कलश यात्रा के साथ संत नामदेव की प्रतिमा स्थापना 

Installation of the statue of Saint Namdev along with Kalash Yatra  भोपाल (सुशील दामले)। राजधानी स्थित जवाहर चौक स्थित संत नामदेव सामुदायिक भवन में,दो दिवसीय संत नामदेव की प्रतिमा स्थापना और आश्रय स्थल के लोकार्पण का शुभारंभ किया जा रहा हैं,इस दौरान कलश यात्रा का आयोजन किया गया,यात्रा संत नामदेव सामुदायिक भवन से जवाहर चौक हनुमान मंदिर से होकर,संत नामदेव सामुदायिक भवन तक निकाली गई, जिसमें नामदेव समाज की महिलाओं ने सिर पर कलश रख कर संत नामदेव के नारे लगाए और नृत्य किया,वहीं नामदेव समाज विकास मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरुण नामदेव ने हमें बताया कि,सामुदायिक भवन में संत नामदेव महाराज के कैलेंडर,नामदेव चालीसा और नामदेव आरती का विमोचन किया गया जिसमें भगवान विठ्ठल और संत नामदेव की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जा रही है, साथ ही नामदेव की याद में भवन के प्रथम तल पर तीन कमरे बनवाए गए है,जिसका उपयोग समाज के लोगों के लिए निःशुल्क रहेगा recent visitors 88

राजधानी भोपाल में बनेंगे सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज द्वार

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि राजधानी भोपाल का महत्व ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के बाद बढ़ गया है। राज्य सरकार विरासत से विकास को प्रमुख मानती है।इस नाते भोपाल के गौरवशाली इतिहास का स्मरण आवश्यक है। विक्रम संवत 2082 प्रारंभ होने पर समस्त नागरिकों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने न्याय, वीरता और सुशासन के आयाम स्थापित किए। ऐसा ही उनके शासनकाल के 1000 वर्ष पश्चात राजा भोज ने भी सुशासन और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उदाहरण प्रस्तुत किया सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज के नाम पर राजधानी में दो द्वार बनाए जाएंगे। भोपाल से इंदौर की ओर जाने वाले मार्ग पर सम्राट विक्रमादित्य मार्ग और भोपाल से भोजपुर की दिशा में राजा भोज द्वार का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कवि सम्मेलन में देशभर से पधारे कवियों का स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख संत गण का भी मंच पर सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सम्राट विक्रमादित्य द्वारा सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों का विशेष रूप से उल्लेख किया।साथ ही विक्रम संवत प्रणाली और भारतीय काल गणना पद्धति की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव का विशेष स्वागत किया गया। उनका विशाल पुष्प हार से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में तेजी से प्रगति हो रही है।कार्यक्रम में सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, श्री हितानंद शर्मा, पूर्व सांसद श्री आलोक संजार,सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, श्री रविंद्र यति, श्री सुमित पचोरी एवं अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। recent visitors 23

आतंकवाद के खिलाफ अभियान के तहत पाकिस्तानी सेना ने महिलाओं-बच्चों पर बरसा दिए बम, मच गई चीख-पुकार

इस्लामाबाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों के एक ठिकाने पर किए गए ड्रोन हमलों में 12 आतंकवादियों मार गिराया है। वहीं इस हमले में कई आम नागरिक भी मारे गए हैं। प्रांतीय सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ‘आतंकवाद के खिलाफ अभियान’’ के तहत मरदान जिले में कटलांग के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में शनिवार सुबह आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। सरकार ने इन हमलों में आम नागरिकों के हताहत होने की पुष्टि की और संकेत दिया कि इनमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हो सकते हैं। आधिकारिक रिपोर्ट में बताया गया कि अभियान के दौरान 12 आतंकवादी मारे गए।  जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि यह अभियान आतंकवादियों के ठिकाने संबंधी खुफिया जानकारी मिलने के बाद चलाया गया। इसमें कहा गया कि क्षेत्र में जारी आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े कई आतंकवादी इस अभियान के दौरान मारे गए। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘दुर्भाग्यवश, बाद की रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई कि जिस इलाके को निशाना बनाया गया था, उसके आसपास महिलाओं और बच्चों समेत आम नागरिक मौजूद थे जिसके परिणामस्वरूप आम नागरिक हताहत हुए।’ खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने कहा कि अभियान के दौरान आम नागरिकों की मौत होना अत्यंत निंदनीय और दुखद है। सरकार ने कहा कि वह घायलों को चिकित्सकीय सहायता प्रदान कर रही है और पीड़ितों के परिवारों को राहत एवं मुआवजा उपलब्ध करा रही है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अभियान के दौरान आम नागरिकों की मौत होने के संबंध में पूर्ण जांच की जाएगी। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार बैरिस्टर मोहम्मद अली सैफ ने भी अभियान के दौरान निर्दोष लोगों की मौत होने पर गहरा दुख व्यक्त किया। recent visitors 31

