Friday, July 10, 2026 11:42 am

महावीर जयन्ती पर कल देशभर में इस दिन स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों और बैंकों में छुट्टी का ऐलान किया गया

नई दिल्ली अप्रैल महीना अपने साथ कई छुट्टियों और त्योहारों का बहार लेकर आता है, और इस बार 10 अप्रैल को एक खास अवसर पर पूरे देश में अवकाश रहेगा। इस दिन महावीर जयन्ती का उत्सव मनाया जाएगा, जो जैन धर्म के महानायक भगवान महावीर की जयंती है। देशभर में इस दिन स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों और बैंकों में छुट्टी का ऐलान किया गया है, जिससे आपकी जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है। अगर आपके पास कोई बैंक से संबंधित काम बाकी है, तो बेहतर होगा कि उसे पहले ही निपटा लें।  कौन-कौन से शहरों में रहेगा बैंक बंद? RBI की छुट्टी लिस्ट के मुताबिक, 10 अप्रैल को महावीर जयन्ती के कारण अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर और रांची जैसे प्रमुख शहरों में सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। इस दिन बैंकों में कोई लेन-देन नहीं होगा, इसलिए जरूरी बैंकिंग कार्यों को पहले ही पूरा कर लें। अप्रैल में होने वाली अन्य छुट्टियां: अप्रैल का महीना त्योहारों और अवकाशों से भरा हुआ है, और यह माह राज्य स्तर पर भी विशेष महत्व रखता है। महावीर जयन्ती के बाद, 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के साथ-साथ कई अन्य त्योहारों का आयोजन होगा, जैसे विशु, बिजू महोत्सव और तमिल नववर्ष दिवस। इसके बाद 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 21 अप्रैल को गरिया पूजा जैसी महत्वपूर्ण छुट्टियां भी आएंगी। इसलिए, यदि आपके पास इस महीने कुछ महत्वपूर्ण काम हैं, तो वक्त रहते उसे निपटाना बेहद जरूरी है ताकि आप किसी भी छुट्टी या सार्वजनिक अवकाश से प्रभावित न हों। recent visitors 25

योगी सरकार ने सभी राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 16 कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने सभी राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अभी तक राज्य कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता 53 प्रतिशत की दर से दिया जा रहा था, जिसे बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका एलान उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए किया है। सरकार ने बताया कि यह निर्णय एक जनवरी 2025 से लागू होगा। recent visitors 33

रायपुर : डॉ. लवली शर्मा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

रायपुर राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री रमेन डेका द्वारा प्रोफेसर डॉ. सुश्री लवली शर्मा को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का कुलपति नियुक्त किया गया है। डॉ. शर्मा वर्तमान मे दयालबाग शैक्षणिक संस्थान आगरा (उत्तर प्रदेश) में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत् हैं।     डॉ. शर्मा का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। उनकी नियुक्ति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय अधिनियम 1956 (संशोधन) अधिनियम 2021 की धारा 12 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। recent visitors 23

