इंदौर की सड़कों पर चलता फिरता टेंट, बारातियों ने जमकर की मस्ती,सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

इंदौर  भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए इंदौर से एक राहत भरी और बेहद दिलचस्प खबर सामने आई है। खजराना क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में बारात को लेकर जो अनूठा इंतजाम किया गया, उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। शादी में शामिल मेहमानों को गर्मी से बचाने के लिए पटेल परिवार ने एक ऐसा उपाय किया, जिससे देखकर आप भी तारीफ करेंगे। चलते-फिरते टैंट ने खींचा सबका ध्यान इस बारात की खास बात यह रही कि इसमें एक चलता-फिरता टेंट लगाया गया, जो बारात के साथ-साथ आगे बढ़ता रहा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज़ धूप में निकली बारात के ऊपर एक बड़ा तंबू लगाया गया है, जो बारातियों को चिलचिलाती धूप से राहत दे रहा है। इस टेंट के नीचे न केवल बाराती चल रहे हैं, बल्कि दूल्हा भी घोड़ी पर सवार होकर उसी के अंदर आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ शेयर हो रहा वीडियो यह दृश्य लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वे सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई लोग तो कह रहे हैं। अब शादी में जाना है तो ऐसी ही बारात में। 40 पार कर गया तापमान बता दें कि इस समय देश के अनेक हिस्सों में लू और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में विवाह समारोहों में मेहमानों की उपस्थिति भी कम हो रही है। लेकिन इंदौर के पटेल परिवार ने अपने मेहमानों को इस तपती गर्मी से बचाने के लिए नायाब इंतज़ाम किया। इससे पहले वायरल हुए थे चलित कूलर इससे पहले भी इंदौर में एक होटल व्यवसायी ने अपनी शादी में चलित कूलरों का इंतज़ाम कर गर्मी से निपटने का अनोखा तरीका अपनाया था। अब इस चलित टेंट वाली बारात ने फिर साबित कर दिया कि इंदौर न केवल सफाई में नंबर वन है, बल्कि नवाचार और स्मार्ट सोच में भी अव्वल है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

दिल्ली कैपिटल्स ने कांटे की टक्कर में राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया, संजू सैमसन ने सुपर ओवर में नहीं की होती वो गलती तो

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को कांटे की टक्कर में राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। दोनों ही टीमें निर्धारित 20 ओवर में 188 रन बना पाईं लिहाजा जीत-हार का फैसला सुपर ओवर से हुआ। सुपर ओवर में राजस्थान सिर्फ 11 रन ही बना पाई। जवाब में दिल्ली की टीम ने सिर्फ 4 गेंदों में ही 13 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। अब कई एक्सपर्ट और क्रिकेट के जानकार सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों के चयन पर सवाल उठा रहे हैं। ये कह रहे हैं कि कप्तान संजू सैमसन और कोच राहुल द्रविड़ ने निर्णायक ओवर में बड़ी गलती कर दी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन ने सुपर ओवर में नीतीश राणा को बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजने के फैसले की आलोचना की है। राणा मैच में राजस्थान के लिए टॉप स्कोरर थे और 28 गेंदों में 51 रन की पारी खेली थी। सुपर ओवर में उन्हें उतारने के बजाय RR ने रियान पराग और शिमरन हेटमायर को उतारा था। तीसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल को भेजा। वॉटसन ने मैच के बाद कहा, 'हम कहते चले आ रहे थे कि नीतीश राणा ने आखिर कौन सी गलती की जो उन्हें सुपर ओवर में नहीं भेजा गया। आपके पास एक ऐसा बल्लेबाज था जो सेट था और जिसने रन बनाए थे। ऐसे में उसे नहीं भेजने का कोई तुक नहीं था।' चेतेश्वर पुजारा ने भी सुपर ओवर में नीतीश राणा को नहीं भेजने के फैसले की आलोचना की है। ईएसपीएन क्रिकइंफो के कार्यक्रम 'टाइम आउट' में उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि नीतीश को उन तीन में होना चाहिए था। हालांकि, मैं नहीं सोचता कि उसे स्टार्ट के लिए ही भेजा जाना चाहिए था। मैं चाहता कि जायसवाल पहली गेंद खेलते क्योंकि उन्होंने मिचेल स्टार्क के खिलाफ शानदार खेला था।’ इसी कार्यक्रम में कैरेबियाई दिग्गज इयान बिशप ने भी सुपर ओवर में बल्लेबाजों के चयन को लेकर राजस्थान के फैसले को गलत बताया। बिशप ने कहा, 'मैं जायसवाल को पहले उतारता लेकिन मेरा झुकाव नीतीश राणा की तरफ भी है।' वैसे सुपर ओवर में हेटमायर को बल्लेबाजी के लिए उतारने के राजस्थान के फैसले से दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को भी हैरानी हुई थी। उन्होंने मैच के बाद कहा, 'हेटमायर इस मैच में लय में नहीं थे। इसलिए मुझे लगता था कि जायसवाल और रियान शुरुआत के लिए आएंगे। लेकिन उन्होंने जिसे भी भेजा, हमारे लिए अच्छा साबित हुआ।' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

