20 रुपये के स्थान पर 40 रुपये का अनुदान देकर गौ-शालाओं को सक्षम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के भी काम कर रही है। प्रदेश सरकार कल्याणी बहनों के पुनर्विवाह के लिए दो लाख रुपए प्रदान करेगी। ताकि बहनों का फिर से घर बस सके और उनके जीवन में खुशियां आए। उन्होंने कहा कि सभी महत्वपूर्ण धार्मिक एवं तीर्थ-स्थानों का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में क्षिप्रा का पानी सूख जाता है। क्षिप्रा को पूरे साल प्रवहमान बनाये रखने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाने की योजना बनाई है। प्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थलों वाले 19 स्थानों में शराब की दुकानें बंद करने का निर्णय लिया इसके साथ ही खुले में मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाया है। रुद्राक्ष महोत्सव में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, विधायक श्री सुदेश राय, पिछड़ा वर्ग अयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जसपाल अरोरा कलेक्टर श्री बालागुरू के, एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन उपस्थित थीं।   recent visitors 24

Shivraj Singh Chouhan के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी की रस्में हुई शुरू

भोपाल  मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी की रस्में चल रही हैं। कार्तिकेय की हल्दी की रस्म हो चुकी है। शादी 6 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में होगी। इस दौरान कार्तिकेय की मां साधना चौहान भावुक हुईं। बंसल परिवार ने बारात का निमंत्रण पहले ही दे दिया है। महिलाओं ने लगाई कार्तिकेय को हल्दी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। घर पर हल्दी की रस्म धूमधाम से मनाई गई। परिवार की महिलाओं ने कार्तिकेय को हल्दी लगाई और आशीर्वाद दिया। कार्तिकेय की बुआ ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। शादी के लिए खास मंडप भी तैयार किया गया है। सनातन परंपरा का हो रहा पालन शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी की रस्में सनातन परंपरा के अनुसार चल रही हैं। हल्दी की रस्म घर पर हर्षोल्लास के साथ पूरी हुई। परिवार की सभी महिलाओं ने मिलकर कार्तिकेय को हल्दी लगाई। इस दौरान उन्होंने ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भी दिया। हल्दी लगाने के बाद कार्तिकेय की बुआ ने उन्हें रक्षा सूत्र, कंगन और डोरा बांधकर आशीर्वाद दिया। शादी के लिए बना है खास मंडप शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कार्तिकेय की शादी के लिए खास मंडप बनाया गया है। इस मंडप में ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र, इंद्र, गणेश, अंबिका और वरुण देवताओं की स्थापना की गई है। मंडप में तोरण, द्वारश्री और कलश भी रखे गए हैं। ये सारी रस्में आचार्य विष्णु राजोरिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरी कराईं। मान्यता है कि शादी के मंडप में सभी देवी-देवता मौजूद रहते हैं। वे सभी रस्मों का ध्यान रखते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। भावुक हुई साधना सिंह कार्तिकेय की हल्दी रस्म में मां साधना खूब भावुक हुई। जैसे ही तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है…प्यारी-प्यारी है मां…..गाना गाया गया तो शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह खुद को रोक नहीं पाई। वे कार्तिकेय और कुणाल से गले लगकर खूब रोई। लग्न लेकर पहुंचा बंसल परिवार बंसल परिवार ने कार्तिकेय के विवाह के लिए लग्न लेकर परिवार को निमंत्रण दिया है। कार्तिकेय के माता-पिता ने सनातन परंपराओं के साथ गणेश पूजन, गौरी पूजन और सत्यनारायण कथा का आयोजन किया। जल्द ही परिवार, बंसल परिवार में बारात लेकर जाएगा। अमानत, कार्तिकेय की दुल्हन और परिवार की बड़ी बहू बनेंगी। साथ दिखे परिवार के सभी सदस्य हल्दी की रस्म के बाद कार्तिकेय को तेल और हल्दी लगाई गई। यह रस्म परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर पूरी की। तेल और हल्दी लगाने के पीछे कार्तिकेय की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और समृद्धि की कामना की गई। 6 मार्च को जोधपुर में शादी कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली अमानत बंसल से 6 मार्च को जोधपुर में होने जा रही है। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और हल्दी की रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। बंसल परिवार ने लग्न देकर चौहान परिवार को निमंत्रण दिया है। चौहान परिवार ने भी सभी रस्में पूरी की हैं। recent visitors 40

मध्य प्रदेश के 2047 तक 2.11 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा

भोपाल  प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य 2027 तक भारत को विकसित बनाने का है। उन्होंने 2047 तक का समय इसलिए चुना है, क्योंकि तब तक आजादी को 100 साल पूरे हो जाएंगे। विकसित भारत बनाने में मध्यप्रदेश भी अपनी अहम भूमिका अदा करेगा। हाल ही में भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआइएस) ने मध्यप्रदेश का रोडमैप तैयार कर दिया है। हमारा मानना है कि 2047 तक ये 2.11 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनेगा।  2011-12 में देश की अर्थव्यवस्था में मध्यप्रदेश का योगदान 3.6 फीसदी था, जो 2023-24 में 4.6 फीसदी हो चुका है। यदि मध्यप्रदेश की किसी देश की अर्थव्यवस्था से तुलना की जाए तो हम केन्या, मोरक्को या ओमान से भी बड़ी अर्थव्यवस्था वाले बन चुके हैं। 2030-31 तक मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था 31 लाख करोड़ हो जाएगी। 2047-48 तक ये 2.11 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने की पूरी संभावना है। ऐसे में 8.3 से 8.6 फीसदी की विकास दर से बढऩे पर राज्य विकसित बन जाएगा। आने वाले समय में एग्रो फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल एंड अपेरल, ऑटोमोबाइल, लॉजिस्टिक एंड वेयर हाउसिंग, डिफेंस और एयरोस्पेस, रिन्यूएबल एनर्जी मध्यप्रदेश में खासे मजबूत सेक्टर हैं। इन सभी सेक्टरों में रोजगार का भी भरपूर निर्माण होगा। यहां की विकास दर को बढ़ाने इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने, एमएसएमई को बढ़ावा देने, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, स्किल डेवलपमेंट वर्क फोर्स को अपग्रेड करना होगा। इसके साथ ही यहां एक्सपोर्ट और ग्रीन स्टेट बनाने पर भी विशेष ध्यान देना होगा। पहले कभी क्षेत्रवार प्रगति पर ध्यान नहीं दिया गया। इस बार खुद सीएम डॉ.मोहन यादव ने संभागों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कीं। देश के प्रमुख उद्यमियों को वहां ले जाकर विशेषताएं बताईं। यही वजह है कि इस बार जो निवेश आ रहा है, वो भी प्रदेश में हर क्षेत्र में आ रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पहली बार आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के 2025 संस्करण का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर किया। अपने उदघाटन संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की भौगोलिक स्थिति, मजबूत बुनियादी ढांचा और अनुकूल नीति निवेशकों को आकर्षित कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने निवेशकों से मध्य प्रदेश सरकार की निवेश नीतियों का गहराई से अध्ययन कर सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का पूरी तरह से लाभ उठाने की अपील भी की। टेक्सटाइल,पर्यटन और प्रौद्योगिकी क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने के प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के फलस्वरुप ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में 78000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए तो वहीं पर्यटन क्षेत्र में 65000 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है। जबकि टेक्सटाइल में मध्य प्रदेश को केंद्र से धार में एक टेक्सटाइल की परियोजना मिली है। पर्यटन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश सरकार के काम की तारीफ करते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। पहले इस क्षेत्र में काम करने के लिए 30 अनुमतियां आवश्यक थीं, अब इन्हें घटाकर 10 कर दिया गया है। इन सभी नीतियों को सार्वजनिक सेवा गारंटी अधिनियम में अधिसूचित किया जायेगा। पर्यटन और आतिथ्य के क्षेत्र में प्राप्त निवेश प्रस्तावों में मुख्य तौर पर क्रूज पर्यटन, फिल्म निर्माण, होटल-रिसॉर्ट निर्माण, जल पार्क, गोल्फ कोर्स, अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं और राज्य में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार जैसे परियोजनाओं के लिए प्रस्तावित किया गया है। भारतीय होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय उद्यानों, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में होटल स्थापित करने के लिए 1960 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। अयोध्या क्रूज लाइन्स द्वारा 100 करोड़ रुपये की लागत से क्रूज पर्यटन परियोजना, नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड (KMEW) द्वारा 70 करोड़ रुपये की लागत से क्रूज पर्यटन परियोजना, ट्रेजर ग्रुप इंदौर द्वारा 600 करोड़ रुपये के अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं में निवेश, और फिल्म क्षेत्र में अमेज़न प्राइम, ज़ी5 आदि द्वारा 300 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। राज्य में पर्यटन के विकास को नए आयाम देने के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने विभिन्न संस्थाओं के साथ 6 एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इन एमओयू पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्य पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोदी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। समिट के समापन सत्र को संबोधित करते हुये केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सिर्फ मध्य प्रदेश की नहीं बल्कि पूरे देश की उपलब्धि है। राज्य में उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए उठाए गए कदम भारत के विकास को भी तेज कर रहे हैं। मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'धरोहर और विकास' के नारे को पूरा कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को पूरी तरह से विकसित बनाने का संकल्प लिया है। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। मध्य प्रदेश इस दिशा में महत्वपूर्ण सहायक राज्य साबित होगा, उन्होने कहा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 को बहुत सफल बताते हुये केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी टीम समिट की इस सफलता के लिए बधाई और सम्मान के पात्र हैं। इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश में किए गए समझौता ज्ञापनों (MoUs) का जल्द ही ठोस रूप दिया जाएगा और राज्य के विकास को तेज किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस समिट को "राज्य की प्रगति का स्वर्णिम अध्याय" बताते हुए वर्ष 2025 को ‘उद्योग वर्ष’ के रूप में मनाये जाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और ईज ऑफ डुइंग बिजनस को और बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की सफलता से उत्साहित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगे बताया कि इस समिट में 25000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 100 से अधिक विशेषज्ञ और उद्योगपति शामिल थे। 60 से अधिक देशों से निवेशक प्रतिनिधि भोपाल आए थे। समिट में लगभग 5000 व्यवसाय से व्यवसाय और 600 व्यवसाय से सरकार तक बैठकें आयोजित की गईं। प्राप्त निवेश प्रस्तावों के बारे में जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा अब तक सरकार को 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। … Read more

भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में पहली बार किसी एसीपी अधिकारी पर कार्रवाई, दो थानों का प्रभार लिया वापस

भोपाल  एसीपी अनिता प्रभा शर्मा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। महाशिवरात्रि की ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में उनसे भोपाल में दो थानों का प्रभार छीन लिया गया है। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में पहली बार किसी एसीपी स्तर की अधिकारी पर यह कार्रवाई हुई है। इसके साथ ही एसीपी अनिता प्रभा शर्मा की चर्चा शुरू हो गई है कि वह कौन हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे संघर्षों के बीच तपकर उन्होंने यह मुकाम हासिल की है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई दरअसल, एसीपी अनिता प्रभा शर्मा की ड्यूटी महाशिवरात्रि पर भोपाल के संवेदनशील इलाके में लगी हुई थी। ड्यूटी के दौरान वह फोन बंदकर गायब थीं। इसकी भनक सीनियर अधिकारियों को लग गई। इसे लापरवाही मानते हुए डीसीपी रियाज इकबाल ने कार्रवाई की है। उन्होंने अनिता प्रभा शर्मा से दो थानों का प्रभार ले लिया। अनिता प्रभा शर्मा के पास सिर्फ भोपाल में एक थाने का प्रभार बचा है। वह सिर्फ श्यामला हिल्स थाने की प्रभारी हैं। कौन हैं अनिता प्रभा शर्मा अनिता प्रभा शर्मा अभी भोपाल में एसीपी हैं। मूल रूप से वह कोतमा की रहने वाली हैं। यह अनूपपुर जिले में आता है। अनिता प्रभा शर्मा ने 25 साल की उम्र में डीएसपी बनकर मिसाल कायम की थीं। कई मुश्किलों का सामना करते हुए, कम उम्र में शादी और पारिवारिक दबाव के बावजूद, अनिता ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और MPPSC परीक्षा पास की थी। शुरुआत से ही पढ़ाई में अच्छी थीं अनिता प्रभा शर्मा अनिता बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं। उन्होंने 10वीं कक्षा में 92% अंक हासिल किए थे। वह आगे पढ़ना चाहती थीं, लेकिन उनके परिवार में लड़कियों को ज्यादा पढ़ाने-लिखाने का रिवाज नहीं था। फिर भी, अपनी जिद और लगन के बल पर, अनिता अपने भाई के पास ग्वालियर चली गईं और वहीं से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। 17 की उम्र में हो गई थी शादी 17 साल की उम्र में अनिता की शादी कर दी गई। उनके पति उनसे 10 साल बड़े थे। शादी के बाद भी अनिता ने पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया। उनके ससुराल वाले भी उनकी जिद के आगे झुक गए और उन्हें ग्रेजुएशन करने की इजाजत दे दी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। ग्रेजुएशन के आखिरी साल में उनके पति का एक्सीडेंट हो गया, जिसकी वजह से अनिता अपनी परीक्षा नहीं दे सकीं। बैंक में पीओ नहीं बन पाईं अगले साल अनिता ने फिर से ग्रेजुएशन की परीक्षा दी और उसे पास कर लिया। लेकिन तीन साल में ग्रेजुएशन पूरी न करने की वजह से उन्हें प्रोबेशनरी बैंक ऑफिसर की नौकरी नहीं मिली। परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए अनिता ने ब्यूटीशियन का कोर्स किया और एक पार्लर में काम करने लगीं। 