Friday, July 10, 2026 6:12 pm

डंफर ने पिकअप को मारी जोरदार ठोकर, 4 महिलाओं की मौत, 12 से अधिक घायल

चित्रकूट जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक डंफर ने पिकअप को जोरदार ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि 4 महिला की मौत हो गई है. वहीं घटना में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. बता दें कि घटना भरतकूप थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे बरुआ गांव के पास उस वक्त घटी, जब प्रयागराज महाकुंभ में सफाई कर पिकअप से 20 मजदूर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार डंफर ने पिकअप को जोरदार ठोकर मार दी. घटना में 4 महिलाओं ने दम तोड़ दिया. वहीं 12 से अधिक लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया. वहीं मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. recent visitors 38

भाजपा नेता की गुंडागर्दी, ASI से धक्का-मुक्की कर नेम प्लेट तोड़ी, नपा उपाध्यक्ष को भी पीटा

bjp leader jinesh jain hooliganism pushed asi and broke his name plate also beatup nagar palika vice president मुरैना ! जिले में भाजपा नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां धार्मिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लीलता परोसी जा रही थी, जिसे बंद कराने आए ASI के साथ भाजपा नेता धक्का-मुक्की की और वर्दी में लगे नेम प्लेट भी तोड़ दिया। इतनी ही नहीं उसने गनर और अन्य लोगों के साथ मिलकर नगर पालिका उपाध्यक्ष के साथ भी मारपीट की। बता दें कि, ये मामला अंबाह थाना इलाके में चल रहे जयेश्वर महादेव मेला का है। आरोप है कि, यहां जयेश्वर महादेव मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील डांस कराया जा रहा रहा था। फूहड़ गानों पर महिला डांसर के ठुमके लगवाए जा रहे थे। इस संबंध में जब एएसआई किशन सिंह को सूचना मिली तो वो उस फूहड़ डांस को बंद कराने मौके पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेता जिनेश जैन ने सत्ता का रोब दिखाते हुए न सिर्फ एएसआई के धक्का-मुक्की की। साथ ही उनकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट भी खींसकर निकाली और उसे तोड़ दिया। यही नहीं भाजपा नेता पुलिस जवान का मोबाइल भी छीनकर फेंक दिया। भाजपा नेता ने यहीं बस नहीं किया। मेले के बाहर चाय की दुकान पर बैठे नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश जैन के साथ भी जिनेश जैन अपने गनर और अन्य लोगों ने मारपीट की। भाजपा नेता जिनेश जैन नगर पालिका अध्यक्ष अंजली जैन के पति हैं। बताया जा रहा है कि उसी ने अश्लील डांस का कार्यक्रम आयोजित कराया था। फिलहाल, एएसआई और उपाध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता जिनेश जैन गनर बबलू शर्मा, बुलंद सिंह परिहार सहित 10-15 अज्ञात लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। recent visitors 173