हमास ने गाजा पट्टी में इजरायल के साथ युद्धविराम करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

हमास हमास ने गाजा पट्टी में इजरायल के साथ युद्धविराम प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हमास की तरफ से कहा गया कि उसने मध्यस्थों इजिप्ट और कतर द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है लेकिन दुविधा तब पैदा हो गई जब इजरायल की तरफ से कहा गया कि उसने अमेरिका के साथ मिलकर एक नया प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव में इजरायल की तरफ से रिहा होने वाले बंधकों की संख्या में बदलाव किया गया है। गाजा में युद्धविराम के लिए इजिप्ट और कतर पिछले कुछ समय से लगातार प्रयास करने में लगे हुए हैं। इसी के तहत उन्होंने हमास के सामने एक प्रस्ताव रखा था। इजिप्ट की तरफ से एक अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि इस समझौते के तहत हमास एक अमेरिकी-इजराइली समेत पांच जीवित बंधकों को रिहा करेगा जिसके बदले में इजराइल गाजा में मानवीय सहायता को पहुंचने देगा और एक सप्ताह के लिए युद्ध रोकने पर सहमत होगा। साथ ही, इजराइल सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। गाजा में हमास के नेता खलील अल-हय्या ने इसे स्वीकार करने की घोषणा की लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस घोषणा से पहले प्रस्ताव में बदलाव किया गया था या नहीं। इजरायल की तरफ से पेश किए गए नए प्रस्ताव पर कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन पीएम नेतन्याहू ने कहा कि यह प्रस्वात शुक्रवार को हुई चर्चा के बाद सामने आया है। इससे पहले इजरायल ने करीब दस दिन पहले हमास पर बंधकों को न छोड़ने का आरोप लगाते हुए सीजफायर तोड़कर हमला कर दिया था। इन हमलों में सैकड़ों लोग मारे गए थे। व्हाइट हाउस की तरफ से इजरायल को भड़काने के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया गया था। इज़राइल ने चेतावनी दी है कि जब तक हमास 59 बंधकों को रिहा नहीं करता वह युद्ध नहीं रोकेगा। इसके अलावा, इजराइल हमास से सत्ता छोड़ने, अपने हथियार डालने और उसके नेताओं के निर्वासन की मांग कर रहा है। हमास का कहना है कि वह केवल तभी बंधकों को रिहा करेगा जब इज़राइल एक स्थायी युद्धविराम पर सहमत होगा, गाज़ा से अपनी सेना हटाएगा और फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। recent visitors 29

थाना कोतवाली अनूपपुर में मिल जुलकर शान्तिपूर्वक आगामी त्यौहार मनाने लिए गया सर्वसम्मति से निर्णय

