Sunday, July 5, 2026 12:34 pm

एमपी में 2 नेताओं का अश्लील व्हाट्सएप चैट लीक,भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित

सतना  सतना जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। महिला के साथ अश्लील चैट, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोप लगने के बाद हाईकमान ने सख्त कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पार्टी के उच्च नेतृत्व के आदेश पर की गई है। शर्मा पर लगे आरोपों को लेकर पार्टी की छवि खराब हो रही थी, जिसको देखते हुए हाईकमान ने तत्काल सख्त कदम उठाया। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा में इस तरह के आचरण के लिए कोई स्थान नहीं है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने सतीश शर्मा के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला पार्टी के शीर्ष नेताओं तक पहुंचा। जांच के बाद हाईकमान ने निष्कासन का निर्णय लिया।  दरअसल, शहर कोलगवां थाने में शिकायत की गई थी कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने चाय पीने के बहाने घर पर आए थे और गलत काम की कोशिश करने लगे। महिला ने पुलिस को वाट्सएप के कुछ स्क्रीन शॉट्स भी सौंपे हैं। कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि महिला ने आवेदन दिया है, मामले की जांच की जा रही है। इधर, पूर्व जिलाध्यक्ष ने आरोपों को निराधार करार देते हुए कहा था कि महिला ब्लैकमेल कर रही है। दो साल पहले पार्टी कार्यालय में पत्रकारवार्ता में मिली और सेल्फी खींच ली थी। इसके बाद उसने ऑपरेशन की बात कहकर 25 हजार उधार मांगे थे। मैंने दोस्त से दिलवा दिए। कई माह बाद मांगे तो फंसाने की धमकी देने लगी। भाजपा हाईकमान ने किया निष्कासित भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने पत्र जारी करते हुए जानकारी दी कि सतना जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा द्वारा अशोभनीय कृत्य किया गया है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। यह कृत्य असहनीय है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा द्वारा सतीश शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है। recent visitors 43

इटारसी से होते हुए कानपुर से बेंगलुरु के मध्य चलेगी स्पेशल ट्रेन

 भोपाल समर के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से कानपूर सेन्ट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु-कानपूर सेन्ट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 06-06 ट्रिप रेल प्रशासन द्वारा चलाने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी में वातानुकूलित एवं शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।   गाड़ी संख्या 04131 कानपूर सेन्ट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 अप्रैल से 01 जून 2025 तक प्रत्येक रविवार को कानपूर सेन्ट्रल  स्टेशन से रात 19:50 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना मध्यरात्रि 02:50 बजे, कटनी भोर 04:15 बजे, जबलपुर सुबह 05:35 बजे, इटारसी 09:25 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन मंगलवार शाम 18:30 बजे एसएमवीबी बेंगलुरु स्टेशन पहुँचेगी।   इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04132 एसएमवीबी बेंगलुरु-कनकपुर सेन्ट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 अप्रैल से 04 जून 2025 तक प्रत्येक बुधवार को एसएमवीबी बेंगलुरु स्टेशन से सुबह 07:10 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी दोपहर 12:30 बजे, जबलपुर दोपहर 15:45 बजे, कटनी शाम 17:05 बजे, सतना 18:30 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन शुक्रवार मध्यरात्रि 02:00 बजे कानपूर सेन्ट्रल स्टेशन पहुँचेगी।           रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में फतेहपुर, प्रयागराज, शंकरगढ़, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, मंचेरियल, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, चीराला, ओंगोल, नेल्लूर, गुडुर, पेरम्बूर, अरक्कोणम जंक्शन, काटपाडी, जोलारपेट्टई, बांगरपेट एवं कृष्णराजपुरम  स्टेशनों पर रुकेगी।  स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है। recent visitors 19

देवबंद में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, इस हादसे में चार मजदूरों की सूचना, शवों के चीथड़े 100 से 150 मीटर दूर तक जा गिरे

