Thursday, July 16, 2026 11:02 pm

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज ने ऑलराउंडर शादाब खान के सिलेक्शन को लेकर पीसीबी पर साधा निशाना

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने ऑलराउंडर शादाब खान के टी20 में सिलेक्शन को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी पर निशाना साधा। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए ना सिर्फ शादाब खान को टीम में चुना गया, बल्कि उनको टीम का उपकप्तान भी घोषित किया गया। हालांकि, पहले ही मैच में टीम को मुंह की खानी पड़ी। ऐसे में शहजाद ने बोर्ड को आड़े हाथों लिया। पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में शादाब खान ने दो ओवर फेंके और बिना कोई विकेट लिए 18 रन दिए, जबकि न्यूजीलैंड ने 10.1 ओवर में 92 रन का लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। शहजाद ने शादाब के हालिया फॉर्म पर चिंता जताते हुए उनके चयन के पीछे के तर्क पर सवाल उठाए और कहा कि उनको टीम में कौन लेकर आया है? क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक, एक इंटरव्यू में अहमद शहजाद ने कहा, "आप शादाब की बात कर रहे हैं, मुझे बताइए, उन्होंने क्या परफॉर्मेंस दी है? उन्हें टीम में कौन लेकर आया है? पहले यह सीरीज तो बीत जाने दीजिए। पीसीबी ने शादाब के साथ अलग योजना बनाई है और उसे टीम में अलग उद्देश्य से शामिल किया गया है।" शहजाद ने पूरी टीम की भी आलोचना की, क्योंकि पाकिस्तान को शेष बची गेंदों (59) के लिहाज से अब तक की सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा। हार को लेकर शहजाद ने कहा, "हम आउट हो गए, लेकिन हमने कितने विकेट लिए? हमारे सीनियर, अनुभवी गेंदबाजी अटैक ने क्या किया है? आप उन्हें किस तरह की खतरनाक गेंदबाजी करते हुए देखते हैं, चाहे वे दाएं हाथ के हों या बाएं हाथ के?" शहजाद ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी की वर्तमान स्थिति के लिए भी पीसीबी की आलोचना की। हाई परफॉर्मेंस सेंटर को लेकर शहजाद ने कहा कि हाल के वर्षों में यह एकेडमी गुणवत्तापूर्ण खिलाड़ी तैयार करने में विफल रही है। अक्सर पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर बयान देने वाले शहजाद ने कहा, "जब हम खेलते थे, तो नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) में बड़े-बड़े कैंप आयोजित किए जाते थे और वहां से खिलाड़ियों को तैयार किया जाता था। उस जगह को प्रतिभाओं के लिए नर्सरी माना जाता है, ना कि सिर्फ एक सेटअप, जहां आप अपने लोगों को समायोजित करते हैं और वेतन सुरक्षित करते हैं। इसकी स्थापना खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए की गई थी। तो अब वे खिलाड़ी कहां हैं? कितने खिलाड़ी उभरे हैं?" recent visitors 24

मध्यप्रदेश में 19-20 मार्च को बारिश का यलो-ऑरेंज अलर्ट, भोपाल, जबलपुर-चंबल में ज्यादा रहेगा असर

 भोपाल  अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बादल छाने लगे हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन रात का तापमान बढ़ गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार से बादल छंटने के कारण रात के तापमान में कुछ गिरावट होने लगेगी। उधर, 19 मार्च से रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहले रविवार को दिन के पारे में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। भोपाल, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी और गरज-चमक की स्थिति भी बनी रही। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, अभी राजस्थान के ऊपर और उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से मौसम बदला हुआ है। 18 मार्च से फिर नया सिस्टम एक्टिव होगा। इसकी वजह से अगले 2 दिन तक बारिश हो सकती है। पिछले 4 दिन ऐसा रहा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, 13 मार्च को मुरैना, भिंड में हल्की बारिश हुई। 14 मार्च को भिंड में बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं, 15 मार्च को झाबुआ, रतलाम, भिंड, मुरैना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ में कहीं-कहीं बौछारें गिरी और बादल छाए रहे। राजधानी भोपाल में भी दिन में बादल देखने को मिले। बाकी शहरों में आसमान साफ रहा और गर्मी का असर देखा गया। 16 मार्च को भी कई जिलों में गरज-चमक, बूंदाबांदी और आंधी वाला मौसम रहा। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम     17 मार्च: कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं। पूर्वी हिस्से में बूंदाबांदी की संभावना भी है।     18 मार्च: इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभाग में बादल छा सकते हैं। पूर्वी हिस्से में बूंदाबांदी होने के आसार है।     19 मार्च: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर और शहडोल संभाग में बादल, बारिश, गरज-चमक और आंधी का असर देखने को मिलेगा।     20 मार्च: दमोह, कटनी, उमरिया-शहडोल में आंधी, गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट। भोपाल, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ में गरज-चमक, बारिश-आंधी का यलो अलर्ट। महीने के आखिरी में चलेगी लू मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के आखिरी दिनों में प्रदेश में फिर से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा बता दें कि मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। अप्रैल-मई सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे।     मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है।     उत्तर-पूर्वी राजस्थान एवं उससे लगे हरियाणा पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। इस चक्रवात से लेकर मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका बनी हुई है। रीवा, जबलपुर व शहडोल संभाग में हो सकती है बारिश     वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि हवा के साथ नमी आने के कारण बादल बने हुए हैं। मंगलवार से बादल छंटने के साथ ही दिन का तापमान बढ़ने लगेगा, जबकि रात के तापमान में कुछ कमी दर्ज होगी।     मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पास एक द्रोणिका बनने के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी मिलेगी। इस वजह से रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में दो-तीन दिनों तक वर्षा हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी बादल छा सकते हैं। बूंदाबांदी होने की भी संभावना रहेगी।   recent visitors 47

