Friday, July 10, 2026 10:41 am

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी: विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को छतरपुर जिले की चंदला और पन्ना जिले की पन्ना विधानसभा में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित कर ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत पन्ना में लाभार्थियों से संपर्क कर चौपाल चर्चा एवं सामाजिक नेताओं से संपर्क किया   बूथ का कार्यकर्ता पार्टी का ब्रांड एंबेसेडर जनहित की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता छतरपुर/पन्ना भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को छतरपुर जिले के चंदला सर्किट हाउस एवं पन्ना जिले की पन्ना विधानसभा के टाउन हॉल में सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित कर ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत पन्ना में लाभार्थियों से संपर्क कर चौपाल चर्चा की एवं सामाजिक नेताओं से संपर्क किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने चंदला एवं पन्ना विधानसभा में सक्रिय सदस्य सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ के कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हीं के परिश्रम से हमने सदस्यता अभियान में आशा से अधिक सदस्य बनाए। हमने हर बूथ पर 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से 250-300 सदस्य बनाए। इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर मध्यप्रदेश में हमारी प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है। निस्वार्थ भाव से काम करने वाले इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। यही कार्यकर्ता भाजपा के ब्रांड एंबेसेडर हैं, पार्टी के चेहरे हैं। यही कार्यकर्ता जनता के बीच भाजपा की छवि बनाते हैं और जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर है। डॉ. मुखर्जी के बलिदान से खड़ी हुई भाजपा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुई। देश की आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने संविधान में जम्मू-कश्मीर के लिए धारा 370 का प्रावधान कर दिया। इसके अनुसार वहां का संविधान अलग, प्रधानमंत्री अलग और झंडा भी अलग हो गया। जम्मू-कश्मीर में किसी सफाईकर्मी का बच्चा योग्य होने के बावजूद सफाइकर्मी ही बने रहने के लिए अभिशप्त था। नेहरू मंत्रिमंडल में उस समय उद्योग मंत्री रहे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलेंगे। उन्होंने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और 1951 में पं. दीनदयाल उपाध्याय के साथ जनसंघ की स्थापना की। उन्होंने इस व्यवस्था के विरोध में आंदोलन किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें जेल में डाल दिया गया और जेल में ही उनकी हत्या कर दी गई। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी डॉ. मुखर्जी के बलिदान के आधार पर खड़ी हुई है। अंत्योदय के विचार को लेकर गरीब कल्याण कर रही है भाजपा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जनसंघ के संस्थापकों में से एक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने हमें एकात्म मानववाद और अंत्योदय का विचार दिया, जिसके रास्ते पर भाजपा आगे बढ़ रही है और भाजपा की सरकारों की अधिकांश योजनाएं अंत्योदय के उद्देश्य से ही लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जब पं. दीनदयाल उपाध्याय के गांव नगला चंद्रभान पहुंचे, तो एक प्रदर्शनी में उन्होंने पं. उपाध्याय की झोपड़ी का चित्र देखा, जिसमें उन्होंने अपना जीवन गुजारा। उसे देखकर प्रधानमंत्री श्री मोदी की आंखें भर आईं। उन्होंने संकल्प लिया कि आज से देश में कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत हुई। कांग्रेस शासनकाल में बिचौलिए खा जाते थे गरीबों का पैसा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि गरीब मां के बेटे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां को धुआं उगलते चूल्हे पर खाना बनाते देखा था। माता-बहनों को इस तकलीफ से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने उज्जवला योजना शुरू की, जिसके अंतर्गत गरीबों को 10 करोड़ गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। कोई गरीब पैसे के अभाव में इलाज से वंचित न रहे, इसके लिए उन्होंने आयुष्मान भारत योजना शुरू की। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में देश भ्रष्टाचार के दलदल में डूबा था। कांग्रेस के ही एक प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि हम दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं, लेकिन हितग्राही तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं, 85 पैसे दलाल और बिचौलिए खा जाते हैं। इस भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पद संभालते ही करीब 55 करोड़ जनधन खाते खोले। सारी योजनाओं का पैसा इन्हीं खातों में आता है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं, तो पूरा एक रुपया खाते में पहुंचता है और दलाल-बिचौलिए मुंह देखते रह जाते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकारों की सभी जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारना है और घर-घर जाकर हर पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ दिलाना है। घर-घर जाकर लाभार्थियों के साथ सामाजिक नेताओं से किया संपर्क भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गांव/बस्ती चलो अभियान के तहत पन्ना विधानसभा के वार्ड क्र. 24, 25 एवं 26 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जाकर संपर्क किया। बस्ती के निवासियों के साथ चौपाल पर चर्चा की और सामाजिक नेताओं से संपर्क किया।चंदला में आयोजित सम्मेलन को प्रदेश शासन के मंत्री श्री दिलीप अहिरवार एवं जिला अध्यक्ष श्री चंद्रभान सिंह गौतम ने भी संबोधित किया। इस दौरान विधायक श्री अरविन्द पटेरिया, श्री सुरेंद्र चौरसिया, श्री पंकज पांडे, श्री अरविंद त्रिपाठी, श्री अरविंद बुंदेला, श्रीमती शोभा खटीक, श्री करुणेन्द्र प्रताप सिंह, श्री गौरव दीक्षित, श्री लखन अवस्थी, श्री नाथूराम पटेल, श्री चतुर सिंह, श्री दिलीप पाल, श्री मनोज दीक्षित एवं श्री अनुपम निगम उपस्थित रहे। वहीं पन्ना में आयोजित सम्मेलन को पूर्व मंत्री व विधायक श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रभारी श्री उमेश शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डे, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बाबूलाल यादव, श्री सदानंद गौतम, श्री रामअवतार पाठक, श्री जयप्रकाश चतुर्वेदी, श्री रामबिहारी चौरसिया, श्री सुधीर अग्रवाल, श्रीमती उषा सोनी, श्री … Read more