सहारनपुर उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद थाना इलाके में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। इस भीषण हादसे में चार मजदूरों के मरने की जानकारी है। धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज करीब 2 किलोमीटर तक सुनी गई और कंपन से ग्रामीणों को भूकंप के झटके सा एहसास हुआ। दूर-दूर तक मानव अंग फैले हुए है। शवों के चीथड़े 100 से 150 मीटर दूर तक जा गिरे जानकारी के मुताबिक, आज सुबह साढ़े 4 बजे देवबंद थाना क्षेत्र के जडौदा जटट गांव में लाइसेंसी पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद आग लग गई। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में काम करने वाले कुछ मजदूर आग में झुलस गए जिनमें 4 की मौत हो जाने की सूचना है। डीएम ने बताया कि सूचना मिलते ही देवबंद पुलिस थाने की फॉरेंसिक टीम और दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुच गईं तथा राहत कार्य शुरू कर दिया गया। फैक्टरी मालिकों को हिरासत में लिया, जांच शुरू बंसल ने बताया कि पटाखा फैक्टरी का संचालन करने वाले 3 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस पटाखा फैक्टरी के पास लाइसेंस था। उन्होंने कहा कि फैक्टरी में किस तरह का पटाखा बनाया जा रहा था इसकी जांच कराई जा रही है। वहीं, फैक्टरी में कार्यरत कुछ मजदूरों और ग्रामीणों द्वारा राजमार्ग को जाम कर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मजदूरों और ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। recent visitors 26

रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, 50 लोगों को किया गिरफ्तार

जयपुर जयपुर के बगरू थाना क्षेत्र में एक होटल में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने देर रात छापा मारकर 50 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 10 युवतियां भी शामिल हैं। यह कार्रवाई हिम्मतपुरा स्थित कैलम अथर्व पैलेस एंड रेस्टोरेंट में की गई, जहां बड़ी मात्रा में शराब भी बरामद हुई। पुलिस ने होटल संचालक को भी शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि होटल में अवैध रूप से रेव पार्टी चल रही है। इसके बाद कुछ पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में मौके पर भेजा गया। पार्टी की पुष्टि होने पर रात 1:30 बजे बगरू और बिंदायका थाना पुलिस की टीम ने होटल पर छापा मारा। छापे के दौरान कई युवक-युवतियां नशे की हालत में मिले और पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। होटल मालिक से जब शराब परोसने के दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका, जिसके चलते उसे भी हिरासत में लिया गया। सीआई मोतीलाल के अनुसार रेव पार्टी में डीजे की तेज आवाज पर युवक-युवतियां डांस कर रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर डीजे बंद कराया और पार्टी समाप्त करने के निर्देश दिए। सभी गिरफ्तार लोगों को बिंदायका थाने में रखा गया है। recent visitors 42

भारतीय जनता पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाती : वीडी शर्मा

भोपाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि देश हो प्रदेश यहाँ रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढ ढूंढ कर निकाला जायेगा और वापस भिजावाया जाएगा और अवैध रूप से रह रहे पाक नागरिक बिलकुल भी नहीं बचेंगे, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की पहलगाम हमले के रूप में की गई कायराना हरकत का करारा जवाब दिया जायेगा पूरा देश गुस्से में है। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज पार्टी कार्यालय में उन विधायकों और अन्य जन प्रतिनिधियों को बुलाकर बात की जो पिछले कई दिनों से सार्वजानिक मंच से पार्टी लाइन से हटकर बातें कर रहे थे, उन्होंने सभी से बात की जो नहीं आ पाए उनको बुलाकर बात की जाएगी, जबकि एक नेत्री को नोटिस पार्टी नोटिस दे रही है। पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाती वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाती ऐसा करने वाला कार्यकर्ता हो, पदाधिकारी हो, मंत्री, सांसद, विधायक हो कोई बक्शा नहीं जाता भाजपा में एक पद्धति है एक प्रक्रिया है उसके तहत काम होते है आज उसी के तहत सबसे बात हुई है, हम सब इंसान हैं हो जाता है कभी कभी लेकिन सबको समझाइश देने बुलाया था। हमारी बेटियों-बहनों की तरफ आँख उठाकर देखने वाला बचेगा नहीं भोपाल में हिंदू लड़कियों को लव जिहाद के जाल में फंसाने वाली गैंग के सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि हमारी पुलिस बहुत एक्टिव है वो एक्शन ले रही है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी कड़े निर्देश दिए है, उन्होंने कहा हमारी बेटियों बहनों की तरफ आँख उठाकर देखने वाला बचेगा नहीं। बिलकुल बक्शा नहीं जायेगा वीडी शर्मा ने पाकिस्तानी नागरिकों से जुड़े सवाल पर कहा कि एक एक पाकिस्तानी नागरिक को ढूंढ ढूंढ कर निकाला  जायेगा और वापस भेजा जायेगा और जो अवैध रूप से रह रहे हैं उन्हें बिलकुल बक्शा नहीं जायेगा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अब हमारे भाई बहनों के ताबूत आये तो अब आतंकवाद का अंतिम ताबूत होगा जिसपर कील ठुकेगी, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह कह चुके हैं पाकिस्तान को पहलगाम हमले का करार जवाब  मिलेगा, पूरा देश इस मामले में एकजुट है। recent visitors 50