14 किमी चलकर गईं परीक्षा देने इसी दौरान अनिता और उनके पति के बीच अनबन होने लगी। अनिता के करियर के प्रति जुनून और उनके पति के विचारों में अंतर बढ़ता गया। साल 2013 में अनिता ने व्यापम की फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा दी। उन्होंने 14 किलोमीटर पैदल चलकर चार घंटे में परीक्षा पूरी की। दिसंबर 2013 में उन्हें बालाघाट जिले में पोस्टिंग मिल गई। रिजेक्शन के बाद भी नहीं टूटी इसके बाद अनिता ने व्यापम की सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा दी, लेकिन फिजिकल टेस्ट में फेल हो गईं। हार न मानते हुए, अनिता ने फिर से कोशिश की और अपनी कमजोरियों पर काम किया। दूसरी बार उन्होंने फिजिकल टेस्ट पास कर लिया और सब-इंस्पेक्टर बन गईं। इससे कुछ महीने पहले ही अनिता की ओवरी में ट्यूमर की सर्जरी हुई थी। लेकिन कुछ कर गुजरने की उनकी जिद उनकी बीमारी से भी बड़ी थी। सूबेदार के पद पर ज्वाइन किया अनिता ने सूबेदार के रूप में जिला रिजर्व पुलिस लाइन में जॉइन किया। उन्हें ट्रेनिंग के लिए सागर भेजा गया। इसी दौरान उनके पति के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था। अनिता ने MPPSC परीक्षा भी दी थी। ट्रेनिंग के दौरान ही MPPSC का रिजल्ट आ गया। उन्होंने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर ली। महिला वर्ग में वह 17वें और सभी वर्गों में 47वें स्थान पर रहीं। अनिता का चयन डीएसपी पद के लिए हो गया। लेखक निलोत्पल मृणाल से दूसरी शादी वहीं, तलाक के बाद अनिता प्रभा शर्मा डीएसपी बन गई थीं। 2022 में उन्होंने दूसरी शादी मशहूर लेखकर निलोत्पल मृणाल के साथ की हैं। दोनों खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। निलोत्पल मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। वह पत्नी के पास भोपाल आते-जाते रहते हैं। ब्यूटी आइकॉन हैं अनिता प्रभा शर्मा एसीपी अनिता प्रभा शर्मा ब्यूटी आइकॉन हैं। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती हैं। साथ ही गांव की संस्कृति और रीति रिवाज से भी उन्हें जुड़ाव है। हालांकि कार्रवाई को लेकर उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। recent visitors 23

हर्षा रिछारिया भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच पहुंचीं, 55 फेक आईडीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

भोपाल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हालही में संपन्न हुए महाकुंभ से साध्वी के तौर पर चर्चा में आईं मध्य प्रदेश में रहने वाली हर्षा रिछारिया इन दिनों अपने AI जनरेटेड अश्लील वीडियोज से परेशान हैं। हालही में वो इन एआई जनरेटेड फेक वीडियोज को लेकर आत्महत्या करने की धमकी दे चुकी हैं, इसके बाद भी जब ये मामले नहीं थमें तो वो सोमवार को भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच पहुंचीं और सोशल मीडिया की 55 फेक आईडीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। हर्षा रिछारिया ने सोशल मीडिया की 55 फेक आईडी के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद कहा, ‘महाकुंभ से लेकर अब तक मेरे कई एआई जनरेटेड अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मेरे नाम से कई सारे फ्रॉड हो रहे हैं। कई विज्ञापन लिए जा रहे हैं, उन सभी 55 फेक आईडी के खिलाफ आज शिकायत दर्ज कराई है। मुझे उम्मीद है कि इन सभी को दंड मिलेगा, हर-हर महादेव… जय श्री राम।’ हालही में दे चुकी हैं आत्महत्या की धमकी आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे ही अश्लील कंटेंटों को लेकर हर्षा रिछारिया हालही में आत्महत्या करने तक की धमकी दे चुकी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था- ‘मेरे पहचान के लोगों ने मेरे पुराने वीडियो शेयर किए। अब इस हद तक गिर गए कि AI से मेरे फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किए जा रहे हैं। मेरी बदनामी की जा रही है। जो लोग फर्जी वीडियो बना रहे हैं, उनके नाम मेरे पास आ चुके हैं। जिस दिन भी टूट गई, सुसाइड नोट में लिखकर जाऊंगी कि किसने मेरे साथ क्या किया।’ recent visitors 22

