Thursday, July 9, 2026 1:43 pm

ग्वालियर में सम्यक समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, कार से खींचने की कोशिश, पथराव

ग्वालियर में सम्यक समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, कार से खींचने की कोशिश, पथराव

Deadly attack on the national president of Samyak Samaj Sangh in Gwalior, attempt to drag him from the car, stone pelting ग्वालियर। ग्वालियर में एस-3 सम्यक समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह बौद्ध पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। लाखन शादी समारोह से लौट रहे थे, इस बीच उनकी कार के सामने अचानक दो बाइक पर सवार चार युवक आ गए। उन्होंने कार रोकने का इशारा किया और लाखन को बाहर खींचने का प्रयास किया। लाखन ने तुरंत गेट लॉक किया और कार तेजी से आगे बढ़ा दी, जिस पर बदमाशों ने पीछे से पथराव कर दिया।पत्थर लगने से कार का पिछला कांच टूट गया। हमले के बाद बदमाश बाइक दौड़ाते हुए करीब आधा किलोमीटर तक लाखन का पीछा करते रहे। घटना सुरेश नगर सरकारी मल्टी के पास हुई। इसके बाद लाखन थाटीपुर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चार हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद ग्वालियर में एक बार फिर जातिगत तनाव की स्थिति बन गई है। लाखन सिंह मुरार स्थित मुगलपुरा में इंटरनेशनल बुद्ध विहार के रहने वाले है। वह सम्यक समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मीटिंग में शामिल होने के बाद वे अपनी स्विफ्ट डिजायर से थाटीपुर स्थित अंबेडकर मांगलिक भवन पहुंचे थे। उनके साथ एस-3 की प्रदेश सुरक्षा अधिकारी दीपिका बौद्ध भी थीं। लाखन का कहना है कि उनकी जान को भी खतरा था।हमला होने पर लाखन के कार दौड़ाते ही बदमाश भी बाइक से पीछे लग गए। वे करीब आधा किलोमीटर तक पीछा करते हुए मेला ग्राउंड तक पहुंचे। आगे पुलिस प्वाइंट होने के कारण वे फरार हो गए। 2018 के जातिगत उपद्रव में इस संगठन और लाखन सिंह का नाम आया था।लाखन सिंह पर उपद्रव भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी। recent visitors 65

एमपी गज़ब : महिला नायब तहसीलदार ने गार्ड को थप्पड़, डंडे से पीटा

एमपी गज़ब : महिला नायब तहसीलदार ने गार्ड को थप्पड़, डंडे से पीटा

Naib Tehsildar Jyoti Lakshakar: मध्यप्रदेश के मुरैना में पदस्थ महिला नायब तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार पर एक बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जो बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी का है और उसमें नायब तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार गार्ड के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं। पीड़ित सुरक्षा गार्ड ने नायब तहसीलदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन मामला प्रशासनिक अधिकारी से जुड़ा होने के कारण पुलिस कह रही है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पहले मारे थप्पड़ फिर डंडे से पीटाघटना हाईवे स्थित आशीर्वाद मल्टी की है, जहां नायब तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार का निवास है। इसी बिल्डिंग में 50 साल के मोहरमन शर्मा सिक्योरिटी गार्ड हैं। बुधवार शाम को ज्योति लाक्षाकार ने गार्ड के साथ मारपीट की। जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें पहले वह गार्ड को थप्पड़ मारती और फिर डंडे से पीटती दिख रही हैं। मारपीट में गार्ड को चोटें भी आई हैं। जिस वक्त मारपीट की जा रही थी, वहां नायब तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार व गार्ड के अलावा और भी लोग खड़े वीडियो में नजर आ रहे हैं। गार्ड ने बताई आपबीतीपीड़ित गार्ड मोहरमन शर्मा ने अपने आवेदन में लिखा कि ज्योति मैडम ने ड्राइवर के जरिए उसे बुलवाया और जब वह पहुंचा तो पूछा कि “तू मेरे ड्राइवर से क्या बोल रहा था।” जिस पर मैंने जवाब देते हुए कहा कि “मैंने कहा था कि मैडम आज तुम्हारी गाड़ी में नहीं गईं, किसी अन्य की गाड़ी में गई हैं।” यह बात सुनते ही वह नाराज़ हो गईं और मुझे गालियाँ देते हुए पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित गार्ड का यह भी कहना है कि अगर उससे कोई गलती हुई थी तो मैडम सजा देतीं, लेकिन मैंने कोई गलती नहीं की, फिर भी मैडम ने मुझे सबके सामने गालियाँ दीं और पीटा। पीड़ित का यह भी कहना है कि अब उसकी सुनवाई भी नहीं हो रही है। recent visitors 76