आज मुंबई इंडियंस को जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं, हार बढ़ाएगी हैदराबाद का संकट

मुंबई आईपीएल 2025 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी होगी। मुंबई की टीम को जीत से कुछ भी मंजूर नहीं होगा। वहीं, हारने पर हैदराबाद का भी काम गड़बड़ हो जाएगा। मुंबई सनराइजर्स हैदराबाद के आक्रामक बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। चोटिल होने के कारण तीन महीने बाद वापसी करने वाले बुमराह अभी तक अपनी वैसी लय हासिल नहीं कर पाए हैं जिसके कारण उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज माना जाता है। वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रही है लेकिन गेंदबाज भी इससे मिलने वाली उछाल का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। दिल्ली के खिलाफ नहीं चले बुमराह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने वापसी मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बुमराह की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में एक नहीं चली और उन्होंने 44 रन लुटाए। बुमराह को अपनी यार्कर पर नियंत्रण बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इस मैच में दिल्ली के बल्लेबाज करुण नायर ने उन्हें अपने निशाने पर रखा था। इस 31 वर्षीय तेज गेंदबाज को अब सनराइजर्स के ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों के सामने कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। दूसरी चिंता रोहित पांच बार के चैंपियन मुंबई के लिए अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म भी चिंता का विषय बना हुआ है। रोहित अभी तक पांच मैच में 11.20 की औसत से केवल 56 रन बना पाए हैं। मुंबई अभी तक केवल दो मैच जीत पाया है और वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। उसकी बल्लेबाजी कुछ हद तक सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पर निर्भर रही है और अगर टीम को अपनी स्थिति में सुधार करना है तो रोहित को बड़ी पारी खेलनी होगी। रोहित ने अभी तक आक्रामक रवैया अपनाया है लेकिन उन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करना पड़ा है। इसे देखते हुए सनराइजर्स जयदेव उनादकट को अपने अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है। सूर्या, तिलक और नमन पर निर्भर सूर्यकुमार अभी तक अपना निर्मम रवैया नहीं अपना पाए हैं लेकिन तिलक वर्मा ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ रिटायर्ड आउट दिए जाने के बाद अपने खेल में सुधार किया है। इसके बाद उन्होंने अगले दो मैच में 29 गेंद पर 56 और 33 गेंद पर 59 रन बनाए। मुंबई के लिए नमन धीर का प्रदर्शन भी काफी महत्वपूर्ण होगा जिन्हें डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करने की भूमिका सौंपी गई है। मुंबई अगर दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज कर पाया तो इसमें उसकी शानदार फील्डिंग का अहम योगदान रहा। इससे टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ा होगा। सनराइजर्स के सामने क्या संकट जहां तक सनराइजर्स की बात है तो उसकी टीम भी संघर्ष कर रही है। उसने भी अभी तक दो मैच जीते हैं लेकिन मुंबई का नेट रन रेट उससे बेहतर है। सनराइजर्स की टीम अभी नौवें स्थान पर है। सनराइजर्स की टीम अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी बल्लेबाजी पर काफी निर्भर है लेकिन उसके प्रमुख बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया जिससे टीम 246 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही। इस मैच में अभिषेक ने 141 रन बनाए थे। इस मैच में सनराइजर्स के बल्लेबाज किशन पर भी निगाह होगी जो अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे। टीम इस प्रकार हैं: मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉप्ली, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह। सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंदू मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