रेडक्रॉस इकाइयों के निर्वाचन की हो नियमित व्यवस्था : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

रेडक्रॉस इकाइयों के निर्वाचन की हो नियमित व्यवस्था : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

There should be regular arrangements for the election of Red Cross units: Governor Mangubhai Patel भोपाल ! राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेश की जिला रेडक्रॉस समितियों के निर्वाचन कार्य की राजभवन में समीक्षा की। उन्होंने जिला इकाइयों जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है अथवा हो गया है। उनके निवार्चन की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए है। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त तरुण राठी, राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, कलेक्टर भोपाल कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, राज्य रेडक्रॉस समिति के जनरल सेक्रेटरी सहित राजभवन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि रेडक्रॉस की सभी स्तर की इकाइयों के निर्वाचन की नियमित व्यवस्था हो। निर्वाचन कार्य समय पर हो। इस व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। प्रदेश की जिला इकाइयों का कार्यकाल अंतिम चरण में है अथवा पूरा हो गया है। उनके निर्वाचन का कैलेंडर जारी किया जाए। राज्यपाल श्री पटेल ने रेडक्रॉस से संबंद्ध समितियों के निर्वाचन प्रक्रिया को भी शुरू करने के लिए कहा है। उन्होंने अधिकारियों से राजभवन द्वारा रेडक्रॉस इकाइयों को दिए गए अनुदान के उपयोग की समीक्षा करने की अपेक्षा की है। सिकल सेल एनीमिया के रोगियों को उचित औषधियों की उपलब्धता में बाधा नहीं आए। उन्होंने इस की सतत मॉनिटरिंग के लिए भी निर्देशित किया है। recent visitors 83

हीट वेव से आमजन की सुरक्षा के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

जयपुर राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को शासन सचिवालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राज्य में बढ़ती गर्मी, संभावित हीट वेव और अन्य मौसमी आपदाओं से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान डॉ. किरोडी लाल ने वीसी के माध्यम से विभिन्न जिलों के जिला कलेक्टरों से व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक संसाधनों के साथ पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि हीट वेव से प्रभावित लोगों के लिए प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में  पेयजल की नियमित आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति की स्थिरता और विद्यालयों में दोपहर की छुट्टी या समय परिवर्तन, डिहाईड्रेशन से बचने के लिए जगह—जगह ओआरएस केन्द्र, मनरेगा के साथ अन्य निजी फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों के समय में परिवर्तन तथा पानी और छाया जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। डॉ.मीणा ने कहा कि आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाए, गर्मी से विशेष रूप से प्रभावित वर्गों जैसे निर्माण श्रमिक, बुजुर्ग एवं बच्चों के लिए अतिरिक्त सावधानियाँ बरती जाए। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार हीट वेव लम्बे समय तक रहेगी, इस कारण सभी विभाग अलर्ट रहें और सुनिश्चत करें कि किसी भी व्यक्ति कि इस गर्मी में हीट वेव के कारण मौत न हो। बैठक में आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनन्द कुमार, पंचायती राज (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड सहित  जलदाय विभाग, बिजली विभाग एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 31

120वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण पासिंग आउट परेड एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

जयपुर पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने कहा कि वनरक्षकों के लिए वन एवं वन्यजीव की रक्षा करना एक चुनौती का कार्य हैं, जिसे उन्हें पूर्ण निष्ठा एवं सजगता से करना होगा। श्री संजय शर्मा ने बुधवार को राजस्थान वानिकी एवं वन्यजीव प्रशिक्षण संस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित 120 वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण सत्र के 972 वनरक्षकों की गांडिव स्टेडियम, जयपुर में प्रस्तुत सामूहिक पासिंग आउट परेड एवं दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। इस वर्ष लगाए जाएंगे 10 करोड़ पौधे- श्री संजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पौधारोपण को एक जन अभियान बनाने के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया है। इस अभियान से प्रेरणा लेकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 'मिशन हरियालो' के तहत गत वर्ष प्रदेश भर में 7 करोड़ पौधे लगाए गए तथा बजट  2025-26 की घोषणा की अनुपालना में इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही 1750 वनरक्षकों के पदों का सृजन भी किया गया है। श्री संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में हुए उत्कृष्ट कार्यों का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में विशेष उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि श्री भजनलाल शर्मा के दिशा निर्देश में वन विभाग पौधों के वितरण के लिए सजगता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पौधारोपण के साथ-साथ उनकी सुरक्षा के लिए मॉनिटरिंग की भी अनूठी व्यवस्था की गई है। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने वनरक्षक प्रशिक्षुकों को पासिंग परेड की बधाई व शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर कहा कि दीक्षांत परेड के सहभागी प्रशिक्षणार्थियों के कॅरियर का नया अध्याय प्रारम्भ हुआ है। प्रशिक्षण से तकनीकी कुशलता, प्रक्रियागत एवं कानूनी जानकारी के साथ टीम भावना का विकास होता है। यह प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं के जीवन का मुख्य पड़ाव साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह नौकरी ही नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति ट्रस्टी के रूप में कार्य करने का महान अवसर है। उन्होंने कहा कि वन विभाग निरन्तर पर्यावरण संतुलन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रहा है, जिसमें वनरक्षकों का प्रमुख कर्तव्य है कि वे वन एवं वन्यजीवों की रक्षा की जिम्मेदारियों को मुस्तैदी से पूरा करें। उन्होंने कहा कि वनरक्षक के रूप में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा व संरक्षण का दायित्व का निर्वहन करने के साथ ही वन क्षेत्र के आसपास के ग्रामवासियों के हितों की रक्षा का भी कार्य करें। मानव जीवन के लिए प्रकृति का संरक्षण महत्वपूर्ण विषय है, उसकी सुरक्षा का दायित्व मिलना एक राजकीय कार्य के साथ पुनीत कार्य भी है। कार्यक्रम में हॉफ श्री अरिजीत बनर्जी ने कहा कि वन विभाग पब्लिक डीलिंग वाला विभाग वाला विभाग है, ऐसे में वनरक्षकों की महती जिम्मेदारी बन जाती है कि वे आमजन के हित में विनम्रता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि वनरक्षक राज्य के वन  एवं वन्यजीवों की रक्षा करें औऱ कुशलता पूर्वक कार्य करके विश्व भर में देश एवं राज्य का गौरव बढ़ाये। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशिक्षण, श्रम एवं विधि) श्री वेंकटेश शर्मा ने अतिथियों एवं वनरक्षकों के परिवारजनों का स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि वनरक्षकों को अनुशासन के साथ प्रशिक्षण दिया गया है जिससे वे अपने कर्तव्यों का बखूबी निवर्हन कर सकेंगे। राजस्थान वानिकी एवं वन्यजीव प्रशिक्षण संस्थान निदेशक श्रीमती शैलजा देवल ने कहा कि आरडब्ल्यूएफटीआई ने इस वर्ष 18 सेटेलाइट प्रशिक्षण केन्द्रो पर 119 वां एवं 120वां वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण संचालित किया। 963  वनरक्षकों को 4 माह का प्रशिक्षण अजमेर, जोधपुर, भरतपुर, अलवर, कोटा, उदयपुर और बीकानेर केंद्रों पर दिया गया है, जो कि वन विभाग के पहली बार हुआ हैं। उन्होंने सभी विभागों और संस्थाओं को इस प्रशिक्षण में सहयोग करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण सत्र मे टॉपर रहे वनरक्षकों को शील्ड एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। वन रक्षकों द्वारा रोमांचक कमांडो कॉम्बैट कार्यवाही का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान ब्रिगेडियर श्री विक्रम सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) श्री पवन कुमार उपाध्याय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक सुश्री शिखा मेहरा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य, आयोजना एवं वन बंदोबस्त) श्री अनुराग भारद्वाज, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री केसीए अरुण प्रसाद, मुख्य वन संरक्षक श्री राजीव चतुर्वेदी सहित  वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, प्रशिक्षणार्थियों के परिजन उपस्थित रहे। recent visitors 35