3 करोड़ की PMGSY सड़क पर घटिया निर्माण, गिट्टी की जगह डाली जा रही मिट्टी

Poor construction on the 3 crore PMGSY road in Panna, soil is being used instead of gravel. पन्ना । जिले की गहरा पंचायत से पनारी इमलोनिया ग्राम तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 3 करोड़ रूपये की लागत से 29 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन इस काम की गुणवत्ता पर अब गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर मानक गिट्टी की जगह मिट्टी मिलाकर पिचिंग की जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती कम हो रही है। भविष्य में यह जल्दी खराब हो सकती है। मौके से बने वीडियो और शिकायतों के आधार पर यह मामला चर्चा में आ गया है। मामले को लेकर शिकायत भी की जा चुकी है। गुणवत्ता को लेकर बढ़ती शिकायतों के बाद अधिकारियों ने जांच टीम गठित कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इसमें जांच टीम गठित कर दी गई है। महाप्रबंधक प्रधानमंत्री सड़क योजना शिवाकर चौरसिया ने कहा है कि शिकायत पर अमल किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क अपेक्षित मानकों पर खरी नहीं उतर रही। अब लोगों की निगाहें प्रशासन की जांच और होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं। लिहाजा 3 करोड़ के इस प्रोजेक्ट पर पलीता लगता दिख रहा है। recent visitors 61

एमपी पुलिस गज़ब: कार के अंदर कांस्टेबल ने ली रिश्वत, गेट खोला तो बाहर खड़ी थी लोकायुक्त टीम; दौड़ लगाकर भागा

एमपी पुलिस गज़ब: कार के अंदर कांस्टेबल ने ली रिश्वत, गेट खोला तो बाहर खड़ी थी लोकायुक्त टीम; दौड़ लगाकर भागा

