Sunday, July 5, 2026 9:51 am

दमोह में फर्जी डॉक्टर के खुलासे के बाद मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आ गया, निजी और सरकारी अस्पतालों देना होगा एफिडेविट

दमोह  दमोह में फर्जी डॉक्टर के खुलासे के बाद मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आ गया है। जबलपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा ने एक पत्र जारी कर जिले के सभी निजी और सरकारी अस्पतालों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। CMHO कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, अब जिले के सभी अस्पतालों को अपने यहां कार्यरत डॉक्टरों की शैक्षणिक योग्यता और वैध रजिस्ट्रेशन की जानकारी अनिवार्य रूप से सीएमएचओ कार्यालय में दर्ज करानी होगी। एफिडेविट देना अनिवार्य सीएमएचओ द्वारा जारी पत्र में सभी अस्पतालों को कहा गया है कि वो सुनिश्चित करें कि सिर्फ योग्य और अधिकृत डॉक्टरों से ही इलाज करवाया जा रहा है। इस आशय का एफिडेविट 100 के स्टांप पेपर पर अस्पतालों को देना अनिवार्य किया गया है। एफिडेविट में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख करना होगा कि अस्पताल में कार्यरत सभी डॉक्टर वैध डिग्रीधारी हैं और उनका रजिस्ट्रेशन संबंधित परिषद में पंजीकृत है। बाहरी डॉक्टरों पर भी निगरानी आदेश में कहा गया है कि मध्यप्रदेश के बाहर से आने वाले किसी भी डॉक्टर को इलाज करने की अनुमति नहीं दी जाएगी यदि उसके पास वैध डिग्री और रजिस्ट्रेशन नहीं है। यह कदम राज्य में अवैध रूप से प्रैक्टिस करने वाले फर्जी डॉक्टरों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अस्पताल इन दिशानिर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दमोह जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ये दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।   recent visitors 15

गोरखपुर खंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पुणे-गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त

भोपाल गोरखपुर कैंट खंड के बीच तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली पुणे-गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस अपने निर्धारित तिथियों  में निरस्त रहेंगी: गाड़ी संख्या 11037 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 17 अप्रैल, 24 अप्रैल एवं 01 मई 2025 को निरस्त रहेगी। वहीं, वापसी दिशा की गाड़ी संख्या 11038 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस दिनांक 19 अप्रैल, 26 अप्रैल एवं 03 मई 2025 को निरस्त की जाएगी। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें। recent visitors 26

धोनी करेंगे ये कमाल तो हो जाएगा बेड़ा पार, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा है

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। 5 बार की चैंपियन इस टीम ने अभी तक 6 मैच खेले हैं जिसमें 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स के क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम लगातार इतने मैच हारी है। वहीं इन 5 में से तीन हार तो उन्होंने चेपॉक के गढ़ में मिली है। ऐसा भी पहली बार हुआ है जब एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके ने हार की हैट्रिक लगाई हो। ऋतुराज गायकवाड़ के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद लगा था कि नए कप्तान एमएस धोनी के साथ सीएसके की किस्मत पलट जाेगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार, 11 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ उन्हें 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बावजूद उनके पास प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का मौका है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में अभी तक 6 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें 1 में जीत मिली है। उनको अभी इस सीजन में 8 और मैच खेलने हैं। अगर सीएसके इन 8 में से 7 मुकाबले जीतने में कामयाब रहती है तो उनके खाते में 16 अंक हो जाएंगे और आईपीएल के इतिहास में देखा गया है कि 16 अंक के साथ अकसर टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाती है। वहीं अगर चेन्नई 8 के 8 मैच जीतने में कामयाब रहती है तो उनके खाते में 18 पॉइंट्स हो जाएंगे, फिर तो निश्चित उन्हें नॉकआउट राउंड में जगह मिल जाएगी। कैसा रहा CSK vs KKR मैच? टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके निर्धारित 20 ओवर में 103 रन ही बोर्ड पर लगा पाई। आखिरी कुछ ओवरों में शिवम दुबे (31) ने कुछ रन बना दिए जिस वजह से टीम 100 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। केकेआर ने इस स्कोर को 10.1 ओवर में 8 विकेट रहते चेज किया। सुनील नरेन ने 44 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 13 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्हें इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। recent visitors 44

