Sunday, July 5, 2026 7:46 am

गोरखपुर में घर के सामने सोए सात लोगों पर चढ़ा दी कार, मां-बेटी की मौत

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) में तेज रफ्तार कार ने घर के सामने बैठी महिला और किशोरियों को कुचल दिया. हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई. वहीं, लोग 5 गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना देर रात करीब 11:30 बजे की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बीआरडी मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भेजा गया है. डॉक्टरों ने जन्नतुन निशा (44) और झीना (16) को मृत घोषित किया. वहीं, मरियम खान (18), राबिया खातून (23), निहाल (5), जुबैर (17) और सुबराती (16) गम्भीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद कार सवार चार युवकों में एक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं, 3 कार सवार मौके से फरार हो गए. यह घटना गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट ब्लॉक के भगवानपुर की है. बांदा सड़क हादसे में हुई थी 2 की मौत इसी हफ्ते 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के बांदा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया था. यहां एक रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. तीनों बाइक सवार एक शादी समारोह से लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में रोडवेज बस ने कुचल दिया.   recent visitors 31

मिनीमाता ने गरीबों, दीन-हीनों एवं जरूरतमंदों की सेवा में आजीवन अपने आप को समर्पित किया था: उप मुख्यमंत्री

रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि सतनामी समाज एवं छत्तीसगढ़ के गौरव पूर्व सांसद स्वर्गीय मिनीमाता का जीवन जन सेवा एवं संघर्षों में व्यतीत हुआ है। उन्होंने गरीबों, दीन-हीनों एवं जरूरतमंदों की सेवा में आजीवन अपने आप को समर्पित किया था। उनका पूरा जीवन मानवता एवं जन कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भंडेरा में आयोजित स्वर्गीय मिनीमाता के मूर्ति अनावरण एवं सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। सांसद भोजराज नाग, विधायक कुंवर सिंह निषाद और डोमन लाल कोर्सेवाड़ा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि उस दौर में जब महिलाओं को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी, स्वर्गीय मिनीमाता को छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद बनने का गौरव हासिल हुआ था। उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचित वर्गों के साथ-साथ पीड़ित मानवता की सेवा में मिनीमाता का योगदान अनुपम एवं अद्वितीय है। हम सभी को गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की सीख मिनीमाता से लेना चाहिए। सांसद भोजराज नाग ने वंचित वर्गों के कल्याण तथा समाज के नवनिर्माण में स्वर्गीय मिनीमाता के योगदानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मिनीमता ने जीवन पर्यंत समाज में फैली कुरीतियों और विसंगतियों को दूर करने में बहुमूल्य भूमिका निभाई। विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने स्वर्गीय मिनीमाता के योगदानों को रेखांकित करते हुए उन्हें समाज के शोषित, पीड़ित एवं वंचित वर्गों का सच्चा हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि आप सबकी कृपा और आशीर्वाद से ग्राम भंडेरा के मेरे जैसे एक साधारण व्यक्ति को विधायक बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान किया गया। पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक सर्वबिरेन्द्र साहू, राजेन्द्र राय, दयाराम साहू तथा नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा सतनामी समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे। recent visitors 32

PMAY के लिए ऑन लाईन आवेदन करने वाले हितग्राहियों को आवेदन की मूल प्रति निगम में जमा करना होगा अनिवार्य