रोजाना 5 बार जरूर सूर्य करें नमस्‍कार, दिनभर रहेंगे ऊर्जावान

सूर्य नमस्कार एक प्राचीन योग अभ्यास है। ये शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हर दिन को ऊर्जावान और सकारात्मक रूप से शुरू करने के लिए सही रूटीन अपनाना जरूरी होता है। योग में सूर्य नमस्कार को एक ऐसा व्यायाम माना जाता है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना 5 बार सूर्य नमस्कार करते हैं तो यह न केवल शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है, बल्कि दिनभर आपको ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करता है। आज हम आपको ऐसे ही सूर्य नमस्‍कार से होने वाले कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से- सूर्य नमस्‍कार करने से सेहत को म‍िलते हैं ये फायदे     सूर्य नमस्कार उन योगासनों में से एक है ज‍िसे करने से शरीर के सभी अंगों और मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग होती है। यह पूरे शरीर को एक्टिव करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।     अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सूर्य नमस्कार बेहद प्रभावी एक्‍सरसाइज माना जाता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर में कैलोरी तेजी से बर्न होती है।     Surya Namaskar पैरों, बाहों, पीठ और पेट की मांसपेशियों को टोन करता है। रोजाना 5 राउंड सूर्य नमस्‍कार करने से शरीर की ताकत और लचीलापन बढ़ता है, जिससे चोट लगने का खतरा कम हो जाता है।     इस याेगासन से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम भी बेहतर होता है। इसके अलावा गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।     सूर्य नमस्कार के दौरान गहरी सांस लेने से मानस‍िक रूप से शांत‍ि म‍िलती है। यह तनाव, चिंता और डिप्रेशन को कम करने में भी मदद करता है। इससे आपका फोकस भी बढ़ता है।     सूर्य नमस्‍कार करने से ब्‍लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। इससे द‍िल को सेहतमंद रखा जा सकता है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।     सूर्य नमस्कार करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और शरीर का पोस्चर सही रहता है, जिससे कमर दर्द की समस्या नहीं होती है।     अगर आप रोजाना सुबह 5 राउंड सूर्य नमस्कार करते हैं तो इससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और ताजगी का अनुभव होता है। यह व्‍यायाम पूरे दिन शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है। सूर्य नमस्‍कार के हैं आध्यात्मिक फायदे     सूर्य नमस्कार में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने वाले आसन शामिल होते हैं, जो आत्म-जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।     सूर्य नमस्कार में मानसिक शांति प्राप्त करने वाले आसन शामिल होते हैं, जो आत्म-शांति को बढ़ावा देते हैं।     सूर्य नमस्कार में आत्म-सम्मान बढ़ाने वाले आसन शामिल होते हैं, जो आत्म-मूल्य को बढ़ावा देते हैं। हालांकि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सूर्य नमस्कार को नियमित रूप से करने से ही इसके फायदे प्राप्त होते हैं।   recent visitors 37

रंगों से त्वचा हुई रूखी तो करे ये काम, फिर से दिखेगी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन

होली की मस्ती में रंगों से खेलना जितना मजेदार होता है, उतना ही मुश्किल होता है इसके बाद स्किन की खोई हुई चमक वापस लाना! केमिकल वाले रंग त्वचा को रूखा बना देते हैं, पोर्स बंद कर देते हैं और कभी-कभी जलन और एलर्जी भी कर सकते हैं। हालांकि, परेशान होने की जरूरत नहीं है! कुछ आसान और असरदार स्किन केयर टिप्स अपनाकर आप अपने चेहरे की खोई हुई चमक दोबारा पा सकते हैं! तो आइए, जानते हैं 5 बेस्ट स्किन केयर हैक्स, जो आपकी त्वचा को फिर से हेल्दी और ग्लोइंग बना देंगे। दूध और शहद से करें जेंटल क्लीनिंग होली के रंगों को हटाने के लिए रफ तरीके अपनाने से बचें! इसके बजाय कच्चे दूध में थोड़ा शहद मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। दूध डर्ट और रंगों को बाहर निकालेगा, जबकि शहद स्किन को मॉइश्चर देगा।     टिप: रंग हटाने के लिए कभी भी साबुन का ज्यादा इस्तेमाल न करें, इससे स्किन ड्राई हो सकती है! एलोवेरा और गुलाबजल का इस्तेमाल होली के बाद स्किन में जलन या रेडनेस हो रही है? तो फ्रेश एलोवेरा जेल में गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को ठंडक देगा और रेडनेस कम करेगा।     टिप: रात को सोने से पहले भी एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाएं, इससे स्किन जल्दी रिपेयर होगी! बेसन और दही का पैक अगर रंगों की वजह से चेहरा ड्राई और बेजान लग रहा है, तो बेसन, दही और हल्दी का फेस पैक लगाएं। यह नेचुरल स्क्रबर की तरह काम करेगा और चेहरे की खोई हुई चमक लौटाएगा।     टिप: इसे 15 मिनट तक लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें और गुनगुने पानी से धो लें! नारियल तेल से करें डीप क्लींजिंग अगर चेहरे पर वॉटरप्रूफ रंग लगे हैं, तो डायरेक्ट साबुन से धोने की बजाय नारियल तेल से हल्की मसाज करें। तेल रंगों को घोलकर स्किन से बाहर निकाल देगा और स्किन को अंदर से पोषण देगा।     टिप: ऑयली स्किन वाले लोग नारियल तेल की जगह जोजोबा ऑयल या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। भरपूर पानी और डिटॉक्स ड्रिंक्स होली के बाद सिर्फ बाहर से ही नहीं, बल्कि अंदर से भी त्वचा को डिटॉक्स करना जरूरी है! इसके लिए दिनभर में खूब पानी पिएं और नींबू-पानी, ग्रीन टी या नारियल पानी का सेवन करें। इससे स्किन जल्दी रिपेयर होगी और अंदर से ग्लो करने लगेगी!     टिप: डिहाइड्रेशन से बचने के लिए होली के बाद कैफीन और सोडा से दूरी बनाएं।   recent visitors 36

कर्नाटक सरकार ने ठेकों में मुस्लिम वर्ग के ठेकेदारों के लिए 4 % कोटा देने के फैसले पर एमपी के सीएम यादव ने किया पलटवार

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय कार्यों में ठेकेदारों के लिए धर्म आधारित आरक्षण की व्यवस्था को अनुचित और निंदनीय करार दिया है. उन्होंने इसे कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति का हिस्सा बताते हुए कड़ी आलोचना की और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इस फैसले को वापस कराने की मांग की.   मुख्यमंत्री ने कहा, "लोकतांत्रिक देश में किसी धर्म विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नियम-प्रावधान बनाना कांग्रेस का अनैतिक चरित्र दर्शाता है. कर्नाटक सरकार का यह फैसला समाज को बांटने वाला है. हमारी सरकार दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है, ताकि सभी को सम्मान और अधिकार मिले. लेकिन कांग्रेस ने हमेशा संविधान के मूल्यों की अनदेखी कर जातिगत पक्षपात और भेदभाव को बढ़ावा दिया है." उन्होंने इसे 'भारत तोड़ो' की विचारधारा का हिस्सा बताया. कांग्रेस पर निशाना CM यादव ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने हमेशा समाज को बांटने की राजनीति की है. कर्नाटक सरकार का यह निर्णय उसी अपशिष्ट राजनीति का उदाहरण है. उन्होंने जोर देकर कहा, "धर्म आधारित आरक्षण के खिलाफ पहले भी न्यायालयों ने फैसले दिए हैं. यह फैसला भी कोर्ट में टिक नहीं पाएगा." उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अपील की कि वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर दबाव डालकर इस तुष्टिकरण के फैसले को वापस कराएं. कर्नाटक का फैसला कर्नाटक सरकार ने हाल ही में शासकीय ठेकों में ठेकेदारों के लिए धर्म आधारित आरक्षण का प्रावधान करने का फैसला लिया था, जिसे मध्य प्रदेश के CM ने संविधान विरोधी और समाज को बांटने वाला करार दिया. उनका कहना है कि यह कदम न केवल अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की ओर इशारा करता है, बल्कि समानता के सिद्धांत को भी कमजोर करता है. BJP का रुख मुख्यमंत्री ने बीजेपी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि उनकी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, "कांग्रेसी भारत जोड़ो की बात करते हैं, लेकिन उनके फैसले भारत तोड़ो की नीति को दर्शाते हैं." इस बयान ने दोनों दलों के बीच सियासी तनाव को और बढ़ा दिया है. आगे की राह CM यादव ने इस मुद्दे को लेकर कानूनी और राजनीतिक लड़ाई की ओर इशारा किया. उनका मानना है कि यह फैसला न सिर्फ नैतिक रूप से गलत है, बल्कि संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ भी है. अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि कर्नाटक सरकार इस आलोचना पर क्या जवाब देती है और क्या यह मामला कोर्ट तक पहुंचेगा.   recent visitors 28