स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ, छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस और पूर्व अधिकारियों-कर्मचारियों ने उप मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार

रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव की पहल पर  भिलाई नगर निगम में वर्ष 2018 से लंबित सेवानिवृत्त व  दिवंगत अधिकारियों-कर्मचारियों की ग्रेच्युटी का भुगतान किया गया है। वर्षों से लंबित जीपीएफ/सीपीएफ, अवकाश नगदीकरण, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एरियर्स का भी भुगतान अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया है। लंबे समय से इन राशियों का इंतजार कर रहे भिलाई नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्मिकों तथा मृत अधिकारियों-कर्मचारियों के परिजनों ने इस पर खुशी जताते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है। उन्होंने भिलाई नगर निगम के स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ तथा छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ साव के रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात कर आभार जताया और धन्यवाद दिया। भिलाई नगर निगम के सेवानिवृत्त व दिवंगत अधिकारियों-कर्मचारियों की ग्रेच्युटी के वर्ष 2018 से भुगतान नहीं होने की बात संज्ञान में आते ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया था। उन्होंने पिछले दो वर्षों से लंबित अधिकारियों-कर्मचारियों के जीपीएफ/सीपीएफ, अवकाश नगदीकरण, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एरियर्स के भी भुगतान की व्यवस्था के निर्देश दिए थे। उप मुख्यमंत्री साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने ग्रेच्युटी के भुगतान के लिए संचित निधि से 10 करोड़ 85 लाख 36 हजार रुपए तथा जीपीएफ/सीपीएफ एवं अवकाश नगदीकरण के भुगतान के लिए लीज फ्री-होल्ड की राशि से चार करोड़ 36 लाख 38 हजार रुपए के भुगतान की अनुमति भिलाई नगर निगम को दी है। विगत 3 अप्रैल को राज्य शासन द्वारा अनुमति प्रदान किए जाने के दो दिनों के भीतर ही 300 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के खातों में 15 करोड़ रुपए अंतरित कर दी गई है। ग्रेच्युटी एवं अन्य राशि मिलने से खुश सेवानिवृत्त कार्मिकों तथा मृत अधिकारियों-कर्मचारियों के परिजन, भिलाई नगर निगम के स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ तथा छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर आभार जताया और धन्यवाद दिया। ये सभी लंबे समय से इन राशियों के भुगतान की बाट जोह रहे थे। किसी के यहां बेटी की शादी थी, तो किसी को इलाज या मकान बनाने के लिए राशि की जरूरत थी। उप मुख्यमंत्री साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ तथा छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि आपकी संवेदनशील पहल और नेतृत्व से ही आज सैकड़ों परिवारों के बीच बहुत ही सुखद क्षण आया है। अनेक मायूस परिवारों में मुस्कुराहट लौटी है। हम सभी परिवारों की ओर से आपको धन्यवाद देते हैं और आभार प्रकट कर रहे हैं। साव से मुलाकात के दौरान स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ तथा छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस के सर्वसंजय शर्मा, शरद दुबे, विष्णु चन्द्राकर, शशिभूषण मोहंती, कृष्णा देशमुख, सुरेन्द्र सोनबेर, वामन राव, विनय मेश्राम, संतोष पाण्डेय, रामायण सिंह, थानूराम साहू, टहल राम साहू, सुरीता चतुर्वेदी और सुशालिनी गुरव मौजूद थीं। recent visitors 36

