मथुरा
जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसा इतना भयानक था कि कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है.
बता दें कि घटना यमुना एक्सप्रेस-वे उस वक्त घटी, जब 5 लोग अपने गांव से जेवर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से ज टकराई. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाच चीख-पुकार मच गई. हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया. घटना में खैरुनिशा, असरू और जैकब की मौत हुई है. वहीं अजहरुद्दीन और अरशद गंभीर घायल हैं. जिनका इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









