Tuesday, July 7, 2026 1:21 pm

प्याज के भाव औंधे मुंह गिर जाने से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिरा

गुना सब्जी में जायका बढ़ाने वाली प्याज की अकड़ निकल गई है। 15 दिन पहले तक यह 15 रुपए किलों में थोक में बिक रही थी, अब स्थिति यह है कि पांच रुपए किलों में भी इसे कोई नहीं खरीद रहा है। प्याज के भाव औंधे मुंह गिर(Onion Rate Decreases) जाने से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। स्थानीय स्तर पर ही प्याज की अच्छी पैदावार होने की वजह से इसके भाव नरम थे। लेकिन पिछले कई दिनों से मौसम में आए परिवर्तन और बारिश से इसके खराब होने का अंदेशा पैदा हो गया है। इस वजह से किसान मंडी में प्याज बेचने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।  मंगलवार को नानाखेड़ी स्थित थोक सब्जी मंडी में प्याज की बंपर आवक रही, लेकिन इस हिसाब से खरीददार नहीं पहुंचे। इस कारण से इसके दाम 10 रुपए किलो घट गए। 15 रुपए किलों में बिकने वाली प्याज को पांच रुपए में भी कोई खरीदने को तैयार नहीं था। इस वजह से किसान परेशान होते रहें, उनका कहना था कि ऐसी स्थिति रहीं तो गुना तक आने का भाड़ा तक निकलना मुश्किल हो जाएगा। गुना में ही इस बार अच्छी पैदावार पिछली बार प्याज की कम पैदावार होने की वजह से इसके दाम आसमान पर पहुंच गए थे। थोक में ही 25 से 30 रुपए किलों में बिकी थी। यही वजह रही कि किसानों इस बार भी अच्छा लाभ कमाने के चक्कर में बड़े रकबे में प्याज की खेती की है। पिपरौदा निवासी किसान कमलेश सिंह ने बताया कि पिछली बार प्याज महंगी बिकी थी, इसी को देखते हुए इस बार ज्यादातर किसानों ने प्याज की बोवनी की तरफ रुझान किया। इसकी अधिक पैदावार होने से इसके दाम गिर गए हैं। क्योंकि प्याज एक ऐसी उपज है, जिसे लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रखा जा सकता है। इसलिए किसान इसे जल्दी से जल्दी बेचना चाहता है। इधर बारिश और तेज गर्मी की वजह से भी इसके खराब होने की आशंका है। महाराष्ट्र की थोक मंडियों में भी स्थिति बुरी प्याज कारोबारी(Onion Rate Decreases) इमरान राईन ने बताया कि महाराष्ट्र की थोक मंडियों में प्याज एक रुपए से लेकर 7 रुपए प्रति किलोग्राम तक बिक रही है। इसमें ज्यादातर ऐसी प्याज है, जो लंबे समय तक सुरक्षित रखी जा सकती है। हालांकि पिछली बार महाराष्ट्र की मंडी में ही प्याज 15 से 20 रुपए किलों बिकी थी। इसी तरह एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव में प्याज के भाव में गिरावट है। राज्य की दूसरी मंडियों में हालात और भी खराब हैं। इस बार स्थानीय स्तर पर अच्छी पैदावार की वजह से बाहर से भी प्याज नहीं मंगाई जा रही है। इसका असर हर मंडी पर पड़ा है। recent visitors 25

न्यायालयों में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को एक की जगह अब दो सप्ताह का अवकाश

जबलपुर मध्य प्रदेश में कार्यरत न्यायालयीन कर्मचारियों के अच्छी खबर है, जबलपुर उच्च न्यायालय ने सभी न्यायालयों में पदस्थ तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में वृद्धि की है, उच्च न्यायालय ने इसके लिए अलग अलग आदेश जारी किये हैं मध्य प्रदेश के न्यायालयों में काम करने वाले कर्मचारियों  के लिए अभी तक एक सप्ताह के ग्रीष्मकालीन अवकाश की सुविधा प्रदान की गई थी यानि न्यायालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में कर्मचारी एक सप्ताह का अवकाश ले सकता था लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए वृद्धि की गई है। तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को एक की जगह अब दो सप्ताह का अवकाश   हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि  05 जुलाई 2018 की कंडिका-4 में दिए आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए, जिला स्थापना एवं कुटुम्ब न्यायालय की स्थापना पर कार्यरत ऐसे कर्मचारी जिनका वेतनमान छठवे वेतन आयोग के अनुसार ग्रेड-पे रुपये 3600/- एवं उससे अधिक है, ऐसे कर्मचारियों को एक सप्ताह के स्थान पर अब दो सप्ताह का ग्रीष्मकालीन अवकाश स्वीकृत किया जाता हैं एवं रुपये 3600/- ग्रेड पे से कम वेतनमान प्राप्त करने वाले समस्त कर्मचारियों को (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को छोड़कर) एक सप्ताह के स्थान पर 10 दिवस का ग्रीष्मकालीन अवकाश स्वीकृत किया जाता है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अवकाश में भी वृद्धि इसी तरह उच्च न्यायालय ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अवकाश में भी वृद्धि की है, कोर्ट ने अपने आदेश में बताया कि समस्त नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण, उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश जबलपुर द्वारा 17 मई 2025 को दिए गए आवेदन को स्वीकार करते हुए मुख्यपीठ जबलपुर ने 09 मई 2025 को दिए आदेश मेंआंशिक संशोधन करते हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को स्वीकृत 1 सप्ताह के ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ाकर 10 दिवस का ग्रीष्मकालीन अवकाश स्वीकृत किया जाता है। recent visitors 35