MP Police की तरह ही अब लोकायुक्त, EOW सहित 6 जांच एजेंसियां आरोपी को रख सकेंगे हिरासत में, अधिसूचना जारी

 भोपाल मध्य प्रदेश की जांच एजेंसियां लोकायुक्त, EOW, स्टेट CID या STF के पास अब अपना खुद का लॉकअप और इंटेरोगेशन रूम होने वाला है. इसको लेकर राज्य के गृह विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं. लंबे समय से यह जांच एजेंसियां आरोपियों को हिरासत में रखने और पूछताछ के लिए खुद के लॉकअप और इंटेरोगेशन रूम की मांग कर रही थीं, जिसे आखिरकार अब मान लिया गया है. गृह विभाग के सर्कुलर के तहत अब लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू, सीआईडी, एसटीएफ, राज्य नारकोटिक्स को लॉकअप और इंटेरोगेशन रूम बनाने की अनुमति है. इसके लिए इन एजेंसियों को अपने कार्यालय में एक कक्ष चिह्नित करना होगा, जहां आरोपी को 5-6 घंटे तक पूछताछ के लिए रखा जा सकेगा. कमरे में एक टेबल होगी, जिस पर एक तरफ आरोपी और दूसरी तरफ जांच अधिकारी होंगे. रूम में एचडी कैमरे लगाए जाएंगे, जिसका लाइव आउटपुट वरिष्ठ अफसरों के केबिन में दिया जाएगा, जहां से वे पूछताछ को लाइव देख सकेंगे. आरोपी को हिरासत के दौरान यहीं पर खाना भी दिया जाएगा. इन जांच एजेंसियों के वर्तमान में जो संभागीय मुख्यालय हैं, वहां इसका निर्माण किया जाएगा. क्यों हुई जरूरत महसूस? दरअसल, वर्तमान में यह जांच एजेंसियां जब किसी को हिरासत में लेती हैं तो इनसे जांच अधिकारी अपने कक्ष में पूछताछ करते हैं या बेहद संवेदनशील मामलों में आला अधिकारीयों के कमरे में पूछताछ की जाती है. पूछताछ खत्म होने के बाद आरोपियों को नजदीकी पुलिस थाने के लॉकअप में रात बिताने के लिए लाया जाता है. इससे समय भी लगता है और एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करते समय आरोपियों की सुरक्षा पर भी ध्यान देना पड़ता है. हाल ही में लोकायुक्त की हिरासत में रहे आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को लोकायुक्त कार्यालय के पास स्थित कोहेफिजा थाने में रखा गया था.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

Actress विंसी ने शाइन चाको पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया, फिल्म एसोसिएशन को की शिकायत

