सबालेंका ने पहली बार जीता मियामी ओपन खिताब

मियामी   एरिना सबालेंका ने मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जेसिका पेगुला को सीधे सेट में हराकर खिताब जीता। बेलारूस की शीर्ष वरीय सबालेंका ने अमेरिका की चौथी वरीय पेगुला को 7-5, 6-2 से हराकर पहली बार मियामी ओपन का खिताब जीता, जो उनके करियर का 19वां टूर खिताब है। सबालेंका ने 24 विनर्स लगाए और 11 लाख डालर की इनामी राशि अपने नाम की। मियामी ओपन के फाइनल में जेसिका पेगुला को हराकर जीती ट्रॉफी सबालेंका ने मैच प्वाइंट पर बैकहैंड पोसिंग शॉट मारा, जिसके बाद बेलारूसी खिलाड़ी ने दोनों हाथ हवा में उठाए, आसमान की तरफ देखा। जीत के बाद सबालेंका ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि वर्षा रुक गई। ऐसा लग रहा था जैसे मियामी रो रहा था कि मैंने यह टूर्नामेंट जीत लिया है। मैं यह खूबसूरत ट्राफी को पाकर बेहद खुश हूं। मुझे मियामी में खेलकर घर जैसा महसूस होता है। तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सबालेंका ने यूएस ओपन 2024 के फाइनल में भी पेगुला को सीधे सेट में 7-5, 7-5 से हराया था। सबालेंका इस साल छह टूर्नामेंट में से चार के फाइनल में पहुंची थीं, जिनमें से उन्होंने मियामी से पहले ब्रिसबेन में खिताब जीता था। यह उनके करियर का 19वां टूर खिताब है। तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सबालेंका ने इससे पहले यूएस ओपन 2024 के फाइनल में भी पेगुला को लगातार सेट में 7-5, 7-5 से पराजित किया था। इस बार भी उन्होंने पेगुला का सपना चकनाचूर कर दिया। शानदार उपलब्धि : इसके साथ ही सबालेंका ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है। वह डब्ल्यूटीए इतिहास की तीसरी शीर्ष खिलाड़ी हैं जो एक ही साल ऑस्ट्रेलियन ओपन, इंडियन वेल्स और मियामी ओपन के फाइनल में पहुंची हैं। उन्होंने अपने शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ पिछले 14 में से 12 मुकाबले जीते हैं। साथ ही यह सबालेंका का इस साल का दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने जनवरी में ब्रिस्बेन ओपन का खिताब भी जीता था। सबालेंका ने अपने 19 में से 17 खिताब हार्डकोर्ट पर जीते हैं। महिला एकल से पहले मार्सेलो अरेवालो और मेट पाविच की शीर्ष वरीय जोड़ी ने जूलियम कैश और लॉयड ग्लासपूल की छठी वरीय जोड़ी को 7-6, 6-3 से हराकर पुरुष युगल खिताब जीत लिया। recent visitors 52

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की शराब पर चलाया रोड रोलर

छतरपुर  आबकारी विभाग द्वारा शहर के महोबा रोड पर स्थित विभागीय वेयर हाउस के बाहर एक्सपायर हो चुकी 1.81 करोड़ कीमत की बियर और शराब का विनष्टीकरण कराया गया। शराब की बोतलों को मैदान में बिछाने के बाद उसके ऊपर रोड रोलर चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी बी.आर. वैद्य ने बताया कि शासन के नियमानुसार समय-समय पर विभाग द्वारा एक्सपायर शराब का विनष्टीकरण कराया जाता है। आज लगभग 4800 पेटी शराब को नष्ट कराया गया है, जिसमें बियर सहित अन्य ब्रांड की शराब शामिल है। उन्होंने बताया कि नष्ट कराई गई बियर पिछले 6 माह से रखी हुई थी जिसका विक्रय नहीं हो सका। चूंकि बियर को 6 माह की अवधि के बाद सेवन के योग्य नहीं माना जाता, इसलिए इसे नष्ट करने का प्रावधान है। इसके अलावा अन्य ब्रांड की शराब भी एक्सपायर हो चुकी थी। विभाग ने संबंधित कपंनियों से संपर्क किया था। कुछ कंपनियों ने शराब की बोतलें वापिस मांगी थी जिनके लिए शराब की बोतलों को खाली कराया गया है, शेष शराब की बोतलों को मैदान में बिछाकर रोड रोलर से नष्ट करा दिया गया है। कार्रवाई के दौरान कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम अखिल राठौर सहित अन्य प्रशासनकि अधिकारी और विभागीय अमला मौजूद रहा।   recent visitors 52

