Wednesday, July 8, 2026 10:29 am

बाबा महाकाल की वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. पनगढ़िया ने की सपत्नीक पूजा-अर्चना

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने सपत्नीक बाबा महाकाल का पंचामृत से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उनके साथ वित्त आयोग के सचिव कुमार विवेक ने भी बाबा महाकाल की पूजा कर अभिषेक किया। महाकालेश्वर प्रबन्धन समिति की ओर से संभाग आयुक्त संजय गुप्ता और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। इसके बाद डॉ. पनगढ़िया ने सपत्नीक शक्ति पीठ माता हर सिद्धि मन्दिर मे माता रानी माँ हर सिद्धि की पूजा की और महाकाल लोक का अवलोकन किया।   recent visitors 33

रायगढ़ में चोरों ने सूने मकान को बनाया निशान, सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नगदी रकम, सोने-चांदी के जेवर समेत हजारों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। परिवार सगाई कार्यक्रम में बाहर गया हुआ था। इसी बीच यह वारदात हुई है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली थाना में बसंत कुमार राठौर ने बताया कि वह सालासर स्टील एवं पावर लिमिडेट गेरवानी में प्राइवेट नौकरी करता है और शहर के धागरडीपा  झाकर गली में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है। पीड़ित ने बताया की 4 मार्च को वह अपने परिवार के साथ अपना मूल ग्राम नंदौरखुर्द में सगाई कार्यक्रम में गया था और घर जाते समय पड़ोसियों को बताकर गया था।   कल सुबह बसंत कुमार वापस अपने किराये के मकान में पहुंचा तो देखा कि लोहे का दरवाजा नीचे से टुटा हुआ था, अनहोनी घटना की आशंका को देखते हुए उन्होंने जब घर का सामान चेक किया तो हॉल में रखी लोहे के अलमारी का लॉक टूटा हुआ है तथा गेट खुला हुआ था, अलमारी के अंदर देखा तो लॉकर भी टूटा हुआ मिला। जिसके अंदर रखा दो पर्स जिसमें से सोने-चांदी के जेवर नकदी रकम 10 हजार रूपये गायब मिले। इस तरह चोरों ने सूने मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम को मिलाकर कुल 95 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।   recent visitors 51

जो औरंगजेब की तारीफ करेगा उसे कब्रिस्तान पहुंचा दिया जाएगा: विधायक रामेश्वर शर्मा

भोपाल  समाजवादी पार्टी के सांसद अबू आजमी के औरंगजेब पर दिए बयान के बाद लगातार सियासत जारी है. वहीं, अब मध्य प्रदेश की राजनीति में भी तूफान आ गया है. यहां भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो औरंगजेब की तारीफ करेगा उसे कब्रिस्तान पहुंचा दिया जाएगा. बता दें, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा भोपाल के एक शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे. यहां उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक मूर्ख पाठ पढ़ा रहा था कि औरंगजेब महान है. वो औरंगजेब महान कैसे हो सकता है, जिसने गुरु तेग बहादुर का शीश कटवाया था, जिनकी स्मृति में दिल्ली में शीशगंज गुरुद्वारा है. औरंगजेब लुटेरा था… उन्होंने यह भी कहा कि इसी औरंगजेब ने गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों को दीवार में चुनवा दिया था, यह आक्रांता महान कैसे हो सकता है? लाखों हिंदुओं के जनेऊ तुड़वाने वाला यही लुटेरा औरंगजेब था यह महान कैसे हो सकता है? औरंगजेब लुटेरा था, बाबर लुटेरा था, अकबर लुटेरा था, हिमांयू लूटेरा था. उन्होंने कहा कि जो औरंगजेब की तारीफ करेगा उसे कब्रिस्तान भेज दिया जाएगा. मुगलों के आगे झुके नहीं उन्होंने आगे कहा कि महान तो हमारे छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप गुरु तेग बहादुर और गुरु गोविंद सिंह थे है और सदैव रहेंगे जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया लेकिन इन लुटेरे मुगलों के आगे झुके नहीं. बता दें कि यह बवाल समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी की बयान के बाद शुरू हुआ था. अबू आजमी ने औरंगजेब को महान शासक बताया था. recent visitors 56

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 मार्च महिला दिवस पर उन उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित करेंगे