अनूपपुर जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली जी एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती मोती उर रहमान जी के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर में आगामी चेट्री चंड्र उत्सव,  गुड़ी पड़वा, ईद उल फितर, श्री रामनवमी एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव को शान्ति पूर्व मनाये जाने हेतु शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। थाना कोतवाली अनूपपुर में आयोजित शान्ति समिति की बैठक में एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा, तहसीलदार अनूपपुर श्री अनुपम पाण्डेय, टी.आई. कोतवाली अनूपपुर अरविन्द जैन, सीएमओ नगर पालिका अनूपपुर भूपेन्द्र सिहं, जेई अनूपपुर मनीष जोशी, आशीष त्रिपाठी,  सियाराम राठौर, सदर लियाकत अली, पूर्व सदर मोहम्मद सलीम,  करतार सिहं केवलानी , तेजू भोजवानी, राकेश अग्रवाल, राहुल अग्रहरि, बृजेश राठौर, इशांक केसरवानी, रामाधार, अरविंद मिश्रा मोहम्मद सलीम, तोहिद खान, चंद्रभूषण मिश्रा, विनोद कुमार सोनी एवं उक्त कार्यक्रमों के आयोजक गण,  मीडिया बंधु, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कुल करीब 70 गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए । बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिको ने पर्वो के दौरान कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु, जुलूस के दौरान सड़को पर नीचे झूले हुए बिजली तारों को ऊंचा कराये जाने हेतु, पर्वो के जुलुस में महिला बल के साथ पुलिस की व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन को सुझाव दिया गया।          बैठक में उपस्थित समस्त गणमान्य नागरिको पुलिस एवं प्रशासन द्वारा नगर में शान्ति की परम्परा को बनाये रखते हुए आगामी सभी पर्वो को मिल जुलकर शान्ति पूर्वक मनाये जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। recent visitors 27

थाना समनापुर पुलिस ने दो वर्ष पूर्व के लंबित मामले में अंधे अपराधिक मानव वध करने वाले आरोपियो को किया गिरफ्तार

डिंडोरी थाना समनापुर जिला डिण्डौरी01/09/2023 को रामूसिंह मरकाम पिता मनुवा सिंह मरकाम निवासी भानपुर के द्वारा थाना में सूचना दिया कि मेरे बडे पिता का लडका धरम सिंह का शव उसके आवास (मकान) के पीछे खेत में पडा है उसके हाथ पैरो में छिलने के निशान है चेहरा काला पड गया है कि रिपोर्ट पर मर्ग क्र. 72/23 धारा 174 जाफौ. कायम कर जाँच में लिया गया । मृतक के पीएम रिपोर्ट में डाक्टर साहब द्वारा बिजली करेण्ट लगने से शाक के कारण मृतक धरम सिंह की मृत्यु होना लेख किये जाने व मृतक के पडे शव के स्थान पर कोई विद्युत कनेक्शन नही पाये जाने पर यह प्रतीत हुआ कि मृतक के शव को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मुख्य घटनास्थल से साक्ष्य छुपाने हेतु वारदात के उपरान्त मृतक के शव को उसके बने आवास मकान के पीछे खेत में रखना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमाँक 433/2023  धारा 304, 201 ताहि. का मामला पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था ।    विवेचना दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डिण्‍डौरी के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान एसडीओपी महोदय अनुभाग बजाग जिला डिण्‍डौरी के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी की पता तलाश लगातार विगत 02 वर्षो से हर संभव प्रयास किया जा रहा था लेकिन मामले में अज्ञात आरोपी के विरूध्द कोई तथ्यात्मक साक्ष्य नही मिलने के कारण मामला काफी दिनो से लंबित था मामले के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस गोपनीय सूचना तंत्रो के माध्यम से भी लगातार जानकारी लिया जा रहा था पर आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर होकर आजाद घूम रहा था और पुलिस पर आरोप लगा रहा था कि पुलिस आरोपी को नही पकड रही है  । मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश निरीक्षक कामेश कुमार धूमकेती थाना प्रभारी समनापुर के कुशल नेतृत्व में थाना समनापुर से स्‍पेशल पुलिस टीम गठित कर बारीकी से घटनाक्रम के संबंध में साक्ष्य संकलित करते हुए वरिष्ट अधिकारियो के विशेष मार्गदर्शन में साक्ष्य एकत्रित कर संदेही – त्रिलोक सिंह मरकाम एवं नाबालिक निवासी भानपुर पटपराटोला थाना समनापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो बताये कि दिनाँक 31/08/2023 को मेरे खेत के कुंआ में पानी सप्लाई का वायर टिल्लु पम्प से बिजली चालू हालात में था तभी वहाँ से मृतक धरम सिंह गुजर रहा था जो बिजली वायर के करेण्ट के चपेट में आने से मौके पर ही खत्म हो गया था । जिससे बचने के लिए मैं और मोहित मरकाम व नाबालिक दूसरे दिन रात्रि के 12 बजे मृतक धरम सिंह के शव को मृतक धरम सिंह के खेत में रोड पार करके योजना बनाकर रख दिये थे ताकि आरोप हम पर न लगे और घटना को मोडने के लिए हत्या की साजिश रचे थे । लेकिन घटना का समानापुर पुलिस द्वारा पर्दाफाश करते हुए दूध का दूध और पानी का पानी किया है और आरोपी त्रिलोक सिंह को गिरफ्तार किया जाकर जेल भेजा गया है तथा मामले के दूसरा आरोपी मोहित मरकाम घटना वक्त से फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है । विशेष भूमिका – निरीक्षक कामेश कुमार धूमकेती थाना प्रभारी थाना समनापुर , सउनि. राजेश यादव, प्रआर. 31 दर्शन सिंह मसराम , प्रआर. 365 भारत बसन्त , प्रआर. 297 कृष्णपाल सिंह , प्रआर. 213 पहलू सिंह तेकाम, आर. 78 सियाराम मरकाम , आर. 362 आशीष घरडे, आर. 131 ओमकार आर्मो, प्रआर. मुकेश प्रधान (सायबर सेल डिण्डौरी) की विशेष भूमिका रही है । recent visitors 22