जंगल से निकलकर गांवों के करीब रम रहा चीता अग्नि, पालतू जानवर का किया शिकार

Cheetah Agni has come out of the jungle and is roaming around villages, hunting domestic animals श्योपुर ! एमपी के श्योपुर जिले में कूनो नेशनल पार्क से चीता अग्नि बाहर निकल आया है। उसने राजस्थान की सीमा से लगे चंबल नदी से लगभग 15 किमी दूर एक गांव में मवेशियों का शिकार किया। मंगलवार को इस घटना का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में अग्नि एक खेत में एक गाय का शिकार करते हुए दिखाई दे रहा है। अग्नि पार्क की सीमाओं के आसपास घूम रहा है और अक्सर अंदर-बाहर आता-जाता रहता है। वनरक्षकों की टीम कर रही निगरानी वहीं, चार-पांच वनरक्षकों की एक निगरानी टीम उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। हालांकि, पार्क प्रबंधन ने आधिकारिक तौर पर इस घटना की पुष्टि नहीं की है। चार दिसंबर को खुले जंगल में छोड़े गए 4 दिसंबर, अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर अग्नि और वायु, जंगल में छोड़े जाने वाले पहले दो चीते थे। अब कूनो के खुले जंगलों में एक दर्जन चीते घूम रहे हैं। इनमें से कई पार्क की सीमाओं को पार कर आस-पास के गांवों में प्रवेश कर चुके हैं। इससे स्थानीय ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। शहर के करीब पहुंच गया था अग्नि चीता अग्नि श्योपुर के इलाकों में अक्सर दिखाई देता है। दो महीने पहले, अग्नि ने अपने आवास पर लौटने से पहले श्योपुर शहर (कूनो की सीमा से लगभग 60-65 किमी दूर) में चार दिन बिताए थे। पिछले महीने में, अग्नि को सिरोनी, ओछापुरा और जहांगीर जैसे इलाकों में बार-बार देखा गया है। वन विभाग एहतियात बरत रहा है। ग्रामीणों को उन इलाकों में प्रवेश करने से रोका जा रहा है, जहां चीता अक्सर आता है। क्योंकि अग्नि उस क्षेत्र में शिकार करना जारी रखे हुए है। मालिकों को दिया जाएगा मुआवजा अधिकारियों का कहना है कि चीते द्वारा मारे गए मवेशियों के मालिक को मुआवजा दिया जाएगा। हालांकि अब एहतियात ज्यादा बरतने की जरूरत है, चीते अब पार्क की सीमाओं से बाहर निकलकर मानव बस्तियों के पास आ रहे हैं। इससे मनुष्यों और चीतों के बीच संघर्ष की संभावना बढ़ जाती है। वन विभाग चीतों की गतिविधियों पर नज़र रख रहा है। साथ ही, ग्रामीणों को जागरूक करने की कोशिश कर रहा है ताकि वे इन खूबसूरत जानवरों से सुरक्षित रह सकें। इस घटना के बाद, वन विभाग ने चीतों की निगरानी बढ़ा दी है। वे यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि चीते पार्क की सीमा के अंदर ही रहें। अगर कोई चीता पार्क से बाहर निकलता है, तो उसे वापस लाने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 90

वन विभाग की नई पहल : जंगलों में खड़े मुनारे होंगे हाई-टेक, QR कोड स्कैन कर मिलेगी पूरी जानकारी

खैरागढ़ अब जंगलों की सीमाएं सिर्फ पहचान के लिए नहीं होंगी, बल्कि वहां खड़े मुनारे ही उस क्षेत्र की पूरी जानकारी देंगे. वन विभाग ने जंगलों की पहचान और संरक्षण को अधिक सुलभ और आधुनिक बनाने के लिए हाई-टेक मुनारे बनाने की अनूठी पहल शुरू की है. परंपरागत पत्थरों के ढेर से बने मुनारों की जगह अब मजबूत और टिकाऊ मुनारे बनाए जाएंगे, जिन पर QR कोड लगाया जाएगा. यह QR कोड स्मार्टफोन से स्कैन करने पर उस वन क्षेत्र की पूरी जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएगा. पहले मुनारों पर सिर्फ सीमित जानकारी लिखी जा सकती थी, लेकिन अब QR कोड जोड़ने से वन क्षेत्र का पूरा ब्योरा दो पन्नों में डिजिटल रूप से उपलब्ध होगा. स्कैन करने पर वन क्षेत्र का नाम, सीमाएं, क्षेत्रफल, वन्यजीवों और वनस्पतियों की जानकारी, तथा अन्य महत्वपूर्ण तथ्य मोबाइल स्क्रीन पर दिखेंगे. इससे न केवल वन विभाग को अपनी कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि आम नागरिक भी जंगलों के बारे में अधिक जागरूक हो सकेंगे. मजबूत संरचना और लंबी उम्र इन नए मुनारों को पहले से ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनाया गया है. इनके निर्माण में 6mm और 8mm के TMT सरिए और विशेष मिश्रण (1:3:6 रेशियो) का उपयोग किया गया है. इससे ये मुनारे 40 से 50 साल तक सुरक्षित रह सकते हैं और यदि सही देखभाल की जाए, तो इनकी उम्र 100 साल तक भी हो सकती है. पहले के मुनारे महज 3-4 साल में खराब हो जाते थे, जिससे बार-बार नए मुनारे लगाने की जरूरत पड़ती थी. लेकिन अब यह समस्या खत्म हो जाएगी. वन विभाग के डीएफओ आलोक तिवारी के अनुसार, यह डिजिटल मुनारा प्रणाली जंगलों की सुरक्षा और अवैध कटाई पर नजर रखने में भी मददगार होगी. डिजिटल जानकारी उपलब्ध होने से वन क्षेत्र की पहचान करना आसान होगा, जिससे अवैध अतिक्रमण, जंगल की कटाई और वन्यजीवों के लिए खतरे पर नजर रखना आसान हो जाएगा. इस पहल से पर्यटकों, शोधकर्ताओं और स्थानीय लोगों को भी जंगलों की सटीक जानकारी आसानी से मिल सकेगी. इससे आम लोगों की जंगलों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को नया बल मिलेगा. वन विभाग की इस हाई-टेक पहल से जंगलों की सुरक्षा और संरक्षण को नई दिशा मिलेगी, जिससे वन क्षेत्र की सीमाएं स्पष्ट होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा. recent visitors 37

पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने का दूसरा चरण आज से शुरू होगा, कचरा जलाने के दौरान वायु प्रदूषण की निगरानी पूर्ववत रहेगी

पीथमपुर पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने का दूसरा चरण आज से शुरू होगा। दूसरे चरण के ट्रायल रन में कचरा 180 किलो प्रति घंटे की दर से डाला जाएगा। इस तरह 10 टन कचरा 55 घंटे में जलेगा। पहले चरण में 135 किलो प्रति घंटे की दर से कचरा जलाया गया था। कचरा जलाने के दौरान वायु प्रदूषण की निगरानी पूर्ववत रहेगी।  जेएनएन, इंदौर। भोपाल गैस त्रासदी की जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड कंपनी के जहरीले कचरे को इंदौर से सटे पीथमपुर में जलाने का दूसरा चरण बुधवार को शुरू होगा। दूसरे चरण के पहले मंगलवार को भस्मक की सफाई व संधारण का काम हुआ। कचरा 180 किलो प्रति घंटे की दर से डाला जाएगा दूसरे चरण के ट्रायल रन में कचरा 180 किलो प्रति घंटे की दर से डाला जाएगा। इस तरह 10 टन कचरा 55 घंटे में जलेगा। पहले चरण में 135 किलो प्रति घंटे की दर से कचरा जलाया गया था। कचरा जलाने के दौरान वायु प्रदूषण की निगरानी पूर्ववत रहेगी। निष्पादन के लिए कचरा जलाना शुरू पहले चरण की तरह मशीन को रातभर खाली चलाकर तापमान 800 से 850 डिग्री तक पहुंचाया जाएगा। बता दें कि हाई कोर्ट के निर्देशानुसार भोपाल में 40 वर्षों से पड़े यूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन के लिए कचरा जलाना शुरू हो चुका है। क्या हुआ था 40 साल पहले उल्लेखनीय है कि तीन दिसंबर 1984 की सुबह की घटना जब भी लोगों के जहन में आती है, एक डरावनी तस्वीर सामने आने लगती है। इस दिन भोपाल में स्थित एक यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन के स्वामित्व वाली एक कीटनाशक फ़ैक्ट्री से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस लीक होने लगी। लीक हुई गैस की चपेट में हजारों लोग आए थे। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि इस हादसे में पांच हजार लोगों की जान गई थी। हालांकि, स्थानीय लोगों ने कहा था कि इस हादसे में इससे भी ज्यादा लोगों ने जान गवाईं थी। सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा धार जिले के पीथमपुर में ही जलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कचरा जलाने पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि वो इसमें दखल नहीं देगी। गुरुवार सुबह हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता चाहें तो इस संबंध में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। कोर्ट ने राज्य सरकार के उस जवाब को भी रिकॉर्ड पर ले लिया है, जिसमें कहा है कि कचरा जलाने के दौरान सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। हाई कोर्ट को सौंपी जाएगी रिपोर्ट इसके प्रभाव की रिपोर्ट 27 मार्च के पूर्व हाई कोर्ट को सौंपी जाएगी। वर्ष 2015 में भी पीथमपुर के इसी संयंत्र में 10 टन जहरीला कचरा जलाकर ट्रायल रन किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कचरे को जलाने पर प्रशासनिक अफसरों ने निर्णय लिया। recent visitors 41