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, इलाके में मची अफरा-तफरी, तीन युवकों की मौत

सहारनपुर देवबंद में शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे एक पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट हुआ। इस धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट के समय फैक्टरी के अंदर कई लोग मौजूद थे, हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। डीएम मनीष बंसल ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। इसमें  राहुल उर्फ काका (24) पुत्र रामकुमार निवासी फतेहपुर गांव, विशाल(25) पुत्र संदीप कुमार निवासी गुनारसा गांव और विकास(19) पुत्र राजबल निवासी जड़ौदा जट शामिल है। उधर, ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे में तीन हिंदू युवकों की मौत हुई है, जबकि वहां पर मुस्लिम युवक भी काम करते थे। उन्हें कुछ क्यों नहीं हुआ। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने पर जुटे हुए हैं। हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है। विस्फोट की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फैक्टरी में आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन घटना के कारणों की जांच कर रहा है। वहीं मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं। धमाके के बाद भीषण आग की लपटे फैक्टरी से उठने लगीं। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। युवको की मौत की सूचना परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन मौके पर पहुंच रहे हैं। फैक्टरी को पटाखे बनाने के लिए लाइसेंस दिया गया है। अब यह जांच की जा रही है कि किस तरह के पटाखे बनाए जा रहे थे। फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।  – मनीष बंसल, डीएम   recent visitors 31

पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ का शव मिलने से मचा हड़कंप, वन अधिकारियों ने शुरू की जांच, कैसे हुई टाइगर की मौत

सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व के रूखड़ बफर जंगल के सघन वनक्षेत्र में गश्ती दल को शनिवार सुबह एक बाघ का शव मिला है। बाघ का शव कुछ दिन पुराना होने का अनुमान है, जिसके शरीर का अधिकांश हिस्सा सड़कर खराब हो गया है। जानकारी के अनुसार रूखड़ पूर्व बीट के जंगल में मासूलनाला के आगे सघन और दुर्गम क्षेत्र में मिले बाघ के शव का पोस्ट मार्टम कराने पेंच पार्क में पदस्थ वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा को मौके पर बुलाया गया है। कोई अंग गायब तो नहीं वहीं डॉग स्क्वायड के अलावा पेंच के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह सहित वन अधिकारी और मैदानी अमले ने मौके पर पहुंचकर छानबीन प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शव कितना पुराना हैं, यह जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा। बाघ के शरीर का कोई अंग गायब तो नहीं है, इसकी छानबीन भी की जा रही है। नियमित गश्ती के दावों की खुली पोल सघन वन क्षेत्र में बाघ का सड़ा हुआ शव मिलने से पेंच प्रबंधन द्वारा मैदानी अमले द्वारा जंगल की नियमित गश्ती के दावों की पोल खुल गई है। हालाकि इस मामले में अधिकारी कोई भी प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं। पेंच के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने नईदुनिया को बताया कि रूखड़ बफर जंगल में मासूलनाला से काफी अंदर सघन वन क्षेत्र में बाघ का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचकर विस्तृत जानकारी ली जा रही है, इसके बाद कुछ कहा जा सकेगा। recent visitors 23