MP Police Incident: Constable accepts bribe inside car, opens gate to find Lokayukta team waiting outside; flees इसमें कार में पैसे लेने के बाद जैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उसकी कार के दरवाजे खुलवाते हुए स्वयं को लोकायुक्त के अधिकारी होने की बात कही, तो वह एक मिनट रुककर साथ चलने की बात कहते हुए कार से उतरा और लोकायुक्त की टीम को धक्का देते हुए भाग खड़ा हुआ। लोकायुक्त टीम को उसकी जैकेट और कार हाथ लगी है। जो जब्त करते हुए पुलिस थाना देहात में जाकर गुरुवार की रात एक बजे कार्रवाई की। लोकायुक्त टीआई कमल सिंह उइके ने बताया कि कोतवाली टीआइ बृजेंद्र चाचौदिया और आरक्षक पंकज यादव के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच में ले लिया है और आरक्षक की तलाश की जा रही है। जमानत नोटिस के लिए रिश्वत मांगी गईलोकायुक्त टीआई के अनुसार टीकमगढ़ के रहने वाले अंकित तिवारी के विरुद्ध कोतवाली थाना में एक एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। इसमें अब अंकित तिवारी को कोतवाली से जमानत नोटिस भरवाने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसमें जमानत देने के साथ ही केस में बचाने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग हुई। जिसमें 8 हजार रुपये पूर्व में अंकित तिवारी ने दे दिए थे, लेकिन 12 हजार रुपये देना शेष थे। लेनदेन की बात रिकॉर्ड कर लीइसको लेकर अंकित तिवारी ने लोकायुक्त पुलिस सागर कार्यालय जाकर एक शिकायत दर्ज कराई और टेप रिकॉर्डर प्राप्त करते हुए लेनदेन की बात रिकॉर्ड की। इसके चलते 12 हजार रुपये रिश्वत रुपी गुरुवार को देना तय हुआ। अंकित तिवारी ने कलेक्ट्रेट के सामने अपनी कार में बैठे आरक्षक पंकज यादव को दिए। तभी पीछे से लोकायुक्त की टीम पहुंच गई। लोकायुक्त पुलिस ने आरक्षक पंकज यादव को अपना परिचय देते हुए गेट खोलने के लिए कहा। तब एक मिनट रुकते हुए वह बाहर निकला और जैकेट की चैन खोलकर दौड़ लगा दी। इसलिए टीआई का नाम शामिल किया गयाऐसे में लोकायुक्त की टीम ने पीछा करते हुए उसे दबोचने की कोशिश की। लेकिन उनके हाथ उसकी जैकेट लग सकी और अंधेरे का फायदा उठाकर आरक्षक पंकज यादव मौके से फरार हो गया। रात 1 बजे लोकायुक्त टीम ने आरक्षक की कार क्रमांक एमपी 04 सीजेड 7719 को कब्जे में लेते हुए देहात थाना पहुंचाया और वहीं पूरी कार्रवाई की। अब कोतवाली टीआई बृजेंद्र चाचौदिया और आरक्षक पंकज यादव के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया है। बताया गया कि टीआई की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी लोकायुक्त के पास हैं। इसलिए उनका नाम शामिल किया गया है। यहां बता दें कि पुलिस महकमें टीकमगढ़ में इन दिनों कुछ भी ठीक ठाक नहीं चल रहा है। इसमें लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने सात माह में पुलिस विभाग टीकमगढ़ में तीसरी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली में ही दो लगातार घटनाएं सामने आईं हैं। ऐसे में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। recent visitors 68

गौहरगंज दुष्कर्म: मासूम से दरिंदगी का आरोपी सलमान गिरफ्तार, जंगल के रास्ते पहुंचा भोपाल; पुलिस ने दबोचा

गौहरगंज दुष्कर्म: मासूम से दरिंदगी का आरोपी सलमान गिरफ्तार, जंगल के रास्ते पहुंचा भोपाल; पुलिस ने दबोचा

Gauharganj rape: Salman, accused of brutalizing an innocent child, arrested; reached Bhopal via the forest; police arrested him. रायसेन ! गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी सलमान को गुरुवार देररात पुलिस ने गांधी नगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदू संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। गांधी नगर पुलिस ने आरोपी को रात में ही गौहरगंज पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह जंगल के रास्ते भोपाल पहुंचा और गांधी नगर आया। आरोपी गांधी नगर के वार्ड-11 में किराए का कमरा ढूंढ रहा था, उसी इलाके से पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना के बाद हिंदू संगठन के कुछ लोग गांधी नगर थाने भी पहुंचे, लेकिन उससे पहले रायसेन जिले की पुलिस उसे गौहरगंज के लिए लेकर निकल गई। इस बीच औबेदुल्लागंज के पास आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसका शार्ट एनकाउंटर किया गया। उसका जेपी अस्पताल में इलाज किया गया। बता दें 21 नवंबर को छह साल की मासूम को 23 साल का सलमान चाकलेट दिलाने के बहाने जंगल में लेकर गया और दुष्कर्म करके फरार हो गया। बच्ची रोते हुए परिजनों को मिली थी। बच्ची को स्थानीय लोगों की मदद से भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया। यहां बच्ची की स्थिति में अभी सुधार है। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने आरोपी सलमान पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर रायसेन में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी और मामले में लापरवाही पर नाराजगी जताई थी। सीएम ने रायसेन एसपी पंकज कुमार पांडे को हटा कर मुख्यालय में अटैच कर दिया था। रायसेन जिले का नया पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता को बनाया गया। recent visitors 63