मुंबई,
अभिनेत्री शालिनी पांडे को दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने बहुत प्रेरित किया है। 'अर्जुन रेड्डी', 'जयेशभाई जोरदार' और 'महाराज' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाली शालिनी पांडे ने एक बार फिर अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'डब्बा कार्टेल' में 'राजी' के रूप में उनका किरदार खूब सराहा जा रहा है। इस बहुचर्चित सीरीज़ में शालिनी को पहली बार दिग्गज अदाकारा शबाना आज़मी के साथ काम करने का मौका मिला। हाल ही में एक इंटरव्यू में, शालिनी ने इस अनुभव पर बात करते हुए शबाना आजमी के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त की और इसे उनके लिए एक विशेष सौभाग्य बताया।
किसी भी युवा अभिनेता के लिए शबाना आज़मी जैसी दिग्गज के साथ स्क्रीन साझा करना किसी सपने से कम नहीं होता। शालिनी पांडे ने भी अपनी इसी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे उन्हें एक इंसान के रूप में जानने का अवसर मिला। अगर मुझे जीवन में आगे बढ़ना है, तो मैं उनके जैसे ही अपने व्यक्तित्व को संवारना चाहूंगी।मेरी फेवरेट को-स्टार शबाना आज़मी हैं। उनके साथ काम करके मुझे बहुत मजा आया, वह बहुत ही प्यारी इंसान हैं। 'डब्बा कार्टेल' के बाद शालिनी पांडे जल्द ही अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ 'बैंडवाले' में नजर आएंगी। इसके अलावा, उनके पास धनुष के साथ एक बेहद रोमांचक फिल्म भी लाइनअप में है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