थाना अयोध्यानगर, जोन-02 पुलिस की हवाई फायर करने वाले 04 आरोपियो पर कार्यवाही

थाना अयोध्यानगर, जोन-02 पुलिस की हवाई फायर करने वाले 04 आरोपियो पर कार्यवाही

Ayodhyanagar Police Station, Zone-02 Police took action against 04 accused who fired in the air भोपाल,ब्यूरो रिपोर्ट ! नगरीय क्षेत्र भोपाल में हवाई फायर करके रौब दिखाने और हथियार की दम पर दहशत फैलाने वालो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणचारी मिश्र एवं अति. पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है।उक्त दिशा निर्देशो के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 डॉक्टर संजय कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) निर्देशन मेंअति.पुलिस उपायुक्त महावीर सिंह मुजाल्दे के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग श्री अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रायफल से फायर कर दहशत फैलाने वाले 04 आरोपीगणों को पकडकर कार्रवाई करते हुये घटना में प्रयुक्त वाहन थार तथा रायफल कारतूस सहित जब्त करने में सफलता प्राप्त की हैं। घटना का विवरणः-शीतल पैराडाईज अपार्टमेन्ट अयोध्या वायपास रोड भोपाल से गार्ड गुरूप्रसाद सचान पिता परशुराम सचान उम्र 65 साल निवासी- म.न.193 EWS सेक्टर ए राजीव नगर थाना अयोध्या नगर भोपाल द्वारा रिपोर्ट की गई – शीतल पैराडाईज में विगत रात्रि करीबन 03:00 बजे मैं अपने अपार्टमेन्ट के मैनगेट पर बैठा था तभी एक काले रंग की थार मेरे अपार्टमेन्ट के पास टनानट ढाबे के सामने रूकी जिससे 3-4 लड़के उतरे और आपस में मस्ती कर रहे थे उसके बाद सभी लड़के उसी थार गाड़ी में बैठकर मेरे अपार्टमेन्ट के अन्दर आये और गाड़ी को मन्दिर के सामने खड़ी किया तथा सभी लड़के गाड़ी से उतरकर गाड़ी से बन्दूक निकालकर चिल्ला चोट करते हुए तीन हवाई फायर किये उसके बाद सभी लड़के उसी थार कार मे बैठकर अपार्टमेन्ट के गेट से बाहर निकलकर भाग गये जब थार कार गेट से बाहर निकल रही थी तभी आवाज सुनकर अपार्टमेन्ट के लोग आ गये, तब से वहां डर का माहौल बना हुआ है, उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक-165/2025 धारा 125 बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके पालन में टीम गठित कर घटनास्थल के आसपास के फूटेज व मुखबीर तंत्र विकसित कर लगातार आरोपी की तलाश पतारसी कर आरोपीगणों को पकडकर को घटना में प्रुयक्त वाहन थार कार व 12 बोर बंदूक मय 03 नफर खाली कारतूस जप्त किये । आरोपीः–01.अनिकेत ठाकुर पिता श्री कृष्ण कुमार ठाकुर उम्र 23 साल निवासी- ग्राम मनकापुर थाना भारकच्छजिला रायसेन हाल पता- म.न.बी-100 रिदम पार्क बंगरसिया थाना मिसरोद भोपाल 02.राज ठाकुर पिता राघवेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 24 साल निवासी वार्ड न.13 बारना बस्ती बाडी थाना बाडी रायसेन हाल पताः- बी-100 रिदम पार्क बंगरसिया थाना मिसरोद भोपाल 03.अमन दुबे पिता कृष्णकांत दुबे उम्र 23 साल निवासी फॉर्च्यून डिवाइन सिटी मिसरोद भोपाल 04.सजल रघुवंशी पिता देवी सिंह रघुवंशी उम्र 21 साल निवासी ग्राम नीगरी थाना सिलवानी जिला रायसेनहाल पताः- ब्यंजन रेस्टोरेंट के उपर साकेत नगर भोपाल सराहनीय भूमिकाः–थाना प्रभारी महेश लिल्हारे, उनि सुदील देशमुख, सउनि मनोज सिंह कछवाह, प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर 3178 बृजेश सिंह, प्रआर 1616 राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रआर 2233 रूपेश सिंह जादौन, प्रआर 4986 मुकेश कुमार यादव, आर 3523 जितेन्द्र उच्चारिया, आर 2115 मनोज जाट, मआर 502 अपर्णा कटारे की सराहनीय भूमिका रही । recent visitors 61

राजस्‍थान के कप्‍तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 23वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच टक्‍कर हो रही है। यह मुकाबला गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। 18वें सीजन का पहला मैच हारने के बाद गुजरात जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। आज अपने घर पर गुजरात चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी। दूसरी ओर राजस्‍थान रॉयल्‍स भी आज तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। राजस्‍थान ने जीता टॉस राजस्‍थान के कप्‍तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। राजस्‍थान की प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव किया गया है। वानिंदु हसरंगा आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में फजलहक फारूकी की अंतिम 11 में एंट्री हुई है। वहीं गुजरात ने कोई चेंज नहीं किया है। गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।   राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, फजलहक फारूकी, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।   recent visitors 35

कांग्रेस ने महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के विरोध में विधानसभा घेराव किया था, अब मामला दर्ज

