नवरात्रि के बीच आम जनता को बड़ी राहत… कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, दिल्ली से मुंबई तक घट गए

नई दिल्ली  तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 41 रुपये की कटौती की गई है। नई कीमत आज से लागू हो जाएगी। अब दिल्ली में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 1762 रुपये में मिलेगा। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले एक जनवरी को भी वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 14.50 रुपये की कटौती की गई थी। व्यापारी वर्ग को मिलेगा लाभ तेल कंपनियां वैश्विक कच्चे तेल की दरों और अन्य कारणों से कीमतों में बदलाव करती हैं। दिसंबर में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 62 रुपये का इजाफा किया गया था। नई कीमतों का लाभ व्यापारियों वर्ग को मिलेगा। रेस्तरां, होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इन सिलेंडरों का इस्तेमाल होता है। बता दें कि टैक्स और परिवहन लागतों के आधार पर एलपीजी की कीमतें हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं। मुंबई में सिलेंडर ₹1755.50 से ₹42 घटकर ₹1713.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर ₹1,924.50 का मिल रहा है, जो पहले ₹1,965.50 थी। इससे पहले 1 फरवरी को भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹7 घटाई गई थी। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और अन्य बाजार कारकों को ध्यान में रखते हुए हर महीने एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। दिसंबर 2023 में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹62 बढ़ाई गई थी, जिससे रेस्तरां, होटल और छोटे कारोबारी प्रभावित हुए थे। ऐसे उतार-चढ़ाव का सीधा असर उन व्यवसायों पर पड़ता है, जो नियमित रूप से एलपीजी का उपयोग करते हैं। 1 अप्रैल से ATF की कीमतों में बदलाव, जानिए नए रेट देश के चार बड़े महानगरों में एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की नई कीमतें 1 अप्रैल 2025 से लागू हो गई हैं। घरेलू उड़ानों के लिए एटीएफ के रेट (प्रति किलोलीटर) इस प्रकार हैं:     दिल्ली: ₹89,441.18 (पहले- 95,311.72 रुपए प्रति किलोलीटर)     कोलकाता: ₹91,921.00 (पहले- 97,588.66 रुपए प्रति किलोलीटर)     मुंबई: ₹83,575.42 (पहले- 89,070.03 रुपए प्रति किलोलीटर)     चेन्नई: ₹92,503.80 (पहले- 98,567.90 रुपए प्रति किलोलीटर) वहीं, अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर घरेलू एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमतें डॉलर में इस प्रकार हैं:     दिल्ली: $794.41 (पहले- 848.32 डॉलर प्रति किलोलीटर)     कोलकाता: $832.88 (पहले- 848.32 डॉलर प्रति किलोलीटर)     मुंबई: $794.40 (पहले- 847.10 डॉलर प्रति किलोलीटर)     चेन्नई: $789.76 (पहले- 843.13 डॉलर प्रति किलोलीटर) ₹12 लाख तक इनकम टैक्स फ्री, आज से देश में लागू हो रहे ये 5 बड़े बदलाव   LPG के दाम घटे आज से अप्रैल महीने की शुरुआत हो गई है और पहले ही दिन एलपीजी सिलेंडर पर बड़ी राहत मिली है. 1 अप्रैल 2025 को ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने LPG Cylinder Price में संशोधन करते हुए कटौती की है. इसके बाद दिल्ली से मुंबई तक सिलेंडर के दाम घट गए हैं. IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं और दिल्ली में ये 41 रुपये, जबकि कोलकाला में 44.50 रुपये तक सस्ता हो गया है. हालांकि, इस बार भी 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.   12 लाख रुपये तक टैक्स फ्री इनकम नए टैक्स ईयर की शुरुआत के साथ ही 1 अप्रैल 2025 से नए टैक्स स्लैब भी लागू कर दिए गए हैं. बजट 2025 में मिडिल क्‍लास को राहत देते सरकार ने कई बड़े ऐलान किए गए थे, जिसमें टैक्‍स स्‍लैब में बदलाव से लेकर टीडीस, टैक्‍स रिबेट और अन्य चीजें शामिल थीं. वहीं पुराने इनकम टैक्‍स एक्‍ट 1961 की जगह पर नए इनकम टैक्‍स बिल का प्रस्‍ताव रखा था. यह सभी बदलाव 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी हो गए हैं. नए टैक्‍स स्‍लैब के तहत सालाना 12 लाख रुपये तक कमाने वाले व्यक्तियों को टैक्‍स का भुगतान करने से छूट दी जाएगी. इसके अलावा, वेतनभोगी कर्मचारी 75,000 रुपये की स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन के लिए पात्र होंगे. इसका मतलब है कि 12.75 लाख रुपये तक की वेतन आय अब टैक्‍स से मुक्त होगी. हालांकि, यह छूट केवल उन लोगों पर लागू होती है जो नया टैक्‍स विकल्‍प चुनते हैं. TDS के नियमों में बदलाव New Tax Slab के अलावा TDS विनियमों को भी अपडेट किया गया है, जिसमें अनावश्यक कटौती को कम करने और टैक्‍सपेयर्स के लिए कैश फ्लो में सुधार करने के लिए विभिन्न वर्गों में लिमिट बढ़ाई गई है. उदाहरण के लिए, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज आय पर टीडीएस की सीमा दोगुनी करके 1 लाख रुपये कर दी गई है, जिससे बुजुर्गों के लिए वित्तीय सुरक्षा बढ़ गई है. इसी तरह, किराये की आय पर छूट की सीमा बढ़ाकर 6 लाख रुपये सालाना कर दी गई है, जिससे मकान मालिकों के लिए बोझ कम हो गया है और शहरी क्षेत्रों में किराये के बाजार को बढ़ावा मिल सकता है. UPS की शुरुआत नए टैक्स ईयर की शुरुआत के साथ पहली अप्रैल से केंद्रीय कर्मचारियों को गारंटीकृत पेंशन देने वाली यूनिफाइड पेंशन स्कीम यानी UPS की शुरुआत होने जा रही है. पोर्टल पर आज यानी 1 अप्रैल 2025 से केंद्रीय सरकारी कर्मचारी अप्‍लाई कर सकेंगे. अगर कर्मचारी UPS के तहत पेंशन पाना चाहता है तो उन्‍हें यूपीएस का ऑप्‍शन सेलेक्‍ट करने के लिए क्‍लेम फॉर्म भरना होगा. अगर वे यूपीएस का चयन नहीं करना चाहते हैं तो NPS का विकल्‍प चुन सकते हैं. इसके तहत 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को UPS और NPS में से कोई एक विकल्‍प चुनना होगा. केंद्र सरकार यूपीएस विकल्प चुनने वाले सभी कर्मचारियों के (बेसिक सैलरी + महंगाई भत्ता) का अनुमानित 8.5% अतिरिक्त अंशदान भी प्रदान करेगी. यूपीएस के तहत न्यूनतम पेंशन 10,000 रुपये प्रति माह होगा, जो यूपीएस द्वारा न्यूनतम दस साल की सर्विस को पूरा करने पर दी जाएगी. बैंक अकाउंट से जुड़ा ये बड़ा चेंज अप्रैल महीने की पहली तारीख से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) समेत अन्य कई बैंक ग्राहकों के सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस से जुड़े नियम संशोधित कर दिए हैं. बैंक द्वारा खाताधारक … Read more