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 मार्च को महिलाओं एवं बच्चों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को करेंगे सम्मानित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 मार्च महिला दिवस पर उन उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि की अंतरित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 मार्च महिला दिवस पर उन उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के क्षेत्र में समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता एवं साहसिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य किया है। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला, बाल विकास विभाग के राज्य स्तरीय पुरस्कार का वितरण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रूपये की मासिक किश्त का अंतरण भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि महिला, बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिये राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार (2023), राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार (2023-24), रानी अवंति बाई वीरता पुरस्कार (2024) और विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान पुरस्कार (2024) शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिला दिवस के अवसर पर लाड़ली बहना योजना में माह मार्च 2025 की 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में लगभग 1552.73 करोड़ रूपये की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे।   recent visitors 48

जबलपुर में सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति के स्वजनों ने किडनी डोनेट की, बने दो ग्रीन कॉरिडोर, फ्लाइट से इंदौर भेजी किडनी

जबलपुर  नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक बार फिर अंगदान की प्रक्रिया सफलता पूर्वक पूरी हुई। शुक्रवार को इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुए 56 वर्षीय व्यक्ति के स्वजनों ने उसकी किडनी डोनेट की हैं। एक किडनी दमोहनाका स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती मरीज को लगाई। जबकि दूसरी किडनी बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर भेजी गई है। इसके लिए मेडिकल अस्पताल से लेकर मेट्रो अस्पताल तक ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया, जबकि दूसरा ग्रीन कॉरीडोर डुमना तक बनाया गया। सुपर स्पेशलिटी में ऑर्गन डोनेट की प्रक्रिया देर रात से ही आरंभ हो गई थी। आर्गन डोनेट में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना, सुपर स्पेशलिटी डायरेक्टर डॉक्टर अवधेश कुशवाहा, डॉक्टर फणींद्र सोलंकी, डॉक्टर तुषार धकाते जबकि मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टर राजेश पटेल, डॉक्टर विशाल बड़ेरा और समन्वयक डॉक्टर अभिषेक दुबे का विशेष सहयोग रहा। बुधवार को लाया गया था मरीज को जानकारी के अनुसार भेड़ाघाट शिल्पी नगर निवासी पूरनलाल चौधरी बीते दिनों एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे्। जिनके सिर पर काफी चोट थी। स्वजन उन्हें मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया तो मरीज का ब्रेन डेड हो गया। इसके बाद सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने स्वजनों से चर्चा कर आर्गन डोनेट कर किसी दूसरे व्यक्ति को जिंदगी देने के लिए तैयार कर लिया था। recent visitors 41

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने अंत्योदय अन्न योजना परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली और बस यात्रा देने की बजट में घोषणा

