Sunday, July 12, 2026 2:04 pm

तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में बढ़ रहीं छिपी बीमारियां, आयुर्वेद विशेषज्ञ संतोष जायसवाल का निःशुल्क शिविर भोपाल-उज्जैन में

Hidden diseases are increasing in fast paced life, Ayurveda expert Santosh Jaiswal’s free camp in Bhopal-Ujjain संवाददाता: सुशील दामले  भोपाल। आज इस तेज़ रफ़्तार जिन्दगी में महिलाओं एवं पुरुषों के समय ही नहीं है,घर से दफ़्तर और दफ़्तर से घर इस रफ़्तार भरी जिन्दगी में दोनों किस बीमारी से गृहस्थ हो रहे हैं ख़ुद को भी नहीं मालूम,ऐसे ही कौन सी बीमारी हो रही हैं वो ख़ुद को ही नहीं मालूम,ऐसे ही घनिष्ठ बीमारियों का इलाज़ आयुर्वेद विशेषज्ञ और नाड़ी वैद्य संतोष आनंद जायसवाल के पास है,जो विगत कई वर्षों से ऐसी घनिष्ठ बीमारियों का इलाज कर रहे हैं, विगत कई वर्षों से लगातार वन मेला भोपाल में,महाकाल वन मेला उज्जैन,इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में अपनी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से गंभीर और असाध्य बीमारियों का इलाज कर रहे हैं,जैसे मिर्गी, साइनस, माइग्रेन, दमा, भगंदर, बवासीर, पथरी, साइटिका, टीबी, थायराइड, लकवा, गठिया, जोड़ों का दर्द और गुप्त रोगों का उपचार करते आ रहे हैं,वही अब भोपाल एवं उज्जैन निवासियों के लिए बड़ी खुश खबरी,अब आयुर्वेद विशेषज्ञ और नाड़ी वैद्य संतोष आनंद जायसवाल भोपाल में 15 से 19 तारीख तक होटल पार्क,रंगमहल टॉकीज टी टी नगर न्यू मार्केट एवं उज्जैन में 20 से 24 तारीख तक जायसवाल धर्मशाला क्षीरसागर प्रकाश टॉकीज की गली में पांच दिवसीय यह शिविर निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं recent visitors 90

16 नंबर’ में छिपा है जवाब: राहुल गांधी की पहेली से हलचल, क्या परिसीमन को लेकर दक्षिण की राजनीति पर है इशारा?

The answer lies in ‘number 16’: Rahul Gandhi’s puzzle stirs up a stir, is it a reference to South Indian politics regarding delimitation? लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक ऐसा बयान दिया, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने ’16’ नंबर को लेकर एक रहस्यमयी टिप्पणी करते हुए कहा ‘हे भगवान यही तो वो नंबर है 16। जिसमें पूरा जवाब छिपा है।’ क्या है ’16’ का रहस्य?राहुल गांधी ने बताया कि कल जब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा में भाषण सुन रहे थे, तब उन्हें उनकी ऊर्जा कम लगी। उसी दौरान उन्होंने तारीख देखी 16 अप्रैल। इसी पर उन्होंने कहा कि 16 नंबर में ही इस पहेली का जवाब है। अगर आप किसी को कुछ समझ आया तो प्लीज मुझे सोशल मीडिया पर बताएं। आप जल्द ही इस नंबर के रहस्य को जान जाएंगे। NDA गणित और 16 का कनेक्शनराजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी का इशारा सीधे एनडीए गठबंधन के अंदरूनी गणित की ओर हो सकता है। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर बहुमत से पीछे रह गई थी और उसे सहयोगियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इस संदर्भ में आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) का महत्व बढ़ जाता है, जिसके पास 16 सांसद हैं और जिसका नेतृत्व चंद्रबाबू नायडू करते हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं है कि राहुल गांधी का इशारा इसी तरफ था। TDP की भूमिका और दक्षिणी राज्यों की चिंताहालांकि राहुल गांधी ने कोई विवरण नहीं दिया, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि वे इस ओर इशारा कर रहे थे कि टीडीपी (जो दक्षिण भारत का एक दल है) परिसीमन की योजनाओं पर मोदी सरकार के साथ सहमत नहीं हो सकता है। यह भी गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के मंत्री और टीडीपी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नारा लोकेश, जो नायडू के बेटे हैं, ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी को एनडीए की ओर से देश को आश्वासन देने के लिए धन्यवाद दिया था कि परिसीमन के माध्यम से किसी भी राज्य के साथ कोई अन्याय नहीं किया जाएगा। परिसीमन बिल पर क्यों उठे सवाल?राहुल गांधी का यह बयान उस समय आया है जब केंद्र सरकार लोकसभा सीटों के परिसीमन की तैयारी कर रही है। यह प्रक्रिया 2023 में पास महिला आरक्षण कानून से भी जुड़ी बताई जा रही है। दक्षिण भारत के कई दलों को डर है कि पुरानी जनगणना के आधार पर सीटों का पुनर्वितरण होने से उनकी हिस्सेदारी कम हो सकती है। तमिलनाडु की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) सहित कई दलों का कहना है कि यदि 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन हुआ, तो दक्षिण राज्यों की लोकसभा हिस्सेदारी 24% से घटकर 20% तक आ सकती है। recent visitors 114