मनेंद्रगढ़ में फिर संवर रहा कबाड़ी का कबाड़,पुलिस प्रशासन की भूमिका संदिग्ध

एमसीबी/मनेंद्रगढ़ शहर में अवैध कबाड़ कारोबार फिर से फलने-फूलने लगा है। ऐसा प्रतीत होता है कि जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ सरकार के नारे कि, 'हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे' की तर्ज पर इन अवैध कारोबारियों को संरक्षण दे रहा है। सूरजपुर जिले के बहुचर्चित कबाड़ी हत्याकांड के बाद अब मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में एक और कबाड़ी को पुलिस प्रशासन द्वारा तैयार किया जा रहा है। यह गंभीर चिंता का विषय है कि चंद महीनों पहले पुलिस डिपार्टमेंट पर हुए हमले को प्रशासन भुला बैठा है। क्या प्रशासन किसी नए कांड का इंतजार कर रहा है? जिला प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर उठते सवाल मनेंद्रगढ़ के कई इलाकों सहित चंनवारीडांड में एक कबाड़ी ने महज कुछ वर्षों में करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध कारोबार पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से संचालित हो रहा है। पुलिस प्रशासन पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि वह चंद रुपयों के लालच में ऐसे अवैध कारोबारियों को पनाह दे रहा है। इससे न केवल शहर में अपराध को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि भविष्य में किसी बड़े अपराध की नींव भी तैयार हो रही है। कबाड़ कारोबार का बढ़ता साम्राज्य सूत्रों के अनुसार, मनेंद्रगढ़ में अवैध कबाड़ कारोबार तेजी से फैल रहा है और इस धंधे से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति रातोंरात बदल रही है। इन कारोबारियों के पास बेनामी संपत्तियों का जखीरा है, जिसे प्रशासन अनदेखा कर रहा है। जनता की मांग:–हो सख्त कार्रवाई स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और पुलिस से इस अवैध कारोबार पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। यदि जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो यह कबाड़ी और भी मजबूत हो सकता है, जिससे अपराध की घटनाएं बढ़ने की आशंका बनी रहेगी। क्या प्रशासन जागेगा? अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है। क्या अवैध कारोबारियों पर कोई कार्रवाई होगी, या फिर पुलिस-प्रशासन की अनदेखी के चलते मनेंद्रगढ़ का कबाड़ माफिया और ताकतवर होता जाएगा? recent visitors 26