वैभव सूर्यवंशी IPL 2025 में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे, इस मामले में पूरन-अभिषेक जैसों की भी चमक पड़ी फीकी

नई दिल्ली 14 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL 2025 में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपने स्क्वॉड में शामिल किया तब ही लोग समझ गए थे कि इस खिलाड़ी में कुछ तो खास बात है, क्योंकि टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ हैं। हर कोई जानता है कि राहुल द्रविड़ से बेहतर नए खिलाड़ियों को कोई और नहीं तराश सकता। हालांकि राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआत से ही वैभव को प्लेइंग XI में मौका नही दिया। पहले इस खिलाड़ी ने डगआउट में बैठकर अपनी नबज को कंट्रोल किया और IPL के बड़े मंच को समझा और फिर जैसे ही उन्हें आधे सीजन के बाद खेलने का मौका मिला तो उन्होंने पूरी दुनिया को अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। वैभव सूर्यवंशी को IPL 2025 में कुल 7 ही मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 206.56 के स्ट्राइक रेट के साथ 252 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और एक अर्धशतक बनाया। वैभव का हाईएस्ट स्कोर 101 रनों का रहा। वैभव ने इन 7 मैचों में चौकों से ज्यादा छक्कों की बरसात की। 7 मैचों में उन्होंने 18 चौके लगाए, जबकि 24 बार तो उन्होंने गेंद को सीधा बाउंड्री के बाहर भेजा। वैभव की तूफानी बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि IPL 2025 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने के मामले में निकोलस पूरन और अभिषेक शर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज उनके आगे पानी भरते नजर आए। जी हां, वैभव का स्ट्राइक रेट इस सीजन 206.56 का रहा, जबकि कम से कम 250 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पूरन और अभिषेक उनके पूछे रहे। पूरन का स्ट्राइक रेट इस सीजन 197.82 का है जबकि अभिषेक का 192.26 का। आईपीएल 2025 में उच्चतम बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट (कम से कम 250 रन): 1. 206.55 – वैभव सूर्यवंशी (252 रन) 2. 197.82 – निकोलस पूरन (455 रन) 3. 192.26 – अभिषेक शर्मा (373 रन) 4. 190.37 – पीयूष आर्य (356 रन) हालांकि वैभव सूर्यवंशी के आगे असली चुनौती अगले सीजन की होगी। IPL 2026 में सभी टीमें उनके खिलाफ गेम प्लान बनाकर उतरेगी। ऐसे में इस युवा बल्लेबाज को अधिक तैयारी के साथ मैदान पर उतरना होगा और निरंतरता दिखानी होगी। recent visitors 40

बाबर-रिजवान को फिर नहीं मिला मौका, बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान

कराची पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की घरेलू सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। गौर करने वाली बात ये है कि इस टीम में स्‍टार बल्‍लेबाज बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी समेत कई बड़े नाम शामिल नहीं हैं। पाकिस्तान ने कोच के तौर पर माइक हेसन की पहली सीरीज होगी, जिसके लिए 16 सदस्‍यीय टीम घोषित की गई है। बल्लेबाज सलमान अली आगा कप्तान बने रहेंगे, जबकि ऑलराउंडर शादाब खान उनके डिप्टी होंगे। पीसीबी ने पीएसएल में प्रदर्शन के आधार पर चुनी टीम पीसीबी के चयनकर्ताओं ने अनुभवी सफेद गेंद के खिलाड़ी फखर जमान, हारिस रऊफ और नसीम शाह को भी टीम में शामिल किया है। लेकिन बाबर आजम, मोहम्‍मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को टीम में जगह नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि पीसीबी ने घोषणा की है कि टीम का चयन मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) सीजन के दौरान प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। चोट से उबरने के वाले सैम अयूब का भी चयन मेजबान टीम में चोट से उबरने वाले आक्रामक बल्लेबाज सैम अयूब की भी वापसी हुई है। फरवरी में दूसरे टेस्ट में फील्डिंग करते समय टखने में फ्रैक्चर होने के कारण अयूब को इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच में ही बाहर कर दिया गया था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मौजूदा पीएसएल सीजन में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है। साहिबजादा फरहान की सात साल वापसी  वहीं, 29 वर्षीय बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पीएसएल में उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है और 2018 के बाद पहली बार टी20 इंटरनेशनल के लिए टीम में वापसी की है। फरहान ने पीएसएल में अब तक 10 मैचों में 154.50 की स्ट्राइक रेट से 394 रन बनाए हैं और इस इवेंट में रन बनाने के मामले में सबसे आगे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज पाकिस्तान के नए कोच माइक हेसन के लिए पहली सीरीज होगी, जिसका शेड्यूल आने वाले दिनों में घोषित किया जाएगा। पाकिस्तान टीम सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब। recent visitors 42

चयनकर्ता कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने CSK vs RR मैच के बाद एमएस धोनी पर अपनी भड़ास निकाली

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चयनकर्ता कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने CSK vs RR मैच के बाद एमएस धोनी पर अपनी भड़ास निकाली है। उनका मानना है कि धोनी के रिफ्लेक्स अब स्लो हो चुके हैं और उनके घुटने भी जवाब दे चुके हैं। अब उन्हें IPL से रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए। बता दें, ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद धोनी ने बीच सीजन में सीएसके की कमान एक बार फिर संभाली, हालांकि वह भी टीम को प्लेऑफ में नहीं पहुंचा पाए। चेन्नई ने अभी तक खेले 13 में से 10 मैच हारे हैं, टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी 10वें पायदान पर हैं। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "धोनी की उम्र भी बढ़ रही है, आप उनसे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते। लेकिन साथ ही, आप बार-बार आकर खेल को खराब नहीं कर सकते, अगर आप ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं, तो कह दें कि आप ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं और चले जाएं। यह एक ऐसा फैसला है जो सिर्फ धोनी ही ले सकते हैं। क्या वह खेलना जारी रखेंगे? अगर खेलना जारी रखेंगे, तो किस भूमिका में: कप्तान, विकेटकीपर या फिनिशर? ईमानदारी से कहूं तो, उनके रिफ्लेक्स कम हो गए हैं। उनके घुटने शायद जवाब दे चुके हैं, उनकी फिटनेस, रिफ्लेक्स लेवल, सब कुछ निश्चित रूप से कम हो गया है और इसके अलावा, टॉप ऑर्डर फ्लॉप हो रहा है।" श्रीकांत ने आगे कहा कि धोनी की अपनी पुरानी शैली को दोहराने में असमर्थता ने चेन्नई को काफी हद तक प्रभावित किया है। धोनी ने इस सीजन खेले 13 मैचों में 24.50 की औसत के साथ मात्र 196 ही रन बनाए हैं। श्रीकांत ने आगे कहा, "आज चेन्नई सुपर किंग्स के साथ समस्या यह है कि धोनी अपने खेल को दोहराने में सक्षम नहीं हैं। स्पिनर उन्हें बांध रहे हैं। एक समय था जब वह स्पिनरों की गेंदों को स्टैंड में मारते थे। ईमानदारी से कहें तो वह संघर्ष कर रहे हैं।" recent visitors 44

ग्राम पंचायत सचिव गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस ने 15000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

अनूपपुर भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर लोकायुक्त पुलिस बहुत सख्ती से काम कर रही है, इसी क्रम में लोकायुक्त पुलिस रीवा ने एक्शन लेते हुए आज एक घुसखोर ग्राम पंचायत सचिव को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक अनूपपुर जिले के ग्राम पोस्ट भाद तहसील कोतमा निवासी आवेदक राजेंद्र कुमार सोनी ने एक शिकायती आवेदन लोकायुक्त कार्यालय में दिया था जिसमें ग्राम पंचायत सचिव पर रिश्वत मांगे जाने का आरोप था। पुलिया के निर्माण की स्वीकृत राशि को बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग   शिकायती आवेदन में राजेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि वो ठेकेदारी करता है,  ग्राम भाद में पुलिया के निर्माण की स्वीकृत राशि को बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव बृजेश तिवारी द्वारा 20000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है, आवेदन मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया। 5000 रुपये पहले ही ले चुका था आरोपी सत्यापन के दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत राशि के रूप में 5000 रुपये ले लिए तथा शेष राशि 15000 रुपये लेने के लिए सहमत हो गया, इस आधार पर एसपी के निर्देश पर रीवा लोकायुक्त पुलिस की एक टीम गठित की गई और आरोपी बृजेश तिवारी के बताये अनुसार ग्राम पंचायत कार्यालय चुकान,जनपद पंचायत अनूपपुर पहुंच गई। रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा ग्राम पंचायत सचिव   प्लान के मुताबिक आवेदक राजेंद्र कुमार सोनी ने जैसे ही आरोपी ग्राम पंचायत सचिव बृजेश तिवारी को रिश्वत की राशि 15000 रुपये दिए पहले से तैयार लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत में ली गई राशि बरामद कर ली और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। recent visitors 27

