Wednesday, July 8, 2026 8:56 am

दीपका एसईसीएल में बड़ा हादसा, रेलवे क्रॉसिंग पर जा रही मालगाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर

कोरबा दीपका एसईसीएल सिरकी रेलवे साइडिंग पर एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां रेलवे ट्रैक पर ओपन फाटक पार कर रही एक मालगाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि मालगाड़ी के सबसे पीछे वाले हिस्से में गार्ड ब्रेक डिब्बा पटरी से नीचे उतर गया। इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोंटे आई हैं। वहीं इसकी सूचना संबंधित एसईसीएल प्रबंधन विभाग और रेलवे प्रबंधन को भी दी गई। जहां रेलवे आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि दीपका एसईसीएल सिरकी रेलवे साइडिंग पर मालगाड़ी ओपन फटाक से गुजर रही थी। इस दौरान ट्रक तेज रफ्तार में आया और चालक को लगा कि वह मालगाड़ी आगे निकल जाएगी लेकिन ट्रक की रफ्तार अधिक होने के कारण मालगाड़ी के सबसे अंतिम गार्डन ब्रेक डिब्बा पर जा टकराया। जहां वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि आवाज आने के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं मालगाड़ी के गार्ड ब्रेक का डिब्बा पटरी से उतर गया। साइडिंग के तीन नम्बर पटरी पर हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद रेलवे ट्रैक जाम हो गया। और कोयला परिवहन उसे ट्रैक पर प्रभावित हो गया। बताया जा रहा है कि कहीं न कहीं एसईसीएल दीपका प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एसईसीएल का साइडिंग है और ओपन फाटक बनाया गया है। इसी तरह की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते यह हादसा सामने आया है। इस फाटक पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात नहीं किए गए हैं। ओपन फाटक होने के चलते कभी भी और बड़ी दुर्घटना घट सकती है। इससे पहले भी कई बार दीपका रेलवे क्रॉसिंग पर घटना घट चुकी है। जहां ट्रक ने मालगाड़ी को टक्कर मारी थी। लगातार घट रही घटना से संबंधित विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ऐसे में कोयला परिवहन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं आम लोगों को जान माल का भी खतरा बना हुआ है। सूचना मिलते ही कोरबा रेलवे प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और रेलवे आरपीएफ पहुंची। रेलवे आरपीएफ प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना पर रेलवे के आरडी टीम पहुंची। मौके पर जहां मालगाड़ी को पटरी पर लाने के लिए मरम्मत जारी है। वहीं आगे की कार्यवाही की जा रही है। recent visitors 22

शमी की बेटी के होली खेलने पर शहाबुद्दीन रजवी बोले- ये शरीयत के खिलाफ और नाजायज

नई दिल्ली क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी की बेटी के होली खेलने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी नाराज हो गए हैं। उन्‍होंने इसे शरीयत के खिलाफ और नाजायज बता दिया है। हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि बच्‍चा छोटा और नासमझ हो और होली खेले तो शरीयत से बच सकता है। लेकिन यदि बालिग होकर होली खेलेगा तो शरीयत के नियमों के हिसाब से यह नाजायज है। एक निजी चैनल से बातचीत में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि मो.शमी साहब क्रिकेटर की बेटी होली खेल रही है। इसमें दो कंडीशन हैं। पहली कंडीशन यह है कि वो बच्‍ची है, ना समझ है, नाबालिग है, उसको शरीयत के नियमों के बारे में नहीं पता है तो उस पर शरीयत कोई हुक्‍म नहीं देती है। यदि वो बालिग है और वो शरीयत के मिजाज और हुक्‍म को जानती है कि गैर मुस्लिमों के मजहबी त्‍योहार को यदि कोई मुसलमान अपनाता है तो फिर यह नाजायज काम होगा। होली गैर मुस्लिमों का मजहबी त्‍योहार है। इसे यदि कोई मुसलमान जानने के बावजूद अपनाता है तो फिर वो नाजायज होगा और उसका ये काम शरीयत की गिरफ्त में आएगा। यह गुनाह का काम है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मो.शमी को अपनी ओर से सलाह भी दी है। उन्‍होंने कहा कि मैं मो.शमी साहब को पहले भी आगाह कर चुका हूं और शरीयत की बता चुका हूं। फिर मैं दोबारा उनको बताना चाहता हूं कि वे अपने परिवार पर ध्‍यान दें। उनके बच्‍चे क्‍या कर रहे हैं?, क्‍या नहीं कर रहे हैं? कहीं शरीयत के वसूलों का उल्‍लंघन तो नहीं कर रहे हैं? शरीयत के नियमों को मान रहे हैं कि नहीं मान रहे है? यह मुसलमान वालिदैन की जिम्‍मेदारी है। चैंपियस ट्रॅाफी के सेमीफाइनल में पानी पीने पर भी हुआ था विवाद बता दे कि पिछले दिनों दुबई में खेले जा रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में मो.शमी के पानी पीने की एक तस्‍वीर को लेकर भी विवाद हो गया था। इस मुकाबले में मो.शमी ने भारत को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। लेकिन शमी के अच्‍छे प्रदर्शन की तारीफ की बजाए पानी पीते समय की उनकी एक तस्‍वीर को लेकर कई लोग उन पर सवाल खडे़ करते नज़र आए थे। कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने मो शमी पर रोजा न रखने का आरोप लगाया था, जबकि कई अन्‍य लोग उनका समर्थन करते भी दिख रहे थे। तब भी मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मो. शमी के रोजा छोड़ने को बड़ा गुनाह बताते हुए उन्हें कई नसीहतें दी थीं। recent visitors 30

महाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने जारी की उम्मीदवारों सूची

मुंबई महाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में तीन नामों को जगह दी गई है। जिनमें संदीप दिवाकरराव जोशी, संजय किशनराव केनेकर और दादाराव यादवराव केचे का नाम शामिल है। महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं। सत्ताधारी गठबंधन महायुति में सीट शेयरिंग के अनुसार, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) इस उपचुनाव में एक-एक उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगी, जबकि बीजेपी तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पांच सीटों के लिए होना है मतदान महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटें खाली हैं, जिन पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख 17 मार्च है और 27 मार्च को मतदान होगा। एनसीपी के नेता अजित पवार ने भी रविवार को दोपहर एक बजे अपने सरकारी आवास पर पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विधान परिषद उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार के नाम पर फैसला लिया जा सकता है। एनसीपी की तरफ से जिन नेताओं को टिकट दिया जा सकता है, उनमें जीशान सिद्दीकी, उमेश पाटील और संजय दौंड का नाम शामिल बताया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान महायुति ने विधान परिषद के अपने पांच सदस्यों को विधानसभा चुनाव में भी उम्मीदवार बनाया था, जिसके चलते विधान परिषद की पांच सीटें खाली हुईं थी। विधान परिषद उपचुनाव के लिए अधिसूचना 10 मार्च को जारी की गई थी। जिसके मुताबिक नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 मार्च है। 18 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 20 मार्च तक नाम वापस लिया जा सकता है। इन सीटों से निर्वाचित होने वाले एमएलसी का कार्यकाल 13 महीने का होगा।  recent visitors 32

ए.आर. रहमान की अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में कराया भर्ती

चेन्नई  दिग्गज म्यूजिक कंपोजर-सिंगर ए.आर. रहमान को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। रहमान को चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में एडमिट कराया गया। यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। ऑस्कर विनर रहमान को सुबह करीब 7.30 बजे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उनकी एन्जियोग्राफी, ECG और ईकोकार्डियोग्राम जैसे टेस्ट किए गए। रहमान पिछले साल नवंबर में अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में थे। उन्होंने और उनकी पत्नी सायरा बानो ने 29 साल की शादी के बाद अलग होने का ऐलान किया था। विदेश से लौटे तो पहले गर्दन और फिर सीने में हुआ दर्द बीते दिनों ही रहमान की एक्स वाइफ सायरा बानो की सर्जरी हुई थी जिसके बाद उन्होंने दिग्गज म्यूजिशियन को सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले रहमान हाल ही में विदेश से वापस आए हैं और पहले उन्हें गर्दन के आसपास और फिर बाद में सीने में दर्द महसूस हुआ। रहमान की तकलीफ बढ़ी तो उन्हें रविवार सुबह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सोशल मीडिया पर यह खबर आने के बाद फैंस अपने चहेते म्यूजिशियन की सेहत में जल्दी सुधार की प्रार्थना कर रहे हैं। एआर रहमान के म्यूजिक वाली अपकमिंग फिल्में वर्क फ्रंट की बात करें तो एआर रहमान की दो फिल्में इस साल बॉक्स ऑफिस पर आई हैं। एक तरफ जहां विकी कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया वहीं कधालिक्का नेरामिल्लई को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। दोनों ही फिल्मों में रहमान के संगीत की खूब सराहना हुई। अपकमिंग मूवीज की बात करें तो रहमान के कई प्रोजेक्ट अभी प्रोडक्शन की अलग-अलग स्टेज में हैं। निर्देशक मणि रत्नम के साथ वह 'ठग लाइफ' के म्यूजिक पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा 'लाहौर 1947', 'तेरे इश्क में', 'रामायण' और 'RC16' भी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में शुमार है। recent visitors 32

मऊगंज जिले में युवक को पिटाई से बचाने गई पुलिस टीम पर लोगों ने किया हमला, ASI की हत्या, तहसीलदार सहित कई पुलिसवाले घायल

