पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर 1 दिसंबर को बैतूल में धरना।

Dharna in Betul on 1st December demanding Journalist Protection Act.

  • मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन, जिले के सभी ब्लॉक के पत्रकार होंगे शामिल।

आमला/बैतूल (हरिप्रसाद गोहे)। मध्यप्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू किए जाने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ (एम पी डब्लू जेड यू ) चरणबद्ध आंदोलन करेगा। आंदोलन के प्रथम चरण में 1 दिसंबर 2026 को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित होगा।

संघ की बैतूल जिला इकाई द्वारा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कलेक्टर परिसर के पास जिला उद्योग केंद्र में धरना दिया जाएगा। धरना समाप्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा।

धरने में बैतूल जिले के समस्त ब्लॉक एवं जिला इकाई के पदाधिकारी तथा पत्रकार साथी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से शामिल होंगे।

इस संबंध में जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने जिला दंडाधिकारी / अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैतूल को पत्र सौंपकर धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम की सूचना एवं अनुमति मांगी है। संघ ने आश्वस्त किया है कि कार्यक्रम के दौरान प्रशासन के समस्त दिशा-निर्देशों, यातायात व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था का पूर्ण पालन किया जाएगा।

Loading spinner
Advertisement