ग्लोबल स्किल पार्क की सभी सीटें भरी जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्लोबल स्किल पार्क की सभी सीटें भरी जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

All seats of Global Skill Park should be filled: Chief Minister Dr. Yadav भोपाल ! Global Skill Park should मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्लोबल स्किल पार्क की ब्रांड वैल्यू को स्थापित करते हुए यहाँ की सभी सीटें भरना सुनिश्चित किया जाएं। स्किल पार्क में संचालित सभी तकनीकी पाठ्यक्रमों, उनकी उपयोगिता और रोजगारपरक क्षमता पर केंद्रित प्रचार-प्रसार अभियान का संचालन व्यापक स्तर पर किया जाए। प्रदेश में विद्यमान उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और युवाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में निजी क्षेत्र का भी सहयोग लिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के हर विकासखंड में आईटीआई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईटीआई और पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय स्तर पर विद्यमान औद्योगिक इकाइयों के समन्वय से गतिविधियां संचालित की जाएं। इससे युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार विभाग की समीक्षा में यह निर्देश दिए। समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में हुई बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। Global Skill Park should Read more: बुक्स और यूनिफॉर्म के लिए स्कूलों ने डर दिखाया तो प्रशासन का डंडा पड़ेगा, आपकी एक कॉल पर दौड़ी आएगी कलेक्टर की टीम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और रोजगार के लिए प्रशिक्षित करने में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विभाग में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति के प्रति असंतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं के कौशल विकास और उनके लिए रोजगारपरक कार्यक्रमों के लक्ष्य और समय-सीमा निर्धारित कर परिणाममूलक गतिविधियां संचालित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जर्मन और जापानी भाषाओं में दक्ष व्यक्तियों के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन भी भाषाओं में रोजगार के अवसरों की अधिक संभावना है, उनके प्रशिक्षण की प्रदेश में उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने तकनीकी रूप से दक्ष विश्वविद्यालयों और निजी क्षेत्र के औद्योगिक इकाइयों को जोड़ते हुए युवाओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इससे प्रदेश के उद्योगों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कुशल और दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध होंगे तथा युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सकेगा। बैठक में कौशल विकास नीति, रोजगार कार्यालयों और कौशल विकास के विलय, स्थानीय एवं परम्परागत पद्धतियों की पहचान के लिए आरंभ श्रुति कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। recent visitors 75

अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ गत सप्ताह में 314 कार्रवाई कर 152 वाहन मशीनरी किये जब्त