मध्य प्रदेश में कई जिलों में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी ,ग्वालियर-चंबल संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी

भोपाल  मध्य प्रदेश के मौसम में रोज कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है. अब दिन में तेज धूप के बाद भी तापमान गिरता दिखा, जबकि रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा. मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है. इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा. हालांकि, बारिश होने की भी संभावना बन सकती है. मौसम विभाग ने मार्च के शुरुआती सप्ताह में हल्की बारिश की संभावना जताई है. ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले सबसे ज्यादा गर्म रह सकते हैं. वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन में मावठा गिर सकता है. मौसम विभाग के एचएस पांडे के अनुसार, आगामी 24 घंटे के दौरान प्रदेश में एक साथ कई पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इसके चलते पूर्वी व उत्तरी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी देखी जा सकती है. वज्रपात की भी संभावना इसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के कई जिले शामिल रहेंगे. साथ ही कुछ जगहों पर वज्रपात की स्थिति भी देखने को मिल सकती है. प्रदेश के बाकी जिलों का मौसम शुष्क बना रह सकता है. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान में उछाल वहीं रीवा और सागर संभाग के जिलों में तापमान 3.5 डिग्री से लेकर 4.5 डिग्री के बीच दर्ज हुआ. न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश के इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में रात के तापमान में 1.7 डिग्री से 2.4 डिग्री सेल्सियस के बीच उछाल देखा गया. उज्जैन में कम रहा तापमान प्रदेश के पांच बड़े शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो उज्जैन जिले का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया. यहां पारा 15.7 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा भोपाल में 16.2 डिग्री, जबलपुर में 17 डिग्री, इंदौर में 17.6 डिग्री और ग्वालियर में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. recent visitors 23

रमजान में संस्कृति बचाओ मंच ने लाउडस्पीकर पर बैन लगाने का मुद्दा उठाया, कलेक्टर से कार्रवाई करने की अपील

भोपाल उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में भी लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है. रमजान के पवित्र महीने में संस्कृति बचाओ मंच ने लाउडस्पीकर पर बैन लगाने का मुद्दा उठाया है. मंच के संयोजक चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि नमाज के वक्त साउंड तेजी से बज रहा है. तय पैमाने पर ही लाउडस्पीकर बजने चाहिए. कई लोगों ने संस्कृति बचाओ मंच से शिकायत की है. संस्कृति बचाओ मंच का कहना है कि मस्जिदों के अंदर लाउडस्पीकर पर हमें कोई आपत्ति नहीं. ऊपर लगे माइक को हटाया जाना चाहिए. संस्कृति बचाओ मंच का कहना है कि कलेक्टर और मुख्यमंत्री का भी आदेश है कि तेज आवाज नहीं होनी चाहिए. 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं. लाउडस्पीकर  से तेज आवाज आ रही है. नियम सभी के लिए एक समान होने चाहिए. तेज साउंड से लोगों को परेशानी हो रही, बच्चों को परेशान हो रही है. संस्कृति बचाओ मंच से कई लोगों ने इसकी शिकायत की है. इस पर कलेक्टर को संज्ञान लेना चाहिए. सभी को अपनी बात रखने का हक: कांग्रेस लाउडस्पीकर मामले को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा का कहना है कि कोर्ट के आदेश और तय मापदंडों के अनुसार साउंड होना चाहिए. एक धर्मविशेष को टारगेट न कराया जाए. देश में सभी को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता है. इधर, बीजेपी प्रवक्ता मिलन भार्गव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सभी चीजें कानून के अनुसार तय होती हैं. हिन्दू मुस्लिम करने का काम कांग्रेस करती है. कानून का पालन सबको करना होगा. recent visitors 35