कलेक्टर ने गौरेला विकासखण्ड में संचालित पीएम जनमन योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण की समीक्षा की

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती लीना कलेश मंडावी ने स्थायी एजेंडा के विषयों की समीक्षा करते हुए किसान पंजीयन, जाति प्रमाण पत्र, पीएम आवास, पेयजल, भर्ती प्रक्रिया आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में पंजीकृत 30166 किसानों में से अब तक 24155 किसानों का एग्रीस्टैक योजना के तहत विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीयन किया जा चुका है। कलेक्टर ने पंजीकृत किसानों के साथ ही सामान्य किसानों का भी पंजीयन एवं फार्मर आईडी बनाने के निर्देश राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्रायमरी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने कि प्रगति का विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए सभी बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने जिला महिला एवं बाल विकास तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों को पोर्टल में फार्म अपलोड कराने एवं तहसीलदारों को दस्तावेजों का परीक्षण कर जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एसटी, एससी एवं ओबीसी वर्ग के जाति प्रमाण पत्र हेतु आवश्यकतानुसार फार्म उपलब्ध कराने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देश दिए।           कलेक्टर ने गौरेला विकासखण्ड में संचालित पीएम जनमन योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने पंचायत सचिवों एवं आवास मित्रों को विशेष जिम्मेदारी देते हुए बरसात लगने के पूर्व सभी स्वीकृत आवासों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस योजना के तहत स्वीकृत 984 आवासों में से 290 आवास पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने सामान्य क्षेत्रों के स्वीकृत पीएम आवासों को भी लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल की समीक्षा के दौरान कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या से प्रभावित होने वाले ग्राम पंचायतों की सूची मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को उपलब्ध कराने के साथ ही निर्माणाधीन नल जल योजनाओं को पूर्ण करने और समुचित पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आश्रम-छात्रावासों में पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके लिए कार्यपालन अभियंता पीएचई को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के साथ स्वयं जाकर देखने कहा।           कलेक्टर ने विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की रिक्त पदों पर भर्ती के साथ ही स्वास्थ्य, पंचायत एवं अन्य विभागों द्वारा जिला स्तर पर की जाने वाली विभिन्न रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक माह दो पंचायतों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाना है। अगला शिविर 16 अप्रैल को ग्राम पंचायत कोटमीखुर्द में लगेगा। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी, पात्रता, प्रक्रिया आदि की जानकारी देने तथा शिविर में प्राप्त समस्याओं-शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनशिकायत, पीएमओ पोर्टल, ई-समाधान एवं कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त जनसमस्याओं एवं जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड अमित बेक एवं मरवाही प्रफुल्ल रजक, डिप्टी कलेक्टर ऋचा चन्द्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 29

कल 12 बजे संसद में पेश होगा वक्फ संशोधन बिल, बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में फैसला

