संभल
संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद से लगातार शहर में चौकसी बरती जा रही है। जुमा नमाज के दौरान अतिरिक्त फोर्स शहर में लगाया गया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि संभल शहर में पुलिस के अलावा पीएसी और आरआरएफ के जवान लगाए गए हैं। सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर वक्फ संशोधन बिल को लेकर पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।
जामा मस्जिद के सदर की दूसरी अंतरिम जमानत अर्जी खारिज
संभल की जामा मस्जिद के सदर जफर अली एडवोकेट की नियमित जमानत अर्जी पर केस डायरी न होने के कारण चार अप्रैल की तिथि सुनवाई के लिए नियत कर दी है। जबकि दोबारा से लगाई गई अंतरिम जमानत अर्जी न्यायालय ने खारिज कर दी। जामा मस्जिद के सदर जफर अली एडवोकेट दंगे भड़काने के आरोप में 23 मार्च से जेल में हैं।
बुधवार को जफर अली एडवोकेट की नियमित जमानत अर्जी की सुनवाई अपर जनपद न्यायाधीश (एमपी एमएलए सेशन कोर्ट) निर्भय नारायण राय के न्यायालय में हुई। जफर अली के अधिवक्ता ने केस डायरी न आने के कारण दोबारा से अंतरिम जमानत अर्जी के लिए भी प्रार्थनापत्र लगाया। जिस पर सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता हरिओम प्रकाश उर्फ हरीश सैनी ने बहस की।
बताया कि न्यायालय से एक अंतरिम जमानत अर्जी खारिज की जा चुकी है। गंभीर अपराध है। ऐसे आपराधिक व्यक्ति को अंतरिम या नियमित कोई भी जमानत दिया जाना न्याय हित में नहीं है। न्यायालय ने अंतरिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। जबकि नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए चार अप्रैल की तारीख नियत कर दी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