रीवा मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक युवक को पिटाई से बचाने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। लोगों की पिटाई से जहां युवक की मौत हो गई वहीं, लोगों के हमले में एक एएसआई की भी जान चली गई। लोगों के हमले में तहसीलदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में आदिवासी परिवार ने एक युवक को बंधक बनाकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही उसे बचाने पहुंचे थाना इंचार्ज समेत पुलिस की टीम पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। लोगों के हमले में एक एएसआई की मौत हो गई है, जबकि तहसीलदार सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामला दो महीने पहले हुए एक सड़क हादसे से जुड़ा है। हादसे में अशोक कुमार आदिवासी की मौत हो गई थी। आदिवासी परिवार ने इसे हादसा न मानते हुए सनी द्विवेदी नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। आदिवासी परिवार ने सनी द्विवेदी की पीट-पीटकर मार डाला। युवक की पिटाई की सूचना पर जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो लोगों ने पुलिसवालों पर हमला बोल दिया। कई पुलिसकर्मियों को भी आरोपियों ने बंधक बना लिया। घटना के बाद इस कदर बवाल मच गया कि मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रमनगरी के गड़रा गाव में 2 महीना पहले अशोक कुमार आदिवासी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आदिवासी परिवार के लोगों ने इसे हत्या बताते हुए सनी द्विवेदी पर हत्या का आरोप लगाया था। यह हादसा उस वक्त हुआ था जब तेज रफ्तार बाइक दो महीने पहले बने पुल से टकरा गई थी। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त वहां पर कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद से इस मामले में काफी गहमा गहमी चल रही थी। इसी बीच होली के त्योहार का फायदा उठाते हुए आदिवासी परिवार के लोगों ने सनी द्विवेदी को बंधक बना लिया। उसके बाद उसे कमरे के अंदर बंद करके जमकर पीटा गया। मामले की जानकारी लगने के बाद मौके पर शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। स्थिति को बेकाबू देखकर थाना प्रभारी संदीप भारतीय ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। इस घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पुलिस फोर्स के साथ कमरे को खुलवाया गया तो देखा कि युवक सनी द्विवेदी की मौत हो चुकी थी। इस पूरे मामले पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद एक बार फिर से बवाल मच गया। इस बवाल की तैयारी पहले से ही कर ली गई थी। जैसे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कमरे के अंदर पहुंचे वैसे ही उन पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने डंडे और पत्थर बरसाए। इसमें एएसआई रामचरण गौतम की मौत हो गई, जबकि शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय, तहसीलदार कुंवारे लाल पनिका, मऊगंज थाने में पदस्थ एएसआई बृहस्पति पटेल, एसडीओपी रीडर अंकित शुक्ला, जवाहर सिंह यादव सहित कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज लाया गया है। वहीं तहसीलदार को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। recent visitors 20

मथुरा में डिवाइडर से टकराई कार, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

मथुरा जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसा इतना भयानक था कि कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है. बता दें कि घटना यमुना एक्सप्रेस-वे उस वक्त घटी, जब 5 लोग अपने गांव से जेवर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से ज टकराई. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाच चीख-पुकार मच गई. हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया. घटना में खैरुनिशा, असरू और जैकब की मौत हुई है. वहीं अजहरुद्दीन और अरशद गंभीर घायल हैं. जिनका इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. recent visitors 27

नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती के जल्द लिए होंगे रवाना

 वॉशिंगटन नासा और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गया है। फैल्कन 9 रॉकेट में गए इस मिशन के चारों सदस्य अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गए हैं। डॉकिंग और हैच खुलने के बाद चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने क्रू-9 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों से मुलाकात की। वहीं नासा के मुताबिक बुधवार को नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती के लिए रवाना होंगे। नासा और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन शनिवार को फैल्कन 9 रॉकेट के जरिये अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ था। इस मिशन में एन मैक्लेन, निकोल आयर्स, जापानी अंतरिक्ष  यात्री तकुया ओनिशी और रूसी अंतरिक्ष यात्री किरिल पेस्कोव गए हैं। बताया जाता है कि क्रू-10 मिशन अंतरराष्ट्रीय स्टेशन पर पहुंच गया है। सफल डॉकिंग और हैच खुलने के बाद चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने स्टेशन में प्रवेश किया। उन्होंने बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स से मुलाकात की। अगले कुछ दिन तक विल्मोर और विलियम्स नए अंतरिक्ष यात्रिों को स्टेशन के बारे में जानकारी देंगे। फिर वे दोनों इस सप्ताह के अंत में अपने स्पेसएक्स कैप्सूल में सवार होकर धरती के लिए रवाना होंगे। नासा का कहना है कि मौसम अनुकूल रहा तो विल्मोर, विलियम्स और दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने वाला स्पेसएक्स कैप्सूल बुधवार से पहले अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो जाएगा और फ्लोरिडा के तट पर उतरेगा। सुनीता विलियम्स को किस मिशन पर भेजा गया था? 5 जून 2024 को नासा का बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन लॉन्च किया गया था। इस मिशन के तहत नासा ने अपने दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को आठ दिन की यात्रा पर भेजा। दोनों को स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए मिशन पर भेजा गया था। यह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान थी। जिस मिशन पर सुनीता और बैरी हैं वो नासा के व्यावसायिक क्रू कार्यक्रम का हिस्सा है। दरअसल, नासा का लक्ष्य है कि वह अमेरिका के निजी उद्योग के साथ साझेदारी में अमेरिका से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक सुरक्षित, विश्वसनीय और कम लागत के मानव मिशन भेजे। इसी उद्देश्य से यह टेस्ट मिशन लॉन्च किया गया था। recent visitors 21