 नई दिल्ली  वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजे विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में विधेयक को पेश करने की जानकारी दी गई। विपक्ष ने बिल पर 12 घंटे चर्चा की मांग की। जबकि सरकार ने आठ घंटे का समय दिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप भी जारी करेगी। पार्टी के सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहना होगा। विपक्ष ने किया बैठक से वॉकआउट सरकार के रुख से नाराज होकर विपक्षी दलों के सदस्यों ने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष का आरोप था कि सरकार ने उनके किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं की। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि हमने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी से वॉकआउट किया क्योंकि सरकार अपना अजेंडा थोप रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की बात नहीं सुन रही है। वक्फ बिल पर 8 घंटे चर्चा होगी। जरूरत के मुताबिक समय बढ़ाया जा सकता है। हर पार्टी को अपनी बात रखने अधिकार है। हम बिल पर चर्चा कराना चाहते हैं। हमने इस मुद्दे पर सभी दलों से व्यापक चर्चा की है। वक्फ बिल पर व्यापक चर्चा की मांग विपक्षी दलों के सदस्यों ने कहा कि हमने वक्फ पर व्यापक चर्चा की। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन पर चर्चा की बात कही। वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने को लेकर मुद्दा रखा। हालांकि, सरकार ने किसी भी मुद्दे पर विपक्ष की बात नहीं मानी। विपक्ष का कहना है कि हाउस सरकार की मनमर्जी से चल रहा है। विपक्ष को कोई जगह नहीं दी जा रही है। यह हाउस सिर्फ रूलिंग पार्टी का नहीं जनता का है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि हम लागातर वोटर कार्ड की बात कर रहे हैं। हमारी मांग नहीं मानी। उन्होंने कहा कि दूसरे मुद्दे थे। ये किसी पर भी चर्चा नहीं करने दे रहे। अभी तक नहीं मिलीं विधेयक की प्रतियां: बीजद सांसद बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद सस्मित पात्रा ने कहा, "जहां तक ​​विधेयक की बारीकियों का सवाल है तो इसकी प्रतियां अभी तक वितरित नहीं की गई हैं। इस विधेयक पर बीजद की गंभीर चिंताएं हैं। उन्होंने कहा कि चिंता यह नहीं है कि जेपीसी की बैठक हुई, बल्कि यह है कि विपक्ष की आवाज पर विचार किया गया है या नहीं। उन्होंने कहा कि अब अगर दो दिन लोकसभा में ही चर्चा होगी तो राज्यसभा के लिए समय बचेगा क्या. किरेन रिजिजू ने कहा कि इतना अच्छा बिल हमलोग लेकर आए हैं, रिकॉर्ड में दर्ज होगा कि किसने समर्थन किया और किसने विरोध. उन्होंने ये भी कहा कि कल ही चर्चा होगी, जवाब होगी और लोकसभा से इसे पारित कराना है. किरेन रिजिजू ने कहा कि हम हाथ जोड़कर विनती करते हैं, बिल पर बोलने के लिए कुछ नहीं है तो बहाना मत बनाइए. खुलकर बोलिए. उन्होंने ये भी कहा कि चर्चा का समय बढ़ाया जा सकता है लेकिन बिल उसी दिन पारित कराना है. किरेन रिजिजू ने कहा कि बहुत से मुस्लिम भी इस बिल के समर्थन में हैं. जेपीसी में इतनी चर्चा हो चुकी है. इस बिल को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है. विपक्ष ने किया बैठक से वॉकआउट विपक्ष ने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक से वॉकआउट कर दिया. सरकार की ओर से पहले चार से छह घंटे चर्चा का प्रस्ताव रखा गया था. विपक्षी दलों के नेता वक्फ बिल पर कम से कम 12 घंटे चर्चा की मांग कर रहे थे. सरकार की ओर से दो ही दिन का समय बचा होने की बात कहते हुए दो दिन तक चर्चा जारी रखने में असमर्थता जता दी. इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक से वॉकआउट कर दिया. बाद में आठ घंटे चर्चा की बात पर सहमति बनी और सरकार की ओर से ये भी कहा गया कि चर्चा का समय और बढ़ाया भी जा सकता है. सांसदों को उत्तेजित न होने के निर्देश वक्फ बिल को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रही सरकार नहीं चाहती कि कोई भी सदस्य उत्तेजित होकर ऐसा कुछ बोल जाए जिससे विपक्ष को हंगामा करने का कोई अवसर मिले और सदन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ जााए. इसलिए सभी सदस्यों से कहा गया है कि जिन्हें भी इस बिल पर चर्चा में शामिल होने का मौका मिले, वे अपनी बात मर्यादित तरीके से प्रमुख बिंदुओं पर फोकस करके रखें. बोलते समय उत्तेजित न हों. बीजेपी ने सहयोगी दलों से भी अपने सभी सदस्यों की मौजूदगी सदन में सुनिश्चित करने के लिए कहा है. recent visitors 47

भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक बन गया, 25 से अधिक देशों को चाय निर्यात