हार्दिक पांड्या तो अश्विनी की गेंदबाजी के कायल हो चुके हैं, मुंबई इंडियंस को मिली यंग टैलेंट की खान

नई दिल्ली पहले विग्नेश पुथुर और अब अश्विनी कुमार। मुंबई इंडियंस की स्काउट टीम ने इस सीजन में न सिर्फ गुमनामी में दबे हीरों की तलाश की है, बल्कि उन्हें तराशा भी है। टीम के कैप्टन हार्दिक पांड्या तो अश्विनी की गेंदबाजी के कायल हो चुके हैं। उन्होंने इस युवा गेंदबाज को शाबाशी देते हुए कहा है कि टीम को आप पर गर्व है। अश्विनी कुमार ने सोमवार को अपने डेब्यू मैच में कोलकाता की बल्लेबाजी को ध्वस्त करते हुए 4 विकेट झटके। ये आईपीएल में किसी भी भारतीय गेंदबाज का बेस्ट डेब्यू है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। मुंबई इंडियंस के अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पांड्या युवा अश्विनी कुमार का जोश बढ़ा रहे हैं। मुंबई इंडियंस के कैप्टन वीडियो में कहते दिखते हैं, '…अश्विनी ने दिखाया है कि एमआई के बैज का मतलब क्या होता है। हमें तुम पर गर्व है। जारी रखो।' इस दौरान टीम तालियों की गड़गड़ाहट से इस यंग टैलेंट का इस्तकबाल करती है। जवाब में अश्विनी कुमार भी कैप्टन और टीम को भरोसा दिलाते हैं कि वह ऐसे ही आने वाले मैचों में भी अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे। कुमार कहते हैं, 'मैं बड़ा ग्रेटफुल हूं कि इतने बड़े प्लेयरों के साथ खेलने का मौका मिला और बेस्ट टीम में। बाकी मैं कोशिश करूंगा आने वाले मैचों में ऐसे ही अपना 100 प्रतिशत दूं और टीम को जिताऊं।' बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुमार अपने डेब्यू मैच में ही छा गए। सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल को अपना शिकार बनाया। उनकी धारदार गेंदबाजी की बदौलत ही मुंबई की टीम कोलकाता की पूरी पारी को 17वें ओवर में ही 116 रन पर समेटने में कामयाब हो पाई। मुंबई ने इस मैच को 43 गेंद शेष रहते 8 विकेट से जीत लिया। कौन हैं अश्विनी कुमार? करीब 24 साल के अश्विनी कुमार पंजाब के मोहाली जिले के एक गांव झंजेरी के रहने वाले हैं। पिछले सीजन में वह चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में बतौर नेट बोलर दिखे थे। लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा। टीम शुरुआती दो मैच हार चुकी थी। तीसरे मैच में उसने अश्विनी को मौका दिया और इस युवा गेंदबाज ने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट लेकर धमाल मचा दिया। विग्नेश पुथुर ने भी डेब्यू में किया था कमाल इसी सीजन में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने पहले मैच में विग्नेश पुथुर मौका दिया था। इस लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर ने भी टीम को निराश नहीं किया और अपने आईपीएल डेब्यू मैच में ही 32 रन देकर 3 विकेट झटके। पुथुर ने रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा को अपना शिकार बनाया। हालांकि, अगले मैच में मुंबई ने पुथुर को नहीं खिलाया। लगातार दो हार के बाद तीसरे मैच में पुथुर को फिर मौका मिला और उन्होंने एक विकेट झटके। अब उनकी गिनती आईपीएल के राइजिंग स्टार में हो रही है। केरल के रहने वाले पुथुर के पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं। recent visitors 36

