मुंबई,
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सेलेब्रिटी मास्टरशेफ पर दिल्ली बनाम मुंबई चाट पर सेलेब्स के बीच नोकझोंक होने वाला है। सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में धमाकेदार हफ्ते के लिए मंच सज चुका है, जहां मशहूर शेफ कुनाल कपूर के साथ शेफ रणवीर बरार और एंटरटेनमेंट क्वीन फराह खान भी शामिल होंगी। दिल्ली और मुंबई की चाट को लेकर हमेशा से बहस होती रही है, और अब यह दोस्ताना लड़ाई सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के किचन तक पहुंच चुकी है।
सेट पर चाट को लेकर जमकर बहस हो रही है, जहां हर कोई अपने पसंदीदा शहर की चाट के पक्ष में खड़ा है। शेफ कुनाल कपूर का दावा है कि दिल्ली की चाट बेस्ट है! इस पर उषा ताई तुरंत चुनौती देती हैं और कहती हैं, मुंबई की चाट जैसी कहीं नहीं मिलती।गौरव खन्ना भी शेफ कुनाल का समर्थन करते हुए मुस्कुराते हुए कहते हैं, दिल्ली की चाट ही सबसे स्वादिष्ट है! और उषा ताई की टांग खींचते हुए यह भी कहते हैं, उषा ताई को असली चाट का स्वाद ही नहीं पता!" फैसल शेख भी अपनी हाजिरजवाबी दिखाते हुए कहते हैं, मुंबई की चाट ने सबकी वाट लगा दी!
जैसे-जैसे दिल्ली स्पाइस चैलेंज आगे बढ़ता है, सेलेब्स के वन-लाइनर्स और मज़ेदार तकरार से किचन का माहौल और भी चटपटा हो जाता है। अब देखने वाली बात ये होगी कि प्रतियोगी दिल्ली स्पाइस चैलेंज में अपनी खास चाट बनाकर कैसे स्वाद का जादू बिखेरते हैं। क्या उनका स्वाद भी उतना ही दमदार होगा जितनी उनकी बातें1
सेलेब्रिटी मास्टरशेफ , सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होता है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