नई दिल्‍ली भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक बन गया है। उसने श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय चाय बोर्ड के अनुसार, भारत ने 2024 में 25.5 करोड़ किलो चाय का निर्यात किया। केन्या पहले स्थान पर है। भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद भारत का चाय निर्यात बढ़ा है। 2024 में निर्यात 10 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। चाय निर्यात से भारत को अच्छी कमाई हुई है। इराक को भेजे जाने वाले शिपमेंट में बढ़ोतरी हुई है। भारत 25 से ज्‍यादा देशों को चाय निर्यात करता है। भारत दुनिया के शीर्ष पांच चाय निर्यातकों में से एक है। भारतीय चाय बोर्ड के आंकड़ों से पता चला है कि भारत ने चाय निर्यात में बड़ी सफलता हासिल की है। भारत अब श्रीलंका से आगे निकल गया है और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक बन गया है। 2024 में भारत ने 25.5 करोड़ किलो चाय का निर्यात किया। इससे देश को 7111 करोड़ रुपये की आय हुई। चाय निर्यात पर कोई खास असर नहीं दुनिया में कई तरह की परेशानियां चल रही हैं। इसके बाद भी भारत के चाय निर्यात पर कोई खास असर नहीं पड़ा। यह पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा है। 2023 में यह आंकड़ा 23.16 करोड़ किलो था। इसका मतलब है कि 2024 में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। चाय के निर्यात से भारत को खूब फायदा हुआ है। 2023 में भारत ने 6,161 करोड़ रुपये की चाय निर्यात की थी। 2024 में यह बढ़कर 7,111 करोड़ रुपये हो गई। यह 15 फीसदी की बढ़ोतरी है। 2024 में उत्तरी भारत (असम और पश्चिम बंगाल) ने 15.5 करोड़ किलो चाय का निर्यात किया। इससे 4833 करोड़ रुपये मिले। वहीं, दक्षिणी भारत ने 9.98 करोड़ किलो चाय का निर्यात किया। इससे 2278 करोड़ रुपये की आय हुई। उत्तरी भारत का योगदान मात्रा के हिसाब से 60.79% और मूल्य के हिसाब से 67.96% रहा। दक्षिणी भारत का योगदान मात्रा के हिसाब से 39.21% और मूल्य के हिसाब से 32.04% रहा। भारत 25 से ज्यादा देशों को चाय बेचता है। यूएई, इराक, ईरान, रूस, अमेरिका और ब्रिटेन भारत के प्रमुख ग्राहक हैं। श्रीलंका में चाय की फसल कम होने के कारण कई भारतीय व्यापारियों को पश्चिम एशिया के बाजारों में जाने का मौका मिला। अब वे वहां पर अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल हो रहे हैं। दुनिया के टॉप पांच चाय निर्यातकों में शामिल भारत भारत दुनिया के टॉप पांच चाय निर्यातकों में शामिल है। पूरी दुनिया में जितनी चाय का निर्यात होता है, उसका लगभग 10 फीसदी भारत से होता है। असम, दार्जिलिंग और नीलगिरी की चाय को दुनिया की सबसे अच्छी चाय माना जाता है। भारत से ज्यादातर 'ब्लैक टी' चाय का निर्यात होता है। यह कुल निर्यात का लगभग 96 फीसदी है। इसके अलावा, रेगुलर टी, ग्रीन टी, हर्बल चाय, मसाला चाय और लेमन टी भी निर्यात की जाती हैं। भारत सरकार चाय के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही है। सरकार चाहती है कि भारतीय चाय की एक खास पहचान बने। इसके साथ ही, सरकार चाय उद्योग से जुड़े परिवारों की मदद भी करना चाहती है। असम में दो मुख्य चाय उत्पादक क्षेत्र हैं: असम घाटी और कछार। पश्चिम बंगाल में तीन प्रमुख चाय उत्पादक क्षेत्र हैं: दोआर्स, तराई और दार्जिलिंग। दक्षिण भारत देश के कुल चाय उत्पादन का लगभग 17 फीसदी उत्पादन करता है। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक यहां के मुख्य चाय उत्पादक राज्य हैं। छोटे चाय उत्पादक भी चाय के उत्पादन में बड़ा योगदान दे रहे हैं। कुल उत्पादन का लगभग 52 फीसदी हिस्सा छोटे चाय उत्पादकों का होता है। अभी लगभग 2.30 लाख छोटे चाय उत्पादक हैं जो चाय के कारोबार से जुड़े हैं।   recent visitors 58

जनपद पंचायत सभागार में जल गंगा अभियान को लेकर आयोजित हुई बैठक

राजनगर राजनगर जनपद पंचायत सभागार में आज जल गंगा अभियान को लेकर समस्त विभागों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रेम बाई कुशवाहा ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आदरणीय अरविंद पटेरिया जी उपस्थित रहे, माननीय विधायक जी ने जल गंगा अभियान को जन आंदोलन में परिवर्तित कर लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस बैठक के पश्चात जनपद सभा कक्ष में उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा एक देश एक चुनाव को लेकर प्रस्ताव भी पारित किया गया । प्रस्ताव पटल पर रखने के पूर्व एक देश एक चुनाव अभियान के जिला सह संयोजक श्याम बाबू त्रिवेदी ने इसकी प्रस्तावना रखी तत्पश्चात माननीय विधायक जी ने एक देश एक चुनाव विषय को लेकर अपने उद्बोधन में उपस्थित प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें एक देश एक चुनाव के संबंध में समाज को जागरूक करने के लिए भी कहा गया। जनपद अध्यक्ष प्रेम कुशवाहा ने प्रस्ताव रखा जिसका जनपद उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी ने प्रस्ताव का समर्थन किया। तत्पश्चात सभागार में उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा टेबल थपथपाकर ध्वनि में से प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर राजनगर अनुविभागीय अधिकारी तथा तहसीलदार के अलावा जनपद सीईओ राकेश शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे । recent visitors 25

