बीजापुर
माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल करने में सुरक्षा बलों के जवानों को कामयाबी मिली है. दरअसल थाना बीजापुर एवं कैंप जैतालुर 13वीं वाहिनी छसबल की टीम एरिया डॉमिनेशन एवं डीमाइनिंग ड्यूटी पर गोरना मनकेली की ओर निकली थी. इस दौरान गोरना-मनकेली मार्ग से 05 नग IED बरामद कर सुरक्षित नष्ट किया गया.
डीमाइनिंग ड्यूटी के दौरान आज पूर्वान्ह 9 बजे मनकेली ग्राम से आगे कच्चे मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 05 नग IED को निष्क्रिय किया गया. माओवादियों ने कच्चे मार्ग पर 2-2 किग्रा के 03 नग बीयर बॉटल एवं 3-5 किग्रा के 02 नग टीफिन बम को 03- 05 मीटर की दूरी में सीरिज में लगाए थे, जो कमांड स्वीच से जुड़ा हुआ था. सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से माओवादियों के नापाक मंसूबो को विफल करते हुए IED बरामद कर निष्क्रिय करने में सुरक्षा बलो को कामयाबी मिली.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