BJP 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान संचालित करेगी

भोपाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक 'गांव चलो, बस्ती चलो' अभियान संचालित करेगी। इस दौरान कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यों में भाग लेंगे। 2 अप्रैल को भोपाल में प्रदेश स्तरीय बैठक होगी, जिसमें अभियान, भाजपा स्थापना दिवस 6 अप्रैल और डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। 6 अप्रैल को कार्यकर्ता अपने घर और कार्यालयों में पार्टी का झंडा लगाएंगे। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रम होंगे। यह अभियान भाजपा को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने में सहायक होगा। पार्टी स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल तक लगातार पार्टी के तमाम कार्यक्रम चलेंगे। इस बीच गांव चलो-बस्ती चलो अभियान में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को 5 तरह की गतिविधियां संचालित करने का लक्ष्य दिया जाएगा। इनमें गांव या बस्ती के प्रमुख मंदिर और स्कूल में जाकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। अगल-अलग सरकारी योजना के 10 हितग्राहियों के घर जाकर संपर्क करेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, पशु चिकित्सालय, स्वास्थ्य केंद्र या पंचायत का दौरा करेंगे। जल संरचनाओं की सामूहिक सफाई करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के झंडे के साथ यात्राएं निकालेंगे। बूथ समितियों की बैठक, अलग-अलग समुदायों के नेताओं और मीसाबंदी नेताओं के घर जाना, शाम को ग्रामीणों की चौपाल लगाना जैसे काम किए जांएंगे। 2 अप्रैल को होगी बैठक भाजपा ने 2 अप्रैल को राजधानी में संगठन के कामकाज को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही सभी जिलाध्यक्षों और पूर्व जिलाध्यक्षों को भी भोपाल बुलाया गया है। इस बैठक में पार्टी की स्थापना दिवस और आंबेडकर जयंती पर पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। इसके साथ ही गांव चलें-बस्ती चलें अभियान को लेकर भी चर्चा होगी। । recent visitors 56

काजल पिसल ने तोड़ी चुप्पी बोली -‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन नहीं बनेंगी

मुंबई सब टीवी के कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों नई दयाबेन की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं. हाल ही में खबर आई कि इस पॉपुलर कॉमेडी शो के मेकर्स नई दयाबेन को खोजना शुरू कर चुके हैं और इसके लिए ऑडिशन भी शुरू हो गए हैं. इसी हफ्ते इस खबर पर अपडेट आई कि मेकर्स को नई दयाबेन मिल चुकी है और सेट पर मॉक शूट भी शुरू हो चुका है. इसी के साथ इस रोल के लिए काजल पिसल का नाम सामने आने लगा. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि काजल पिसल अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नई दयाबेन बनकर लोगों को एंटरटेन करती दिखेंगी. अब काजल पिसल ने इस खबर को फेक बता दिया है. नई दयाबेन नहीं हनेंगी काजल पिसल बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जैसे ही काजल पिसल का नाम जुड़ा, वैसे ही सोशल मीडिया पर दयाबेन के रुप में उनकी कुछ तस्वीरें वायरल होने लगीं. अब अफवाहों पर रिएक्ट कर एक्ट्रेस ने क्लियर किया है कि ये खबर झूठी है और जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं वो काफी पुरानी हैं. एक्ट्रेस ने कहा है कि इन खबरों में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है. जूम को दिए गए इंटरव्यू में काजल ने बताया है, 'मैं झनक में ऑलरेडी काम कर रही हूं तो ये सरासर गलत ही है. हां मैंने साल 2022 में दयाबेन के लिए ऑडिशन दिया था और उस समय की फोटोज अब सामने आ रही हैं लेकिन अभी के लिए मैं कन्फर्म करती हूं कि ये फेक न्यूज है.' दिशा वकानी की नहीं होगी वापसी बात की जाए दिशा वकानी की तो दयाबेन के रुप में उन्होंने लोगों को खूब एंटरेटेन किया. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने दिशा को इस शो में वापस लाने के लिए कई बार कोशिश की लेकिन वो नाकाम ही रहें. दरअसल दिशा ने प्रेग्नेंसी के बाद ब्रेक लिया था और तभी से मेकर्स ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में उनके किरदार को कुछ दिन के लिए नहीं दिखाया. कुछ समय बीते जाने के बाद भी एक्ट्रेस ने शो में लौटने का मन नहीं बनाया ऐसे में मेकर्स ने नई दयाबेन की तलाश में ऑडिशन लेने शुरू कर दिए.  recent visitors 50