PMAY के लिए ऑन लाईन आवेदन करने वाले हितग्राहियों को आवेदन की मूल प्रति निगम में जमा करना होगा अनिवार्य  आवास योजना का लाभ लेने के हितग्राही शीघ्र ही जमा कराये आवेदन की हार्डकापीः- आयुक्त  सिंगरौली नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त श्री डी.के शर्मा के द्वारा नवीन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को द्वारा ऑन लाईन भरे गए आवेदन की हार्ड कापी निगम कार्यालय में जमा कराने का आग्रह किया गया है।  निगमायुक्त श्री शर्मा के द्वारा अवगत कराया गाय है कि निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास हेतु  2645 आवेदन प्राप्त हुयें जिन में बीएलसी घटके तहत 985 आवेदन तथा एएचपी घटक के तहत 1659 तथा 1 आवेदन आईएएस योजना के तहत प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि हितग्राही योजना का लाभ लेने के लिए जल्द जल्द अपने ऑन लाईन आवेदन की हार्ड कापी निगम कार्यालय के उपलंब्ध कराये। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि हितग्राही के द्वारा अपने आवेदन का हार्ड कापी समय पर निगम कार्यालय मे जमा नही कराया गया तो संबंधित के आवेदन को निरस्त कर दिया जाये। निगमायुक्त के द्वारा किसी भी असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय पर हितग्राहियों से अपना आवेदन जमा करने का आग्रह किया गया है। recent visitors 13

रीवा से वैढ़न आ रही युवती के साथ बस स्टॉफ ने की छेड़छाड़

सिंगरौली  रीवा से चलकर वैढ़न आने वाली यात्री बस में सवार एक युवती के साथ छेड़छाड़ किये जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बस में सवार युवती के बगल वाली सीट में बस कंडक्टर आकर बैठ गया और बस के अंदर जल रही लाइट को इशारे से बंद करवा दिया। बस जब बरगवां से आगे पहुंची तभी कंडक्टर ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए सीट पर बैठी युवती के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। बस कंडक्टर द्वारा की जा रही छेड़छाड़ को युवती सहती रही। शुक्रवार की सुबह 5 बजे के करीब बस जब वैढ़न बस स्टैंड पर पहुंची तो बस उतरने के बाद युवती सीधे कोतवाली थाने पहुंच गयी और शिकायत दर्ज करा दी। युवती की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने सामान्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए केस डायरी बरगवां थाने भेज दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। बस गौतम ट्रेवल्स रीवा की बताई जा रही है।  इस मामले में बरगवां थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि युवती से छेड़छाड़ की डायरी प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। जांच में गंभीर तथ्य मिले तो धाराएं बढ़ाई जायेंगी। recent visitors 26

अस्मिता सिटी में महिला कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन 28 अप्रैल को

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी अस्मिता सिटी इलेक्ट्रिक महिला प्रीमियर लीग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 28 अप्रैल 2025, दिन सोमवार को प्रातः 7:00 बजे से किया जाएगा। यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया लघु केंद्र बंजी में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में केवल 19 वर्ष तक की बालिकाएं ही भाग ले सकेंगी। आयोजन में महिला कबड्डी टीमों को आमंत्रित किया गया है, जिससे उभरती हुई महिला खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया जा सके। प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आयोजकों ने सभी पात्र टीमों से समय पर खेलो इंडिया लघु केंद्र बंजी में पंजीकरण कराने और आयोजन स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है। recent visitors 31

CM यादव ने राज्य के औद्योगिक परिवेश को धरातल पर परिवर्तित करने के लिए एक दूरदर्शी और व्यापक रणनीति अपनाई