हनुमान जयंती पर युवा कांग्रेस ने हनुमान चालीसा और भगवा दुपट्टे बांटे

अजमेर हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शहर के बजरंगगढ़ चौराहे पर युवा कांग्रेस द्वारा एक भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। शाम 5 से 7 बजे तक चले इस कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पाठ के साथ 2100 भगवा दुपट्टे और 2100 पॉकेट हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने किया, जिसमें हिमाचल प्रदेश से पधारे मंडल महंत शशि गिरी जी महाराज का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में शहर के सभी धर्मों के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने भाग लिया। युवा कांग्रेस परिवार द्वारा आमजन को रोली का तिलक लगाकर भगवा दुपट्टे और हनुमान चालीसा वितरित किए गए। मोहित मल्होत्रा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आज के युवाओं को सोशल मीडिया की आभासी दुनिया से निकालकर धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों की ओर आकर्षित करना है। प्रदेश कांग्रेस सदस्य हेमंत भाटी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेश्वरी टॉक, शहर कांग्रेस सचिव लोकेश शर्मा और सागर मीणा ने कार्यक्रम में सहभागिता कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अकबर हुसैन, अंकित पंवार, मनीषा मीणा, गर्व दत्त, फारूक खान दौराई, हर्ष टॉक, तिपाशा खींची, इलियास खान, पवन ओड, कविता कहार, ओमप्रकाश मंडावरा, अम्बे शंकर, लता कुमारी, शाहनवाज खान, दीपक कुमार और मुनींद्र मीणा सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। recent visitors 45

ग्लेन फिलिप्स को चोट लगने के कारण होना पड़ा टीम से बाहर, गुजरात टाइटंस को लगा जोरदार झटका

नई दिल्ली आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रही गुजरात टाइटंस की टीम को बड़ा झटका लगा है। गुजरात की टीम का हिस्सा रहे न्यूजीलैंड के शानदार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स आईपीएल से बाहर हो गए हैं। ग्लेन फिलिप्स को छह अप्रैल को हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। 28 साल के फिलिप्स वैसे तो विकेटकीपर हैं। लेकिन उनकी शानदार ग्राउंड फील्डिंग और उड़ते हुए कैच लेने की क्षमता ने एक अलग ही पहचान दिलाई है। यह खबर गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच से ठीक पहले आई है। दो करोड़ में खरीदा था फ्रेंचाइजी ने इसको लेकर बयान भी जारी किया है। इस बयान में ग्लेन फिलिप्स के तेजी से ठीक होने की दुआ की गई है। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने ग्लेन फिलिप्स को उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए में खरीदा था। फिलिप्स ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। ऐसी उम्मीद थी कि ग्लेन फिलिप्स आईपीएल की शुरुआत से ही गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। हालांकि उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। अब वह चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। फील्डिंग करते वक्त हुए चोटिल गुजरात टाइटंस ने यहां जारी बयान में कहाकि फिलिप्स सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। न्यूजीलैंड का यह ऑलराउंडर स्वदेश लौट गया है। वह आईपीएल के वर्तमान सत्र में गुजरात टाइटंस के किसी भी मैच में अंतिम एकादश में शामिल नहीं थे। सनराइजर्स के खिलाफ मैच में वह स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक रूप में फील्डिंग कर रहे थे। फिलिप्स गुजरात टाइटंस के स्वदेश लौटने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा निजी कारणों से टीम छोड़कर स्वदेश लौट गए थे। recent visitors 42