प्राचीन परंपरा को मजबूत कर रही आरोग्य भारती: पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

छतरपुर विगत रोज आरोग्य भारती के महाकौशल प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग एक निजी होटल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार उपस्थित हुए, जबकि मुख्य वक्ता आरोग्य भारती के केंद्रीय पदाधिकारी डॉ मुरली कृष्ण रहे। यह कार्यक्रम बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में आयोजित हुआ। महाराज श्री ने पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर अपनी शुभकामनाएं दीं इसके बाद प्रांत के लोगों को बागेश्वर धाम बुलाया और उनका मार्गदर्शन किया। महाराज श्री ने कहा कि आरोग्य भारती प्राचीन परंपरा को मजबूत करने में लगी है। सब मिलकर अपनी इस परंपरा को आगे बढ़ाएं। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन आरोग्य भारती की ओर से महाकौशल प्रांत का एकदिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग स्थानीय पन्ना रोड पर स्थित होटल ओम साईं राम जटाशंकर ग्रैंड में आयोजित हुआ। चार सत्रों के इस अभ्यास वर्ग की शुरुआत भगवान धन्वंतरि और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ प्रस्तावना डॉ. आशीष राव ने रखी। अभ्यास वर्ग की भूमिका पर राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. मुरली कृष्ण ने प्रकाश डाला। बागेश्वर महाराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाकौशल प्रांत के डेढ़ दर्जन से अधिक जिलों से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कहा कि वह इस बात का ध्यान रखें कि उनके आसपास जो लोग स्वास्थ्य के नाम पर छलावा करते हैं उन्हें चिन्हित करें और उनकी योजनाओं को विफल करें । महाराज श्री ने कहा कि समाज में बेहतर छवि बने और गरीबों के प्रति दया का भाव हो यही सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बिछड़े और पिछड़े लोगों पर विशेष ध्यान रखने तथा उनकी समस्याओं को हल करने में सहयोग का आह्वान किया। चार सत्र में चले अभ्यास वर्ग में डॉ. भोलानाथ ने अष्टांग योग पर अपना उद्बोधन दिया तो वहीं डॉ. आशीष राव ने प्रथमोपचार के बारे में बताया। इस अवसर पर अतिथियों के रूप में क्षेत्रीय विधायक ललिता यादव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी, विद्यालय स्वास्थ्य प्रबंधन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भोलानाथ, आरएसएस सह संघकार्यवाहक गुरु प्रसाद अवस्थी, विभाग कार्यवाह अखिलेश जैन उपस्थित रहे। पर्यावरण स्वस्थ तो हम भी स्वस्थ: दिलीप अहिरवार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि संघ विभिन्न शाखाओं के माध्यम से समाज के निचले स्तर तक काम करता है। उन्होंने कहा कि आरोग्य भारती इसमें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही है। यदि हम स्वस्थ रहेंगे तभी हम बेहतर काम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वनों का संरक्षण हमारा दायित्व है क्योंकि वनों से ही पर्यावरण स्वस्थ रहता है। यदि पर्यावरण स्वस्थ रहेगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे। सबके प्रयास से बुंदेलखंड को आगे बढ़ाना है: ललिता यादव कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुई छतरपुर विधायक ललिता यादव ने कहा कि हम स्वस्थ रहकर परिवार, समाज तथा राष्ट्र को स्वस्थ रखने में मदद कर सकेंगे। उन्होंने मातृशक्ति को स्वस्थ रखने पर विशेष फोकस किया। उन्होंने कहा किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं की देखभाल जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता की कमी के कारण मातृ शक्ति कई बीमारियों का शिकार हो जाती है। इसलिए उन्हें जागरूकता के केंद्र में रखना होगा। विधायक ने कहा कि बुंदेलखंड का विकास सबके प्रयास से ही होगा। विकास और विस्तार पर काम करना है: डॉ. मुरली कृष्ण मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ मुरली कृष्ण ने कहा कि जीवन शैली में परिवर्तन के साथ सोच में परिवर्तन से बीमारियों से डर रहा जा सकता है उन्होंने कहा कि विकास और विस्तार पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने सकारात्मक, संवर्धनात्मक और प्रिवेंटिव पर काम करने पर बल दिया। recent visitors 20