CM यादव ने राज्य के औद्योगिक परिवेश को धरातल पर परिवर्तित करने के लिए एक दूरदर्शी और व्यापक रणनीति अपनाई   भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने औद्योगिक विकास के जिस पथ को अपनाया है, उसने राज्य को निवेशकों के लिए भारत के सबसे भरोसेमंद और आदर्श स्थल के रूप में स्थापित कर दिया है। 'विकसित भारत@2047' के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को साकार करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के औद्योगिक परिवेश को धरातल पर परिवर्तित करने के लिए एक दूरदर्शी और व्यापक रणनीति अपनाई है। इस रणनीति के प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिये ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव्स’ आयोजित की गई। उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर और शहडोल में हुई आरआईसी में मुख्यमंत्री ने स्थानीय निवेशकों और उद्योगपतियों से सीधा संवाद किया, जिससे जिला स्तर पर औद्योगिक जागृति और विश्वास का माहौल बना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई, पूणे, बेंगलुरु, कोलकाता, कोयंबटूर, दिल्ली के साथ-साथ जापान, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम जैसे अन्तर्राष्ट्रीय स्थलों पर निवेशकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर राज्य की संभावनाओं को राष्ट्रीय वैश्विक पटल पर भी प्रस्तुत किया। साथ ही परिणामस्वरूप, प्रदेश में निवेशकों की संख्या और उनकी प्रतिबद्धताओं में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। इस कड़ी का सबसे बड़ा उदाहरण 'इन्वेस्ट मध्यप्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025' रहा, जिसमें 60 से अधिक देशों के 100+ अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित 25,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 18 नई उद्योग-अनुकूल नीतियों का शुभारंभ किया गया, जिसने प्रदेश के औद्योगिक भविष्य को नई दिशा दी। 330 से अधिक इकाइयों का भूमि-पूजन/लोकार्पण, 1,070 से अधिक भूमि आवंटन पत्र वितरित मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में वर्ष 2024-25 के दौरान प्रदेशभर में 330 से अधिक औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन अथवा लोकार्पण किया गया, जिससे निवेश प्रस्ताव अब मात्र कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर साकार हो रहे हैं। इसके साथ ही 1,070 से अधिक उद्योगों को भूमि आवंटन पत्र प्रदान किए गए हैं, जिससे परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांतिकारी बदलाव धार में पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क, उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी में मेडिकल डिवाइस पार्क, नर्मदापुरम में पॉवर एवं रिन्यूएबल एनर्जी उपकरण निर्माण क्षेत्र और मुरैना के सीतापुर में मेगा लेदर एवं फुटवियर क्लस्टर जैसी परियोजनाएं मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का प्रमाण हैं। पीथमपुर और भोपाल में 2 मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का निर्माण भी प्रदेश को लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। महिलाओं को केंद्र में रखकर समावेशी औद्योगिक विकास मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सोच समावेशी विकास की है। इसी सोच के तहत इंदौर, उज्जैन, पीथमपुर, भिंड, रायसेन, झाबुआ, सिंगरौली और धार जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं के लिए 8 आधुनिक छात्रावासों का निर्माण किया जा रहा है। इससे उन्हें सुरक्षित और अनुकूल कार्य वातावरण मिल सके। नियमों में सुधार से ‘विश्वास आधारित शासन व्यवस्था’ की ओर कदम ‘मध्यप्रदेश जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अधिनियम-2024’ के माध्यम से राज्य के 8 कानूनों की 64 धाराओं को अपराधमुक्त कर व्यापारिक समुदाय को एक बड़ी राहत दी गई है। यह पहल मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उस सोच को प्रतिबिंबित करती है, जिसमें शासन ‘विश्वास’ को मूल में रखकर कार्य करता है, न कि संदेह के आधार पर। ‘उद्योग एवं रोजगार वर्ष’ से होगा हर जिले में विकास और रोजगार का विस्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2025 को ‘उद्योग एवं रोजगार वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत एमएसएमई को मजबूती, युवाओं को प्रशिक्षण, स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा और हर जिले में औद्योगिक अवसरों का सृजन सुनिश्चित किया जा रहा है। इंदौर में 27 अप्रैल को ‘आईटी कॉन्क्लेव’ से इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है और अब कृषि, फार्मा, टेक्सटाइल, पर्यटन एवं ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में विशेष सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश में निवेश की व्यापक संभावनाओं को और अधिक बल मिलेगा। निवेश से समृद्धि की ओर औद्योगिक विकास का यह सिलसिला न केवल निवेशकों के लिए लाभदायक सिद्ध हो रहा है, बल्कि इससे प्रदेश में रोजगार के हजारों अवसर सृजित हो रहे हैं, युवा वर्ग को नई दिशा मिल रही है और क्षेत्रीय असंतुलन दूर होकर समावेशी विकास को बल मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश अब नीतियों, संरचना और कार्यान्वयन के तीनों मोर्चों पर एक मजबूत, आधुनिक और निवेशकों का प्रथम पसंद बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। यह न केवल एक विकास यात्रा है, बल्कि ‘विकसित मध्यप्रदेश’ की ओर उठाया गया ठोस और निर्णायक कदम है।   recent visitors 27