इंदौर में विरोधी देशों का व्यापार रुकेगा, देश के उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा

इंदौर  अंग्रेजों को सबक सिखाने के लिए महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन के तहत 22 अगस्त 1921 को विदेशी वस्त्रों के बहिष्कार का आंदोलन चलाया था। उन्होंने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई थी। अब एक बार फिर विदेशी वस्त्रों के बहिष्कार की एक मुहिम इंदौर में शुरू हुई है। इस बार निशाने पर चीन और बांग्लादेश हैं। इंदौर रेडीमेड गारमेंट व्यापारी एसोसिएशन ने चीन और बांग्लादेश के कपड़ों के बहिष्कार का निर्णय लिया है। नियम बनाकर एसोसिएशन के व्यापारी सदस्यों पर लागू भी कर दिया है। एसोसिएशन के सदस्य व्यापारी यदि चीन या बांग्लादेश निर्मित वस्त्र व एसेसरीज बेचते पाए गए तो उन पर भारी जुर्माना भी लगा दिया जाएगा। दोनों देशों के कपड़ों के बहिष्कार का निर्णय  इंदौर रिटेल रेडीमेड गारमेंट व्यापारी एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बीते दिनों पाकिस्तान से हुए संघर्ष में चीन का दुश्मन देश की मदद करना और बांग्लादेश में बढ़ी भारत विरोधी भावना व्यापारियों के इस निर्णय का कारण बनी है। दोनों देशों के वस्त्रों के बहिष्कार के निर्णय को तुरंत लागू कर दिया गया है। एसोसिएशन के सदस्य व्यापारियों को सूचना दी गई है कि जो इन देशों में निर्मित, आयातित वस्त्र या एसेसरीज बेचता पाया जाएगा, उस पर एक लाख 11 हजार रुपये का जुर्माना एसोसिएशन लगाएगा। इस निर्णय का असर सबसे पहले राजवाड़ा और मध्य क्षेत्र के पुराने परंपरागत बाजार में नजर आएगा। अन्य एसोसिएशनों को लिखेंगे पत्र इंदौर रिटेल रेडीमेड गारमेंट शहर के अन्य बाजारों के वस्त्र व्यापारी व संगठनों को भी बुधवार से पत्र लिखना शुरू करेगा। एसोसिएशन के अनुसार मध्य क्षेत्र में प्रतिबंध लागू होने के बाद अन्य व्यापारियों से अपील की जाएगी कि वे भी दोनों देशों में निर्मित कपड़ों को न बेचें। व्यापारी एसोसिएशन के अनुसार इससे दुश्मन देशों का व्यापार तो प्रभावित होगा ही, दूसरा लाभ यह कि भारतीय वस्त्र उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा। 50 अन्य एसोसिएशनों को लिखेंगे पत्र चीन और बांग्लादेश में निर्मित गारमेंट का शहर के रिटेल काउंटरों खासतौर पर मध्य क्षेत्र के काउंटरों से ही सालाना करीब 50 करोड़ का कारोबार होता है। यह कहना है इंदौर रिटेल रेडीमेड गारमेंट व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन का। इसमें 70 प्रतिशत हिस्सेदारी महिला वस्त्रों, 30 प्रतिशत पुरुष वस्त्रों की और शेष किड्स गारमेंट व अन्य सामग्री होती है। जैन कहते हैं बड़े व्यापारी कारोबार बंद करेंगे तो सीधे आयातकों पर असर होगा और इन देशों से आने वाले वस्त्रों पर लगाम लगेगी। वस्त्रों से जुड़ी एसेसरीज क्लिप, बेल्ट, टैग आदि भी इन देशों में बनी हुई न हो, इसका परहेज भी किया जाएगा। इसका अभियान शुरू किया है। recent visitors 22