सलकनपुर देवी मंदिर रोप-वे पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा से खिलवाड़

salkanpur devi mandir ropeway

the safety of devotees is being compromised at salkanpur devi mandir ropeway सीहोर ! salkanpur devi mandir ropeway नवरात्र के दूसरे दिन सलकनपुर स्थित मा विजयासन देवी मंदिर में करीब 38 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए है। सोमवार को सलकनपुर देवी मंदिर के रोप-वे का एक आपत्तिजनक वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल – वीडियो में सुरक्षा नियमों को दरकिनार कर दो युवक रोप-वे की बोगी के ऊपर बैठे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान देते हुए रोप-वे संचालक को फटकार लगाई है। रोप-वे संचालक का तर्क है कि यह रोप-वे का मेंटेनेंस करने वाले कर्मचारी थी, रूटीन चैकिंग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार नवरात्र मेला के चलते रोपवे पर भीड़ हैं। सुबह 4 से रात 10 बजे तक रोपवे चल रहा है, एक दिन में करीब 900 श्रद्धालु रोपवे के माध्यम से देवी मंदिर परिसर तक आते-जाते हैं। रोप-वे का 120 रुपए प्रति सवारी के हिसाब से किराया फिक्स है, एक बोगी में 6 लोग बैठते हैं। सलकनपुर देवी मंदिर रोपवे प्रभारी राजू श्रीवास्तव का कहना है कि मेला के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से हर घंटे रोप-वे की जांच की जाती है। वीडियो रविवार का है, कर्मचारी रूटीन चैकिंग कर रहे थे। श्रीवास्तव का तर्क है कि बोगी के ऊपर बैठे कर्मचारी सेफ्टी बेल्ट लगाए हुए थे। बुदनी एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि रोप-वे संचालक को हिदायत दी है कि वह बिना सुरक्षा इंतजाम के रूटीन चेकिंग नहीं करें। salkanpur devi mandir ropeway सामान्य गति से चल रहा ट्रैफिकः मां विजयासन देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए अल सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो जाता है। श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना एवं दर्शन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पर्याप्त पार्किंग होने के चलते ट्रैफिक सुचारु रहा है। सोमवार को दिनभर लोग आवाजाही करते दिखे। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस की तरफ से पर्याप्त बल तैनात किया गया है। पुलिस की तरफ से लाउ डस्पीकर की मदद से निरंतर निर्देश प्रसारित किए जा रहे हैं जिससे ट्रैफिक जाम नहीं हो। Read more: अब ChatGPT पर Free में बनेगी Ghibli इमेज, ट्रेंड वायरल पर Sam Altman ने की बड़ी घोषणा, जानें तरीका मेडिकल सहायता का लाभ ले रहे श्रद्धालु मंदिर परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हेल्थ कैंप लगाया है। सोमवार को करीब 80 व्यक्तियों ने परीक्षण कराया। ज्यादातर मरीज धूप के कारण घबराहट होने पर जांच कराने गए थे। प्रशासन की तरफ से मंदिर परिसर में हेल्प डेस्क भी बनाया गया है, जिसकी मदद से लोग मंदिर परिसर में चौतरफा घूम पा रहे हैं। सलकनपुर मंदिर के लिए बाहर से आने वाली बसों की पार्किंग के लिए अस्थाई बस स्टैंड बनाया गया है, जिसमें बसों को खड़ा करया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति द्वारा अधिकृत टैक्सी वाहन चलाए हैं। recent visitors 93

उत्तर बस्तर कांकेर : विधायक नेताम ने वाटरशेड यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तर बस्तर कांकेर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनांतर्गत  ¼wdc-pmksy 2.0½ परियोजना वर्ष 2021-22 से जिले में संचालित है। इसके कुशल संचालन एवं वाटरशेड विकास कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशाराम नेताम ने आज जिला कार्यालय परिसर में वाटरशेड यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, उप संचालक कृषि जितेन्द्र कोमरा सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी  उपस्थित थे। परियोजना प्रबंधक डब्ल्यूसीडीसी सह उपसंचालक कृषि ने इस संबंध में बताया कि वाटरशेड यात्रा आज ग्राम पंचायत कोकपुर में निकाली गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत खमडोढ़गी बांध और प्राथमिक शाला खमडोढ़गी से वाटरशेड यात्रा निकाली गई, जिसमें मांदरी नृत्य, फिल्म प्रदर्शन और मानव श्रृंखला बनाकर शपथ भी दिलाई गई। वाटरशेड यात्रा में निर्धारित गतिविधि अनुसार ग्राम पंचायत के सदस्य एवं ग्रामवासियों के द्वारा आवश्यक सहयोग किया जा रहा है। recent visitors 30