नवीन अपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

नवीन अपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण सिंगरौली पुलिस विभाग द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों के तनावमुक्त व संतुलित जीवन हेतु हार्टफुलनेस ध्यान सत्र आयोजित। सिंगरौली      पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, जिले में नवीन अपराधिक कानूनों (BNS/BNSS/BSA) को प्रभावी ढंग से क्रियान्वय करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में प्रत्येक अनुसंधान अधिकारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।      उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 07-04-2025 को प्रारंभ किया गया, जिसमें जिले के समस्त अनुसंधान अधिकारियों तथा पर्यवेक्षण कर्ता अधिकारियों को नवीन अपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कुल 417 अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है जिसमें से अब तक दो सप्ताह में 187 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका। यह प्रशिक्षण निरंतर जारी है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को नवीन कानूनों के कार्यान्वयन में दक्ष बनाना है, ताकि अपराधों की त्वरित और सही तरीके से विवेचना की जा सके। प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु 1.अपराध स्थल की जांच व FSL नियम, अपराध स्थल के वैज्ञानिक विश्लेषण (Crime Scene Scan) तथा प्रारंभिक जांच में FSL की भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जा रहा है – नगर पुलिस अधीक्षक (विंध्यनगर) श्री पी.एस. परस्ते द्वारा 2.    यौंन अपराधो के लिये जॉच ट्रेकिंग प्रणाली (ITSSO) के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है – एस.डी.ओ.पी. सिंगरौली श्री के.के.पाण्डेय द्वारा 3.नवीन कानूनों के अंतर्गत गिरफ्तारी और कस्टडी प्रक्रिया के विषय पर प्रशिक्षित किया जा रहा है -डी.पी.ओ. श्री महेन्द्र गौतम द्वारा 4.    बीएनएसएस की धारा 173 , ई-एफआईआर, जीरो एफआईआर व पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण दिया गया – ए.डी.पी.ओ. श्री आनंद कमला पुरी द्वारा 5. नवीन अपराधिक अधिनियम जागरुकता सृजन पर आधारित लघु फिल्मो को दिखाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है – निरीक्षक श्री मो. समीर द्वारा 6.    ई-साक्ष्य एप, संकलन एप, सी.सी.टी.एन.एस., एन.सी.आर.बी. संकलन पोर्टल, समन वारंट, ई-शक्ति एप, ई-रक्षक एप चलाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है -आर. श्री संदीप वर्मा द्वारा 7.    पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदायित नवीन कानूनों से संबंधित विडियो का प्रदर्शन किया जा रहा है,  ताकि विवेचकों को यथा स्थिति से अवगत कराया जा सके और वे इन नई विधियों को सही तरीके से लागू कर सकें।      इसके अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, तनावमुक्त एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने हेतु हार्टफुलनेस ध्यान सत्र का भी आयोजन किया जा रहा है। श्रीमती नागा रेवाथी ( हार्टफुलनेस ट्रेनर सायकोलाजिस्ट), श्री सच्चिदानंद सिंह (हार्टफुलनेस ट्रेनर), श्री जय भगवान मित्तल (हार्टफुलनेस ट्रेनर) के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस ध्यान योग कार्यशाला में प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह सत्र न केवल तनाव प्रबंधन में सहायक रहा, बल्कि एकाग्रता व कार्य क्षमता को भी बढ़ाने में उपयोगी सिद्ध हुआ। कार्य और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल रही। recent visitors 16