तिरुवनन्तपुरम मलयालम इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री विंसी एलोशियस ने बीते दिनों फिल्म के सेट पर एक सह-अभिनेता के दुर्व्यवहार का खुलासा किया था। अभिनेत्री ने बताया कि अभिनेता ड्रग्स का सेवन करता था, जिसके चलते उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ीं। अभिनेत्री ने तब कलाकार के नाम का खुलासा नहीं किया था। हालांकि, यह एलान जरूर किया कि वे अब ऐसे किसी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगी जो ड्रग लेता हो। अब हाल ही में विंसी ने उस सह-अभिनेता के नाम का भी खुलासा कर दिया है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर लिखा था पोस्ट न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विंसी ने अब फिल्म चैंबर में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने अभिनेता का नाम शाइन टॉम चाको बताया गया है। बीते दिनों विंसी ने एक फिल्म के सेट पर ड्रग्स के प्रभाव में एक सह-अभिनेता द्वारा अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस बारे में इंस्टाग्राम पर बाकायदा एक पोस्ट शेयर किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई असहज घटना विंसी ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके सह-अभिनेता ने नशे की हालत में न केवल उनके साथ अनुचित व्यवहार किया, बल्कि एक बेहद असहज स्थिति भी उत्पन्न की। उन्होंने कहा कि “मेरी ड्रेस में समस्या थी और मैं उसे ठीक करवाने गई थी। तभी उस अभिनेता ने सबके सामने कहा कि वह आकर मेरी ड्रेस ठीक कर देगा। यह टिप्पणी सभी के सामने की गई, जिससे माहौल बेहद असुविधाजनक हो गया।” सेट पर ड्रग्स का खुलेआम सेवन इस घटना के अलावा विंसी ने एक और चौंकाने वाला विवरण साझा किया। उन्होंने बताया कि एक दृश्य की रिहर्सल के दौरान उन्होंने अभिनेता को टेबल पर किसी तरह का सफेद पाउडर थूकते हुए देखा। "यह स्पष्ट था कि वह फिल्म के सेट पर ड्रग्स का सेवन कर रहा था। इस तरह के व्यवहार से काम का माहौल बिगड़ जाता है," उन्होंने कहा। निर्माता और निर्देशक भी थे घटना से अवगत विंसी ने बताया कि फिल्म के निर्देशक और अन्य टीम के सदस्य भी इस घटना से अवगत थे, लेकिन चूंकि वह अभिनेता मुख्य भूमिका निभा रहा था, इसलिए फिल्म को किसी तरह पूरा करना पड़ा। उन्होंने कहा, "निर्देशक ने जाकर उससे बात की, लेकिन टीम के पास सीमित विकल्प थे क्योंकि वो लीड एक्टर था।" विंसी ने कहा कि "यह व्यक्तिगत निर्णय नहीं, बल्कि सेट की शुद्धता का सवाल है" उन्होने यह स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी की निजी ज़िंदगी पर टिप्पणी करना नहीं है, बल्कि इस बात पर ध्यान दिलाना है कि ऐसे व्यवहार का असर पूरे सेट पर पड़ता है। "जब कोई अपने निजी फैसले से दूसरों के काम में बाधा उत्पन्न करता है, तो चुप रहना सही नहीं है।"   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

एमपी में कड़ी धूप, पारा चढ़ना शुरू, रतलाम में तापमान 42° के पार, जानें गर्मी वाला अपडेट