Paytm, PhonePe और Google Pay नहीं कर रहे काम,नहीं हो पा रही UPI ट्रांजैक्शन

नई दिल्ली  शनिवार सुबह भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) एक बार फिर से डाउन है। यूपीआई में आई इस दिक्कत की वजह से लाखों यूजर्स डिजिटल पेमेंट्स नहीं कर पा रहे हैं। इस अचानक आई खराबी ने PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे लोकप्रिय एप्स के जरिए लेन-देन करने वाले लोगों और व्यापारियों दोनों को बुरी तरह प्रभावित किया। आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector ने भी इस आउटेज की जानकारी दी. इस आउटेज का असर Paytm, PhonePe और Google Pay यूजर्स पर नजरआया है. Downdetector से पता लता है कि इस आउटेज की शुरुआत करीब शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास हुई. इस दौरान Paytm, PhonePe और Google Pay यूजर्स UPI पेमेंट नहीं कर पाए. इस दौरान कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया. बताते चलें कि भारत में UPI सर्विस देने वाले कई ऐप मौजूद हैं. जिसमें बैंकिंग ऐप से लेकर Paytm और PhoePe जैसे नाम भी शामिल हैं. शनिवार दोपहर से UPI की सर्विस प्रभावित हुईं Downdetector पर UPI प्रोब्लम को लेकर शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास से लोगों ने रिपोर्ट करना शुरू किया. इस दौरान यूजर्स को UPI QR Code स्कैन करने के बाद पेमेंट का प्रोसेस तो नजर आ रहा है, लेकिन 5 मिनट बाद भी पेमेंट प्रोसेस कंप्लीट नहीं हो रहा है. हालांकि अभी इस आउटेज को लेकर ये जानकारी सामने नहीं आई है कि इससे भारत के कौन-कौन से राज्य प्रभावित हुए हैं. सोशल मीडिया पर छाटा ट्रेंड UPI की सर्विस प्रभावित होने के बाद बहुत से यूजर्स को पेमेंट करने में परेशानी आ रही हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना शुरू कर दिया. Elon Musk के X प्लेटफॉर्म पर कुछ ही मिनट में #upidown ट्रेंड करने लगा. इसका हैशटैग का इस्तेमाल करके बहुत से लोगों ने इंटरनेट पोस्ट किया और कई लोगों ने तो UPI Down दिखाने के लिए स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए.   इससे पहले, 26 मार्च को भी यूपीआई सेवा में भारी तकनीकी गड़बड़ी आई थी, जब अलग-अलग यूपीआई एप्स के यूजर्स लगभग 2 से 3 घंटे तक ट्रांजेक्शन नहीं कर पाए थे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस समस्या का कारण तकनीकी दिक्कतें बताया था, जिससे पूरे देश में आम यूजर्स और व्यापारियों की डिजिटल भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। कई बैंकिंग सर्विस भी प्रभावित Downdetector ने अपने पोर्टल पर बताया है कि SBI, Google Pay, HDFC Bank और ICICI बैंकिंग की UPI सर्विस भी प्रभावित हुई हैं. UPI भारत में एक पॉपुलर सर्विस है, जिसकी मदद से यूजर्स चाय की दुकान से लेकर रेल टिकट बुकिंग तक में पेमेंट करते हैं. ऐसे में अगर ये सर्विस ठप पड़ जाती है, तो उसकी वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. UPI क्या है? यूपीआई (UPI) एक शॉर्ट नेम है, जिसका फुल फॉर्म Unified Payments Interface है. यह भारत में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा डेवलप किया है और एक डिजिटल पेमेंट सिस्टम है. यह सिस्टम तुरंत और सुरक्षित बैंक खातों के बीच रुपये ट्रांसफर करने की सुविधा देती है. UPI Outage : यूजर्स क्या करें अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यूपीआई में ये परेशानी आखिर आई कैसे? यूजर्स को जल्द ही समस्या ठीक होने की उम्मीद है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और ना ही किसी बड़े UPI ऐप ने अब तक इसे लेकर किसी तरह की जानकारी दी है। ऐसे में यूजर्स को पूरी तरह सर्विस चालू होने तक किसी तरह के पेमेंट से बचना चाहिए। UPI क्यों इतना जरूरी यूपीआई देश का सबसे पॉपुलर पेमेंट सिस्टम बन गया है। इसे NPCI ने तैयार किया है। यह सिस्टम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की निगरानी में काम करता है। इससे लोग बिना किसी फीस के तुरंत पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। चायवाले से लेकर बड़े-बड़े मॉल और कंपनियों तक में आज UPI ही यूज किया जा रहा है। इसमें कई जबरदस्त फीचर्स भी हैं, जो यूजर्स को सहूलियत देते हैं। recent visitors 42

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर और मंदिर की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जबलपुर स्थित पचमठा मंदिर में विशेष आयोजन किया जा रहा

जबलपुर हनुमान जयंती के पावन अवसर और मंदिर की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जबलपुर स्थित पचमठा मंदिर में विशेष आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए हनुमान मंदिर सेवा समिति और महिला मंडल की ओर से तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए 56 भोग की विशेष महा थाली और पांच हजार किलोग्राम का विशाल लड्डू तैयार किया गया है। वहीं थाली में देश के विभिन्न हिस्सों के पारंपरिक व्यंजन शामिल किए गए। इसका उद्देश्य "विविधता में एकता" का संदेश देना था। महाथाली में शामिल सामग्री इस महा थाली में कश्मीर के ड्राई फ्रूट्स, गुजरात के फाफड़ा, जलेबी और ढोकला, उत्तर प्रदेश का लइया, बनारस का पान, लस्सी और बेल शरबत, तथा बिहार की प्रसिद्ध लिट्टी-चोखा जैसे व्यंजन शामिल किए गए हैं। हनुमान जी से जुड़ने का माध्यम जगद्गुरु राघव देवाचार्य ने इस अवसर पर कहा कि यह हनुमान जी की शक्ति है जो हमें याद दिलाती है कि हम कौन हैं। जिस तरह उन्होंने भगवान राम के साथ चलकर अपना उद्देश्य पाया, उसी तरह हम भी उनकी (हनुमान जी) आत्मा से जुड़े रहकर अपनी हिंदू पहचान को समझ और व्यक्त कर सकते हैं। हनुमान जयंती भगवान हनुमान के जन्म का प्रतीक है और यह हिंदू महीने चैत्र की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इसे चैत्र पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस शुभ अवसर पर, दुनिया भर के भक्त उपवास रखते हैं और देवता की पूजा करते हैं। recent visitors 29