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का लिया फैसला

लाहौर दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरे सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम में एक बदलाव देखने को मिलेगा। मिशेल सेंटनर ने टॉस जीतकर कहा, 'हमें पहले बल्लेबाजी करनी होगी, विकेट अच्छा लग रहा है, थोड़ा सूखा लग रहा है। अपने देश की कप्तानी करना सौभाग्य की बात है और हमारे लिए यह अच्छा क्रिकेट खेलना है। हमें वही टीम मिली। पिछला मैच विदेशी परिस्थितियों में था, हमने यहां त्रिकोणीय श्रृंखला में कुछ मैच खेले हैं। अच्छा क्रिकेट खेलने और उन पर दबाव बनाने की कोशिश करूंगा। टेम्पा बावुमा ने टॉस के बाद कहा, हम ज्यादा चिंतित नहीं हैं लेकिन प्राथमिकता बल्लेबाजी को होती। बस एक बदलाव, मैं खुद को काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। हमने सेमीफाइनल और फाइनल से सीख ली है।' हमें महत्वपूर्ण क्षणों में जीत हासिल करनी होगी।' हम बहुत काम कर रहे हैं, बहुत आत्मविश्वास है, सेमीफाइनल होने के बावजूद यह हमारे लिए एक और खेल है। पिच रिपोर्ट लाहौर ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दो पूर्ण खेलों की मेजबानी की है और पिच ने बल्लेबाजी के लिए अनुकूल सतह प्रदान की है। विशाल स्कोर के लिए आदर्श, अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरे गेम में 600 से अधिक रन का संयुक्त स्कोर बनाया गया था। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 351 रनों का पीछा किया और पिच के सेमीफाइनल के लिए इन विशेषताओं को बनाए रखने की संभावना है। मौसम एक्यूवेदर ऐप ने लाहौर में साफ आसमान और धूप वाले दिन की भविष्यवाणी की है, जो पिछली परिस्थितियों से अलग है, जब अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच रद्द हो गया था। पूरे दिन तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। recent visitors 53

Chirag Paswan Ujjain के Mahakaleshwar ज्योतिर्लिंग मंदिर में ‘भस्म आरती’ में हुए शामिल

 उज्जैन उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पूरे परिवार और सहयोगियों के साथ भस्म आरती में शामिल हुए. महाकाल के दरबार में दर्शन करने के बाद चिराग ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि श्री महाकाल ने उन्हें बहुत कुछ दिया है. उन्होंने कहा, 'एक समय ऐसा था जब शायद मुझसे सब कुछ छिन गया था, लेकिन बाबा का आशीर्वाद रहा कि आज मैं यहां तक पहुंचा हूं'. परिवार संग पहुंचे महाकाल मंदिर : चिराग पासवान इस दौरान अपने पूरे परिवार के साथ मंदिर पहुंचे. उन्होंने बताया कि उनके साथ उनकी मां, बहन, जीजा, भांजे-भांजियां, करीबी सहयोगी और रिश्तेदार भी उपस्थित थे. महाकाल के समक्ष शीश झुकाते हुए उन्होंने भगवान शिव को धन्यवाद दिया और उनका आशीर्वाद लिया. महाकाल के आशीर्वाद से संकल्प : भस्म आरती के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे एक विशेष संकल्प लेकर जा रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर कहा,'प्रधानमंत्री जी ने देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए हम सभी प्रयासरत हैं. बाबा महाकाल के आशीर्वाद से हम इस संकल्प को साकार करेंगे'. महाकाल मंदिर में चिराग पासवान के भक्तिभाव में नजर आए. श्रद्धालुओं के साथ उन्होंने भी मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की. महाकाल के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए चिराग ने भगवान शिव का आभार जताया और देश की प्रगति के लिए उनका आशीर्वाद मांगा. recent visitors 41