म्यांमार में दोबारा झटकों का डर सताया, भूकंप से बेघर लाखों लोगों ने सड़कों पर गुजारी रात

म्यांमार म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। म्यांमार पहले से ही राजनीतिक अस्थिरता का सामना कर रहा था। वहीं भूकंप आने के बाद राहत और बचाव का काम भी ठीक से नहीं हो पा रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर और सड़कों को हुए नुकसान की वजह से राहत सामग्री का पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। वहीं भूकंप के झटकों (आफ्टरशॉक) के डर से हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर सड़कों पर ही सोए। यूएन ऑफिस फॉर कोऑर्डिनेशन ऑफ ह्यूमनिटेरियन अफेयर्स (OCHA) के मुताबिक घरों को हुए नुकसान और भूकंप के झटकों के डर से बहुत लोगों की हिम्मत घर के अंदर जाने की भी नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने घर के बाहर ही रात काटी। म्यांमार में आए भूकंप में कम से कम 1600 लोगों की मौत हुई है और 3400 लोग घायल हो गए हैं। OCHA ने कहा कि कई सड़कों और पुलों को भी नुकसान हुआ है जिसकी वजह से आना-जाना मुश्किल हो रहा है। घायल लोगों तक दवाइयां पहुंचाना भी मुश्किल हो गया है। हाइवे पर दरारें पड़ने की वजह से बसों को भी रोक दिया गया है। यूएन की एजेंसी ने कहा कि जरूरतमंदों को खून भी नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा इंटरनेट और संचार के साधन भी ठप हो गए हैं। म्यांमार की सेना ने दुनियाभर से मदद की गुहार लगाई है। भारत ने भी 15 टन राहत सामग्री पहुंचाई म्यांमार पहुंचाई है और आपातकालीन मिशन ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत बचाव दलों के साथ हवाई और समुद्री मार्ग से और आपूर्ति भेजी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने म्यांमा के सैन्य जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बात की और कहा कि भारत उनके देश में आए भीषण भूकंप से मची तबाही से निपटने के प्रयासों में उनके साथ एकजुटता से खड़ा है। भारत ने म्यांमा के लिए अपने बचाव अभियान को 'ऑपरेशन ब्रह्मा' नाम दिया है। अधिकारियों ने बताया कि भारत स्थानीय प्राधिकारों की मदद के लिए म्यांमा में बचाव कर्मियों को पहुंचाने वाला पहला देश बन गया है। recent visitors 29