जल जीवन मिशन: भाजपा विधायक के तंज पर नेता प्रतिपक्ष ने किया पलटवार

रायपुर  विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने जल जीवन मिशन के तहत 2025 तक केंद्रांश के रूप में प्राप्त राशि की जानकारी मांगी. भाजपा विधायक के केंद्रांश से कम राशि प्राप्त होने का ठीकरा पूर्ववर्ती सरकार पर फोड़े जाने पर नेता प्रतिपक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि कब तक पिछली सरकार का नाम लेकर बचते रहेंगे. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि 2024-25 फरवरी 2024 तक 191.59 करोड़ केंद्रांश प्राप्त हुआ है. राज्यांश राशि के रूप में 187.12 करोड़ की स्वीकृति दी गई है. इस पर डॉ. महंत ने कहा केंद्रांश और राज्यांश बराबर होना चाहिए. 2250 करोड़ रुपए की राशि आना था, डबल इंजन सरकार ने नहीं दिया. इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारत सरकार ने 2028 तक जल जीवन मिशन की अवधि बढ़ाई है. जल जीवन मिशन का काम 50-60% पूरा हुआ है, इसी अनुसार राशि आई है. 29126 स्वीकृत योजनाओं की संख्या है, 41 हजार से अधिक टैंक बनाए गए हैं. 5908 टंकियों का निर्माण हो गया पर पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है. इस पर चरण दास महंत ने पूछा कि क्या काम होने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि भुगतान सतत् प्रक्रिया है. राशि की उपलब्धता के आधार पर भुगतान की जाएगी. इस पर महंत ने कहा कि पैसे नहीं मिलने के कारण ठेकेदार काम नहीं कर रहे हैं. ठेकेदारों के काम नहीं करने के कारण काम धीमा हो गया है, इसलिए केंद्र सरकार राशि नहीं दे रही है. पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि पुराने सरकार के कर्म की वजह से ये स्थिति आज है. जब आपकी सरकार थी तब निर्देश दे सकते थे. इस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि कब तक यह कहकर बचेंगे कि पुराने सरकार का है. आप जांच करवा सकते हैं, जांच करवा लीजिए. इस पर धर्मजीत सिंह ने कहा कि जांच की मांग करते हैं, और फिर वहीं ईडी, सीडी को लेकर जुलूस निकालते हैं. recent visitors 23

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया

कुपवाड़ा जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। इस दौरान सेना के जवानों के एक आतंकी को मार गिराया है। यह अभियान भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और विशेष अभियान समूह द्वारा संयुक्त रूप से चलाई रही है जहां सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के मुताबिक यह ऑपरेशन खुफिया जानकारी के बाद शुरू किया गया था। सेना के मुताबिक यहां 2-3 आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। अभियान के दौरान एक पुलिसकर्मी के जख्मी होने की खबर भी मिली है। जानकारी के मुताबिक सेना ने सूचना मिलने के बाद कुपवाड़ा जिले में स्थित हंदवाड़ा के क्रुम्हूरा-जचलदारा इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। जैसे ही सुरक्षाकर्मी करीब पहुंचे, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने इलाके को सील कर दिया है और यहां अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। वहीं आम लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की गई है। इससे पहले कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस ऑपरेशन की जानकारी दी थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कश्मीर पुलिस ने बताया, "हंदवाड़ा के क्रुम्हूरा जचलदारा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। तलाशी ली जा रही है।” इससे पहले सेना ने रविवार को कुपवाड़ा से बड़े पैमाने पर हथियार भी बरामद किए थे। recent visitors 23