जयपुर खान विभाग द्वारा अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ प्रदेशभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 2 अप्रेल से 8 अप्रेल के दौरान अवैध खनन, खनिज परिवहन और खनिज भण्डारण के खिलाफ 314 कार्रवाई को अंजाम देते हुए 152 वाहन मशीनरी जब्त की है। इस दौरान समूचे प्रदेश में 24 हजार 461 टन से अधिक अवैध भण्डारित खनिज जब्त किया गया है वहीं अलग अलग पुलिस थानों में 43 एफआईआर दर्ज कराई गई है और 26 गिरफ्तारी हुई है। खान विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री टी. रविकान्त ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 2 अप्रेल को खान विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने के निर्देशों में कार्रवाई जारी हैं। मुख्यालय स्तर पर अतिरिक्त निदेशक विजिलेंस श्री पीआर आमेटा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। निदेशक माइंस श्री दीपक तंवर ने बताया कि समूचे प्रदेश से अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान 4 करोड़ 30 लाख रुपए के जुर्माने के साथ ही 1 करोड़ 89 लाख 44 हजार रुपये वसूल कर राजकोष में जमा कराये गये हैं। गत 7 दिवस में की गई कार्रवाई में खनि अभियंता ब्यावर श्री जगदीश मेहरावत ने प्रदेश में सर्वाधिक 7513 टन अवैध भण्डारित खनिज को जब्त किया है। कुल 9 कार्रवाई में 92 लाख 16 हजार का जुर्माना लगाया है। एमई उदयपुर श्री आसिफ अंसारी ने प्रदेश में सर्वाधिक 30 कार्रवाइयां की है। एमई चित्तोड श्री सिद्धिकी ने सर्वाधिक 33 लाख 82 हजार की जुर्माना वसूला है। एमई बूंदी द्वितीय श्री सहदेव सहारण ने 4893 टन खनिज जब्त किया है, एएमई बारां श्री भंवर लाल लबाना ने 2316 टन अवैध भंडारित खनिज जब्त व 13 लाख 49 हजार की जुर्माना राशि वसूली है। अतिरिक्त निदेशक मुख्यालय व उदयपुर श्री महेश माथुर के मार्गदर्शन में उदयपुर में सर्वाधिक कार्रवाई की गई है। एसएमई उदयपुर श्री एसपी शर्मा की टीम ने कार्यक्षेत्र में 66 कार्रवाई, 1729.99 टन खनिज जब्ती, 10 एफआईआर, 8 गिरफ्तारी और 18 वाहन जब्त किये हैं। उदयपुर के बाद सर्वाधिक कार्रवाई अतिरिक्त निदेशक श्री योगेन्द्र सिंह सहवाल व एसएमई श्री देवेन्द्र गौड की टीम ने अपने कार्यक्षेत्र में 49 कार्रवाई करते हुए 2702.5 टन खनिज जब्ती, 36.664 लाख जुर्माना, 34.96 लाख का जुर्माना वसूली, 10 एफआईआर, 5 गिरफ्तारी और 52 वाहन मशीनरी जब्त किये हैं। एसएमई भीलवाड़ा श्री ओपी काबरा की टीम में एमई भीलवाड़ा श्री महेश शर्मा, बिजोलिया श्री प्रवीण अग्रवाल, चित्तोड श्री सिद्धीकी और निम्बाहेडा में 39 कार्रवाई में 938 टन खनिज जब्ती, 30.528 लाख का जुर्माना, 34.348 लाख का जुर्माना वसूली, 5 एफआईआर और 11 वाहन मशीनरी जब्त की है। एसएमई कोटा श्री अविनाश कुलदीप की टीम ने क्षेत्र में 30 कार्रवाई कर 7343 टन खनिज जब्ती, 107 लाख से अधिक का जुर्माना, 21 लाख से अधिक का जुर्माना वसूली की गई है। अतिरिक्त निदेशक जयपुर श्री एमपी मीणा के मार्गदर्शन में एसएमई जयपुर और अजमेर द्वारा कार्रवाई की गई है। एसएमई जयपुर श्री एनएस शक्तावत की टीम ने अपने कार्यक्षेत्र में 24 कार्रवाई कर 519 टन खनिज जब्ती, 15.43 लाख का जुर्माना और 13.499 लाख की वसूली की है। एसएमई अजमेर श्री जय गुरुबख्सानी की टीम ने क्षेत्र में 25 कार्रवाई करते हुए 8160 टन खनिज जब्ती, 99 लाख से अधिक का जुर्माना, सात लाख से अधिक की वसूली और 20 वाहन जब्त किये हैं। एसएमई बीकानेर श्री एनके बैरवा, की टीम ने क्षेत्र में 11 कार्रवाई और एसएमई भरतपुर श्री सुनील शर्मा की टीम ने और एसएमई राजसमंद श्री अनिल खमेसरा की टीम ने क्षेत्र में कार्रवाई की है। एसएमई विजिलेंस जयपुर श्री प्रताप मीणा की टीम ने 7 कार्रवाई कर 5.75 लाख की वसूली की है। राज्यभर से विजिलेंस टीमों द्वारा भी कार्रवाई जारी है। जयपुर और अलवर टीम द्वारा कार्रवाइयां— एसएमई जयपुर श्री एनएस शक्तावत और विजिलेंस श्री प्रताप मीणा के मार्गदर्शन में खनि अभियंता जयपुर श्री श्याम कापड़ी की टीम ने सामरेड खुर्द पहाडी में अवैध खनन करते दो जेसीबी, 4 ट्रेक्टर ट्राली, एक ट्रेक्टर ट्राली मय पत्थर जब्त की है। तड़के ही एमई अलवर श्री मनोज शर्मा और एएमई श्री पुष्पेन्द्र सिंह की टीम ने भुजाका नोगंवा में एक जेसीबी, एक डंपर जब्त किया है। इसके साथ ही एक एफआईआर भी दर्ज कराई है। recent visitors 42