सड़क चौड़ीकरण के लिए पांच पोकलेन और चार जेसीबी के साथ 100 से ज्यादा श्रमिक मौके पर

इंदौर इंदौर में मास्टर प्लान की सड़कों के लिए केंद्र की योजना से 200 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इसके चलते अब शहर में सड़कों का काम शुरू हो गया है। फिलहाल पूर्व में अधूरी सड़कों को चौड़ा करने के लिए बाधक निर्माण हटाए जा रहे है। मंगलवार को चंद्रभागा से कलालकुई मस्जिद के बीच बड़ी कार्रवाई की गई। सड़क की चौड़ाई में बाधक 15 से ज्यादा निर्माण तोड़े गए थे। भवन मालिकों को नगर निगम ने एक माह पहले नोटिस जारी कर दिया था, लेकिन स्वेच्छा से निर्माण नहीं टूटे तो नगर निगम ने उन्हें तोड़ा। सुबह पांच पोकलेन और चार जेसीबी के साथ 100 से ज्यादा श्रमिक मौके पर पहुंचे। अफसरों ने मकानोें में रखे सामान को हटाने के लिए कहा। इस काम में नगर निगम के अमले ने भी मदद की। रहवासी विरोध न करे, इसके लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। दो घंटे में निर्माणों को जमींदोज कर दिया गया। 18 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी चंद्रभागा से मस्जिद तक 18 मीटर चौड़ी सड़क बनना है। यह मध्य क्षेत्र की सड़क है। यहां ट्रैफिक का दबाव काफी अधिक रहता है। नगर निगम गंगवाल बस स्टैंड से सरवटे बस स्टैंड तक भी सड़क चौड़ी कर रहा है। यह सड़क उस मार्ग की फीडर रोड है। 18 मीटर चौड़ाई की सड़क बनने के बाद ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं रहेगी। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि अब जल्दी ही सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा। कुछ बाधाएं और शेष है। उन्हें भी हटाया जाएगा।   recent visitors 44

जल गंगा संवर्धन अभियान मे विभिन्न ग्राम पंचायत में लोगों ने किया श्रमदान

शहडोल शहडोल जिले में 30 जून 2025 तक जल को सहेजने, संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जल संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के समस्त जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतो में जल गंगा संवर्धन अभियान में लोगों ने उत्साह एवं उमंग के साथ जल का महत्व समझते हुए श्रमदान कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं और जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संदेश दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिले के ग्राम नगपुरा, कुड्डी , खोडरी सहित अन्य ग्राम पंचायतो में जल गंगा संवर्धन अभियान में लोगों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता निभाई तथा लोगों द्वारा गांव के तालाब, नाले सहित अन्य जल संरचनाओं की साफ सफाई का कार्य किया गया। recent visitors 23

मध्यप्रदेश में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, खरगोन-खंडवा में आज ओले गिरेंगे

भोपाल  मध्यप्रदेश में अप्रैल की शुरुआत बादलों के साथ होगी। मौसम में बदलाव की शुरुआत सोमवार से ही शुरू हो गई। राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। भोपाल में देर शाम बूंदाबांदी भी हुई। विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। भोपाल में 3 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 35 से 39 के बीच रहा। सबसे अधिक नर्मदापुरम में 39.4, उज्जैन में 38.5 व बैतूल में 38 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बदले मौसम का असर पूरे प्रदेश में ही देखने को मिलेगा। जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट होगी। यानी, अप्रैल के पहले सप्ताह में तेज गर्मी की बजाय बारिश, ओले का असर देखने को मिलेगा। इसलिए ऐसा मौसम सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, एक टर्फ दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक गुजर रहा है। वहीं, यहां से साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी गुजर रहा है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदलेगा। शुरुआत में दक्षिणी हिस्से में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। फिर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। ओले-बारिश का अलर्ट 1 अप्रैल: खंडवा, खरगोन, बड़वानी। 2 अप्रैल: इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम सहित 17 जिलों में। 3 अप्रैल: नर्मदापुरम सहित 7 जिलों में। 4 अप्रैल: सिवनी व आसपास। संकट के बादल प्रदेश में गेहूं फसलें खड़ी हैं या कट रही हैं। बारिश-ओले(Rain Alert) से नुकसान होगा। वहीं उपार्जन केंद्रों में 1,01,836 मीट्रिक टन गेहूं खुले में है। जिसके भींगने का खतरा(Hailstorm) बना है। परिवहन की सुस्त रफ्तार के चलते नुकसान हो सकता है तेज आंधी भी चलेगी मौसम विभाग के अनुसार, कहीं-कहीं आंधी की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। कुछ जिलों में यह रफ्तार 20 से 40 किमी के बीच रहने का अनुमान है। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम     1 अप्रैल: बड़वानी, खरगोन, खंडवा में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। वहीं, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा और बुरहानपुर में तेज आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रेगी। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। भोपाल, विदिशा, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, इंदौर, मंदसौर में बादल छा सकते हैं।     2 अप्रैल: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, पांढुर्णा में ओले गिरने का अलर्ट है। वहीं, रायसेन, सीहोर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड में तेज आंधी चल सकती है।     3 अप्रैल: नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला में ओले गिर सकते हैं, जबकि ग्वालियर, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, हरदा, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, पन्ना और सतना में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी का अलर्ट है।     4 अप्रैल: सिवनी में ओले गिरने का अलर्ट है। मंडला और बालाघाट में तेज आंधी चल सकती है। recent visitors 36