जम्मू जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को विधानसभा में शून्य घाटे वाला बजट पेश किया, जिसमें 2025-2026 के लिए 1.12 लाख करोड़ रुपये के खर्च की घोषणा की गई। केंद्र शासित प्रदेश के बहु-क्षेत्रीय कल्याण और विकास पर जोर दिया गया गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त विभाग भी संभाल रहे अब्दुल्ला ने विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने अंत्योदय अन्न योजना परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की। जम्मू-कश्मीर की सभी महिलाओं को एक अप्रैल से ई-बसों सहित सभी सरकारी परिवहन में मुफ्त सफर की सुविधा प्रदान की जाएगी। विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए प्रशंसा की। जम्मू-कश्मीर का साल 2018 के बाद से यह पहला वार्षिक बजट है। 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को एक अलग केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच, अब्दुल्ला ने एक फारसी दोहे के साथ अपना भाषण शुरू किया और कहा, "मैं आज वित्त मंत्री के रूप में अपना पहला बजट पेश करने के लिए आपके सामने खड़ा हूं, जो सात वर्षों में सामूहिक सरकार का पहला बजट है। हालांकि यह एक सम्मान की बात है, लेकिन मैं इस महत्वपूर्ण मोड़ पर जम्मू-कश्मीर के वित्त का संरक्षक होने के साथ आने वाली जिम्मेदारी के भार से अच्छी तरह वाकिफ हूं।" 1,12,310 करोड़ रुपये का शुद्ध बजट उन्होंने कहा कि यह एक नए और समृद्ध जम्मू-कश्मीर के लिए एक रोड मैप है, जो हमारे लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाता है और आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और सतत विकास के लिए एक मजबूत नींव रखता है। अब्दुल्ला ने कहा, "वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल शुद्ध बजट अनुमान 1,12,310 करोड़ रुपये है, जिसमें वेज एंड मीन्स एडवांस और ओवरड्राफ्ट के प्रावधान शामिल नहीं हैं।" शून्य घाटे वाले बजट पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्होंने कहा, “अपेक्षित राजस्व प्राप्तियां 97,982 करोड़ रुपये और पूंजीगत प्राप्तियां 14,328 करोड़ रुपये हैं। इसी तरह, राजस्व व्यय 79,703 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय 32,607 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।” जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को विधानसभा में शून्य घाटे वाला बजट पेश किया, जिसमें 2025-2026 के लिए 1.12 लाख करोड़ रुपये के खर्च की घोषणा की गई। केंद्र शासित प्रदेश के बहु-क्षेत्रीय कल्याण और विकास पर जोर दिया गया गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त विभाग भी संभाल रहे अब्दुल्ला ने विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने अंत्योदय अन्न योजना परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की। जम्मू-कश्मीर की सभी महिलाओं को एक अप्रैल से ई-बसों सहित सभी सरकारी परिवहन में मुफ्त सफर की सुविधा प्रदान की जाएगी। विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए प्रशंसा की। जम्मू-कश्मीर का साल 2018 के बाद से यह पहला वार्षिक बजट है। 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को एक अलग केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच, अब्दुल्ला ने एक फारसी दोहे के साथ अपना भाषण शुरू किया और कहा, "मैं आज वित्त मंत्री के रूप में अपना पहला बजट पेश करने के लिए आपके सामने खड़ा हूं, जो सात वर्षों में सामूहिक सरकार का पहला बजट है। हालांकि यह एक सम्मान की बात है, लेकिन मैं इस महत्वपूर्ण मोड़ पर जम्मू-कश्मीर के वित्त का संरक्षक होने के साथ आने वाली जिम्मेदारी के भार से अच्छी तरह वाकिफ हूं।" 1,12,310 करोड़ रुपये का शुद्ध बजट उन्होंने कहा कि यह एक नए और समृद्ध जम्मू-कश्मीर के लिए एक रोड मैप है, जो हमारे लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाता है और आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और सतत विकास के लिए एक मजबूत नींव रखता है। अब्दुल्ला ने कहा, "वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल शुद्ध बजट अनुमान 1,12,310 करोड़ रुपये है, जिसमें वेज एंड मीन्स एडवांस और ओवरड्राफ्ट के प्रावधान शामिल नहीं हैं।" शून्य घाटे वाले बजट पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्होंने कहा, "अपेक्षित राजस्व प्राप्तियां 97,982 करोड़ रुपये और पूंजीगत प्राप्तियां 14,328 करोड़ रुपये हैं। इसी तरह, राजस्व व्यय 79,703 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय 32,607 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।" 'समावेशी विकास को प्राथमिकता' अनुमानों के बारे में बातते हुए उन्होंने कहा कि सकल प्राप्तियां 1,40,309.99 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जिसमें 28,000 करोड़ रुपये के ओवरड्राफ्ट के प्रावधान शामिल हैं। अब्दुल्ला ने इस बात पर जोर दिया कि बजट में समावेशी विकास, राजकोषीय विवेक और बुनियादी ढांचे, कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और डिजिटल शासन में रणनीतिक निवेश को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य क्षेत्रीय असमानताओं को पाटना, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना और निवेश और नवाचार को आकर्षित करने के लिए व्यवसाय के अनुकूल माहौल को बढ़ावा देना है।" recent visitors 48

न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, भारत के खिलाफ फ़ाइनल में घातक गेंदबाज मैट हेनरी हो सकते हैं बाहर

दुबई न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी कंधे की चोट के कंधे की चोट के कारण भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल से बाहर हो सकते हैं हालांकि कोच गैरी स्टीड को उम्मीद है कि वह रविवार को फाइनल तक ठीक हो जाएंगे। हेनरी ने अब तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक दस विकेट लिये हैं जिसमें भारत के खिलाफ ग्रुप मैच में पांच विकेट शामिल है। तैतीस वर्ष के हेनरी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लाहौर में बुधवार को सेमीफाइनल के दौरान घायल हो गए थे। स्टीड ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा ,‘‘ मैट के कंधे में चोट लगी है और वह असहज महसूस कर रहा है। उसका स्कैन कराया गया है और उम्मीद है कि वह मैच तक फिट हो जाएगा।’’ तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल के दौरान रयान रिकेल्टन और कागिसो रबाडा का विकेट हासिल किया। उन्होंने सात ओवर में 43 रन देकर दो विकेट लिए। गेंदबाजी में मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ धीमी पिच पर भी कमाल दिखाया और वह आठ विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। आईसीसी रैंकिंग में भी मैट हेनरी को फायदा पहुंचा है। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी (649) ने गेंदबाजों की सूची में तीन पायदान ऊपर चढ़कर तीसरा स्थान हासिल किया है। अगर मैट हेनरी रविवार को नहीं खेलते हैं, तो कीवी टीम को फाइनल मुकाबले के लिए जैकब डफी और नाथन स्मिथ के बीच चयन करना पड़ सकता है। recent visitors 38