ओडिशा ओडिशा में पुलिस ने विधानसभा घेराव के दौरान हुई हिंसा के मामले में कांग्रेस के 11 वरिष्ठ नेताओं और 5,000 अज्ञात पार्टी समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह घटना 27 मार्च को हुई, जब कांग्रेस ने महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के विरोध में विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान हिंसक झड़पों में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए थे। इन नेताओं पर दर्ज हुई FIR यह मामला 28 मार्च को राजधानी पुलिस स्टेशन में प्रभारी निरीक्षक दयानिधि नायक की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया था, लेकिन मामले का विवरण बुधवार को मीडिया के सामने लाया गया। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास के अलावा, जिन अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनमें कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता राम चंद्र कदम, विधायक तारा प्रसाद बाहिनीपति, रमेश चंद्र जेना, पबित्रा सौंटा, सागर चरण दास, प्रफुल्ल चंद्र प्रधान, मंगू खिला, सीएस राजेन एक्का, एमडी मोकिम और सुरेश चंद्र राउत्रे शामिल हैं। 3 लोगों को किया जा चुका गिरफ्तार प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि इन नेताओं और 5,000 अज्ञात पार्टी सदस्यों ने गैरकानूनी तरीके से एकत्र होकर दंगा किया, लोक सेवक के खिलाफ आपराधिक बल का प्रयोग किया और सार्वजनिक सुरक्षा में बाधा डाली। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच जारी है। recent visitors 37

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा 6 प्याऊ घर का शुभारंभ

बिलासपुर भारत स्काउट्स और गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा एक माह तक निरंतर चलने वाले प्याऊ घर का आज सम्पूर्ण राज्य में एक साथ  शुभारंभ हुआ। इसी तारतम्य में बिलासपुर जिला में 6 स्थानों पर प्याऊ घर का शुभारंभ राज्य मुख्य आयुक्त डा सोमनाथ यादव के करकमलों से हुआ। ग्रीष्मकाल की तीव्र गर्मी को देखते हुए प्यासे राहगीरों को राहत पहुंचाने हेतु प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के 6 अलग – अलग क्षेत्रों में 9 अप्रैल को प्याऊ घर का भव्य उद्घाटन डॉ. सोमनाथ यादव  के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मुख्य आयुक्त  चंद्रप्रकाश बाजपेयी, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ अनिल तिवारी जिला शिक्षा अधिकारी,राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय कुमार यादव, व सहायक राज्य आयुक्त स्काउट श्री भूपेंद्र शर्मा उपस्थित थे।      प्याऊ घर के उद्घाटन के साथ ही जिला संघ बिलासपुर के द्वारा डॉ. सोमनाथ यादव का जन्म दिवस भी मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सोमनाथ यादव ने इस अवसर पर कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स हर उस स्थान पर तैयार रहते हैं, जहां जनता के प्रति सेवा देने का कार्य संचालित हो। यह पहल न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है,बल्कि स्काउटिंग के मूल सिद्धांत – सेवा, त्याग और समर्पण का वास्तविक स्वरूप भी प्रस्तुत करता है। गर्मी के इस मौसम में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने हेतु चलाए जा रहे प्याऊ घरों के विषय में जानकारी दिया गया l         कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के मुख्यालय आयुक्त गाइड श्रीमती गायत्री तिवारी(प्राचार्य सेजेस सरकंडा),जिला संगठन आयुक्त गाइड बीना यादव , जिला संगठन आयुक्त स्काउट महेंद्र बाबू टंडन, जिला सचिव लता यादव , जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट संतोष त्रिपाठी , जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती माधुरी यादव, स्काउटर – शत्रुहन लाल सूर्यवंशी , अनील सोनवानी, शशांक विश्वकर्मा निखिल सिंह,गाइडर – सुष्मिता शर्मा, डॉ.भारती दुबे,अपर्णा सारखेल,स्वाति हार्डिकर,किरणबाला पाण्डेय,रत्ना कश्यप, डॉ.पूनम सिंह,आरती राय, उषा रानी नेताम, रश्मि गुप्ता, लक्ष्मी बृजवासी, रागनी चौधरी, अनीता दान, शशिकला साहू, देवकिरण साहू  , निशा साहू एवं निधि कश्यप , जिले के  स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स, स्काउटर – गाइडर मुख्य रूप से समिल्लित हुए। recent visitors 20