भोपाल बुधवार से अप्रैल माह के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में प्रदेश में बीते दिनों सक्रिय रहे सिस्टम के चलते बारिश का दौर देखा गया. वहीं अब एक बार फिर चिलचिलाती धूप अपना असर दिखाने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल माह के दूसरे पखवाड़े में बुधवार से ही गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है. प्रदेश में जहां कई जिलों में तेज गर्मी पड़ रही है, तो वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश का मौसम भी हो गया है. बुधवार को खरगोन और बालाघाट में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी देखी गई. साथ ही दक्षिण मध्य प्रदेश के सिवनी, पंढुर्ना, मंडला, धार, बड़वानी, बुरहानपुर और बैतूल में शाम के समय बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हुई. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में इस समय लू जैसी तपिश के बीच दिन और रात के तापमान में लगभग 10 से 15 डिग्री तक का अंतर देखा जा रहा है. कई शहरों में दिन का तापमान 38 से 43 डिग्री के बीच देखा जा रहा है. बुधवार को प्रदेश के 9 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। इनमें रतलाम, नर्मदापुरम, खंडवा, शाजापुर, खरगोन, नरसिंहपुर, उज्जैन, धार और गुना शामिल हैं। सबसे गर्म रतलाम रहा। जहां तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में 41.6 डिग्री, खंडवा में 41.5 डिग्री, शाजापुर में 41.1 डिग्री और खंडवा-नरसिंहपुर में पारा 41 डिग्री रहा। उज्जैन में 40.7 डिग्री, धार में 40.4 डिग्री और गुना में पारा 40.3 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्से में गर्मी का असर रहने की संभावना जताई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी पारे में बढ़ोतरी हो सकती है। धार-पांढुर्णा में तेज बारिश का दौर प्रदेश में बुधवार को गर्मी के साथ बारिश का दौर भी रहा। धार के मनावर में शाम को आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। वहीं, पांढुर्णा में भी पानी गिरा। रात में खरगोन, बालाघाट, सिवनी, मंडला, बड़वानी, बुरहानपुर और बैतूल में भी मौसम बदला रहा। सिस्टम पड़ा कमजोर, अब पड़ेगी गर्मी वहीं रात का तापमान 20 से 23 डिग्री के आसपास बना हुआ है. राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां दिन का तापमान बीते दिन की तरह ही 40 डिग्री के करीब दर्ज किया गया. मंगलवार के मुकाबले इसमें 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई. हालांकि रात के तापमान में 1.2 डिग्री की उछाल के साथ पारा 26 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जिन मौसमी सिस्टम के कारण बादल, तेज हवा और बूंदाबांदी जैसा मौसम बना था. इस तरह के सिस्टम अब कमजोर पड़ चुका है. अब भोपाल सहित अधिकांश जिलों में पारा बढ़ेगा. इन जिलों में बारिश हुई मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के उज्जैन संभाग के जिलों में पारा सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा. साथ ही इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई. हालांकि नर्मदापुरम जिले में रात का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 27.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. साथ ही पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 2 जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली. पश्चिमी मध्य प्रदेश के धार जिले के उमरवन में 2 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा धार जिले के धरमपुरी में 2 मिमी और बड़वानी के ठीकरी में 1 मिलीमीटर बारिश हुई. बारिश-वज्रपात का भी अलर्ट मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसमें खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, सिवनी और बालाघाट जिले में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. रतलाम में पारा सबसे ज्यादा पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रतलाम जिले में 42.6 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा नर्मदापुरम जिले में 41.6 डिग्री, खंडवा में 41.5 डिग्री, खरगोन/नरसिंहपुर में 41 डिग्री और उज्जैन में 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में पारा सबसे कम 18.4 डिग्री, अमरकंटक (अनूपपुर) में 18.9 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) में 20.1 डिग्री, आंवरी (अशोकनगर) में 20.7 डिग्री और खजुराहो (छतरपुर) में 20.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. उज्जैन में रही गर्मी प्रदेश के पांच बड़े शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो बुधवार को उज्जैन का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. यहां पारा 40.7 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा इंदौर का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री, भोपाल में 39.8 डिग्री, ग्वालियर में 39.2 डिग्री और जबलपुर में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.     तीसरा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है।     चौथा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है। पहले-दूसरे सप्ताह में तेज गर्मी और बारिश अप्रैल के पहले और दूसरे सप्ताह में तेज गर्मी और बारिश का दौर बना रहा। पहले सप्ताह में सभी संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा 21-24 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से ज्यादा 39 से 44 डिग्री तक पहुंच गया। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर समेत बाकी संभागों में यह 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पहले सप्ताह रतलाम में लू चल चुकी है। वहीं, बाकी शहरों में गर्म हवाओं से गर्मी बढ़ी रही। दूसरे सप्ताह में पूरे प्रदेश में तेज आंधी, बारिश, ओले और गरज-चमक की स्थिति बनी रही। प्रदेश के 80 प्रतिशत हिस्से में बारिश हुई। दूसरी ओर, कुछ जिलों … Read more

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष पर्यटन मंडल तथा साहित्य अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्षों के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल

रायपुर : अबूझ नहीं रहेगा अबूझमाड़, नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे – विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के जंगल बेहद मोहक, यहां की जैव विविधता और ऐतिहासिक धरोहर बेमिसाल – डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष पर्यटन मंडल तथा साहित्य अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्षों के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने राजकीय गमछा, पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर दोनों अध्यक्षों का किया अभिनंदन रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष नीलू शर्मा एवं छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष शशांक शर्मा के पदभार ग्रहण और अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री साय ने राजकीय गमछा, पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर दोनों अध्यक्षों का अभिनंदन किया। विशिष्ट अतिथियों और गणमान्य नागरिकों से भरे खचाखच ऑडिटोरियम में पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को सभी लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप तथा खाद्य मंत्री दयालदास बघेल भी समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पदभार ग्रहण और अभिनंदन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सरगुजा से लेकर बस्तर तक पर्यटन की अपार संभावना है। राज्य में डबल इंजन की सरकार के प्रभावी कदमों से बस्तर में नक्सलवाद अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है। नक्सलवाद के खात्मे के बाद वहां पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे। अबूझमाड़ भी अबूझ नहीं रहेगा। वहां भी विकास की रोशनी पहुंचेगी। पर्यटन के क्षेत्र में राज्य का भविष्य उज्जवल है। इसमें रोजगार की भी बहुत संभावना है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों के नेतृत्व में राज्य में पर्यटन और साहित्य का विकास नए शिखरों को छुएगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने समारोह में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की जैव विविधता और ऐतिहासिक धरोहर बेमिसाल हैं। पर्यटन की दृष्टि से यहां की ये दोनों खासियतें अभी तक ‘अनएक्सप्लोर्ड’ (Unexplored) हैं। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर भी जल्दी ही पर्यटन के लिए पूरी तरह खुल जाएगा। यह हिंदुस्तान का सबसे बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन (Tourist Destination) बन सकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के जंगल बेहद मोहक हैं। यहां से बेहतर जंगल और कहीं नहीं हैं। राज्य में हर तरह की कनेक्टिविटी (Connectivity) बढ़ रही है। पर्यटन के विकास में इसका बहुत लाभ मिलेगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में पर्यटन का क्षेत्र काफी संभावनाओं से भरा हुआ है। सरकार ने यहां पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है। इससे इस क्षेत्र के विकास को और गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दो ऊर्जावान युवाओं को महती जिम्मेदारी मिली है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष नीलू शर्मा की अगुवाई में यहां पर्यटन का तेजी से विकास होगा। छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष शशांक शर्मा साहित्य के जानकार हैं और वे लगातार इस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके अनुभवों का लाभ राज्य और अकादमी को मिलेगा। भरोसा है कि दोनों के सक्षम नेतृत्व में इन दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम होंगे। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष नीलू शर्मा ने खुद को दी गई बड़ी जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए नई चुनौती और नया अवसर है। छत्तीसगढ़ को देश-दुनिया में पहचान दिलाने का सौभाग्य मिल रहा है। यहां के पर्यटन स्थलों को सजाने-संवारने का काम करेंगे। पर्यटन के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली गतिविधियों को धरातल पर उतारेंगे। छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष शशांक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि साहित्य का क्षेत्र बहुत विराट क्षेत्र है। साहित्य भी विकास की एक धारा है। अन्य क्षेत्रों की तरह कला, संस्कृति और साहित्य का विकास भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ साहित्य के क्षेत्र में पूरे देश में जाना जाता रहा है। यहां के साहित्यकारों ने देशभर में नाम कमाया है। राजनांदगांव का इसमें बहुत योगदान है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। यहां के साहित्य और साहित्यकारों का संरक्षण-संवर्धन करेंगे। संस्कृति विभाग के संचालक और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने समारोह की शुरूआत में स्वागत भाषण और प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सासंद सर्वबृजमोहन अग्रवाल, संतोष पाण्डेय एवं विजय बघेल सहित अनेक विधायक और विभिन्न निगमों, मंडलों तथा आयोगों के अध्यक्ष भी पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23