पांड्या ने की मुंबई इंडियंस के स्काउटिंग सिस्टम की दिल खोलकर तारीफ, यूजर्स बोले- तब क्यों बिफरे थे

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के टीम के कई युवा खिलाड़ी इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। केकेआर के खिलाफ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने डेब्यू करते हुए चार विकेट चटकाए। अश्विनी मैन ऑफ द मैच भी बने। इससे पहले स्पिनर विग्नेश पुथुर ने सीएसके के खिलाफ डेब्यू मैच में यादगार प्रदर्शन किया था। केकेआर के खिलाफ जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने युवा प्रतिभाओं की खोज के लिए स्काउट्स की तारीफ की है। इस बात को लेकर हार्दिक पांड्या के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खुल गया है। लोग पांड्या को उनका 2022 का बयान याद दिला रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने क्या कहा था साल 2022 में हार्दिक पांड्या मुंबई को छोड़कर गुजरात टाइटंस से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस के स्काउटिंग सिस्टम की काफी आलोचना की थी। पांड्या ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुंबई इंडियंस आईपीएल के लिए खिलाड़ियों को स्काउट नहीं करती है। इसके बदले वह बेस्ट प्लेयर्स को खरीदती है जो उसे मैच जीतने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, पांड्या ने एमआई की तुलना चेन्नई सुपर किंग्स से भी की थी। उन्होंने कहा था कि सीएसके ने टैलेंटेड खिलाड़ियों को खरीदा और उन्हें अपने ड्रेसिंग रूम में सकारात्मक माहौल देकर मैच विजेता बनाया। पांड्या ने कहा था कि दो तरह की सफल टीमें हैं। एक है जो बेस्ट खिलाड़ियों को खरीदती है, जो मेरे ख्याल से मुंबई इंडियंस है। वहीं, दूसरी सीएसके टाइप टीम है जिनके लिए मायने नहीं रखता कि खिलाड़ी कौन है। वह उनसे बेस्ट निकलवा लेती है। यह मेरे लिए ज्यादा प्रेरणादायक है। फैन्स ने उठाया सवाल अब आईपीएल में इस सीजन का अपना पहला मैच जीतने के बाद हार्दिक पांड्या के सुर बदले हुए नजर आ हैं। केकेआर के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने कहाकि यह स्काउट्स की देन है। मुंबई इंडियंस के सभी स्काउट्स देश के दूर-दराज क्षेत्रों में जाते हैं और युवाओं को चुनते हैं। इसी बात को लेकर फैन्स ने हार्दिक पांड्या को सुना डाला है। फैन्स ने पांड्या की सिन्सियारिटी पर भी सवाल उठाया है। साथ ही कहा है कि क्या महज तीन साल में ही उन्होंने अपना नजरिया बदल लिया। खुद हार्दिक भी स्काउट सिस्टम की देन यह भी दिलचस्प है कि खुद हार्दिक पांड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या मुंबई इंडियंस के स्कॉउटिंग सिस्टम की देन हैं। हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के साथ रहते हुए चार बार आईपीएल खिताब जीता है। इसके बाद वो गुजरात टाइटंस के कप्तान बने और वहां पर टीम को 2022 में पहली बार ट्रॉफी जिताई। मुंबई इंडियंस के पास स्काउट्स का बेहतरीन रिकॉर्ड है। वहां पर जसप्रीत बुमराह, पांड्या भाई, रमनदीप सिंह और तिलक वर्मा जैसे नाम इसी स्काउट सिस्टम से निकले हैं। recent visitors 36