इन चीजों का करें दान भगवान गणेश होंगे प्रसन्न

हिंदू धर्म में भगवान गणेश प्रथम पुज्य माने जाते हैं. भगवान गणेश को हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि समर्पित की गई है. हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है, जबकि माह में पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि विनायक चतुर्थी कहलाती है. विनायक चतुर्थी के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा और व्रत किया जाता है. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत करने घर में खुशहाली बनी रहती है. जीवन के सारे दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं. इस दिन पूजा और व्रत के साथ-साथ दान का भी बहुत महत्व है. मान्यता है कि इस दिन दान करने से विघ्नहर्ता भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं. इस दिन दान करने से पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है. जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए. कल है विनायक चतुर्थी का व्रत हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की कल 1 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 42 मिनट पर हो शुरू हो रही है. जाएगी. वहीं इस तिथि का समापन 2 अप्रैल को देर रात 2 बजकर 32 मिनट पर हो जाएगा. हिंदू धर्म उदया तिथि मान्य होती है. ऐसे में 1 अप्रैल यानी कल विनायक चतुर्थी रहेगी. कल ही इसका व्रत रखा जाएगा. भगवान गणेश का पूजन किया जाएगा. विनायक चतुर्थी पर इन चीजों का करें दान     विनायक चतुर्थी के दिन फलों और मिठाई का दान करें. इस दिन फलों और मिठाई का दान करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं. जीवन में संबंध अच्छे होते हैं.     इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को धन और वस्त्रों का दान करें. आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है.     धन और वस्त्रों का दान करने पुण्य प्राप्त होता है. जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं.     इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न का दान करें. इस दिन अन्न का दान करने से घर में अन्न का भंडार भरा रहता है.     भगवान गणेश को मोदक बहुत प्रिय हैं. ऐसे में इस दिन प्रसाद के रूप में मोदक वितरित करने चाहिए.   recent visitors 44

एसपी ऑफिस में पदस्थ क्लर्क निकला 6 लाख की डकैती का मास्टर माइंड

रायपुर एसपी का क्लर्क निकला डकैत… ये पढ़कर आप हैरान हो गए होंगे, हां, लेकिन ये सच है. बलौदाबाजार एसपी ऑफिस में पदस्थ क्लर्क राजधानी रायपुर से लगे खरोरा थानाक्षेत्र में हुई 6 लाख की डकैती का मास्टर माइंड बनकर सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में उक्त क्लर्क और एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी समेत 14 से ज्यादा आरोपियों को हिसारत में ले लिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रायपुर से सटे खरोरा थाना क्षेत्र के केवराडीह गांव में बड़ी डकैती की वारदात सामने आई थी. पीड़ितों के मुताबिक 6 से 7 नकाबपोश हथियारबंद डकैतों ने किसान राधेलाल भारद्वाज के घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया और 6 लाख नकद व सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे. आधी रात को डकैत घर में घुसे थे, इन्होंने किसान के परिवार वालों के हाथ-पैर बांधकर वारदात को अंजाम दिया था. डकैतों के पास पिस्टर और अन्य हथियार थे, जिन्हें दिखाकर उन्होंने किसान के परिवार को धमकाया था. इस पूरे मामले को रायपुर पुलिस ने गंभीरता से लिया था और डॉग स्क्वार्ड, क्राईम ब्रांच समेत कई अलग-अलग टीमों को एक्टिव किया था. पुलिस जल्द इस पूरे मामले में खुलासा करने वाली है. recent visitors 31

थाने से महज 100 मीटर दूर चोरों ने बोला धावा, लाखों के जेवरात और 3 लाख से ज्यादा पार

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं. बीती रात थाने से महज 100 मीटर दूरी पर स्थित घर को सूना पाकर चारों ने 25 तोला जेवरात, सिक्के और 3.80 लाख कैश पार कर दिए. मकान मालिक जब घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए. पीड़ित ने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर टीम के साथ घटना स्थल का मुआयना करने पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित मकान मालिक शेष नारायण पात्र देवभोग अस्पताल में नेत्र सहायक के रूप में पदस्थ हैं और उनका पूरा परिवार रायपुर में रहता है. वे शनिवार को रायपुर जाकर रविवार की रात वापस गरियाबंद पहुंच जाते हैं. बीती रात भी वे लगभग डेढ़ बजे अपने घर पहुंचे थे. घर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा था. अंदर जाकर देखा तो आलमारी से जेवरात और कैश भी चोरी हो चुकी थी. रात को ही शेष नारायण पात्र ने मामले की सूचना देवभोग पुलिस को दिया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि मामले की सूचना के बाद टिम जांच शुरू कर दिया है.आसपास के सीसी कैमरा खंगाले जा रहे हैं. संदिग्धों से भी पूछताछ की जाएगी. क्यो मजबूत है चोरों के इरादे? देवभोग क्षेत्र में सुने मकान में चोरी की परिपाटी कई वर्षों से चली आ रही है. पिछले साल प्रसन्न तायल के यहां 9 लाख से ज्यादा कीमती जेवरात की चोरी सुने मकान में हुई थी. महेंद्र भाई पटेल और मो. फिरोज के अलावा पिछले 3 साल में सुने मकान में चोरी के 10 से ज्यादा मामले हुए. लेकिन पुलिस अब तक इनमें से एक भी चोर तक नहीं पहुंच सकी है. recent visitors 38